घर के लिए अच्छी सी वॉशिंग मशीन लेने का विचार है, लेकिन दो मशहूर ब्रांड LG और IFB में से डिसाइड नहीं कर पा रहे हैं कि किस कंपनी की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन ज्यादा सही होगी तो यहां आपको जानकारी मिल सकती है। साथ ही कुछ मशहूर विकल्प भी देखने को मिल जाएंगे, जिससे आपको समझने में आसानी होगी कि कौन सी वॉशिंग मशीन आपके लिए अच्छी हो सकती है। दरअसल, LG के फ्रंट-लोड मॉडल में कई आधुनिक टेक्नोलॉजी जैसे कि 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव, इन्वर्टर मोटर, LED डिस्प्ले, WiFi या स्मार्ट ऐप कंट्रोल आदि फीचर मिल जाते हैं। वहीं IFB ब्रांड की बात करें तो यह फ्रंट लोड वाली वॉशिंग मशीन के सेगमेंट में काफी समय है। इस ब्रांड के कुछ मॉडल्स में स्टीम वॉश, इन-बिल्ट हीटर, 9 स्विर्ल वॉश, एक्वा एनर्जी, बड़े ड्रम जैसे काफी सारे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। ऐसे में इन दोनों में से किस ब्रांड की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन सही होगी यह पूरी तरह से आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। दोनों ही ब्रांड के पास अलग-अलग क्षमता वाली वॉशिंग मशीन के काफी सारे मॉडल मौजूद हैं। चलिए देखते हैं इनके कुछ बढ़िया विकल्पों को-
घर के अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।
