Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

वो Mixer Grinder जो सालों साल चले! पीसना, मिलाना, सब हुआ आसान

मिक्सर ग्राइंडर के बिना रोजाना की कुकिंग थोड़ी मुश्किल हो जाती है। वहीं, अगर आपके किचन में एक टिकाऊ मिक्सर ग्राइंडर है तो तरह-तरह की चीजों को पीसने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। बड़े ब्रांड्स के भरोसे के साथ इनमें आपकी सुविधा को बढ़ाने के लिए अलग-अलग जार और आसान कंट्रोल भी मिलता है।

रोजाना इस्तेमाल के लिए टिकाऊ मिक्सर ग्राइंडर
रोजाना इस्तेमाल के लिए टिकाऊ मिक्सर ग्राइंडर

मिक्सर ग्राइंडर तो हर रसोई घर के लिए जरूरी होता है, लेकिन अगर एक टिकाऊ विकल्प न मिले तो किचन का काम आसान बनने की जगह मुश्किल हो जाता है। तेज स्पीड वाली मोटर, बेहतर सुरक्षा सुविधाएं, आसान इस्तेमाल और धारदार क्वालिटी वाले ब्लेड किसी भी Mixer Grinder को लंबे समय तक टिकाऊ बनाने के लिए काफी होते हैं। फिर चाहे मसाले पीसना हो, इडली-डोसे का घोल तैयार करना हो या स्वादिष्ट चटनी बनानी हो; इनके साथ आपका हर काम आसान हो जाता है।

हमनें क्यों चुनें टिकाऊ मिक्सर ग्राइंडर?

  • ताकि आप अपने लिए ऐसे मॉडल का चयन कर सकें जिसके प्रदर्शन में कमी न आए और लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके।
  • बड़े ब्रांड के भरोसे के साथ आप ऐसे विकल्पों की जानकारी ले सकें जो मिक्सिंग, ग्राइंडिंग, जूसिंग और यहां तक की चॉपिंग को आपके लिए सुविधाजनक बनाते हैं।
  • आपकी तरह हम भी सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं चाहते, जिसके चलते सिर्फ टिकाऊपन ही नहीं बल्कि सुरक्षित संचालन वाले मॉडल ही हमारी प्राथमिकता हैं। 
01

Philips HL7756 Mixer Grinder 750 watt

Check Price on Amazon

साइज छोटा लेकिन प्रदर्शन ऐसा कि हर तरह कि पिसाई को यह मिक्सर ग्राइंडर आपके लिए आसान बना देगा। 25 मिनट तक लगातार ग्राइंडिंग क्षमता के साथ देर तक चीजों को पीसने की सहूलियत मिलेगी। इस Philips मिक्सर ग्राइंडर के ब्लेड इतने तेज हैं कि खड़ी हल्दी, काली मिर्च, इलायची और दालचीनी जैसे सख्त मसाले पीसना भी अब मिनटों का काम बनेगा। अगर एक जार गंदा भी है तो जल्दबाजी में उसे धोने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि तीन अलग-अलग क्षमता वाले जार में आप पीस सकती हैं तरह-तरह की चीजें वो भी तीन स्पीड कंट्रोल के साथ।

हमारी राय

अगर आपको एक ऐसे मिक्सर ग्राइंडर की तलाश है जिसकी डिजाइन कॉम्पैक्ट हो और जो रोजाना के किचन काम को आसान बनाए तो यह अच्छी पसंद साबित होगा। इसका रख-रखाव आसान और प्रदर्शन बढ़िया रहेगा।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Philips
  • कलर- ब्लैक
  • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
  • क्षमता- 1500 मिलीलीटर
  • वॉटेज- 750 Watts

खासियतें

  • पल्स मोड
  • लीकप्रूफ जार

कमी

  • अगर आप सिर्फ खड़े मसालों या सब्जी के लिए सामान्य ग्रेवी पीसती हैं तो यह सही पसंद रहेगा। लेकिन अगर आप घर में ही फल-सब्जियों का जूस बनाती हैं तो इसमें जूसर की सुविधा नहीं मिलेगी। 

Philips HL7756 Mixer Grinder 750 watt with 3 Stainless Steel Jars | 25 mins Continuous Grinding | Mixer Grinder for Kitchen with 3 Speed Control & Pulse Function (Black)

Rs. 3799

Get This
02

Bosch Pro 1000W Mixer Grinder

Check Price on Amazon

सोचिए एक ऐसा मिक्सर ग्राइंडर जो सिल-बट्टे पर पिसे मसाले व चटनी जैसा स्वाद दे वो भी बिना किसी मेहनत के, तो यह वैसा ही कुछ करेगा। मसालों को दर-दरा पीसने के लिए यह Bosch मिक्सर ग्राइंडर काफी काम आएगा और लिड लॉक की वजह से इसके ढक्कन को पकड़कर रखने की जरूरत नहीं होगी। अगर साउथ इंडियन डिशेज खाना पसंद है तो बेहतरीन घोल अब इसके साथ घर पर ही तैयार हो जाएगा। वहीं, फल-सब्जियों का हेल्दी जूस भी इसके साथ आसानी से बनेगा वो भी बीजों और रेशों को अलग करके। इसी के साथ आप चाहे कितनी भी सख्त चीजों को क्यों न पीस रही हों, इस्तेमाल के दौरान इस बॉश मिक्सर के इधर-उधर हिलने की या असंतुलित होकर गिरने की चिंता आपको नहीं करनी है।

हमारी राय

अगर आप उन लोगों में से हैं जो लगभग हर तरह की चीजों को घर पर ही पीसने को प्राथमिकता देते हैं तो यह मॉडल काफी काम का होगा। अलग-अलग क्षमता वाले जार और तीन स्पीड कंट्रोल के साथ यह बेस्ट-इन-क्लास प्रदर्शन देगा।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Bosch
  • वॉटेज- 1000 Watts
  • क्षमता- 1.4 लीटर
  • वोल्टेज- 240 Volts
  • कलर- ब्लैक
  • मटेरियल- ABS

खासियतें

  • लिड लॉक
  • स्टील जार

कमी

  • चूंकि, इसमें 1000 Watts की मोटर लगी है तो यह चलते समय काफी ज्यादा शोर करेगा। खासकर तब जब आप सूखे या सख्त मसाले पीस रही होंगी तो इसकी आवाज कानों में चुभेगी।

Bosch Pro 1000W Mixer Grinder MGM8842MIN - Black

₹6,719.00

Get This
03

Atomberg Zenova Mixer Grinder for Kitchen

Check Price on Amazon

गर्म मसाला, हल्दी पाउडर और यहां तक की कॉफी के बीजों को घर पर ही पीसना इस मिक्सर के साथ आसान होगा। अगर कभी इसे इस्तेमाल करते समय बिजली चली जाती है और प्लग का स्विच ऑन भी रहता है, तब भी पावर सप्लाई आने पर यह चालू नहीं होगा। इसका मतलब है कि यह प्रदर्शन व सुरक्षा का सही ताल-मेल बैठाएगा। मिक्सर में कोई खराबी आने पर भी हमें पता नहीं चलता और उसे इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन यह समस्या भी इस Atmoberg मिक्सर ग्राइंडर के साथ खत्म हो जाएगी क्योंकि यह मोटर पर जरा सा भी जोर पड़ने पर आपको अलर्ट करेगा। चटनी, मसाले, सब्जियों की ग्रेवी और चीले का बैटर सब कुछ इसके अलग-अलग जार में आप आसानी से बना सकेंगी।

हमारी राय

यह मिक्सर ग्राइंडर आपके किचन की जरूरत और सुरक्षा दोनों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। जब तक जार मिक्सर पर ठीक से नहीं लगेगा यह काम नहीं करेगा, जिस वजह से हादसों का खतरा कम होगा और इसकी लाइफ भी बढ़ेगी। यह आपके लिए टिकाऊ और दमदार पसंद साबित होगा। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Atmoberg
  • क्षमता- 1.5 लीटर
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • वॉटेज- 550 Watts
  • कंट्रोल- नॉब
  • कलर- सैंड ग्रे

खासियतें

  • चॉपर जार
  • तीन स्पीड

कमी

  • वैसे तो इसका कोर्स मोड चटनी व मसालों को सिलबट्टे जैसी बनावट देने के काम आएगा, लेकिन इस मोड पर चीजों को पीसने में काफी समय लगेगा और जल्दी के दिनों में यह मददगार नहीं होगा। 

Atomberg Zenova Mixer Grinder For Kitchen | Intelligent BLDC Motor | Grinds Like 1000 Watt | Unique Coarse Mode for Silbatta Texture | 4 Jars With Chopper | Hands-Free | Safety Features | Sand Grey

₹7,399.00

Get This
04

Prestige Astra 750 Watt Mixer Grinder with 5 Jars

Check Price on Amazon

1-2 नहीं, इस मिक्सर ग्राइंडर में आपको 5 जार मिलेंगे तो अब चटनी, मसाले, जूस और बैटर सब कुछ आसानी से पीसा जा सकता है। पिसाई कैसी भी हो इसके दमदार ब्लेड्स हर चीज को सही बनावट देने का काम करेंगे और उनमें आसानी से ज़ंग लगने की समस्या से भी आप बेफिक्र रह सकेंगी। 1.5 लीटर का जूसर जार फल-सब्जियों के पल्प व बीजों को अलग करते हुए आसानी से हेल्दी जूस बनेगा घर पर ही। इस्तेमाल के दौरान अब चीजों के छलक कर बाहर गिरने की चिंता नहीं करनी होगी क्योंकि इसके मजबूत ढक्कन जार को अच्छी तरह से सील कर देंगे। 

हमारी राय

जो लोग ज्यादा मात्रा में चीजें पीसते हैं उनके लिए यह Prestige मिक्सर एक वरदान होगा। गीली हो या सूखी हर तरह की सामग्री को तीन स्पीड कंट्रोल या पल्स मोड के साथ पीसना असान हो जाएगा। मिक्सर में ग्राइंडर को रखने के लिए एक अलग से एक जगह दी गई है जो स्टोरेज को आसान बनाएगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Prestige
  • कलर- ब्लू व ब्लैक
  • क्षमता- 1.5 लीटर
  • वॉटेज- 750 Watts
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • कंट्रोल- नॉब

खासियतें

  • लॉकिंग बेस
  • मजबूत हैंडल

कमी

  • इस मिक्सर ग्राइंडर के जार में दिए गए ढक्कन बिना लिड वाले हैं जिस वजह से आपको गीली चीज पीसते समय उसे जोर से पकड़कर रखना होगा वरना प्रेशर से ढक्कन खुल जाएगा।


गैजेट, होम एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी और कई तरह के लेटेस्ट ट्रेंड्स की जानकारी के मिलेगी योर पिक्स पर  

Prestige Astra 750 Watt Mixer Grinder with 5 Jars (3 Stainless Steel + 1 Juicer + 1 Mix-O-Keep) | Space-Saving Stacking Design | Blue | 2Y Warranty | ISI Certified

₹4,295.00

Get This
05

Preethi Zodiac Stardust Mixer Grinder + Food processor

Check Price on Amazon

सिर्फ मसाले, जूस और ग्रेवी बनाना नहीं इस Preethi मिक्सर ग्राइंडर के साथ आटा गूंथने और सब्जियां काटने का काम भी फटा-फट हो जाएगा। मोटर पर इस्तेमाल के दौरान अगर ज्यादा लोड आएगा तो सुरक्षा के लिहाज से यह आपको अलर्ट करेगा। इसका प्रदर्शन इतना बढ़िया है कि सूखी हल्दी जैसे सख्त मसाले भी कम समय में आसानी से आप पीस सकती हैं। यह सिर्फ एक मिक्सर नहीं, बल्कि जूसर और फूड प्रोसेसर भी है जो कुकिंग को आसान और मजेदार बनाएगा। इसके बड़े फूड प्रोसेसर जार में आप 12 रोटियों का आंटा आसानी से गूंथ लेंगी साथ ही 300 ग्राम सब्जियां भी काट लेंगी।

हमारी राय

यह प्रोडक्ट जल्दी वाले दिनों में या मेहमानों के अचानक आने पर आपकी काफी मदद करेगा। इसे आप अपना किचन पार्टनर बनाते हुए सब्जियां काटने, मसाले पीसने, ग्रेवी तैयार करने और यहां तक की फटा-फटा आटा गूंथने के लिए इस्तेमाल कर सकेंगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Preethi
  • कलर- कॉपर/ब्लैक
  • मटेरियल- प्लास्टिक
  • क्षमता- 1.5 लीटर
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • वॉटेज- 750 Watts

खूबियां

  • मजबूत बेस
  • लॉकिंग सिस्टम

कमी

  • अगर कभी ज्यादा मात्रा में चीजों को ग्राइंड करने की जरूरत होगी तो इस मिक्सर के साथ आपको असुविधा होगी। इसके खास तरह से डिजाइन किए गए ब्लेड प्रदर्शन में तो बढ़िया हैं, लेकिन कम चीजों को वो जार के किनारों पर ही चिपका देंगे। 

Preethi Zodiac Stardust 750 Watts Mixer Grinder, 5 Jars (1 Food Processor Jar, 3 Stainless Steel Jars, Juicer Jar), Atta Kneading, Powerful Grinding, 2 Year Warranty, Lifelong Free Service, Copper

₹9,699.00

Get This

घर पर इस्तेमाल होने वाले कई तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर    

इन्हें भी पढ़ें:

किचन के लिए 6 मल्टीपर्पस Mixer Grinders जो आपकी कुकिंग को बनाएंगे सुपर आसान!

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

किचन के लिए टिकाऊ मिक्सर ग्राइंडर ही क्यों चुनना चाहिए?

किचन के लिए एक टिकाऊ मिक्सर ग्राइंडर चुनना बेहद जरूरी है क्योंकि यह आपकी रोजान की कुकिंग को आसान बनाता है। एक मजबूत और अच्छी गुणवत्ता क्वालिटी वाला मॉडल लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के भारी मसालों और चीजों को आसानी से पीस सकता है। वहीं, इनमें सुरक्षा सुविधाएं भी होती हैं जो हर किसी के लिए बेहद जरूरी हैं।

किस तरह का मिक्सर ग्राइंडर टिकाऊ रहेगा?

टिकाऊ क्वालिटी के लिए 750 Watts या 1000 Watts वाले मिक्सर ग्राइंडर सबसे भरोसेमंद पसंद साबित हो सकते हैं। इनमें आप खड़े मसाले, चटनी, दालें और अन्य सामग्रियों को पीस सकते हैं वो भी कम समय में। इनमें मिलने वाले अलग-अलग क्षमता वाले जार आपकी सुविधा को बढ़ाएंगे और इन्हें इस्तेमाल करना भी काफी आसान रहेगा।

किस ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी के टिकाऊ मिक्सर ग्राइंडर मिल जाएंगे?

भारत में टिकाऊ क्वालिटी के मिक्सर ग्राइंडर के लिए Philips, Bosch, Prestige, Atomberg और Preethi जैसे ब्रांड्स पर भरोसा किया जा सकता है। इन पर आपको वॉरंटी (नियम व शर्तों के साथ) भी मिलेगी जिस वजह से कोई भी खराबी आने पर रिपेयर का खर्चा नहीं उठाना पड़ेगा। वहीं, इन ब्रांड के अलग-अलग मॉडल तरह-तरह के किचन के लिए उपयोगी साबित होंगे।

You May Also Like