Top SearchesDouble Door Refrigerators with Inverter Vacuum CleanersBottom Mounted RefrigeratorsHaier Washing Machines 8 KG Front Load Washing Machine Premium Double Door Refrigerators

बिजली की बचत भी और कूलिंग भी! Haier डबल डोर Fridge हर घर के लिए होंगे सही पसंद

Haier डबल डोर फ्रिज क्वालिटी और प्रदर्शन के मामले में भरोसेमंद माने जाते हैं। इनमें करीब 300 लीटर से लेकर 550+ लीटर क्षमता वाले मॉडल देखने को मिलते हैं जो छोटे से लेकर बड़े हर साइज के परिवार के लिए अच्छी पसंद माने जाते हैं। 2-3 स्टार तक की एनर्जी रेटिंग इनकी ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है। वहीं, ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर बिजली की बचत करते हुए बिना रुकावट कूलिंग करता है।

ऊर्जा कुशल हायर डबल डोर फ्रिज
ऊर्जा कुशल हायर डबल डोर फ्रिज

क्या आप ऐसे फ्रिज की तलाश में हैं जो ना केवल खाने को लंबे समय तक ताजा रखे बल्कि बिजली के बिल में भी भारी कटौती करे? Haier के ऊर्जा कुशल डबल डोर फ्रिज नॉन-स्टॉप कूलिंग और इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ यह काम करते हैं। करीब 300 लीटर से लेकर 550 लीटर+ क्षमता में आने वाले Double Door Fridge इस ब्रांड के पास देखने को मिलते हैं। इनमें अलग-अलग शेल्फ, डोर रैक्स और कंपार्टमेंट मौजूद होते हैं; जिस वजह से सारा सामान व्यवस्थित रहता है। वहीं, ये एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी आसानी से काम करते हैं और कुछ विकल्पों को तो घर के इन्वर्टर से भी आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। फिर चाहे परिवार बड़ा हो या छोटा हर किसी के लिए हायर के पास बढ़िया क्वालिटी वाले डबल डोर फ्रिज देखने को मिलते हैं। 

01

Haier Smart Choice 602 L 3 Star Frost Free Expert Inverter Smart Sense AI enabled 2-Door Side by Side Refrigerator (HRS-682KGU1)

Check Price on Amazon

क्यों चुनें?

  • 602 लीटर क्षमता वाला यह हायर डबल डोर रेफ्रिजरेटर 5 लोगों या उससे बड़े परिवार के लिए सही पसंद होगा। इसमें हर तरह की चीजों को रखने के लिए काफी जगह मिलती है, और अलग-अलग शेल्फ, रैक और कंपार्टमेंट में उन्हें व्यवस्थित करके रख सकते हैं। इसके चलते सामान निकालने व ढूंढने में परेशानी नहीं होती है।
  • यह Haier साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर क्नवर्टेबल भी है, इसका मतलब है कि ज्यादा सामान रखने के लिए इसके फ्रीजर को कन्वर्टर करके फ्रीजर की तरह इस्तेमा कर सकते हैं और जगह की कमी नहीं होती है। वहीं, फल-सब्जियों को रखने के लिए इसकी बड़ी बास्केट में पर्याप्त क्षमता मिलती है।
  • Wi-Fi कनेक्टिविटी वाले इस फ्रिज की सारी सेटिंग्स को आसानी से फोन से ही कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है। वहीं, डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी के साथ इसके अंदर किटाणु व दुर्गंध जमा नहीं होते हैं और लंबी ताजगी बनी रहती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 602 लीटर
  • एनर्जी स्टार रेटिंग-3
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • शेल्फ- 3

खसियतें

  • एक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी
  • ट्रिपल ट्विस्ट आइस मेकर
  • एक्सटर्नल LED पैनल

कमी

  • दरवाजे पर स्क्रैच लगने की समस्या।

Haier Smart Choice 602 L 3 Star Frost Free Expert Inverter Smart Sense AI enabled 2-Door Side by Side Refrigerator (HRS-682KGU1)

Rs. 73620

Get This
02

Haier 596 L 3 Star Frost Free Expert Inverter Smart Sense AI enabled 2-Door Side by Side In-built Water Dispenser Refrigerator (HRS-682SWDU1)

Check Price on Amazon

क्यों चुनें?

  • 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला हायर का यह डबल डोर फ्रिज मैजिक कन्वर्टेबल जोन से लैस, जिस वजह से इसके तापमान को आसानी से स्टोरेज व जरूरत के हिसाब से 24°C से लेकर 9°C तक की रेंज पर सेट कर सकते हैं। वहीं, इसके फ्रीजर में कम समय में बर्फ भी आसानी से जम जाती है।
  • यह Side By Side Fridge 4 कंपार्टमेंट, 4 ड्रॉर और 3 शेल्फ के साथ आता है, जिस वजह से बचे हुए खाने, कोल्ड ड्रिंक की बोतलें, फल-सब्जियों समेत हर तरह का सामान रखने की सुविधा मिलती है। वहीं, इसके सारे शेल्प मजबूत कांच मटेरियल से बने है, ताकि भारी बर्तन या डिब्बे पर भी इनके टूटने की समस्या न आए। 
  • इसमें वॉटर डिस्पेंसर भी दिया गया है, ताकि बार-बार पानी की बोतलें भरकर रखने का झंझट न हो। इसमें दिए गए टैंक को भरने के बाद थोड़ी देर में ही बाहर की तरफ दिए गए डिस्पेंसर से ठंडा पानी मिल जाता है और फ्रिज खोलने की भी जरूरत नहीं होती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 596 लीटर
  • शेल्फ- 3
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • सालाना ऊर्जा खपत- 528 Kilowatt Hours 

खसियतें

  • डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी
  • स्मार्ट कनेक्टिविटी
  • एंटी बैक्टेरियल गास्केट

कमी

  • बॉडी ज्यादा मजबूत नहीं है। 


गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर 

Haier 596 L 3 Star Frost Free Expert Inverter Smart Sense AI enabled 2-Door Side by Side In-built Water Dispenser Refrigerator (HRS-682SWDU1)

Rs. 66990

Get This
03

Haier 445 L, 2 Star, Convertible 14-in-1 Triple Inverter & Fan Motor Technology, with Display Frost Free, Bottom Mounted Double Door Refrigerator (HRB-4952BIS-P)

Check Price on Amazon

क्यों चुनें?

  • इस हायर डबल डोर फ्रिज की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें फ्रीजर नीचे की तरफ दिया गया है। इस सुविधा की वजह से सामान निकालने के लिए बार-बार झुकने की जरूकत नहीं होती है और कमर दर्द से परेशान लोग या गर्भवती महिलाएं भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • चाहे ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां रखनी हों या डेयरी प्रोडक्ट्स, तेजी से पानी को ठंडा करना हो या मिठाइयां; इस बॉटम माउंट रेफ्रिजरेटर के 14-इन-1 कन्वर्टेबल मोड लंबी ताजगी और तेज कूलिंग दोनों बनाए रखते हैं।
  • इस Haier Fridge में फल-सब्जियों को रखने के लिए अलग से बास्केट मौजूद है। इस सुविधा की वजह से उनकी गंध आपस में मिक्स नहीं होती है और वे ज्यादा दिनों त फ्रेश भी रहते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 445 लीटर
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • रैक्स- 7
  • फ्रीजर क्षमता- 109 लीटर

खसियतें

  • रीसेज हैंडल
  • ट्रिपल इन्वर्ट टेक्नोलॉजी
  • एक्सटर्नल LED डिस्प्ले

कमी

  • ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 

Haier 445 L, 2 Star, Convertible 14-in-1 Triple Inverter & Fan Motor Technology, with Display Frost Free, Bottom Mounted Double Door Refrigerator (HRB-4952BIS-P)

Rs. 52490

Get This
04

Haier 325 L 2 Star Frost Free Triple Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator, Digital Touch Display & 2X Bigger Fresh Storage (HEB-332DSA-P)

Check Price on Amazon

क्यों चुनें?

  • 2 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह डबल डोर फ्रिज ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो लगातार इस्तेमाल के बावजूद बिजली बिल को कंट्रोल में रखता है। वहीं, बिजली कटौती के दौरान भी इसकी कूलिंग पर भी असर नहीं होता है क्योंकि इस घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी की वजह से फ्रीजर में बर्फ की अतिरिक्त परत नहीं जमती है और बिना रुकावट कूलिंग होती रहती है। इसी के साथ वेज मोड फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखता है और वे समय से पहले खराब नहीं होते हैं।
  • इसकी कुल क्षमता 240 लीटर है और इसमें 85 लीटर का फ्रीजर दिया गया है। इसके फ्रीजर में आसानी से 1 घंटे तक के समय में बर्फ जमाई जा सकती है, और यह सुविधा गर्मी के मौसम व घर पर अचानक मेहमान आने पर काफी काम आती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 325 लीटर
  • एनर्जी स्टार- 2
  • शेल्फ- 3
  • सालाना ऊर्जा खपत- 246 Kilowatt Hours 

खसियतें

  • 14-इन-1 कन्वर्टेबल
  • बॉटम माउंट फ्रीजर
  • 2 गुना बड़ी वेजिटेबल बास्केट

कमी

  • शोर स्तर ज्यादा है।

Haier 325 L 2 Star Frost Free Triple Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator, Digital Touch Display & 2X Bigger Fresh Storage (HEB-332DSA-P)

Rs. 36490

Get This
05

Haier 328 L, 3 Star, Convertible 10-in-1 Triple Inverter & Fan Motor Technology, Frost Free Double Door Refrigerator (HRF-3783CPG-P)

Check Price on Amazon

क्यों चुनें?

  • अगर आप वही पुराने ब्लैक व सिल्वर रंग के फ्रिज से बोर हो चुकी हैं तो क्रीम पिंक ग्लास वाला यह मॉडल काफी अच्छी पसंद है। इस Haier Refrigerator की क्षमता 328 लीटर है जो अपने 10-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स के साथ बेहतरीन कूलिंग करता है। इसमें अलग-अलग तरह की ताजगी को लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं।
  • हाई कैपेसिटी वाला यह हायर फ्रिज बड़ी वेजिटेबल बास्केट से लैस है, जिस वजह से इसमें ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां आसानी से रख सकते हैं। इसी के साथ इसमें स्टोरेज के लिए 3 शेल्फ दिए हैं जो स्लाइड भी होते हैं। ऐसे में सामान निकालने के लिए इन्हें बाहर खींच सकते हैं और चीजें गिरती नहीं हैं।
  • इसके 74 लीटर के फ्रीजर में ट्रिप्ल ट्विस्ट आइस मेकर दिया गया है, जिस वजह से अलग से आइस ट्रे रखने की जरूरत नहीं होती है और साथ ही बर्फ भी एक घंटे तक के समय में आसानी से जम जाती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 328 लीटर
  • वोल्टेज- 240 Volts
  • शेल्फ- 3
  • सालाना ऊर्जा खपत- 240 Kilowatt Hours 

खसियतें

  • इन्वर्टर कनेक्टिविटी
  • ट्विस्ट आइस मेकर
  • ड्यअूल फैन मोटर

कमी

  • बॉडी ज्यादा मजबूत नहीं है। 

Haier 328 L, 3 Star, Convertible 10-in-1 Triple Inverter & Fan Motor Technology, Frost Free Double Door Refrigerator (HRF-3783CPG-P)

Rs. 33890

Get This

जानिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

Haier के इन सभी डबल डोर फ्रिज में से किसी का भी चयन अपनी जरूत, पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी। 

मॉडल

सालाना ऊर्जा खपत

खासियत

Haier Smart Choice 602 L 3 Star 2-Door Side by Side Refrigerator (HRS-682KGU1)

528 Kilowatt Hours

 

Haier 596 L 3 Star AI enabled 2-Door Side by Side Refrigerator (HRS-682SWDU1)

528 Kilowatt Hours

वॉटर डिस्पेंसर

Haier 445 L, 2 Star, Convertible Bottom Mounted Double Door Refrigerator (HRB-4952BIS-P)

295 Kilowatt Hours

14-इन-1 कन्वर्टेबल

Haier 325 L 2 Star Double Door Bottom Mount Refrigerator (HEB-332DSA-P)

246 Kilowatt Hours

फास्ट आइसिंग टेक्नोलॉजी

Haier 328 L, 3 Star, Double Door Refrigerator (HRF-3783CPG-P)

240 Kilowatt Hours

इन्वर्टर कनेक्टिविटी

फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी, कूलर और गीजर समेत कई तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

हायर डबल डोर फ्रिज में नॉन-स्टॉप कूलिंग का क्या मतलब है?

नॉन-स्टॉप कूलिंग का मतलब है कि हायर फ्रिज बिजली कटौती के दौरान भी लंबे समय तक ठंडा रहने की क्षमता रखता है, जिससे भोजन खराब नहीं होता। इसके लिए इनमें इन्वर्टर कनेक्टिविटी की सुविधा भी मौजूद होती है।

हायर इन्वर्टर कंप्रेसर फ्रिज कैसे बिजली बचाता है?

इन्वर्टर कंप्रेसर जरूरत के अनुसार अपनी स्पीड को सेट करता है, जिससे यह लगातार चालू-बंद नहीं होता। यह स्थिर और कुशल संचालन बिजली की खपत को काफी कम करता है।

क्या हायर डबल डोर फ्रिज में फ्रॉस्ट-फ्री टेक्नोलॉजी होती है?

हां, हायर के डबल डोर फ्रिज फ्रॉस्ट-फ्री टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जिसका मतलब है कि आपको मैन्युअल रूप से बर्फ की अतिरिक्त परत हटाने की आवश्यकता नहीं होगी।

हायर फ्रिज की औसत लाइफ क्या है?

उचित रखरखाव और उपयोग के साथ, एक हायर डबल डोर फ्रिज आमतौर पर 10 से 15 साल तक चल सकता है। इन्वर्टर कंप्रेसर वाले मॉडल अक्सर अधिक टिकाऊ होते हैं।

ये किस बजट रेंज में आते हैं?

किसी भी मॉडल की कीमत क्षमता, सुविधाओं और एनर्जी स्टार रेटिंग के हिसाब से अलग-अलग होती है। सामान्य विकल्प करीब ₹25,000-₹45,000 तक की रेंज में मिलते हैं। वहीं, डबल डोर वाले साइड-बाय-साइड मॉडल करीब ₹60,000-₹80,000 तक के बजट में आते हैं।

You May Also Like