आज के समय में बिजली की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच एक ऊर्जा कुशल रेफ्रिजरेटर हर घर की जरूरत बन चुका है, ऐसे में इन्वर्टर मॉडल नॉन-इन्वर्टर फ्रिज की तुलना में बेहतरीन पसंद साबित होंगे। इसके पीछे के मुख्य कारण कुछ इस प्रकार हैं:
- वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर- इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर का कंप्रेसर वैरिएबल स्पीड पर काम करता है जो इस्तेमाल और लोड के हिसाब से अपनी गति को सेट करता है। यह जरूरत के हिसाब से ऊर्जा की खपत करता है जिससे बिजली भी कम खर्च होती है और यह सुविधा नॉन-इन्वर्टर कंप्रेसर में नहीं होती है।
- हाई एनर्जी स्टार रेटिंग- इन फ्रिज की एनर्जी स्टार रेटिंग भी ज्यादा होती है जो इनकी ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है। एक ज्यादा एनर्जी स्टार रेटिंग वाला इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर बिजली बचाता है।
- ऊर्जा की कम खपत और शोर स्तर- चूंकि इन्वर्टर कंप्रेसर बार-बार फुल स्पीड पर ऑन नहीं होता है जिसके चलते 30%-50% तक बिजली बच सकती है और इससे महीने का बिल भी नियंत्रित रहता है। इस वजह से फ्रिज का शोर स्तर भी कम रहता है।
- वोल्टेज फ्लकचुएशन को संभालने में सक्षम- ये फ्रिज वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को भी आसानी से संभाल लेते हैं और बार-बार वोल्टेज कम-ज्यादा होने पर ऊर्जा की खपत पर असर नहीं पड़ता। यह सुविधा न सिर्फ अतिरिक्त स्टेबलाइजर का खर्च बचाती है, बल्कि ज्यादा ऊर्जा खर्च भी नहीं होती है।
- टिकाऊ क्वालिटी- बार-बार ऑन-ऑफ न होने की वजह से कंप्रेसर पर असर कम पड़ता है और वो टिकाऊ बना रहता है। एक टिकाऊ क्वालिटी का कंप्रेसर सीधा असर ऊर्जा कुशलता पर डालता है और इससे बिजली भी बचती है और बार-बार सर्विसिंग व रिपेयरिंग का खर्चा भी नहीं आता है।
हमारे द्वारा पसंद किए गए इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर की ऊर्जा खपत कुछ इस प्रकार है
हायर, सैमसंग, LG, आईएफबी और व्हर्लपूल जैसे ब्रांड के डबल डोर रेफ्रिजरेटर में इन्वर्टर टेक्नोलॉजी होती है और हमारे द्वारा पसंद किए गए मॉडल की ऊर्जा खपत कुछ इस प्रकार है:
नोट: यहां बताई गईं बचत वाली कीम एक अनुमान के हिसाब ले लिखी गई हैं, जो इस्तेमाल, जीवनशैली और आपके शहर में बिजली की प्रति यूनिट कीमत के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। हम ऐसा नहीं कह रहे हैं कि यह रेंज सटीक हैं इसलिए इनके ऊपर-नीचे होने पर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
क्या है निष्कर्ष?
आखिर में हम यह कह सकते हैं कि इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर सिर्फ बिजली की बचत ही नहीं बल्कि हर मामले में नॉन-इन्वर्टर मॉडल से बेहतर होते हैं। ये ऊर्जा कुशलता के साथ काम करते हुए लंबे समय तक टिकाऊ बने रहते हैं और इनका शोर स्तर भी कम रहता है। बिना रुकावट इनका हर हिस्से एक समान रूप से और जल्दी ठंडा होता है। हालांकि, इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर की शुरुआती कीमत ज्यादा होती है, लेकिन टिकाऊपन, प्रदर्शन और बिजली की लंबी बचत के साथ ये सही निवेश साबित होंगे।
इन्हें भी पढ़ें:
ये 5 फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर त्योहारों पर लंबे समय तक खाना रखेंगे ताजा!
Faq's
क्यों आजकल लोग इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर को नॉन-इन्वर्टर मॉडल से ज्यादा पसंद कर रहे हैं?
Inverter Refrigerator एक आधुनिक कंप्रेसर तकनीक का उपयोग करता है जो रेफ्रिजरेटर के अंदर तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को सेट करता है। नॉन-इन्वर्टर कंप्रेसर पूरी स्पीड से चलता है या बंद हो जाता है, जिससे ज्यादा ऊर्जा की खपत होती है। इसके मुकाबले, इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर ऊर्जा की कम खपत करते हैं और बिजली बिल को भी नियंत्रित रखते हैं।
कौन-से ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी के इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर मिल जाएंगे?
भारत में आपको हायर, सैमसंग, एलजी, IFB, बॉश, व्हर्लपूल और गोदरेज जैसे ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी के इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर मिल जाएंगे। इनमें आपको डबल डोर और साइड-बाय-साइड मॉडल देखने को मिलेंगे। हालांकि, कुछ ब्रांड अपने सिंगल डोर मॉडल में भी यह सुविधा देते हैं।
क्या ये फ्रिज बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किए जा सकते हैं?
हां, आप एक सीमित वोल्टेज रेंज में इन्हें बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, यह रेंज मॉडल के हिसाब से अलग-अलग होती है। वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को आसानी से संभालते हुए ये फ्रिज ऊर्जा कुशल बने रहते हैं।
क्या इन्वर्टर फ्रिज नॉन-इन्वर्टर फ्रिज से ज्यादा महंगे होते हैं?
हां, इन्वर्टर फ्रिज की शुरुआती कीमत आमतौर पर नॉन-इन्वर्टर फ्रिज से ज्यादा होती है, लेकिन लंबे समय में उनकी बिजली बचत के कारण वे अधिक किफायती साबित होते हैं। ये अधिक टिकाऊ होते हैं और इनकी मरम्मत का अतिरिक्त खर्च भी कम आता है।
फ्रिज में मौजूद इन्वर्टर कंप्रेसर की लाइफ कितनी होती है?
इन्वर्टर कंप्रेसर की लाइफ आमतौर पर नॉन-इन्वर्टर कंप्रेसर से अधिक होती है, क्योंकि वे लगातार पूरी स्पीड से नहीं चलते जिससे दबाव कम होता है। ज्यादातर ब्रांड इन्वर्टर कंप्रेसर पर 10 साल तक की वारंटी प्रदान करते हैं और इनकी लाइफ 15-20 साल तक की हो सकती है।