फ्रिज तो हर घर में देखने को मिल ही जाता है और वे लोग जो एकबार में ही काफी सारी-फल सब्जियां स्टोर करते हैं या जो हफ्ते भर के खाने की तैयारी एक ही बार में करके रखते हैं उनके लिए कन्वर्टेबल मोड्स वाले डबल डोर फ्रिज सही पसंद हो सकते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यही होती है कि इनके फ्रीजर व फ्रिज को अपनी जरूरत व स्टोरेज के हिसाब से सेट किया जा सकता है। बड़े ब्रांड्स के Double Door Fridge हाई एनर्जी स्टार रेटिंग वाले होते हैं जो अपने इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ ऊर्जा की बचत करने का का भी काम कर सकते हैं। वहीं, आवश्यकता पड़ने पर फ्रीजर को भी पूरी तरह से फ्रिज में बदला जा सकता है। वहीं, अधिक जगह होने से आप अपनी खाने-पीने की चीजों को बेहतर ढंग से व्यवस्थित कर सकते हैं और उसकी ताजगी भी लंबे समय तक बनी रह सकती है। अलग-अलग स्टोरेज क्षमता के साथ आने वाले ये फ्रिज बढ़िया प्रदर्शन सुनिश्चित करते हुए इन्हें एक स्मार्ट पसंद बना सकते हैं। तो आइए अब नजर डालते हैं बड़े ब्रांड्स के डबल डोर फ्रिज के कुछ मॉडल्स पर जिनमें कन्वर्टेबल मोड्स की सुविधा मिल सकती है।
Haier 325 L 3 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator
Check Price on Amazonबॉटम माउंट फ्रीजर डिजाइन वाला यह डबल डोर फ्रिज 325 लीटर की क्षमता वाला है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। इसमें आपको 14-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स मिल जाएंगे जिन्हें जरूरत व अंदर रखे सामान के हिसाब से सेट किया जा सकता है। नॉर्मल, वेज, कोल्ड ड्रिंक, सॉफ्ट फ्रीजर, वेकेशन, पावर कूल, पावर सेविंग, सरप्राइज पार्टी, टर्बो, हॉलिडे, फ्रीजर, प्रिजर्व कर्ड, स्नो बेवरेज और डेजर्ट जैसे मोड्स इसमें मौजूद हैं। ऊर्जा कुशल क्वालिटी वाले इस Haier फ्रिज में ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो शोर स्तर को भी कम रख सकता है। इसमें स्टोरेज के लिए आपको 2 कंपार्टमेंट, 1 वेजिटेबल ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं, जिनपर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। इसके 2X बड़े वेजिटेबल ड्रॉर में ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां रखी जा सकती हैं। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 240 लीटर और फ्रीजर क्षमता 80 लीटर है। 3-4 लोगों के परिवार के लिए यह एक सही पसंद हो सकता है। बिजली जाने पर इसे घर के इन्वर्टर से भी आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है और 220v-240v तक की वोल्टेज रेंज में यह बिना स्टेबलाइजर के भी चल सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.5D x 62.3W x 164H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 325 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज फ्रीजर ऑन बॉटम
- कलर- ब्रशलाइन सिल्वर
- डोर- 2
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम- ऑटोमैटिक
- वोल्टेज- 220 Volts
- शेल्फ- 3
- सालाना ऊर्जा खपत- 250 Kilowatt Hours
खूबियां
- इसके फ्रीजर में करीब 1 घंटे में बर्फ जमाई जा सकती है।
- फ्रीजर नीचे की तरफ होने से झुकने की समस्या 90% तक कम हो सकती है।
- इसके बॉटल रैक में बड़ी बोतलों को भी आसानी से स्टोर किया जा सकता है।
- ईजी क्लीन बैक की वजह से कंप्रेसर की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा है जिससे आपको परेशानी हो सकती है।
फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
Haier 325 L 3 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator
Rs. 34900
Whirlpool 308 L 3 Star Convertible Frost Free inverter Double Door Refrigerator
Check Price on Amazonफ्रॉस्ट फ्री क्वालिटी वाला यह डबल डोर फ्रिज 308 लीटर की क्षमता के साथ आता है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी के कारण इसके फ्रीजर में बर्फ की परत आसानी से नहीं जमेगी, जिससे कूलिंग पर असर नहीं होगा और ऊर्जा कुशलता भी बनी रहेगी। इसका कूलिंग रिटेंशन 12 घंटे तक का है, जिस वजह से बिजली जाने के बाद भी लंबे समय तक खाने की ताजगी बनी रह सकती है। यह Whirlpool Fridge 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड के साथ आता है जिसे आप आसानी से ऑल सीजन, शेफ, डेजर्ट, पार्टी और डीप फ्रीज जैसे मोड्स पर सेट कर सकते हैं। इसकी 6th सेंस न्यूट्रीलॉक टेक्नोलॉजी फल-सब्जियों में मौजूद विटामिन को 2x ज्यादा समय तक बनाए रख सकती है। इसके फ्रीजर में आप करीब 85 मिनट के समय में बर्फ जमा सकेंगे और इसमें रखे डेयरी प्रोडक्ट्स करीब 7 दिनों तक खराब होने से बच सकते हैं। इसमें स्टोरेज के लिए आपको 4 शेल्फ, 1 वेजिटेबल ड्रॉर और 6 डोर शेल्फ मिल जाएंगे; जिनमें काफी सारा सामान आप स्टोर कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इसके फ्रीजर को करीब 27 मिनट में फ्रिज में बदला जा सकता है। वहीं, माइक्रो ब्लॉक टेक्नोलॉजी बैक्टेरिया को करीब 99.9% तक पनपने से रोक सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.6D x 61.5W x 167.6H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Whirlpool
- क्षमता- 308 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
- कलर- टाइटन स्टील
- वोल्टेज- 230 Volts
- डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
- सालाना ऊर्जा खपत- 236 Kilowatt Hours
- डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- मॉडल- IF INV 355 TITAN STEEL(3S) CONV
खूबियां
- इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ करीब 240 किलोग्राम तक का वजन झेल सकते हैं।
- फ्रेशफ्लो एयर टावर की वजह से पानी की बोतलें करीब 40% तेजी से ठंडी हो सकती हैं।
- इसे 95v-300v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है।
- डोर लॉक के साथ दरवाजे को सही तरह से बंद किया जा सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी क्वालिटी मजबूत नहीं लगी है।
Whirlpool 308 L 3 Star Convertible Frost Free inverter Double Door Refrigerator
Rs. 32490
Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator
Check Price on Amazon2-3 लोगों के परिवार के लिए यह कन्वर्टेबल डबल डोर फ्रिज सही पसंद हो सकता है। इसमें दिया गया डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा की 50% तक बचत कर सकता है और शोर स्तर को भी नियंत्रित रखेगा। इसकी क्षमता 236 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। ऑटो डीफ्रॉस्ट सुविधा के साथ इसके फ्रीजर में बर्फ की परत नहीं जमेगी और कूलिंग भी असरदार बनी रह सकती है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको कुल 2 कंपार्टमेंट, 4 शेल्फ और 1 वेजिटेबल ड्रॉर मिलता है। इस Samsung डबल डोर Fridge के सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं जो भारी बर्तनों का वजन भी आसानी से झेल सकते हैं। 100v-300v तक की वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है और मल्टी फ्लो सुविधा के साथ कूलिंग एक समान स्तर पर बनी रह सकती है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त स्टोरेज के लिए इसके फ्रीजर को पूरी तरह से फ्रिज में बदला जा सकता है। इसके फ्रीजर में दिया गया कूल पैक चीजों को बिजली जाने के 12 घंटे बाद तक जमाकर रख सकता है। इसकी पावर कूल व पावर फ्रीज सुविधा के साथ कूलिंग क्षमता करीब 31% तक बढ़ सकती है। इसके डीप डोर गार्ड में बड़े साइज की बोतलों को आसानी से स्टोर किया जा सकता है और यह खाने को करीब 15 दिनों तक ताजा रख सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 65.7D x 55.5W x 154.5H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 236 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
- कलर- सिल्वर मैट न्यू
- वोल्टेज- 230 Volts
- शेल्फ- 4
- डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
- पैटर्न- सॉलिड
- सालाना ऊर्जा खपत- 200 Kilowatt Hours
खूबियां
- इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 183 लीटर और फ्रीजर क्षमता 53 लीटर है।
- ऐंटी बैक्टेरियल गाल्केट की वजह से फ्रिज में किटाणु नहीं प्रवेश कर पाते हैं।
- LED लाइट फ्रिज में पर्याप्त रोशनी देने का काम करेगी।
- ईजी स्लाइड शेल्फ आसानी से चीजों को बाहर निकालने में मदद करेंगे।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसके प्रदर्शन से खुश नहीं हैं।
ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator
Rs. 27490
IFB Smart Choice 331L, 3 Star, Tru Convertible 12-in-1, Advanced Inverter Compressor, Frost Free Double Door Refrigerator
Check Price on Amazon360 डिग्री कूलिंग और एडवांस इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह रेफ्रिजरेटर 241 लीटर की क्षमता वाला है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह रेफ्रिजरेटर खाने को लंबे समय तक ताजा रह सकता है। यह डबल डोर फ्रिज ह्यूमिडिटी कंट्रोलर वाले क्वाड्रा क्रिस्पर फल-सब्जियों को 25 दिनों तक ताजा रख सकता है। इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ 250 किलोग्राम तक का वजन सहन कर सकते हैं। 12-इन-1 कन्वर्टेब मोड्स वाला यह IFB रेफ्रिजरेटर नॉर्मल, टर्बो फ्रीज, टर्बो कूल, आइस क्रीम, पावर सेवर, माइल्ड फ्रीज, बेवरेज+, फ्रिज+, मैरिनेड+, डेयरी+ मिनी रेफ्रिजरेटर और सोलो फ्रीजर मोड्स के साथ आता है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 6 डोर रैक्स, 1 ड्रॉर और 4 शेल्फ मिल जाएंगे। फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाला यह फ्रिज शानदार कूलिंग का अनुभव करा सकता है। एक सीमित वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 257 लीटर और फ्रीजर क्षमता 74 लीटर है। इसकी वेजिटेबल बास्केट की क्षमता 30 लीटर है और इसमें आपको मूवेबल आइस मेकर की सुविधा भी मिल जाएगी। वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ इसे स्मार्टफोन से कंट्रोल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 75D x 59.4W x 178H सेंटीमीटर
- ब्रांड- IFB
- क्षमता- 331 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
- कलर- ब्लैक
- वोल्टेज- 220 Volts
- डोर ओरिएंटेशन- राइट
- सालाना ऊर्जा खपत- 232 Kilowatt Hours
- लॉक टाइप- की
- डीफ्रॉस्ट- फ्रॉस्ट फ्री
खूबियां
- इसके XL बॉटल बिन में 2.25 लीटर वाली 3 बोतलों को रखा जा सकता है।
- यह 4-6 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है।
- ऐक्टिव डिओड्राइजर की वजह से दुर्गंध नहीं पनपेगी।
- इसमें आपको हिडन डोर लॉक की सुविधा मिल जाएगी।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी मजबूती को लेकर शिकायत की है।
IFB Smart Choice 331L, 3 Star, Tru Convertible 12-in-1, Advanced Inverter Compressor, Frost Free Double Door Refrigerator
Rs. 36990
Godrej 308 L 2 Star Fully Convertible 4-in-1, Nano Shield Technology Inverter Frost Free Double Door
Check Price on Amazonइंटेलिजेंट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाले कंप्रेसर के साथ आने वाला यह डबल डोर फ्रिज ऊर्जा की बचत करते हुए शानदार कूलिंग कर सकता है। 308 लीटर की क्षमता वाला यह फ्रिज 3-4 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 2 है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 243 लीटर और फ्रीजर क्षमता 65 लीटर है। यह Godrej Fridge 4-इन-1 कंवर्टिबल मोड्स वाला है जिसे आसानी से रेगुलर, ऐक्स्ट्रा वेज, हॉलिडे और एफिशिएंसी मोड पर सेट किया जा सकता है। यह एक AI पावर्ड रेफ्रिजरटेर है जो आपके स्टोरेज, दरवाजा खुलने की आदत और इस्तेमाल के हिसाब से कूलिंग को सेट करेगा; जिससे ऊर्जा की भी बचत हो सकती है। इसमें आपको 3 शेल्फ मिल जाएंगे; जो मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं जिनपर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि आप अपनी सुविधा के हिसाब से फ्रीजर और फ्रिज दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं और फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं या ज्यादा दिनों के लिए बाहर जाते समय ऊर्जा की बचत करने के लिए केवल फ्रीजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 67.6D x 65.2W x 167H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Godrej
- क्षमता- 308 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
- कलर- मैट ब्लैक
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
- वोल्टेज- 230 Volts
- डोर ओरिएंटेशन- राइट
- सालाना ऊर्जा खपत- 276 Kilowatt Hours
- डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- इसे एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इसकी वेजिटेबल बास्केट की क्षमता 34 लीटर है।
- इसके बड़े बॉटल रैक में 2.25 लीटर क्षमता वाली बोतलें रखी जा सकती हैं।
- यह 3-4 लोगों के परिवार के लिए एक सही फ्रिज हो सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसका प्रदर्शन भरोसेमंद नहीं लगा है।
Godrej 308 L 2 Star Fully Convertible 4-in-1, Nano Shield Technology Inverter Frost Free Double Door
Rs. 30990
अब समझिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर
आपने अलग-अलग ब्रांड्स के डबल डोर Refrigerators के उन मॉडल्स को तो देख लिया जिनमें कन्वर्टेबल मोड्स की सुविधा, अब इन सभी के बीच का अंतर एक तालिका के साथ समझ लेते हैं।
|
ब्रांड व मॉडल |
क्षमता |
एनर्जी स्टार रेटिंग |
कन्वर्टेबल मोड्स |
|
Haier (HEB-333DS-P) |
325 लीटर |
3 |
14-इन-1 |
|
Whirlpool (IF INV 355 TITAN STEEL(3S) CONV-TL) |
355 लीटर |
3 |
5-इन-1 |
|
Samsung (RT40H28U3THL) |
236 लीटर |
3 |
कन्वर्टेबल फ्रीजर |
|
IFB (IFBFF-3833DKSETU) |
331 लीटर |
3 |
12-इन-1 |
|
Godrej (RF EON 331B RCIT MT BK) |
308 लीटर |
2 |
4-इन-1 |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
