आजकल ज्यादातर घरों में पाए जाने वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर के लिए ₹30,000 से कम का बजट एक सही रेंज हो सकता है। इस बजट में आने वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर शानदार फीचर्स और असरदार कूलिंग एक सही बैलेंस बनाचे हैं। इस कीमत में मिलने वाले डबल डोर फ्रिज फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी से लैस होते हैं, जो आपके लिए काफी सुविधाजनक हो सकती है। इनमें आपको 200 लीटर से ऊपर और 300 लीटर से कम की क्षमता देखने मिल सकती है। ये डबल डोर Fridge बड़ी फ्रीजर स्पेस के साथ आते हैं, जिनमें जमी हुई चीजों को भी ज्यादा मात्रा में आसानी से स्टोर किया जा सकता है। इनकी खासियत है कि ये खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रख सकते हैं और खाने की गंध भी आपस में मिलती नहीं है। इसके अलावा मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी रखा जा सकता है। ₹30,000 से कम की कीमत में आपको Samsung, LG, Haier, IFB और Whirlpool जैसे ब्रांड्स के पास शानदार डबल डोर फ्रिज मिल सकते हैं।
₹30,000 से कम वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर में मिल सकती हैं ये खूबियां
- ज्यादा स्टोरेज क्षमता- इस कीमत में आने वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर के ज्यादातर मॉडल्स में 200 लीटर से लेकर 300 लीटर तक की स्टोरेज Double Door क्षमता देखने मिल सकती है और ये मीडियम साइज के परिवार के लिए सही पसंद हो सकते हैं।
- कन्वर्टेबल मोड्स- इनमे आपको स्टोरेज को जरूरत के हिसाब से सेट करने के लिए अलग-अलग कूलिंग मोड्स भी देखने मिल जाएंगे, जिन्हें आसानी से सेट किया जा सकता है। कुछ मॉडल्स में तो जरूरत पड़ने पर फ्रीजर को भी आसानी से फ्रिज में बदला जा सकता है।
- इन्वर्टर टेक्नोलॉजी- ऊर्जा कुशल, शांत और टिकाऊपन के लिए ₹30,000 से कम की कीमत वाले डबल डोर Refrigerators में इन्वर्टर टेक्नोलॉजी होती है। ये इनके प्रदर्शन को भी बेहतर करती है इनके कंप्रेसर पर आपको 10 साल या उससे ज्यादा की वॉरंटी भी मिल सकती है।
- असरदार कूलिंग- ये फ्रिज ऑटो डीफ्रॉस्ट कूलिंग सुविधा के साथ आते हैं, जिस वजह से इनके फ्रीजर में बर्फ की परत नहीं जमती और कूलिंग पर भी असर नहीं होता। ये डबल डोर फ्रिज जल्दी कूलिंग कर सकते हैं और इनमें रखा खाना आसानी से खराब भी नहीं होता।
- स्टेबलाइजर फ्री संचालन- इन्हें आप एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के कारण इनके कंप्रेसर कोई गलत प्रभाव आसानी से नहीं होता।
- अन्य- ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट, लंबा कूलिंग रिटेंशन, एडजेस्टेबल शेल्फ, बड़ा बॉटल गार्ड और ज्यादा क्षमता वाली वेजिटेबल बास्केट इन फ्रिज में मिलने वाली कुछ आम सुविधाएं हैं।
तो आइए अब नजर डालते हैं इस बजट रेंज में मिलने वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर के कुछ मॉडल्स पर।
