Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

चाहते हैं कम बिजली बिल? तो ये 5 BLDC सीलिंग फैन आएंगे काम

BLDC मोटर से लैस सीलिंग फैन्स ऊर्जा की बचत करते हुए बिजली बिल को नियंत्रित रखते हैं और सालों-साल इनका प्रदर्शन भी सही बना रहता है। ये कमरे के हर कोने में हवा को समान रूप से फैलाते हैं जिससे गर्मी से राहत मिलती है। वहीं, टाइमर, 5 स्टार एनर्जी रेटिंग और वोल्टेज प्रोटेक्शन जैसी खूबियां भी इनमें मिलती हैं।

5 ऊर्जा कुशल बीएलडीसी सीलिंग फैन जो करेंगे बिजली की बचत
5 ऊर्जा कुशल बीएलडीसी सीलिंग फैन जो करेंगे बिजली की बचत

एक ऊर्जा कुशल BLDC पंखा बिजली ऊर्जा की बचत करते हुए बिजली बिल को कंट्रोल में रखेगा, और लागातर इस्तेमाल के बावजूद आपका बजट नहीं हिलेगा। इसी कड़ी में बजाज, ओरिएंट इलेक्ट्रिक, हैवेल्स, KUHL और एटमबर्ग जैसे ब्रांड के पास अच्छे विकल्प देखने को मिलेंगे। ये सामान्य मॉडल की तुलना में काफी अधिक बिजली बचाएंगे और साथ ही सही एयर फ्लो के साथ कमरा कम समय में अच्छी तरह से ठंडा होगा। इनकी मोटर तेज स्पीड से घूमते हुए ठंडी हवा प्रदान देगी और साथ ही लंबे समय तक टिकाऊ भी रहेगी। इस तरह के ज्यादातर Ceiling Fans के साथ आजकल रिमोट कंट्रोल भी मिलता है, जिसके कारण स्पीड व अन्य सेटिंग्स को नियंत्रित करने के लिए बार-बार उठने की आवश्यकता नहीं होती है। वहीं, आकर्षक डिज़ाइन के साथ कमरे की सजावट भी आकर्षक बनती है। 

01

Bajaj Classico Sleek 5S 1200MM BLDC Ceiling Fan

Check Price on Amazon

क्यों रहेगा एक स्मार्ट पसंद?

  • इस बजाज फैन की सबसे बड़ी खासियत है कि स्पीड को कम-ज्यादा करने या ऑन/ऑफ करने के लिए उठने की जरूरत नहीं है क्योंकि सारा काम बैठे-बैठे रिमोट कंट्रोल से होगा।
  • यह Bajaj फैन कमरे के हर कोने में ठंडी हवा पहुंचाते हुए हर किसी को राहत देगा और रात को सोने से पहले इसे टाइमर पर लगाकर भी छोड़ सकते हैं।
  • कम शोर के साथ काम करने वाले इस सीलिंग फैन के साथ पढ़ाई करते समय या ऑफिस का काम करते वक्त अनचाही आवाज से परेशानी नहीं होगी और कमरे में शांति रहेगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Bajaj
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 13.5D x 7W x 67H सेंटीमीटर
  • मटेरियल- एल्यूमिनियम
  • स्पीड- 5
  • ब्लेड- 3

यह भी जानें

  • स्वीप- 1200mm
  • एयर डिलिवरी- 220 CMM
  • ब्रीज मोड
  • फ्लेक्सी स्पीड

कमी

  • इंस्टॉलेशन संबंधित परेशानी। 

Bajaj Classico Sleek 5S 1200MM BLDC Ceiling Fan

Rs. 2599

Get This
02

atomberg Renesa Enzel 1200mm BLDC Ceiling Fan with Remote

Check Price on Amazon

क्यों रहेगा एक स्मार्ट पसंद?

  • आकर्षक डिजाइन वाला यह पंखा न सिर्फ हवा देगा, बल्कि यह कमरे की शोभा भी दोगुनी करेगा और हर तरह के डेकॉर थीम के साथ मेल खाएगा। वहीं, यह फॉल्स सीलिंग पर भी लगाने के लिए उपयुक्त है।
  • वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी यह Atomberg पंखा बिना रुकावट ठंडी हवा देता रहेगा और मोटर के खराब होने की चिंता नहीं रहेगी।
  • फिर चाहे भीषण गर्मी में तेज हवा चाहिए हो या बारिश वाले मौसम में हल्की हवा, इस पंखे की स्पीड को अलग-अलग लेवल पर सेट करने की सुविधा मिलती है जिससे पूरा आराम मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- atmoberg
  • स्टाइल- रेनेसा एन्जल
  • शोर स्तर- 58db
  • वॉटेज- 35 Watts
  • स्पीड- 6

यह भी जानें

  • एयर डिलिवरी- 235 CMM
  • कॉम्पैक्ट बॉडी
  • पतले ब्लेड
  • LED इंडीकेटर

कमी

  • शोर स्तर ज्यादा है। 


वॉटर हीटर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और एसी जैसे कई उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

atomberg Renesa Enzel 1200mm BLDC Ceiling Fan with Remote

Rs. 3749

Get This
03

Havells 1200Mm Ambrose Bldc Motor Ceiling Fan

Check Price on Amazon

क्यों रहेगा एक स्मार्ट पसंद?

  • तेजी से घूमने वाला यह सीलिंग फैन कमरे को कम समय में अच्छी तरह से ठंडा करते हुए आपको गर्मी से राहत देगा। साथ ही लगातार इस्तेमाल के बावजूद बिजली का बिल नियंत्रण में रहेगा।
  • इसकी मोटर ऊर्जा की बचत करते हुए, लंबे समय तक टिकाऊ भी रहती है। इस वजह से बार-बार मरम्मत या सर्विसिंग की आवश्यकता नहीं रहती है।
  • बिजली कटौती के बाद या ऑन होने पर यह पुरानी सेटिंग पर ही काम करना शुरू करता है जिसके चलते बार-बार स्पीड कम-ज्यादा नहीं करनी होगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Havells
  • कलर- कॉपर
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 33.5D x 19W x 28.5H सेंटीमीटर
  • मटेरियल- एल्यूमिनियम
  • फिनिश- मैट

यह भी जानें

  • 10% तक अतिरिक्त एरिया कवरेज
  • 57% तक कम ऊर्जा खपत
  • कॉपर वायर
  • टाइमर

कमी

  • खराब रिमोट कंट्रोल क्वालिटी। 

Havells 1200Mm Ambrose Bldc Motor Ceiling Fan

Rs. 3690

Get This
04

KUHL Prima A3-DUO 1200mm BEE 5-Star BLDC Ceiling Fan

Check Price on Amazon

क्यों रहेगा एक स्मार्ट पसंद?

  • तेजी से घूमने वाला यह सीलिंग फैन हर दिशा में ठंडी हवा को एक समान स्तर पर पहुंचाएगा, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिलेगी और कमरा ठंडा होगा।
  • यह BLDC फैन स्टाइलिश डिजाइन वाला है जो आधुनिक घरों के इंटीरियर से मैच होगा और इसे बेडरूम या लिविंग रूम में लगाया जा सकता है।
  • कम्फर्ट के हिसाब से इसे टाइमर पर भी सेट करने की सुविधा मिलती है और अगर आप कभी जल्दी में पंखे का स्विच बंद करना भूल जाते हैं, तो टाइमर पूरा होने पर यह अपने आप बंद हो जाएगा, जिससे बिजली बचेगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- KUHL
  • कलर- एसप्रेसो
  • स्टाइल- Prima A3 Duo 
  • वॉटेज- 29 Watt Hours
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 20D x 55.5W x 33H सेंटीमीटर

यह भी जानें

  • मोटर स्पीड- 350 RPM
  • एयर डिलिवरी- 220 CMM
  • आधुनिक डिजाइन
  • RF रिमोट

कमी

  • अधिक शोर स्तर। 

KUHL Prima A3-DUO 1200mm BEE 5-Star BLDC Ceiling Fan

Rs. 2999

Get This
05

Orient Electric Apex Swift 1200mm BLDC Ceiling Fan with Remote

Check Price on Amazon

क्यों रहेगा एक स्मार्ट पसंद?

  • गर्मी के दिनों में आज भी कई इलाकों में बिजली कटौती होना आम बात है और अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं तो यह सीलिंग फैन सही विकल्प होगा क्योंकि इसे इन्वर्टर से कनेक्ट करके इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • यह स्टाइलिश होने के साथ-साथ टिकाऊ भी है। इसके ब्लेड में आसानी से जंग नहीं लगेगी और मोटर भी बिना रुकावट सालों-साल काम करती रहेगी। 
  • बढ़िया क्वालिटी वाली मोटर हवा के प्रवाह को भी एक समान बनाए रखेगी, ताकि गर्मी और उमस में आपको असुविधा न हो और ठंडी हवा लगातार मिलती रहे।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Orient Electric
  • स्टाइल- आधुनिक
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 19D x 15.5W x 19H सेंटीमीटर
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
  • ब्लेड- 3

यह भी जानें

  • मोटर स्पीड- 380 RPM
  • एयर डिलिवरी- 210 CMM
  • बूस्ट मोड
  • टिकाऊ ब्लेड

कमी

  • ज्यादा शोर करता है। 


एप्लाइंसेस के साथ-साथ गैजेट, फैशन, ब्यूटी और अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर 

Orient Electric Apex Swift 1200mm BLDC Ceiling Fan with Remote

Rs. 2599

Get This

जानें इन सभी BLDC सीलिंग फैन की खासियतों और सुविधाओं को 

बजाज, एटमबर्ग, हैवेल्स, KUHL और ओरिएंट इलेक्ट्रिक ब्रांड के 5 ऊर्जा कुशल सीलिंग फैन हर घर व कमरे के लिए सही पसंद होंगे जिनमें से किसी का भी चुनाव बजट और जरूरत के हिसाब से किया जा सकता है। इनमें मिलने वाली कुछ सुविधाओं को आसानी से समझने के लिए इस तालिका पर नजर डालिए।

मॉडल

सुविधाएं

वॉरंटी

Bajaj Classico Sleek 5S 1200MM BLDC Ceiling Fan

  • 57% तक ऊर्जा की बचत
  • रिमोट कंट्रोल ऑपरेशन
  • 220 CMM एयर डिलिवरी
  • ब्रीज मोड

2 साल तक

atomberg Renesa Enzel 1200mm BLDC Ceiling Fan

  • वोल्टेज प्रोटेक्शन
  • LED स्पीड इंडीकेटर
  • एडवांस एयर टेक्नोलॉजी
  • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग

2+1 साल तक

Havells 1200Mm Ambrose Bldc Motor Ceiling Fan

  • मेमोरी फंक्शन
  • 350 RPM मोटर
  • 57% तक ऊर्जा की बचत
  • चौड़े ब्लेड

2 साल तक

KUHL Prima A3-DUO 1200mm BEE 5-Star BLDC Ceiling Fan

  • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग
  • 220 CMM एयर डिलिवरी
  • आधुनिक डिजाइन
  • 65% तक ऊर्जा की बचत

मोटर पर 5 साल तक

Orient Electric Apex Swift 1200mm BLDC Ceiling Fan

  • इनवर्टर कनेक्टिविटी
  • रिमोट कंट्रोल
  • टाइमर
  • 30 Watts तक ऊर्जा खपत

3 साल तक

आपके बीएलडीसी सीलिंग फैन में होनी चाहिएं ये सुविधाएं

  • इन्वर्टर कनेक्टिविटी: फैन चुनते समय इस बात का ध्यान ज़रूर रखें कि वह इन्वर्टर से कनेक्ट होकर भी काम करे, ताकि बिजली कटौती के दौरान भी ठंडी हवा मिलती रहे।
  • वोल्टेज प्रोटेक्शन: हमेशा ऐसे मॉडल का चयन करें जो वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी अच्छी तरह काम करे और जिसकी मोटर सालों-साल टिकाऊ बनी रहे।
  • रिमोट कंट्रोल: सुविधा को ध्यान में रखते हुए रिमोट कंट्रोल वाले मॉडल का चयन करना सही रहता है, जिससे फैन को ऑन/ऑफ करने या स्पीड को कम-ज्यादा करने का काम बैठे-बैठे हो जाए।
  • वारंटी: ब्रांड द्वारा दी जाने वाली वारंटी पर भी ध्यान दें ताकि किसी तरह की खराबी आने पर एक सीमित समय तक आपको खर्च न करना पड़े।

पंखा लगाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना होता है?

  • जिस भी कमरे में पंखा लगाना है, हमेशा उसके आकार को ध्यान में रखें। अगर बहुत बड़ा पंखा होगा तो वह छत से टकराएगा और अगर छोटा होगा तो हवा नहीं मिलेगी।
  • पर्याप्त एयर फ्लो वाला पंखा चुनें ताकि कमरे के हर कोने तक ठंडी हवा आसानी से पहुंच सके और किसी को भी गर्मी न लगे।
  • अलग-अलग स्पीड सेटिंग वाला सीलिंग पंखा ही चुनें, ताकि मौसम व आराम के हिसाब से स्पीड को कम-ज़्यादा किया जा सके।
  • एक ऐसे सीलिंग फैन का चयन करें जो कमरे के रंग व सजावट से मेल खाता हो, ताकि कमरे की शोभा दोगुनी हो जाए।

BLDC सीलिंग फैन के साथ बिजली के बिल को कंट्रोल में रखने के लिए ये उपाय भी आएंगी काम

  • सही वोल्टेज पर इस्तेमाल: हमेशा सही वोल्टेज स्तर पर ही पंखे का इस्तेमाल करें और अगर किसी वजह से बार-बार उतार-चढ़ाव हो रहा है तो थोड़ी देर के लिए पंखा बंद कर दें। इससे मोटर खराब होने से बची रहेगी और बिजली की अतिरिक्त खपत नहीं होगी।
  • बीच-बीच में सफाई: पंखे के ब्लेड और अन्य हिस्सों को बीच-बीच में साफ करते रहना चाहिए, ताकि धूल-मिट्टी की वजह से प्रदर्शन पर असर न पड़े और ठंडी हवा लगातार मिलती रहे। इससे ऊर्जा-कुशल संचालन भी सुनिश्चित होता है।
  • कंपनी द्वारा मरम्मत: अगर कभी कोई खराबी आती है तो हमेशा कंपनी से ही मरम्मत का काम करवाना चाहिए। ऐसा करने से असली पुर्जे ही मिलेंगे और पंखा लंबे समय तक ऊर्जा की बचत करेगा।
  • उपयोग व हो तो बंद कर दें: जब पंखा इस्तेमाल न हो रहा तो उसे बंद कर दें, यह एक छोटा सा काम बिजली की बचत में अच्छा-खासा फर्क ला सकता है। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

BLDC सीलिंग फैन सामान्य पंखों की तुलना में क्यों बेहतर माने जाते हैं?

ये सीलिंग फैन सामान्य पंखों की तुलना में इसलिए बेहतर माने जाते हैं क्योंकि वे लगभग 65% से 70% तक कम बिजली की खपत करते हैं, इन्वर्टर पर लगभग दोगुना समय तक चलते हैं, और शांत संचालन व स्टाइलिश डिजाइन जैसी आधुनिक सुविधाएं देते हैं।

किन ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी वाले ऊर्जा कुशल BLDC सीलिंग फैन मिल जाएंगे?

भारत में हैवेल्स, ओरिएंट इलेक्ट्रिक, बजाज, KUHL और एटमबर्ग जैसे ब्रांड के पास अच्छे मॉडल देखने को मिलेंगे जो सामान्य विकल्पों की तुलना में ऊर्जा की ज्यादा बचत करते हुए बिजली बिल को कंट्रोल में रखेंगे।

क्या इन पंखों की कीमत ज़्यादा होती है?

हां, इनकी शुरुआती लागत पारंपरिक पंखों से थोड़ी अधिक हो सकती है, लेकिन उनकी ज़्यादा ऊर्जा दक्षता के कारण लंबे समय में बिजली बिल में बचत से ये पैसा वसूल साबित होते हैं। ये पंखे आमतौर पर करीब ₹2,500 से लेकर ₹5,000 तक की रेंज में मिल जाएंगे, जो ब्रांड, साइज और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होती है।

क्या इनके साथ रिमोट कंट्रोल मिलता है?

हां, इन पंखों के ज़्यादातर मॉडल आजकल रिमोट कंट्रोल से लैस होते हैं, जिससे सारी सेटिंग्स काफ़ी सुविधाजनक रूप से नियंत्रित हो जाती हैं और बार-बार बेड या सोफ़े से उठने की जरूरत नहीं होती है।

अपने लिए एक सही विकल्प का चयन किस आधार पर करना चाहिए?

सही BLDC सीलिंग फैन चुनते समय एनर्जी स्टार रेटिंग, एयर डिलीवरी, वॉटेज, रिमोट कंट्रोल और अन्य स्मार्ट फीचर्स पर ध्यान देना ज़रूरी है। इसी के साथ ब्रांड का भरोसा, वारंटी और बजट पर भी जरूर विचार करें।

You May Also Like