आज के समय में कई महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करती हैं या फिर नाइट शिफ्ट में काम करती हैं। ऐसे में अच्छी नींद और शांत माहौल काफी जरूरी हो जाता है। वहीं, जब बात आती है कमरे में एसी लगाने की तो शांत संचालन वाले एसी सही विकल्प माने जाते हैं। आपको बता दें, लो-नॉइज वाले एसी कम आवाज में भी शानदार कूलिंग देते हैं। इसकी वजह से बेडरूम तो ठंडा रहता ही है, साथ ही शांति भी बनी रहती है। नाइट शिफ्ट के बाद दिन में सोने वाली महिलाओं के लिए यह खास तौर पर फायदेमंद है, क्योंकि ये एसी बाहर के शोर के बीच अपनी अतिरिक्त आवाज नहीं करते हैं। वहीं, वर्क फ्रॉम होम करने वाली महिलाओं के लिए भी साइलेंट एसी एक बेहतर विकल्प माना जाता है। क्योंकि ऑनलाइन मीटिंग के दौरान बैकग्राउंड में इनकी तेज आवाज नहीं आती, जिससे बातचीत साफ सुनाई देती है और प्रोफेशनल माहौल बना रहता है। साथ ही शांत वातावरण में काम करने से फोकस भी बढ़ता है।
क्लिक करें योरपिक्स और पढ़ें अन्य प्रोडक्ट के बारे में।
जानें आपके लिए कौन-सा कम आवाज वाला एसी रहेगा बढ़िया
अगर आप वर्क फ्रॉम होम करती हैं या आपका नाइट शिफ्ट रहता है और आप अपने बेडरूम के लिए एक बढ़िया एसी लेने के बारे में सोच रही है तो यहां ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स की तुलना की गई है जिससे आप एक बढ़िया एसी ले पाएंगी -
इन्हें भी पढ़ें
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ें।
Faq's
लो-नॉइज एसी क्या होता है?
लो-नॉइज एसी ऐसा एयर कंडीशनर होता है, जिसे इस तरह डिज़ाइन किया जाता है कि वह कम से कम आवाज करे। इसकी वजह से कमरे में शांति बनी रहती है और काम करने या सोने के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होती।
नाइट शिफ्ट करने वाली महिलाओं के लिए लो-नॉइज एसी क्यों जरूरी है?
चूंकि नाइट शिफ्ट के बाद अधिकतर महिलाएं दिन के समय सोती हैं, जब बाहर का शोर पहले से ही ज़्यादा होता है। अगर एसी भी तेज आवाज करे, तो नींद बार-बार टूट सकती है। कम आवाज वाला एसी बेहतर आराम और गहरी नींद लेने में मदद करता है।
क्या लो-नॉइज एसी वर्क फ्रॉम होम के लिए अच्छा विकल्प है?
वर्क फ्रॉम होम के दौरान ऑनलाइन मीटिंग, वीडियो कॉल और लंबे समय तक काम करना पड़ता है। साइलेंट एसी होने से बैकग्राउंड में शोर कम रहता है और काम पर बेहतर ध्यान लगाया जा सकता है।
क्या साइलेंट एसी से बिजली की बचत भी होती है?
अगर एसी इन्वर्टर तकनीक और अच्छी ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है, तो वह कम बिजली खर्च करता है। हालांकि, कम आवाज होना और बिजली की बचत अलग-अलग विशेषताएं हैं, लेकिन आधुनिक एयर कंडीशनर में अक्सर दोनों सुविधाएं एक साथ मिल जाती हैं।