Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

₹50,000 से कम वाले इन डबल डोर रेफ्रिजरेटर में कूलिंग होगी जबरदस्त, मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स!

अगर ₹50,000 से कम के बजट में आपको तलाश है एक अच्छे क्वालिटी के रेफ्रिजरेटर की तो बड़े ब्रांड के पास कई हाई क्वालिटी मॉडल देखने मिल जाएंगे। बिना रुकावट कूलिंग करने वाले ये रेफ्रिजरेटर ऊर्जा की भी बचत करेंगे और साथ-साथ इनका हर हिस्सा एक समान रूप से ठंडा होगा। इसी के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी खाने-पीने की चीजों की ताजगी भी लंबे समय तक बनाए रखेगी।

बेहतरीन कूलिंग के लिए ₹50,000 से कम वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर
बेहतरीन कूलिंग के लिए ₹50,000 से कम वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर

जब भी बात आती है ज्यादा सामान स्टोर करने के लिहाज से एक सही फ्रिज का चयन करने की तो डबल डोर मॉडल काफी पसंद किए जाते हैं। वहीं, ₹50,000 से कम में बढ़िया क्वालिटी वाले अलग-अलग डबल डोर रेफ्रिजरेटर के विकल्प आपको हायर, सैमसंग, व्हर्लपूल, बॉश और IFB जैसे ब्रांड के पास देखने मिलेंगे। जिसमें सैमसंग ऑल राउंड कूलिंग और ट्विन प्लस के साथ हर हिस्से को एक समान रूप से ठंडा करता है, वहीं व्हर्लपूल के मॉडल तेजी से कूलिंग करने के साथ-साथ खाने को लंबे समय तक ताजा भी रखेंगे। इसी के साथ अपने लंबे कूलिंग रिटेंशन की वजह से आईएफबी और बॉश को भी पसंद किया जाता है जिसमें बिजली कटौती के दौरान भी ठंडक लंबे समय तक बनी रहती है। तो अब नजर डालिए इन्हीं ब्रांड्स के कुछ मॉडल पर जो ₹50,000 से कम में मिल जाएंगे और अपनी दमदार कूलिंग के लिए जाने जाते हैं-

01

Haier 325 L 2 Star Frost Free Triple Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator

Check Price on Amazon

क्यों रहेगा सही पसंद?

  • अगर आप उन लोगों में से हैं जो फ्रिज में आए दिन तरह-तरह की चीजें स्टोर करते हैं और सही कूलिंग न होने की वजह से वे बहुत जल्दी खराब हो जाती हैं तो यह मॉडल काफी काम का होगा। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर की कूलिंग को 14 अलग-अलग मोड पर सेट किया जा सकता है, जो खाने-पीने की चीजों की ताजगी लंबे समय तक सुनिश्चित करेगी। इसमें सब्जियों से लेकर मिठाई तक हर चीज को स्टोर करने के लिए फ्रिज व फ्रीजर का तापमान सेट हो जाएगा।
  • अगर आपके घर में बुजुर्ग शख्स या कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे कमर दर्द की समस्या है तो यह विकल्प काफी बढ़िया रहेगा। इसका फ्रीजर वाला हिस्सा नीचे और फ्रिज ऊपर की तरफ होने से सामान निकालने के लिए बार-बार झुकना नहीं होगा जिससे सुविधा बढ़ेगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 325 लीटर
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 2
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • शेल्फ की संख्या- 3

क्यों चुनें?

  • 2 गुना बड़ी वेजिटेबल बास्केट
  • 1 घंटे तक के समय में बर्फ जमाने की सुविधा
  • ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर
  • 85 लीटर का फ्रीजर

क्यों न चुनें?

  • शोर स्तर ज्यादा है। 

Haier 325 L 2 Star Frost Free Triple Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator, Digital Touch Display & 2X Bigger Fresh Storage (HEB-332GBA-P, GE Black, 14 In 1 Convertible Modes, 2026 Model)

₹37,990.00

Get This
02

Whirlpool 235 L 3 Star Frost-free inverter Double Door Refrigerator

Check Price on Amazon

क्यों रहेगा सही पसंद?

  • फ्रिज में सही कूलिंग न होने की वजह से सबसे जल्दी फल-सब्जियां खराब होती हैं और न चाहते हुए भी उन्हें फेंकना पड़ता है। हालांकि, इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर के साथ यह समस्या नहीं आएगी। अपनी विशेष टेक्नोलॉजी के साथ यह फल-सब्जियों को बहुत ज्यादा पकने या सड़ने से बचाएगा और उसके पोषक तत्वों को भी बनाए रखेगा। अगर आप ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां स्टोर करते हैं तो यह सुविधा उपयोगी होगी।
  • फिर चाहे तापमान सेट करना हो या कन्वर्टेबल मोड एकसमान कूलिंग वाले इस रेफ्रिजरेटर का कंट्रोल पैनल बाहर की तरफ होने की वजह से आप सारी सेटिंग्स को आसानी से कंट्रोल कर सकेंगे और बार-बार दरवाजा खोलने की वजह से कूलिंग पर असर पड़ने की समस्या नहीं आएगी। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Whirlpool 
  • क्षमता- 235 लीटर
  • शेल्फ की संख्या- 4
  • ताजा खाना रखने की क्षमता- 181 लीटर
  • सालाना ऊर्जा खपत- 192 Kilowatt Hours 

क्यों चुनें?

  • माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी
  • 5-इन-1 कन्वर्टेबल
  • स्लाइडिंग शेल्फ
  • फ्रेश जोन

क्यों न चुनें?

  • फ्रीजर छोटा है। 

Whirlpool 235 L 3 Star Frost-free inverter Double Door Refrigerator (IF INV 278 LUNAR BLACK(3S) CONV-Y, 2026 Model)

₹27,990.00

Get This
03

Samsung 350 L, 3 Star, Convertible 5-in-1, Digital Inverter, Frost Free Double Door, Refrigerator

Check Price on Amazon

क्यों रहेगा सही पसंद?

  • आम क्वालिटी वाले रेफ्रिजरेटर में ज्यादा दिन रखे रहने की वजह से चीजों की गंध आपस में मिल जाती है और इसका सीधा असर ताजगी व हाईजीन पर पड़ता है। लेकिन 350 लीटर क्षमता वाला यह मॉडल इस समस्या को खत्म करेगा। ट्विन कूलिंग प्लस सुविधा की वजह से फल-सब्जियों, बचे हुए खाने व डेयरी प्रोडक्ट्स की गंध आपस में नहीं मिलेगी जिससे वे लंबे समय तक ताजा बने रहेंगे। इसी के साथ यह सुविधा नमी को भी सही स्तर पर बनाए रखेगी। 
  • अगर कभी घर पर अचानक मेहमान आ गए हैं या गर्मी की वजह से लगातार ठंडे पानी की जरूरत पड़ रही है तो यह सैमसंग रेफ्रिजरेटर काफी काम आएगा। सिर्फ एक टच के साथ इसके फ्रीजर व फ्रिज दोनों की कूलिंग को 31% तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे चीजें तेजी से ठंडी होंगी और बर्फ भी कम समय में जम जाएगी। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Samsung
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
  • वोल्टेज- ‎230 Volts 
  • रैक्स- 2
  • फ्रीजर क्षमता- 75 लीटर

क्यों चुनें?

  • 5 कन्वर्टेबल मोड्स
  • वाईफाई कनेक्टिविटी
  • AI एनर्जी मोड
  • मल्टी फ्लो

क्यों न चुनें?

  • क्षमता के हिसाब से शेल्फ की संख्या कम है। 


घर व किचन में इस्तेमाल होने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

Samsung 350 L, 3 Star, Convertible 5-in-1, Digital Inverter, Frost Free Double Door, Refrigerator

Rs. 46490

Get This
04

Bosch 368L, 1 Star, Frost Free Double Door Refrigerator

Check Price on Amazon

क्यों रहेगा सही पसंद?

  • गर्मी के मौसम में ठंडा पानी तो हर किसी को चाहिए होता है लेकिन, ज्यादा बोतले रखने पर भी कभी-कभी पानी कम पड़ जाता है। इस समस्या का समधान करेगा इस मॉडल का वॉटर डिस्पेंसर। जिसमें पानी भरकर फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है और दरवाजे पर लगे टैप की मदद से ठंडा पानी मिल जाएगा। इससे बार-बार फ्रिज का दरवाजा खोलने की भी जरूरत नहीं होगी। 
  • अगर आपके घर में आए दिन बिजली कटौती होती रहती है तो यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर काफी काम आएगा। यह बिजली जाने के 18 घंटों बाद तक कूलिंग को बनाए रखेगा, जिससे स्टोर की गई चीजों के खराब होने की चिंता नहीं करनी होगी और फ्रीजर में रखा सामान भी नहीं पिघलेगा।

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 67D x 67.8W x 187H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Bosch
  • क्षमता- 368 लीटर
  • वोल्टेज- 220 Volts 
  • शेल्फ- 4

क्यों चुनें?

  • स्मार्ट सेंसर
  • मल्टी एयर फ्लो
  • विटाफ्रेश टेक्नोलॉजी
  • एयर फ्रेश फिल्टर

क्यों न चुनें?

  • एनर्जी स्टार रेटिंग कम है।

Bosch 368L, 1 Star, Frost Free Double Door Refrigerator with 2.5 L Water Dispenser | 6-in-1 Convertible Storage Modes | Fresh up to 10 Days | Touch Panel | 2 Cooling System (CTC39S21AI, Steel, 2026)

₹41,990.00

Get This
05

IFB 331L 3 Star 12-in-1 Convertible, Advanced Inverter Frost-Free Double Door Refrigerator

Check Price on Amazon

क्यों रहेगा सही पसंद?

  • कई बार सही तरह से कूलिंग न होने की वजह से डबल डोर रेफ्रिजरेटर का एक हिस्सा तो अच्छी तरह से ठंडा होता है लेकिन दूसरे हिस्से में रखी चीजें असमान तापमान की वजह से जल्दी खराब हो जाती हैं। हालांकि, इस IFB मॉडल की खासियत है कि यह अपनी 360 डिग्री कूलिंग के साथ पूरे फ्रिज में सही तापामान बनाए रखेगा। फिर चाहे वेजिटेबल बास्केट हो या शेल्फ इसमें निरंतर सही तापमान बना रहेगा जिससे लंबी ताजगी मिलेगी।
  • फिर चाहे आपको भारी पतीला रखना हो या बड़ा केक का डिब्बा इसके शेल्फ न सिर्फ ज्यादा वजन आसानी से झेल लेंगे, बल्कि इन्हें जरूरत के हिसाब से आसानी से ऊपर-नीचे किया जा सकता है और हटाया भी जा सकता है। वहीं, अगर कभी कोई चीज शेल्फ पर गिर भी जाती है तो उसपर निशान नहीं पड़ेंगे और सिर्फ गीले कपड़े से पोंछकर साफ भी हो जाएगा। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • क्षमता- 353 लीटर
  • ब्रांड- IFB
  • वोल्टेज- 220 Volts 
  • शेल्फ- 3
  • सालाना ऊर्जा खपत- 207 Kilowatt Hours 

क्यों चुनें?

  • XL बॉटल बिन
  • 12-इन-1 कन्वर्टेबल
  • 30 घंटों तक का कूलिंग रिटेंशन
  • 28 लीटर की वेजिटेबल बास्केट

क्यों न चुनें?

  • शोर स्तर ज्यादा है। 


गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर

IFB 331L 3 Star 12-in-1 Convertible, Advanced Inverter Frost-Free Double Door Refrigerator with 30 Hrs Cooling Retention, WiFi & 4 Year Super Warranty (2026, IFBFF-383CYKSETU, Metal Black)

₹40,490.00

Get This

जानिए इन सभी डबल डोर रेफ्रिजरेटर की कुछ खूबियों को आसानी से

₹50,000 से कम कीमत वाले अलग-अलग डबल डोर रेफ्रिजरेटर देखने के बाद अगर आपको इनकी कुछ मुख्य विशेषताओं को आसानी से समझना है तो यह तालिका मदद करेगी।

ब्रांड व मॉडल

खासियत

किनके लिए होगा सही?

Haier 325 L 2 Star Frost Free Triple Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator

14-इन-1 कन्वर्टेबल

जिन्हें फ्रिज से सामान निकालने में झुकने में समस्या आती है। 

Whirlpool 235 L 3 Star Frost-free inverter Double Door Refrigerator

जिओलाइट टेक्नोलॉजी

जो लोग डेयरी प्रोडक्ट्स को लंबे समय तक ताजा रखने को प्राथमिकता देते हैं।

Samsung 350 L, 3 Star, Convertible 5-in-1, Double Door, WiFi Bespoke AI Refrigerator

ट्विन कूलिंग प्लस

जिन्हें दमदार कूलिंग के साथ ज्यादा-से-ज्यादा ऊर्जा बचत करनी है। 

Bosch 368L, 1 Star, Frost Free Double Door Refrigerator

वॉटर डिस्पेंसर

जिनके यहां आए दिन बिजली की लंबी कटौती से फ्रिज में रखी चीजें खराब हो जाती हैं।

IFB 331L 3 Star 12-in-1 Convertible, Advanced Inverter Frost-Free Double Door Refrigerator

360 डिग्री यूनीफॉर्म कूलिंग

जो पुराने फ्रिज में एकसमान कूलिंग न होने से परेशान हैं।  

नोट: यहां बताए गए डबल डोर रेफ्रिजरेटर्स की MRP ₹50,000 से ज्यादा है, जो लेख लिखने के दौरान कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या ₹50,000 से कम में अच्छे क्वालिटी वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर मिल जाएंगे?

हां, आपको ₹50,000 से कम में काफी प्रीमियम क्वालिटी वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर मिल जाएंगे जो बिना रुकावट कूलिंग करेंगे और इनमें करीब 250 लीटर से लेकर 300 लीटर+ क्षमता वाले मॉडल मिल जाएंगे। ये रेफ्रिजरेटर प्रदर्शन व स्टोरेज दोनों का सही संतुलन बनाएंगे।

भारत में किन ब्रांड के पास ऐसे डबल डोर रेफ्रिजरेटर मिलेंगे जो बढ़िया कूलिंग करेंगे और कीमत भी ₹50,000 से कम होगी?

₹50,000 से कम के बजट में आपको हायर, सैमसंग, व्हर्लपूल, IFB और बॉश जैसे ब्रांड के बढ़िया डबल डोर रेफ्रिजरेटर मिल जाएंगे। इनमें कन्वर्टेबल मोड, इन्वर्टर कनेक्टिविटी और मजबूत कांच बने शेल्फ जैसी सुविधाएं देखने मिलेंगी। हालांक, ब्रांड, मॉडल व क्षमता के हिसाब से कीमत व सुविधाएं अलग-अलग हो सकती हैं।

क्या ₹50,000 से कम वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशल होते हैं?

हां, ज्यादातर ₹50,000 से कम वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर में इन्वर्टर कंप्रेसर होता है जो ऊर्जा की बचत करते हुए बिजली बिल को कंट्रोल करेगा। इनमें आपको अलग-अलग एनर्जी स्टार रेटिंग वाले मॉडल भी मिलेंगे जो इनकी ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है।

क्या इस बजट रेंज में आने वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर के फ्रीजर को कन्वर्ट किया जा सकता है?

हां, ₹50,000 से कम में आने वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर के ज्यादातर मॉडल में कन्वर्टेबल फ्रीजर की सुविधा होती है, जिसकी मदद से जरूरत पड़ने पर फ्रीजर को अतिरिक्त स्टोरेज के लिए फ्रिज की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

क्या ₹50,000 से कम वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को संंभाल लेते हैं?

हां, इस कीमत रेंज में आने वाले डबल डोर मॉडल आसानी से एक सीमित रेंज में वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को आसानी से संभाल सकते हैं। ये बिना स्टेबलाइजर के भी दमदार प्रदर्शन सुनिश्चित करेंगे और कंप्रेसर खराब होने की चिंता नहीं करनी होगी।

You May Also Like