फ्रीजर में बर्फ की परत नहीं जमने, लगातार दमदार कूलिंग बनी रहने और बार-बार मैनुअल डीफ्रॉस्टिंग से बचने के लिए फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर घरों में लोकप्रिय हो रहे हैं। इनमें मिलने वाला इन्वर्टर कंप्रेसर बिजली की बचत करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। वहीं, अगर बात की जाए फ्रॉस्ट-फ्री Refrigerator के लिए एक सही बजट का चयन करने की तो ₹30,000 से कम में आपको बड़े ब्रांड के डबल डोर मॉडल देखने मिलेंगे। करीब 200 लीटर से लेकर 300 लीटर तक की क्षमता में आने वाले ये फ्रिज 2-3 लोगों के इस्तेमाल के लिए सही माने जाते हैं।
इसी कड़ी में हमने आपके लिए कुछ ऐसे ही रेफ्रिजरेटर मॉडल का चयन किया है जो प्रदर्शन के मामले में दमदार होंगे और बजट में भी आसानी से फिट हो जाएंगे। Haier, Samsung, LG, Whirlpool और IFB ब्रांड के इन रेफ्रिजरेटर को हमने रिसर्च, विश्लेषण और तुलना के बाद चुना है और ये कूलिंग, ऊर्जा कुशलता, स्टोरेज व एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे पैमानों पर खरे उतरते हैं।
