BLDC मोटर से लैस एटमबर्ग फैन आम क्वालिटी वाले पंखों की तुलना में 65% तक कम बिजली की खपत करते हैं। इनकी ऊर्जा कुशल मोटर भरपूर ठंडक पहुंचाते हुए कमरे के हर कोने तक ठंडी हवा देती है, लेकिन लगातार पंखा चलते रहने से लंबे बिजली बिल की समस्या पैदा होती है। इस समस्या को कम करने और बिना ठंडी हवा से समझौता किए, Atomberg फैन का इस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है:
- स्मार्ट फीचर्स का इस्तेमाल करें: इस ब्रांड के पंखों में कई स्मार्ट फीचर्स होते हैं जिन्हें आसानी से रिमोट की मदद से सेट किया जा सकता है। रात को सोते समय स्लीप मोड का इस्तेमाल करने से पंखे की गति धीरे-धीरे सेट होती है, जिससे कमरे का तापमान सही बना रहता है।
- इसके अतिरिक्त, अगर बहुत ज्यादा गर्मी नहीं है तो बूस्ट स्पीड की जगह पंखे को 3-4 की स्पीड पर चलाना चाहिए। वहीं, इसे हमेशा टाइमर पर ही सेट करके रखें, ताकि अगर कभी पंखा बंद करना भूल भी जाते हैं तो वह अपने आप बंद हो जाए।
- एसी के साथ मिलेगी दोगुनी राहत: भीषण गर्मी में एसी को 24 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर सेट करें और एटमबर्ग पंखे को 3-4 की स्पीड पर चलाएं। इससे कमरा अच्छी तरह से ठंडा होता है और फालतू बिजली खर्च नहीं होती है।
- सही रख-रखाव जरूरी है: हर महीने पंखे के ब्लेड साफ करते रहें। इस्तेमाल न होने पर भी, उसकी नियमित सफाई करते रहना चाहिए। इससे प्रदर्शन में कमी नहीं आती और मोटर की लाइफ बढ़ती है। वहीं, अगर कभी कोई खराबी आती है तो मरम्मत हमेशा कंपनी से ही करानी चाहिए।
जानें इन सभी एटमबर्ग फैन के बीच का अंतर
Atomberg पंखों के अलग-अलग विकल्पों को देखने के बाद इनमें से किसी का भी चयन अपनी पसंद, जरूरत और बजट के हिसाब से किया जा सकता है। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसान से समझाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:
Faq's
क्या एटमबर्ग फैन ऊर्जा कुशल होते हैं?
एटमबर्ग फैन में BLDC मोटर मौजूद होती है जो इन्हें सामान्य पंखों की तुलना में काफी ऊर्जा कुशल बनाती है, जिससे बिजली की 65% तक बचत होती है। ये महीने के बिजली बिल को नियंत्रण में रखते हुए लगातार ठंडी हवा देने का काम करते हैं।
क्या इन पंखों को इन्वर्टर से कनेक्ट करके चला सकते हैं?
हां, इस ब्रांड के फैन को आसानी से इन्वर्टर से कनेक्ट करके इस्तेमाल किया जा सकता है। इन्वर्टर पर भी काम करते समय ये ज़्यादा ऊर्जा का इस्तेमाल नहीं करते हैं, जिसके कारण बैटरी डिस्चार्ज होने की चिंता नहीं रहती है।
क्या स्मार्ट फीचर्स का इस्तेमाल करके ये पंखे ऊर्जा की बचत करते हैं?
हां, इन फैन में मिलने वाले स्लीप मोड, अलग-अलग स्पीड सेटिंग्स और टाइमर जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करके ऊर्जा की बर्बादी कम हो सकती है। ऐसा करने से बिजली बिल भी नियंत्रण में रहता है।
क्या इनकी मोटर क्वालिटी अच्छी होती है?
हां, इन फैन में दी गई मोटर बढ़िया क्वालिटी वाली होती है जो न सिर्फ बिजली बचाती है बल्कि शोर स्तर को भी नियंत्रण में रखती है। वहीं, ये वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को भी आसानी से संभाल लेती है जिससे फैन की लाइफ बढ़ती है।
ये किस तरह के कमरों के लिए सही होते हैं?
एटमबर्ग फैन को आप लिविंग रूम से लेकर बेडरूम तक में लगा सकते हैं। बस कमरे के हिसाब से सही साइज और एयर फ्लो वाले मॉडल का चयन करना जरूरी होता है।