Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

Haier या LG: घरेलू इस्तेमाल के लिए किस ब्रांड के साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर होंगे सही? जानिए यहां

एलजी के साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर को ज्यादा बेहतर ऊर्जा कुशलता और स्मार्ट सुविधाओं के लिए जाना जाता है। वहीं, दूसरी तरफ हायर के पास आपको ज्यादा किफायती और कन्वर्टेबल जोन से लैस मॉडल देखने मिलेंगे। प्रदर्शन के मामले में दोनों ही बढ़िया हैं और अपनी-अपनी जगह एक स्मार्ट पसंद साबित होंगे।

Haier वर्सेज LG साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर: घर के लिए कौन-सा है बेहतर?
Haier वर्सेज LG साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर: घर के लिए कौन-सा है बेहतर?

जब भी बात आती है घर के लिए एक अच्छा साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर का चयन करने की तो, हायर और एलजी दो लोकप्रिय नाम हैं। दोनों ही ब्रांड के पास आधुनिक टेक्नोलॉजी और दमदार कूलिंग करने वाले मॉडल मिलते हैं, लेकिन किसी एक का चयन करना पूरी तरह से आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। Haier के साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर को उनकी किफायती कीमत और स्टाइलिश डिजाइन के लिए जाना जाता है। हाई स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इसके मॉडल बिजली की बचत करने का काम करते हैं और इनके कन्वर्टेबल जोन की सुविधा ऐक्स्ट्रा स्टोरेज देती है। दूसरी तरफ LG साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में ज्यादा बेहतर स्मार्ट सुविधाएं होती हैं और इनकी एक समान कूलिंग खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रखती है। वहीं, इसकी सर्विस देश के छोटे व बड़े दोनों शहरों में देखने मिलेगी। तो आइए अब इनके बीच के अंतर को आसानी से समझ लेते हैं।

हायर व एलजी साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के बीच का अंतर

तुलना का पैमाना

हायर साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर

एलजी साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर

क्षमता

करीब 540 लीटर से लेकर 630 लीटर तक क्षमता वाले मॉडल

630 लीटर से लेकर 700 लीटर+ वाले मॉडल

कंप्रेसर

ऐक्सपर्ट इन्वर्टर

स्मार्ट इन्वर्टर

मुख्य सुविधाएं

डिओ फ्रेश, फ्रूट बास्केट, कन्वर्टेबल जोन, वाईफाई कनेक्टिविटी

मल्टी फ्लो, डिओड्राइडजर, डोर कूलिंग+, स्मार्ट डायग्नॉसिस, वाईफाई कनेक्टिविटी

वॉरंटी

प्रोडक्ट पर 1 साल तक और कंप्रेसर पर 10 साल तक

प्रोडक्ट पर 1 साल तक और कंप्रेसर पर 10 साल तक

कीमत रेंज

करीब ₹75,000 से लेकर ₹1,00,000+ तक

करीब ₹75,000 से लेकर ₹1,50,000+ तक

01

Haier 540 L 3 Star Frost Free Inverter Side by Side Refrigerator

Check Price on Amazon

यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर संयुक्त परिवार के लिए सही पसंद रहेगा जो बिजली की कम खपत करते हुए दमदार कूलिंग करेगा। इसमें जगह की कमी नहीं होगी, क्योंकि स्टोरेज के लिए काफी सारी रैक्स दिए गए हैं। वहीं, इसके मजबूत शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। 

क्यों घर के लिए रहेगा सही पसंद?

  • ज्यादातर फ्रिज में एक ही वेजिटेबल बास्केट होती है जिसमें फल-सब्जियां दोनों स्टोर करने पड़ते हैं, लेकिन इस वजह से उनकी ताजगी पर असर पड़ता है और गंध भी आपस में मिल जाती है। यह रेफ्रिजरेटर इस समस्या को खत्म करने का काम करेगा क्योंकि दोनों चीजों को रखने के लिए अलग-अलग स्पेस दी गई है, ताकि लंबी ताजगी बनी रहे।
  • अगर कभी अचानक 3-4 दिनों के लिए घूमने जाने का प्लान बन गया है लेकिन फ्रिज में काफी सारी चीजें रखी हुई हैं, तब भी उनके खराब होने कि चिंता इस मॉडल के साथ करने की जरूरत नहीं होगी। आपको बस इसे ‘हॉलिडे’ मोड पर सेट करना है और बेफ्रिक होकर छुट्टियों का मजा लेना है। इसके साथ खाने की ताजगी लंबे समय तक बनी रहेगी और कुछ भी बर्बाद नहीं होगा। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता0 540 लीटर
  • कलर- ब्लैक
  • वोल्टेज- 230 Volts

क्यों चुनें?

  • 360 डिग्री कूलिंग
  • कम शोर स्तर
  • आसान टेंप्रेचर कंट्रोल
  • डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी

क्यों न चुनें?

  • छोटे किचन में फिट नहीं होगा। 

Haier 540 L 3 Star Frost Free Inverter Side by Side Refrigerator (HRS-615LB, Luxe Black, 360° Magic Cooling for Uniform Freshness, Dual Fresh Drawers for freshness, Deo Fresh Technology, 2026 Model)

₹60,990.00

Get This
02

LG 650 L, 3 Star, Smart Inverter Compressor, Convertible, Door Cooling+, Frost Free Double Door Side by Side Refrigerator

Check Price on Amazon

यह साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाला है, जिस वजह से फ्रीजर में बर्फ की अतिरिक्त परत नहीं जमेगी। यह कम समय में चीजों को ठंडा करते हुए उनकी ताजगी को लंबे समय तक बनाए रखेगा। इस रेफ्रिजरेटर की क्षमता 650 लीटर है।

क्यों घर के लिए रहेगा सही पसंद?

  • कई बार ऐसा होता है कि फ्रिज का एक हिस्सा तो अच्छी तरह से ठंडा होता रहता है, लेकिन दूसरे हिस्से में सही कूलिंग न होने की वजह से चीजें खराब हो जाती हैं। लेकिन यह समस्या इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के साथ नहीं होगी। फिर चाहे शेल्फ हो, वेजिटेबल बास्केट या डोर रैक; हर हिस्से में सही तापमान बना रहेगा और बिना रुकावट कूलिंग होगी। 
  • अगर कभी ज्यादा फल-सब्जियां ले आए हैं या पार्टी के बाद काफी सारा खाना बच गया है, लेकिन फ्रिज में उन्हें रखने की जगह नहीं है तब भी वे खराब नहीं होंगे। इसके 234 लीटर के फ्रीजर को आसानी से कन्वर्ट (बदलकर) करके फ्रिज की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है और आसानी से ऐक्स्ट्रा जगह मिल जाएगी। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 650 लीटर
  • डोर रैक- 8
  • वोल्टेज- 220 Volts

क्यों चुनें?

  • ऐक्सप्रेस फ्रीज
  • डोर अलार्म
  • एडजेस्टेबल शेल्फ
  • स्मार्ट डायग्नॉसिस

क्यों न चुनें?

  • डोर रैक ज्यादा मजबूत नहीं हैं। 


दोनों में से कौन-सा है बेहतर?

ये दोनों ही मॉडल अपनी-अपनी जगह बेहतर हैं लेकिन अगर आपको एक कम क्षमता वाले मॉडल की तलाश है जिसमें स्मार्ट सुविधाएं हों तो हायर सही रहेगा। वहीं, जिन लोगों को थोड़ी ज्यादा क्षमता और एडवांस टेक्नोलॉजी वाले मॉडल की तलाश है तो वे एलजी के साथ जाएं।

LG 650 L, 3 Star, Smart Inverter Compressor, Convertible, Door Cooling+, Frost Free Double Door Side by Side Refrigerator (GL-B257HDS3, Dazzle Steel, Express Freeze)

₹82,990.00

Get This
03

Haier 596 L 3 Star Frost Free Expert Inverter Smart Sense AI enabled 2-Door Side by Side Refrigerator

Check Price on Amazon

इस फ्रिज में स्टोरेज के लिए इसमें 4 कंपार्टमेंट, 4 ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं यह बिना रुकावट कूलिंग करेगा और यह आधुनिक घरों के लिए स्मार्ट पसंद रहेगा। इसमें AI टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो प्रदर्शन को बेहतर बनाएगी। 

क्यों घर के लिए रहेगा सही पसंद?

  • गर्मी के मौसम में ठंडा पानी तो लगातार चाहिए होता है लेकिन बार-बार फ्रिज खोलने से कूलिंग पर असर पड़ता है। इस समस्य से छुटकारा इसका वॉटर डिस्पेंसर देगा क्योंकि बाहर से ही आपको आसानी से ठंडा पानी मिलेगा और इसके लिए बार-बार रेफ्रिजरेटर का दरवाजा खोलने की जरूरत भी नहीं होगी। 
  • कभी फ्रिज में सब्जियां रखने और कभी फ्रीजर में आइसक्रीम रखने के लिए जगह कम पड़ जाती है, तो यह मॉडल एक ऐक्स्ट्रा स्पेस के साथ आता है। इसकी खासियत है कि आपकी जैसी जरूरत होगी उस हिसाब से तापमान को कम-ज्यादा करके आप आसानी से उसे ताजा खाना या जमी हुई चीजें रखने के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 596 लीटर 
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
  • वोल्टेज- 230.0 Volts

क्यों चुनें?

  • वाईफाई कनेक्टिविटी
  • मैजिक कूलिंग
  • ट्रिपल ट्विस्ट आइस मेकर
  • LED कंट्रोल पैनल

क्यों न चुनें?

  • क्षमता के हिसाब से शेल्फ कम हैं। 


गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर

Haier 596 L 3 Star Frost Free Expert Inverter Smart Sense AI enabled 2-Door Side by Side Refrigerator (HRS-682SWDU1, Shiny Silver, Magic Convertible, In-built Water Dispenser

₹68,890.00

Get This
04

LG 630 L, Frost-Free, Inverter, Wi-Fi Convertible, InstaView Door-In-Door, Side-By-Side Refrigerator

Check Price on Amazon

स्टाइलिश डिजाइन वाला यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिसे आसानी से स्मार्टफोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है। यह बड़े परिवारों के लिए एक सही पसंद रहेगा और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है।

क्यों घर के लिए रहेगा सही पसंद?

  • कई बार फ्रिज में लंबे समय से रखे होने की वजह से खाने-पीने की चीजों की गंध ताजगी पर असर डालती है और आपस में मिक्स होने से किटाणु भी पनपने लगते हैं। वहीं, इस मॉडल की खासियत है कि यह न सिर्फ दमदार कूलिंग करेगा बल्कि इसमें चीजों की गंध आप में मिलेगी भी नहीं जिससे हाइजीन (साफ-सफाई) बनी रहेगी।
  • फिर चाहे आपको बड़े साइज के पतीले रखने हों या बिरयानी की हांडी इसके सभी शेल्फ हर चीज का वजन (175 किलोग्राम तक) आसानी से झेल लेंगे। आप भारी व बड़े बर्तनों को भी इनपर आसानी से रख सकेंगे और शेल्फ के टूटने की चिंता भी नहीं रहेगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 630 लीटर 
  • रैक्स- 6
  • शेल्फ काउंट- 4

क्यों चुनें?

  • इंस्टा व्यू
  • वॉटर व आइस डिस्पेंसर
  • हाईजीन फ्रेश+
  • डोर कूलिंग+

क्यों न चुनें?

  • गाल्स पैनल पर उंगलियों के निशान आसानी से पड़ेंगे।

दोनों में से कौन-सा है बेहतर?

दोनों ही मॉडल में बाहर की तरफ डिस्पेंसर दिया गया है और क्वालिटी के मामले में ये दोनों ही अच्छे हैं। हालांकि, जिन लोगों को ज्यादा आधुनिक डिजाइन के साथ वॉटर व आइस दोनों तरह के डिस्पेंसर की जरूरत है उनके लिए एलजी सही रहेगा। वहीं, हायर का मॉडल कॉम्पैक्ट डिजाइन में जरूरी फीचर्स तलाश रहे लोगों के लिए बेहतर है।

LG 630 L, 3 Star, Frost-Free, Inverter, Wi-Fi Convertible, InstaView Door-In-Door, Side-By-Side Refrigerator with Ice and Water Dispenser (GL-X257AMC3, Matte Black, Door Cooling+ with Hygiene Fresh+)

Rs. 190990

Get This
05

Haier 602 L 3 Star Frost Free Expert Inverter 2-Door Side by Side Refrigerator

Check Price on Amazon

यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर फल-सब्जियों, डेयरी प्रोडक्ट्स और बचे हुए खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रखेगा। इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरयिल से बने हैं LED डिस्प्ले की मदद से सारी सेटिंग्स को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। 

क्यों घर के लिए रहेगा सही पसंद?

  • ज्यादातर फ्रिज का तापमान, कन्वर्टेबल मोड या अन्य सेटिंग्स को कंट्रोल करने के लिए दरवाजा खोलना पड़ता है, लेकिन हायर का यह मॉडल अलग है। इसका कंट्रोल पैनल बाहर की तरफ दरवाजे पर ही मौजूद है जिसकी मदद से आप कभी भी इसे आसानी से सेट कर पाएंगे। वहीं, बार-बार दरवाजा न खोलने की वजह से कूलिंग पर भी असर नहीं पड़ेगा।
  • बर्फ की जरूरत हर घर में होती है खासकर गर्मी के मौसम में, लेकिन फ्रीजर में आइस ट्रे काफी सारी जगह का घेराव करती है और अगर कभी बिजली कट जाती है तो काफी जल्दी पिघल भी जाती है। हायर के इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में अलग से बर्फ की ट्रे रखने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि ट्रिपल ट्विस्ट आइस मेकर अंदर की तरफ ही मौजूद है। इसमें ज्यादा मात्रा में बर्फ तो जमेगी ही, साथ-साथ बिजली कटौती होने पर इनके आसानी से पिघलने की भी चिंता नहीं रहेगी। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 602 लीटर
  • फ्रीजर क्षमता- 204 लीटर
  • शेल्फ काउंट- 8

क्यों चुनें?

  • मैजिक कन्वर्टेबल जोन
  • डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी
  • ड्यूअल बास्केट
  • 100% कन्वर्टेबल

क्यों न चुनें?

  • शेल्फ की चौड़ाई कम है।

Haier 602 L 3 Star Frost Free Expert Inverter 2-Door Side by Side Refrigerator (HRS-682KS, Black Steel, Magic Convertible, Deo Fresh Technology, 2026 Model)

₹64,199.00

Get This
06

LG 655 L, 3 Star, Frost Free Smart Inverter Double Door Side by Side Refrigerator

Check Price on Amazon

यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। आइस मेकर से लैस यह मॉडल संयुक्त परिवारों के लिए सही पसंद होगा। इसमें स्टोरेज के लिए मजबूत कांच से बने 7 शेल्फ दिए गए हैं। 

क्यों घर के लिए रहेगा सही पसंद?

  • अगर कभी घर पर पार्टी या मेहमान अचानक आ गए हैं तो ड्रिंक्स को ठंडा करने के लिए बर्फ की जरूरत होती है और उसे जमने में समय लगता है। वहीं, यह मॉडल अलग है क्योंकि इसके फ्रीजर में कम समय में सिर्फ बर्फ ही नहीं आप आइसक्रीम को भी आसानी से जमा सकेंगे। इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि जल्दबाजी के दिनों में यह सुविधा आपके काफी काम आएगी।
  • कई बार जल्दी में हम फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद नहीं करते और कभी-कभी बच्चे ही इसे खोलकर बंद करना भूल जाते हैं। ऐसे में कूलिंग पर असर पड़ता है, लेकिन इस रेफ्रिजरेटर का डोर अलार्म इस परेशानी से बचाएगा। अगर डोर ज्यादा देर तक खुला रहेगा तो यह आपको सूचित करेगा। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- LG
  • फ्रिज की क्षमता- 416 लीटर
  • फ्रीजर क्षमता- 239 लीटर
  • डोर शेल्फ- 8

क्यों चुनें?

  • मल्टी एयर फ्लो
  • मल्टी डिजिटल सेंसर
  • डिओड्राइजर
  • फ्रेश जोन

क्यों न चुनें?

  • फ्रीजर कन्वर्टेबल नहीं है। 


दोनों में से कौन-सा है बेहतर?

प्रदर्शन व कूलिंग के मामले में ये दोनों ही मॉडल अच्छे हैं लेकिन अगर आपको एक कन्वर्टेबल रेफ्रिजरेटर की तलाश है जिसमें सामान्य क्षमता रहे तो हायर सही रहेगा। वहीं, जिन लोगों को ज्यादा क्षमता वाले मॉडल की तलाश है जो बिना रुकावट दमदार कूलिंग करे तो एलजी बेहतर होगा।


घर व किचन में इस्तेमाल होने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

LG 655 L, 3 Star, Frost Free Smart Inverter Double Door Side by Side Refrigerator (GL-B257HWBY, Western Black, Express Freezing | Multi Air-Flow)

₹76,990.00

Get This

अब जानिए इन सभी मॉडल्स के बीच के अंतर को

हायर और एलजी के अलग-अलग साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर मॉडल को देखने के बाद अगर आपको इनके बीच के अंतर को समझना है तो यह तालिका काम आएगी।

मॉडल

शेल्फ की संख्या

खासियत

Haier 540 L 3 Star Frost Free Inverter Side by Side Refrigerator

9

360° मैजिक कूलिंग

LG 650 L, 3 Star, Smart Inverter Compressor, Convertible, Door Cooling+, Frost Free Double Door Side by Side Refrigerator

7

ऐक्सप्रेस फ्रीज

Haier 596 L 3 Star Frost Free Expert Inverter Smart Sense AI enabled 2-Door Side by Side Refrigerator

3

वॉटर डिस्पेंसर

LG 630 L, Frost-Free, Inverter, Wi-Fi Convertible, InstaView Door-In-Door, Side-By-Side Refrigerator

8

इंस्टा व्यू

Haier 602 L 3 Star Frost Free Expert Inverter 2-Door Side by Side Refrigerator

3

डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी

LG 655 L, 3 Star, Frost Free Smart Inverter Double Door Side by Side Refrigerator

7

मल्टी एयर फ्लो

क्या निकला निष्कर्ष?

आखिर में हम यही कह सकते हैं कि एलजी और हायर दोनों ही ब्रांड के साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर अपनी-अपनी जगह घर के लिए सही पसंद होंगे। अगर आपका बजट थोड़ा कम है और बहुत बड़े साइज के मॉडल की जरूरत नहीं है तो हायर सही पसंद रहेगा। वहीं, अगर आपको क्षमता, दमदार कूलिंग और आकर्षक डिजाइन तीनों से ही समझौता किए बिना एक प्रीमियम साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर की तलाश है तो एलजी ज्यादा बेहतर होगा। दोनों में से किसी भी एक का चुनाव पूरी तरह से आपकी पसंद, बजट और जरूरत पर निर्भर करता है।

इन्हें भी पढ़ें:

₹30,000 से कम वाले ये 5 Double Door Refrigerator करेंगे दमदार कूलिंग!

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

हायर और एलजी में से किसका साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर बेहतर कूलिंग करेगा?

कूलिंग के मामले में दोनों ही ब्रांड्स बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। एलजी अपने स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर औरडोर कूलिंग+ टेक्नोलॉजी के साथ एक समान तापमान बनाए रखने में माहिर है। वहीं, Haier अपनी मैजिक कूलिंग से फास्ट फ्रीजिंग और शानदार कन्वर्टिबल फ्लेक्सिबिलिटी देता है।

दोनों में से किस ब्रांड के साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में ज्यादा आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी?

आधुनिक सुविधाओं के मामले में एलजी अपने इंस्टाव्यू, ThinQ, वाईफई ऐप कंट्रोल और दमदार वॉटर व आइस डिस्पेंसर जैसी प्रीमियम सुविधाओं के लिए जाना जाता। वहीं, हायर बजट रेंज में ही 100% मैजिक कन्वर्टेबल मोड्स और डिजिटल डिस्प्ले जैसी आधुनिक सुविधाएं देता है।

क्षमता के मामले में हायर का साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर बेहतर होगा या एलजी का?

क्षमता के मामले में हायर सामान्य बजट में ज्यादा स्टोरेज (628 लीटर या 630 लीटर) और 100% कन्वर्टेबल स्पेस देता है, जिससे जरूरत पड़ने पर पूरे फ्रीजर को फ्रिज बनाया जा सकता है। वहीं, एलजी बड़े मॉडल (650 लीटर+) तो देता ही है, लेकिन कुछ मॉडल पूरी तरह कन्वर्टिबल न होने के कारण सीमित स्पेस के साथ आते हैं।

हायर और एलजी साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर की कीमत में कितना अंतर है?

कीमत के मामले में हायर और एलजी के साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में काफी अंतर है। हायर के साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर काफी बजट-फ्रेंडली होते हैं, जिनकी शुरुआत लगभग ₹60,000 से ₹75,000 के बीच हो जाती है और कुछ प्रीमियम मॉडल ₹1,00,000 तक मिलते हैं। वहीं, LG के बेस मॉडल्स लगभग ₹68,000 से शुरू होकर, एडवांस फीचर्स के साथ ₹1,00,000+ तक जाते हैं।

साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के लिए भारत में एलजी की सर्विस बेहतर है या हायर?

भारत में आफ्टर-सेल्स सर्विस के मामले में एलजी को ज्यादा बेहतर कहा जा सकता है। इसका बड़ा नेटवर्क मेट्रो शहरों से लेकर छोटे शहरों तक फैला है, और स्पेयर पार्ट्स आसानी से मिल जाते हैं। दूसरी ओर, हायर भी तेजी से अपनी सर्विस सुधार रहा है और बड़े शहरों में इसकी सेवा अच्छी है, लेकिन ग्रामीण या छोटे इलाकों में एलजी की सर्विस अब भी काफी बेहतर है।

You May Also Like