एलजी और बॉश दोनों ही ब्रांड के पास आपको फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के अच्छे विकल्प मिल जाएंगे। दोनों ही कंपनियां अपनी उन्नत तकनीक, बेहतरीन वॉश क्वालिटी और लंबी उम्र के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इनके फीचर्स, डिजाइन, प्रोग्राम्स और परफॉर्मेंस में कुछ महत्वपूर्ण अंतर भी होते हैं। LG अपनी AI डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी, स्टीम वॉश और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के लिए प्रसिद्ध है, जो कपड़ों के प्रकार के अनुसार वॉश पैटर्न को ऑटोमेटिक एडजस्ट करती है। वहीं Bosch अपनी जर्मन इंजीनियरिंग, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और इकोसाइलेंस ड्राइव मोटर के लिए जाना जाता है, जो कम शोर और बेहतर टिकाऊपन प्रदान करता है। यहां दोनों कंपनी की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के कुछ बढ़िया मॉडल्स और उनके फीचर्स के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिससे आपको अपने घर के लिए सही विकल्प चुनने में आसानी होगी।
बिजली और पानी की बचत के मामले में कौन है ज्यादा एफिशिएंट?
- LG- एलजी ब्रांड अपनी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनों में AI डायरेक्ट ड्राइव और स्मार्ट सेंसर्स का इस्तेमाल करता है, जो कपड़ों की मात्रा, वजन और गंदगी के स्तर के अनुसार पानी और बिजली की खपत को अपने आप एडजस्ट करते हैं। इससे न सिर्फ पानी की बर्बादी कम होती है, बल्कि बिजली की खपत भी नियंत्रित रहती है।
- Bosch- बॉश कंपनी की बात करें तो यह अपनी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में इको साइलेंस ड्राइव ब्रशलेस मोटर और एक्टिव वॉटर प्लस ActiveWater + तकनीक का इस्तेमाल करता है, जो पानी और बिजली की खपत को समायोजित करते हैं। इसका एक्टिव वॉटर प्लस फीचर कपड़ों की मात्रा के अनुसार पानी की खपत को अनुकूलित करता है, जिससे पानी की बर्बादी कम होती है। वहीं इसको साइलेंस ड्राइव मोटर कम शोर के साथ ऊर्जा बचत में भी सहायक होती है।
बिल्ड क्वालिटी, शोर स्तर और कीमत में अंतर
- बिल्ड क्वालिटी- Bosch कंपनी की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की क्वालिटी बेहद मजबूत और टिकाऊ होती है। इनका ड्रम जंग-रोधी स्टेनलेस स्टील मैटेरियल से बनी होती है। इन मशीनों में मजबूत ग्लास से बना दरवाजा लगा होता है। वहीं LG ब्रांड भी अपनी मशीनों में उच्च गुणवत्ता वाले मटेरियल का उपयोग करता है। एलजी की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन मजबूत बनावट और स्टेनलेस स्टील ड्रम के आती है, जो हाइजीनिक होने के साथ टिकाऊ भी होती हैं।
- शोर स्तर- दोनों ब्रांड की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन कम शोर स्तर के लिए जानी जाती हैं। एक तरफ बॉश की मशीनें जहां इको साइलेंस ड्राइव वाली मोटर के साथ आती हैं, जो शांत संचालन के लिए जानी जाती है, तो वहीं एलजी की इन्वर्टर डायरेक्ट ड्राइव मोटर भी कम शोर करती हैं।
- कीमत- कीमत की बात करें तो एलजी की तुलना में बॉश की वॉशिंग मशीनें ज्यादा किफायती होती हैं, जैसे अगर क्षमता के आधार पर देखा जाए तो एलजी की 9 किलोग्राम वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन आपको 38-40 हजार रुपये के आसपास मिलेगी, जबकि बॉश ब्रांड की इतनी क्षमता वाली मशीन आपको 30-31 हजार में आराम से मिल जाएगी।
