जब भी बात आती है ज्यादा स्टोरेज क्षमता और आधुनिक सुविधाओं से लैस एक फ्रिज का चुनाव करने की तो फ्रेंच डोर मॉडल्स काफी पसंद किए जाते हैं। लोकप्रिय ब्रांड्स के फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर अपने बेहतर ऑर्गनाइजेशन, ज्यादा स्टोरेज क्षमता और आसान पहुंच वाली डिजाइन के कारण एक सही पसंद हो सकते हैं। इनका लोकप्रिय चार दरवाजों वालाआउट ऊर्जा-कुशल होता है और ज्यादातर मॉडल्स में फ्रीजर नीचे की तरफ होने की वजह से झुकने की आवश्यकता को कम हो जाती है और बड़ी ट्रे को भी इनमें आसानी से रखा जा सकता है। बड़े ब्रांड्स के French Door Refrigerator आधुनिक रसोईघर के लिए एक स्टाइलिश, हाई-टेक और शानदार पसंद हो सकते हैं। अगर बात की जाए भारत में मिलने वाले बड़े ब्रांड्स के फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर की तो इस सूची में Haier, Samsung, LG और Electrolux जैसे नामों को शामिल किया जा सकता है। तो आइए अब नजर डालते हैं इन्हीं ब्रांड्स के मॉडल्स पर एक नजर।
Haier 520L 3Star Lumiere French Door 4-Door Side by Side Frost Free Refrigerator|
Check Price on Amazonयह 520 लीटर की क्षमता वाला फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर है, जिसकी डिजाइन 4 डोर वाली है। इसकी खासियत है कि मैजिक कन्वर्टेबल जोन के साथ इसके टेंप्रेचर को आसानी से -20°C से लेकर 5°C की रेंज में सेट किया जा सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 350 लीटर और फ्रीजर क्षमता 90 लीटर है। Haier का यह Refrigerator ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जिस वजह से यह ऊर्जा की 50% तक कम कर सकता है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह फ्रिज वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिस वजह से इसे आसानी से स्मार्टफोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी ऐंटी-बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी किटाणुओं और दुर्गंध को 99.99% तक कम करने में मदद कर सकती है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको कुल 7 कंपार्टमेंट, 7 ड्रॉर और 2 शेल्फ मिल जाएंगे; जिनपर काफी सारा सामान रखा जा सकता है। इसी के साथ इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी सामान भी आसानी से रखा जा सकता है। 10 अलग-अलग स्टोरेज जोन के साथ आने वाले फ्रिज में सारे सामान को व्यवस्थित करके रखा जा सकता है। इसकी स्मार्ट सेंस AI टेक्नोलॉजी आपको स्टोर की हुई सभी चीजों पर नजर रखने में मदद कर सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 63.5D x 83W x 190H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 520 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- साइड-बाय-साइड
- कलर- मिरर ग्लास
- मॉडल- HRB-600MGU1
- सालाना ऊर्जा खपत- 480 Kilowatt Hours
- वोल्टेज- 230 Volts
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
- डोर ओरिएंटेशन- राइट
खूबियां
- यह रेफ्रिजरेटर 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है।
- इसके गार्डन फ्रेश बॉक्स में फल-सब्जियां लंबे समय तक ताजा रह सकती हैं।
- फ्रीजर नीचे की तरफ होने की वजह से झुकने की समस्या 90% तक कम हो सकती है।
- इसे 230v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी खामी नहीं बताई है।
ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर
Haier 520L 3Star Lumiere French Door 4-Door Side by Side Frost Free Refrigerator|
Rs. 95900
LG 630 L, Frost-Free, Inverter, Wi-Fi Convertible, InstaView Door-In-Door, Side-By-Side Refrigerator
Check Price on Amazonयह एक प्रीमियम डिजाइन वाला फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर है, जो आपके घर के लिए एक स्मार्ट पसंद हो सकता है। 630 लीटर की क्षमता वाला यह रेफ्रिजरेटर 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए एक सही पसंद हो सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 6 रैक्स, 4 ड्रॉर और 8 शेल्फ मिल जाएंगे; जिनपर काफी सारा सामान रखा जा सकता है। इस LG Fridge की सबसे बड़ी खासियत है इंस्टा व्यू डोर-इन-डोर, जिसे टैप करने से आप अंदर रखी चीजों को आसानी से देख सकते हैं। इसका स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा की बचत करने में मदद करेगा और शोर स्तर को भी कम रखेगा। इसमें आपको स्मार्ट डायग्नॉसिस की सुविधा भी मिल जाएगी, जिसकी मदद से परेशानियों का पता आसानी से लगाया जा सकता है। दुर्गंध को कम रखने के लिए इसमें आपको डिओड्राइजर मिल जाएगा, जिस वजह से खाना भी लंबे समय तक ताजा भी बना रह सकता है। इस रेफ्रिजरेटर की खासियत है कि इसमें एक वॉटर डिस्पेंसर दिया गया है, जिस वजह फ्रिज में पानी की बोतल भरकर रखने की परेशानी आपको नहीं होगी। इसी के साथ UV नैनो टेक्नोलॉजी हर एक घंटे में 10 मिनट तक नोजल को साफ करती है, ताकि साफ पानी आपको मिले। वाईफाई कनेक्टिविटी की मदद से आप जरूरत पड़ने पर अपने फोन से ही इसके फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 630 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- कॉम्पैक्ट साइड-बाय-साइड
- कलर- इंस्टाव्यू मैट ब्लैक
- मॉडल- GL-X257AMC3
- सलाना ऊर्जा खपत- 524 Kilowatt Hours Per Year
- वोल्टेज- 240 Volts
- वॉटेज- 130 Watts
- डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- इसकी हाईजीन फ्रेश सुविधा बैक्टेरिया को पनपने से रोक सकती है।
- फ्रेश बैलेंसर फल-सब्जियो को लंबे समय तक ताजा रखने में मदद कर सकता है।
- डेयर प्रोडक्ट्स व मीट को स्टोर करने के लिए इसमें एक यूटिलीटी बॉक्स दिया गया है।
- डोर कूलिंग+ सुविधा ठंडक को एक स्तर पर बनाकर रख सकती है।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई बड़ी कमी नहीं बताई है।
LG 630 L, Frost-Free, Inverter, Wi-Fi Convertible, InstaView Door-In-Door, Side-By-Side Refrigerator
Rs. 174990
Electrolux 609L Inverter French Door Side by Side Frost Free Refrigerato
Check Price on Amazonयह रेफ्रिजरेटर इलेक्ट्रोलक्स ब्रांड का है, जिसकी टेस्टलॉक ऑटो टेक्नोलॉजी अतिरिक्त नमी को कम करती है और खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद कर सकती है। इसमें आपको पांच अलग-अलग टेंप्रेचर सेटिंग्स की सुविधा मिल जाएगी, जिसकी मदद से आप स्टोरेज के हिसाब से इसे आसानी से सेट कर सकते हैं। इसके कन्वर्टेबल कंपार्टमेंट को आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही टेंप्रेचर पर सेट कर सकते हैं। इसका फ्लेक्स स्टोर फंक्शन, आपको डोर बिन्स और शेल्फ्स को अपनी जरूरत के हिसाब से सेट करने में मदद करता है। यह मल्टीडोर French Door Refrigerator अलग-अलग साइज के कंपार्टमेंट के साथ आता है, जिस वजह से स्टोरेज संबंधित परेशानी आपको नहीं होगी। इसकी फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी के कारण फ्रीजर में बर्फ की परत आसानी से नहीं जमेगी, जिस वजह से कूलिंग पर असर नहीं पड़ेगा। इसका ट्विन टेक कूलिंग सिस्टम फ्रिज की नमी को ऑटोमैटिक तरह से समझ सकता है जिस वजह से खानी की ताजगी लंबे समय तक बनी रह सकती है। यह रेफ्रिजरेटर टेस्टगार्ड से लैस है जो कार्बन फिल्टर का इस्तेमाल करते हुए दुर्गंध को पनपने से रोकेगा। इसमें स्टोरेज के लिए आपको 8 बिन और 6 शेल्फ मिल जाएंगे। अगर फ्रिज का दरवाजा ज्यादा देर तक खुला रहेगा या सही से बंद नहीं होगा तो डोर अलार्म आपको अलर्ट करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 74.9D x 91.3W x 178.2H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Electrolux
- क्षमता- 609 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- फ्रेंच डोर
- कलर- ग्लॉसी डार्क ग्रे
- मॉडल- EQE6879A-B
- सालाना ऊर्जा खपत- 417 Kilowatt Hours
- शोर स्तर- 42 Decibels
- वोल्टेज- 230 Volts
- डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सेबल
खूबियां
- इसमें आपको वॉटर व आइस डिस्पेंसर की सुविधा मिल जाएगी।
- इसके तापमान को -23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 7 डिग्री सेल्सियस तक सेट किया जा सकता है।
- इसमें बड़े व छोटे सामान के स्टोरेज के लिए 2 अलग-अलग ओपनिंग्स दी गई हैं।
- इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 371 लीटर और फ्रीजर क्षमता 238 लीटर है।
कमी
- अमेजन यूजर्स द्वारा अभी तक कोई खामी नहीं बताई गई है।
गैजेट, एप्लाइंसेस और स्टाइल समेत कई प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
Electrolux 609L Inverter French Door Side by Side Frost Free Refrigerato
Rs. 197990
Samsung Smart Choice 650 L, Convertible, Digital Inverter, Frost Free, French Door Refrigerator
Check Price on Amazon650 लीटर स्टोरेज क्षमता वाला यह सैमसंग का फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर बड़े परिवारों और घरों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें ताजे और जमे हुए खाने को रखने के लिए बड़े कंपार्टमेंट दिए गए हैं। Samsung की बेहतरीन डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस यह रेफ्रिजरेटर अंदर रखी चीजों और बाहरी तापमान के हिसाब से कूलिंग स्पीड को ऑटोमैटिक तरह से सेट कर सकता है। इस Refrigerator की खासियत है कि इसे आप इसे जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं। कई कूलिंग मोड्स के साथ आप जरूरत पड़ने पर स्टोरेज के लिए फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं या ताजगी बनाए रखने के लिए खाने को अलग-अलग तापमान पर स्टोर कर सकते हैं। इसमें बिल्ट-इन वॉटर डिस्पेंसर दिया गया है, जिसके साथ आपको कभी भी ठंडा पानी मिल सकता है। इसका ड्यूअल ऑटो आइस मेकर आपको आइस क्यूब्स और नगेट आइस देगा। इसकी एडवांस ट्रिपल कूलिंग यह सुनिश्चित करती है कि फ्रिज, फ्रीजर और कनवर्टेबल कंपार्टमेंट के लिए अलग-अलग टेंप्रेंचर कंट्रोल मिल सके। यह सुविधा चीजों की गंध को आपस में मिलने से बचाती है और खाना लंबे समय तक ताजा भी रह सकता है। इसकी मेटल कूलिंग प्लेट दरवाजा बार-बार खोलने पर भी ठंडी हवा को बनाए रखती है। वाईफाई कनेक्टिविटी वाले इस फ्रिज को आसानी से आप अपने स्मार्ट फोन से भी कंट्रोल कर सकेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 72.3D x 91.2W x 183H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 650 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- फ्रेंच डोर
- कलर- ब्लैक
- मॉडल- RF65DG90BDSGTL
- वोल्टेज- 230 Volts
- रैक्स- 8
- डोर- रिवर्सेबल
- शेल्फ टाइप- टफेंड ग्लास
खूबियां
- AI टेक्नोलॉजी बिजली की खपत को कम करने में मदद करती है।
- इसमें लगा डिओड्राइजर फिल्टर दुर्गंध को खत्म कर सकता है, जिससे खाना लंबे समय तक ताजा रह सकता है।
- UV LED स्टेरिलाइजेशन बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है।
- इसके फ्रीजर कंपार्टमेंट के तापमान को अलग-अलग लेवल पर सेट किया जा सकता है।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है।
Samsung Smart Choice 650 L, Convertible, Digital Inverter, Frost Free, French Door Refrigerator
Rs. 174490
Haier 630L Lumiere French Door 4 Door Side by Side Frost Free Refrigerator
Check Price on Amazonयह हायर फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह फ्रिज ऊर्जा की 50% तक कम खपत कर सकता है और शोर स्तर को भी कंट्रोल करेगा। 630 लीटर की क्षमता वाला यह रेफ्रिजरेटर कुल 6 कंपार्टमेंट, 6 ड्रॉर और 3 शेल्फ के साथ आता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 425 लीटर और फ्रीजर क्षमता 102 लीटर है। स्मार्ट सेंस AI टेक्नोलॉजी वाले इस फ्रिज के टेंप्रेचर को -20°C से लेकर 5°C तक सेट किया जा सकता है। इसके माय जोन में 4 प्रीसेट मोड्स दिए गए हैं ताकी खाना ताजा रहे और गंध भी आपस में न मिले। इसकी ऐंटी बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी किटाणुओं को 99.99% तक रोकने का काम कर सकती है। वाईफाई कनेक्टिविटी वाले इस फ्रेंच डोर फ्रिज को आप आसानी से अपने स्मार्ट फोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं। फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी की वजह से इसके फ्रीजर में बर्फ की परत आसानी से नहीं जमेगी, जिस वजह से कूलिंग पर असर नहीं होगा। इसमें फ्रीजर नीचे की तरफ दिया गया है, जिस कारण सामान निकालने के लिए झुकने की समस्या 90% तक कम हो सकती है। इसे 230v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 74D x 90.5W x 190H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 630 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- साइड-बाय-साइड
- कलर- ब्लैक ग्लास
- मॉडल- HRB-700KGU1
- सालाना ऊर्जा खपत- 600 Kilowatt Hours
- वोल्टेज- 230 Volts
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
- डोर ओरिएंटेशन- राइट
खूबियां
- इसके शेल्फ मजबूत कांच से बने हैं जिसपर भारी सामान भी आसानी से रखा जा सकता है।
- इसमें आपको मोशन सेंसर वाले कलरफुल डिस्प्ले पैनल की सुविधा मिल जाएगी।
- रीसेज हैंडल इसे एक प्रीमिय लुक दे रहा है।
- जमे हुए खाने को ज्यादा मात्रा में रखने के लिए इसमें फ्रीजर बॉक्स के 2 सेट दिए गए हैं।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है।
Haier 630L Lumiere French Door 4 Door Side by Side Frost Free Refrigerator
Rs. 149990
अब समझिए इन सभी फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर्स के बीच का अंतर
आपने अलग-अलग ब्रांड्स के French Door Refrigerator के विकल्पों को तो देख लिया अब एक तालिका के साथ इनके बीच का अंतर समझा जा सकता है।
|
ब्रांड व मॉडल |
क्षमता |
शेल्फ की संख्या |
खासियत |
|
Haier (HRB-600MGU1) |
520 लीटर |
2 |
4 फ्रीजर बॉक्स |
|
LG (GL-X257AMC3) |
630 लीटर |
8 |
इंस्टा व्यू |
|
Electrolux (EQE6879A-B) |
609 लीटर |
2 |
ट्विन टेक कूलिंग |
|
Samsung (RF65DG90BDSGTL) |
650 लीटर |
4 |
मेटल कूलिंग |
|
Haier (HRB-700KGU1) |
630 लीटर |
3 |
वाईफाई कनेक्टिविटी |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
