Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

घर के लिए एयर प्यूरीफ़ाइंग स्प्लिट AC लेने जा रहे हैं? जानिए सही चुनाव कैसे करें

आप भी अपने घर का ऐसा एसी लेना चाहते हैं जो ठंडी हवा देने के साथ-साथ कमरे में ताजगी का एहसास भी दिलाए तो एयर प्यूरीफ़ाइंग स्प्लिट एसी सही विकल्प रहेगा। लेकिन इसे लेने से पहले कुछ मुख्य बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। नीचे कुछ अहम बातें देखें।

एयर प्यूरीफ़ाइंग स्प्लिट एसी
एयर प्यूरीफ़ाइंग स्प्लिट एसी

बढ़ते वायु प्रदूषण और घर के अंदर की हवा की गुणवत्ता को लेकर बढ़ती जागरूकता के कारण लोग अब ऐसे एयर कंडीशनर को लेना पसंद कर रहे हैं जो ठंडक के साथ हवा को अधिक साफ रखने में भी मदद करे। ऐसे में एयर प्यूरीफाइंग स्प्लिट एसी घर के लिए एक उपयोगी विकल्प हो सकता है। लेकिन बाजार में अलग-अलग सुविधाओं और कीमतों वाले कई मॉडल उपलब्ध हैं। इसलिए केवल कीमत या कंपनी के नाम के आधार पर एसी लेना सही फैसला नहीं होता। सही एयर प्यूरीफाइंग स्प्लिट एसी चुनते समय कमरे का आकार, फिल्टर की गुणवत्ता, ऊर्जा की खपत और रखरखाव जैसी कई बातों पर ध्यान देना जरूरी है। नीचे देखिए पूरी जानकारी। 

योरपिक्स पर अन्य प्रकार के प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।

कमरे के आकार को रखें ध्यान में

किसी भी एयर कंडीशनर को लेते समय सबसे पहले अपने कमरे के आकार को ध्यान में रखना जरूरी माना जाता है। छोटे कमरे के लिए बहुत अधिक क्षमता वाला एसी लेने की जरूरत नहीं होती है जबकि बड़े कमरे में कम क्षमता वाला एसी सही से ठंडक नहीं दे पाएगा और बिजली का खपत भी अधिक करेगा। इसलिए एसी की क्षमता कमरे के आकार के अनुसार चुनना बेहतर माना जाता है। कमरे में कितनी धूप आती है, कितने लोग आमतौर पर वहां रहते हैं और कमरे की ऊंचाई कितनी है, इन बातों का भी उसकी ठंडक और हवा साफ करने की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। आपको बता दें, छोटे कमरों के लिए 1 टन, तो मध्यम आकार के कमरों के लिए 1.5 टन एसी सही माना जाता है। वहीं, अगर कमरा बड़ा है तो 2 टन क्षमता सही होता है।

एयर प्यूरीफिकेशन फिल्टर पर ध्यान देना है सही

अगर आप एसी मुख्य रूप से साफ हवा के लिए ले रहे हैं, तो उसमें लगे फिल्टर की जानकारी पर ध्यान देना जरूरी है। अलग-अलग एसी में अलग तरह के फिल्टर दिए जाते हैं, जो धूल, बैक्टीरिया और हवा में मौजूद कुछ अन्य सूक्ष्म कणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। सिर्फ यह देखकर एसी न लें कि उस पर एयर प्यूरीफायर लिखा हुआ है। यह समझना भी जरूरी है कि उसमें किस प्रकार का फिल्टर लगा है और वह किस तरह के कणों को कम करने में मदद करता है। जैसे आप PM 2.5 फिल्टर, एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर, एंटी-बैक्टीरियल व एंटी-वायरल फिल्टर और HEPA फिल्टर को ध्यान में रख सकते हैं।

ऊर्जा की खपत को ध्यान में रखना है जरूरी

एयर प्यूरिफिकेशन फीचर लगातार चलने पर ज्यादा बिजली न खर्च हो इसलिए आप एसी लेते समय ऊर्जा दक्षता वाले सही एसी का चुनाव कर सकते हैं। जैसे आप 4 स्टार या 5 स्टार वाले एसी को चुन सकते हैं जो कम बिजली खपत करता है लेकिन ताजगी के साथ बढ़िया ठंडक देने में मदद करता हैं। वहीं, Inverter तकनीक वाला एसी भी कम ऊर्जा खपत के लिए जाना जाता है जिससे चुनना सही होता है। ये कमरे के तापमान के अनुसार कंप्रेसर की गति को बदलता है, जिससे एसी को बार-बार पूरी क्षमता पर चलने की आवश्यकता कम हो सकती है और बिजली खपत कम होती है।

स्मार्ट फीचर्स आएंगे काम

आमतौर पर, एसी की इनडोर कॉइल पर नमी जमने से फंगस और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जिससे एसी ताजी हवा देना बंद कर देता है और कमरे से बदबू आने की समस्या होने लगती है। ऐसे में आप एसी लेने से पहले यह ध्यान दे सकते हैं कि इसमें सेल्फ क्लीन या फ्रॉस्ट वॉश टेक्नोलॉजी जैसे फीचर मिल रहे हैं या नहीं। आपको बता दें, इन Air Purifying ACs का मुख्य रूप से काम यही होता है कि जरूरत पड़ने पर यह एसी के इंडोर यूनिट की सफाई खुद कर देता है जिससे ताजी हवा मिलती रहे और आपको गंदी हवा के साथ समझौता न करना पड़े। वहीं, कई आधुनिक एसी में इन-बिल्ट सेंसर होते हैं जो आपके कमरे की हवा की गुणवत्ता यानी AQI लेवल डिस्प्ले पर रियल-टाइम दिखाते हैं जिससे आपको पता चल सकता है कि हवा कितनी साफ है।

निष्कर्ष

अगर आप घर के लिए सही एयर प्यूरीफाइंग स्प्लिट एसी लेने का विचार कर रहे हैं, तो केवल मॉडल और ब्रांड को ध्यान में रखना ही काफी नहीं है। बल्कि, सही चुनाव वह है जो आपके कमरे के आकार, बजट, बिजली की खपत और हवा की गुणवत्ता से जुड़ी जरूरतों को पूरा कर सके। एसी लेने से पहले अलग-अलग मॉडलों की सुविधाओं और रखरखाव की जरूरतों की तुलना करना सही रहेगा। खासतौर पर फिल्टर की गुणवत्ता, ऊर्जा दक्षता और वारंटी जैसी बातों को ध्यान में रखा जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

एयर प्यूरीफाइंग स्प्लिट एसी क्या होता है?

एयर प्यूरीफाइंग स्प्लिट एसी ऐसा एयर कंडीशनर होता है, जो कमरे को ठंडा करने के साथ हवा में मौजूद धूल और कुछ अन्य सूक्ष्म कणों को फिल्टर करने में भी मदद करता है, जिससे कमरे में ताजगी बनी रहती है।

क्या एयर प्यूरीफाइंग एसी घर की हवा को पूरी तरह साफ कर देता है?

आपको बता दें, कोई भी एयर कंडीशनर घर की हवा को पूरी तरह साफ करने की गारंटी नहीं देता। इसकी क्षमता इस्तेमाल किए गए फिल्टर और तकनीक पर निर्भर करती है। बेहतर परिणाम के लिए कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन और नियमित सफाई भी जरूरी है।

एयर प्यूरीफाइंग स्प्लिट एसी लेते समय सबसे पहले क्या देखना चाहिए?

सबसे पहले कमरे का आकार और एसी की क्षमता देखना सही माना जाता है। इसके बाद फिल्टर की गुणवत्ता, ऊर्जा दक्षता, शोर का स्तर, रखरखाव और वारंटी जैसी सुविधाओं की तुलना करना बेहतर रहता है।

क्या एयर प्यूरीफाइंग एसी सामान्य एसी से बेहतर होता है?

अगर आपकी प्राथमिकता ठंडक के साथ हवा में मौजूद कुछ कणों को फिल्टर करना भी है, तो एयर प्यूरीफाइंग एसी आपके लिए उपयोगी हो सकता है। हालांकि, इसकी उपयोगिता मॉडल में दी गई फिल्टर तकनीक पर निर्भर करती है।

You May Also Like