Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

BLDC Fans या सामान्य: कौन-से आपके लिए हो सकते हैं सही पसंद? जानिए विकल्पों के साथ

BLDC मोटर के साथ आने वाल पंखे या सामान्य पंखों में से कौन-सा हो सकता है बेहतर? कम शोर स्तर, ऊर्जा कुशल संचालन और रिमोट कंट्रोल जैसी सुविधाओं के कारण बीएलडीसी Fans हो सकते हैं सही पसंद। यहां जानिए इनके बारे में विस्तार से और देखिए बड़े ब्रांड्स के कुछ विकल्पों को भी।

Bldc BLDC Fans वर्सेज नॉर्मल फैन्स
Bldc BLDC Fans वर्सेज नॉर्मल फैन्स

हर घर में पंखा तो होता ही है; लेकिन जब बात आती है मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के फैन्स में से किसी एक का चयन करने की तो; यह एक मुश्किल काम हो सकता है। आजकल सामान्य टेक्नोलॉजी के साथ-साथ बीएलडीसी मोटर के साथ आने वाले पंखे काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। BLDC Fans में ब्रशलेस डाइरेक्ट कंट्रोल वाली मोटर होती है जो ऊर्जा कुशल संचालन, कम शोर स्तर और लंबी कूलिंग जैसी खूबियों का अनुभव आपको करा सकती है। वहीं, सामान्य पंखों में सिंगल-फेज इंडक्शन मोटर होती है जो ऊर्जा की थोड़ी ज्यादा खपत करती हैं, लेकिन इनकी कीमत थोड़ी किफायती होती है। तो सवाल उठता है कि दोनों में से कौन-सा पंखा एक सही पसंद हो सकता है? यह कहा जा सकता है कि बीएलडीसी मोटर के साथ आने वाले फैन्स अपनी ऊर्जा कुशलता, शांत संचालन और लंबी लाइफ के कारण सही पसंद हो सकते हैं। हालांकि, इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा होती है लेकिन टिकाऊ क्वालिटी के कारण ये एक लंबी बचत करने में मदद कर सकते हैं। तो आइए अब समझते हैं दोनों के बीच के अंतर को।

बीएलडसी और सामान्य पंखों के बीच का अंतर

अगर आपको सामान्य और बीएलडीसी मोटर वाले Ceiling Fans के बीच का अंतर समझना है तो यह तालिका मददगार हो सकती है।

फीचर

BLDC फैन

सामान्य फैन

ऊर्जा खपत

कम ऊर्जा की खपत करते हैं (28W-35W)।

ज्यादा ऊर्जा की खपत करते हैं (70W-80W)।

ऊर्जा की बचत

ये करीब 60% तक ऊर्जा की बचत करने में मददगार हो सकते हैं। 

ये ऊर्जा की बचत लगभगन नहीं के बराबर करते हैं क्योंकि इनकी स्पीड फिक्स होती है। 

शोर स्तर

ये कम-से-कम शोर स्तर पर काम करते हैं, जिस कारण डिस्टर्बेंस बिल्कुल कम होता है। 

इनका शोर स्तर काफी ज्यादा होता है, जो सोते समय या पढ़ाई करते समय आपको परेशान कर सकता है। 

कंट्रोल

ये काफी सुविधाजनक होते हैं क्योंकि इन्हें बेड या सोफे से ही कंट्रोल करने के लिए रिमोट की सुविधा दी जाती है। 

इन्हें कंट्रोल करने के लिए रेगुलेटर का इस्तेमाल करना पड़ता है। 

लाइफ

ये आसानी से हीट नहीं होते जिस वजह से इनकी मोटर की लाइफ बढ़ जाती है। 

इनकी मोटर के जल्दी खराब होने की संभावना होती है। 

कीमत

ये आपको ₹3,000-₹6,000+ तक की कीमत में मिल सकते हैं। 

इनकी कीमत करीब ₹1,500-₹2,500 तक हो सकती है। 

तो आइए नजर डालते हैं बड़े ब्रांड्स के BLDC Fans के कुछ विकल्पों पर।

उपकरणों, फैशन, ब्यूटी और कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

01

atomberg Renesa Enzel 1200mm BLDC Ceiling Fan

Check Price on Amazon

यह सीलिंग फैन एटमबर्ग ब्रांड का है जो बीएलडीसी टेक्नोलॉजी से लैस है। कॉम्पैक्ट और स्लीक डिजाइन वाली बॉडी आपके कमरे की सजावट को नया रूप दे सकती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली BLDC मोटर के साथ आने वाला यह पंखा ऊर्जा कुशल संचालन सुनिश्चित कर सकता है। इस Atomberg फैन की एयर डिलिवरी 225 CMM तक की है, जिस वजह से हवा कमरे के हर कोने तक पहुंच सकती है। यह फैन 57db तक के शोर स्तर पर काम करता है। इसकी खासियत है कि स्पीड को कम-ज्यादा करने या पंखे को ऑन-ऑफ करने के लिए रिमोट कंट्रोल की सुविधा दी गई है। इसके ऐक्टिवेट बूस्ट मोड के साथ स्पीड को अधिकतम स्तर पर सलेट किया जा सकता है और स्लीप मोड पर यह कम शोर के साथ काम करेगा। यह पंखा ऊंची और नीची दोनों तरह की सीलिंग पर आसानी से फिट किया जा सकता है। वहीं, बिजली जाने पर इसे आसानी से घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- atomberg
  • कलर- ग्लॉस व्हाइट
  • डिजाइन- सीलिंग फैन
  • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
  • स्टाइल- Renesa Enzel
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 58.5D x 22W x 22.5H सेंटीमीटर
  • विशेषता- LED स्पीड इंडीकेटर
  • माउंटिंग- डाउनरॉड माउंट

खूबियां

  • यह करीब 65% तक बिजली की बचत करने में मदद कर सकता है।
  • इसमें लगी LED लाइट ऑन/ऑफ की जानकारी आपको देगी।
  • इसका रिमोट हर एटमबर्ग फैन के साथ कम्पैटिबल है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी क्वालिटी पैसा वसूल नहीं लगी है। 

atomberg Renesa Enzel 1200mm BLDC Ceiling Fan

Rs. 3599

Get This
02

Orient Electric 1200 mm Zeno BLDC | BLDC energy saving ceiling fan

Check Price on Amazon

यह बीएलडीसी फैन ओरिएंट इलेक्ट्रिक ब्रांड का है जो 50% तक कम ऊर्जा की खपत के साथ काम कर सकता है। इसकी मोटर स्पीड 350 RPM है जो 220 CMM की एयर डिलिवरी के साथ कमरे के हर कोने तक ठंडी हवा को पहुंचा सकती है। यह 48 इंच साइज वाला सीलिंग फैन इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इस आसानी से 120v-280v की वोल्टेज रेंज में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। Orient Electric का यह फैन 50% तक कम ऊर्जा की खपत करता है और बिजली जाने पर आप इसे आसानी से इन्वर्टर से भी कनेक्ट कर सकते हैं। रिमोट कंट्रोल की सुविधा वाले इस फैन की स्पीड को कम-ज्यादा करने में आपको बार-बार बेड या सोफे से उठना नहीं होगा। इसमें आपको ब्राउन और व्हाइट दो रंगों के विकल्प मिल जाएंगे। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Orient Electric
  • कलर- ब्राउन
  • डिजाइन- सीलिंग फैन
  • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
  • स्टाइल- Zeno BLDC
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 24.5D x 24.5W x 29H सेंटीमीटर
  • विशेषता- BEE स्टार रेटेड
  • माउंटिंग- सीलिंग माउंट

खूबियां

  • इसे 2,4,6 और 8 घंटे के टाइमर पर सेट किया जा सकता है।
  • इसके बूस्ट मोड को 15 फीट की दूरी से भी सेट किया जा सकता है।
  • वोल्टेज कम-ज्यादा होने पर भी इसकी मोटर आसानी से खराब नहीं होगी। 

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा। 

Orient Electric 1200 mm Zeno BLDC | BLDC energy saving ceiling fan

Rs. 2999

Get This
03

Havells FAB BLDC Ceiling Fan

Check Price on Amazon

हैवेल्स का यह बीएलडीसी फैन स्लीक डिजाइन और शांत संचालन के मेल के साथ तैयार किया गया है। इसकी आधुनिक फिनिश और आकर्षक शैली हर तरह के कमरे में इसे लगाने के लिए सही पसंद बनाती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह फैन 65% तक कम ऊर्जा की खपत कर सकता है। इस Havells Fan में आपको बूस्ट मोड मिलेगा जो इसे तेजी से काम करने में मदद करता है, इसी के साथ मॉप मोड पोछा लगाने के बाद जमीन को जल्दी सुखाने का काम कर सकता है। स्लीप मोड में यह फैन कम शोर स्तर पर काम करेगा और ब्रीज मोड हल्की-हल्की हवा आपको देगा। रिमोट कंट्रोल के साथ आने वाला यह सीलिंग फैन 1-5 लेवल की स्पीड पर काम कर सकता है। इसी के साथ आप इसे 2, 4, 6 और 8 घंटे के टाइमर पर भी सेट किया जा सकता है। इस फैन में आपको करीब 10 अलग-अलग रंगों के विकल्प मिल जाएंगे।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Havells 
  • कलर- मिडनाइट
  • डिजाइन- सीलिंग फैन
  • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
  • स्टाइल- FAB BLDC
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 56.5D x 21W x 25.5H सेंटीमीटर
  • विशेषता- टाइमर
  • माउंटिंग- सीलिंग माउंट

खूबियां

  • इसकी एयर डिलिवरी 225 CMM तक की है जिस वजह कमरे के हर कोने में हवा पहुंचेगी।
  • इसकी 100% कॉपर मोटर टिकाऊपन सुनिश्चित करती है।
  • रिवर्स मोड के साथ यह सर्दी के मौसम में गर्म हवा दे सकता है। 

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स इसके शोर स्तर से खुश नहीं हैं। 


ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर

Havells FAB BLDC Ceiling Fan

Rs. 3390

Get This
04

Bajaj Classico Sleek Plus 1200MM (48") BLDC Ceiling Fan

Check Price on Amazon

बिल्ट-इन टाइमर की सुविधा के साथ आने वाला यह फैन बजाज ब्रांड का है। इसमें लगी कॉम्पैक्ट साइज की मोटर इसके प्रदर्शन को बेहतर बनाती है और हवा को कमरे के हर कोने तक पहुंचने में मदद कर सकती है। इसमें लगी BLDC मोटर की स्पीड ‎370 RPM तक की है, जो तेजी से घुमते हुए आपको शानदार ठंडी हवा दे सकती है। 220CMM  के एयर फ्लो वाला यह फैन बड़े कमरों में भी आसानी से लगाया जा सकता है। इसे आसानी से कंट्रोल करने के लिए एक रिमोट कंट्रोल दिया गया है, जिसकी मदद से इसके संचालन को आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है। व्हाइट, ग्रे और वॉलनट जैसे रंगों के विकल्पों में आने वाला यह सीलिंग फैन 35W की पावर पर काम करता है। इसकी स्पीड को 5 अलग-अलग लेवल पर सेट किया जा सकता है और ब्रीज मोड आपको हल्की-हल्की हवा देगा। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Bajaj
  • कलर- बेस व्हाइट
  • डिजाइन- सीलिंग फैन
  • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
  • स्टाइल- Classico Sleek Plus
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 13.5D x 7W x 67H सेंटीमीटर
  • विशेषता- रिमोट कंट्रोल
  • माउंटिंग- सीलिंग माउंट

खूबियां

  • इसकी BLDC मोटर शोर स्तर को कम रखने में मदद करेगी। 
  • मेटलाइज्ड रिंग की वजह से यह देखने में भी काफी आकर्षक लगेगा।
  • इसमें 2 और 6 घंटे का टाइमर दिया गया है। 

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी रिमोट कंट्रोल की क्वालिटी से खुश नहीं हैं। 

Bajaj Classico Sleek Plus 1200MM (48") BLDC Ceiling Fan

Rs. 2599

Get This
05

USHA AeroEdge Plus 1200mm BLDC Ceiling Fan with IR Remote

Check Price on Amazon

यह भारतीय ब्रांड ऊषा का फैन है जिसके साथ आपको IR रिमोट मिलेगा। इस फैन की खासियत है कि इसे आप आसानी से 2, 4 और 8 घंटे के टाइमर पर सेट कर सकते हैं। BLDC मोटर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह फैन 350RPM तक की स्पीड पर कम करता है और अपनी 220 CMM की एयर डिलिवरी के साथ कमरे के हर कोने तक ठंडी हवा पहुंचा सकता है। इसमें लगी LED लाइट आपके लिए एक नाइट लैंप की तरह काम कर सकती है। इस Usha Fan का बाई-डाइरेक्शनल मूवमेंट यह सुनिश्चित करता है कि गर्मी में आपो ठंडी और सर्दी के मौसम में गर्म हवा मिल सके। वहीं, अगर इसका रिमोट कहीं गलती से खो भी जाता है तो, स्विच व रेगुलेटर के साथ भी इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें आपको 3 अलग-अलग रंगों के विकल्प देखने मिल जाएंगे। इसकी क्वालिटी को टिकाऊ बनाए रखने के लिए इसमें 100% कॉपर मोटर दी गई है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Usha
  • कलर- रिच व्हाइट
  • डिजाइन- सीलिंग फैन
  • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
  • स्टाइल- Art Deco
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 61.5D x 22.5W x 32.5H सेंटीमीटर
  • विशेषता- शांत संचालन
  • माउंटिंग- सीलिंग माउंट

खूबियां

  • बूस्ट मोड के साथ आपको तेज हवा मिल सकती है।
  • स्लीर डिजाइन के कराण आपके कमरे का लुक भी शानदार बनेगा।
  • इसका शोर स्तर 60db तक को होगा। 

कमी

  • अभी तक अमेजेन यूजर्स ने कोई बड़ी खामी नहीं बताई है। 

USHA AeroEdge Plus 1200mm BLDC Ceiling Fan with IR Remote

Rs. 4250

Get This

अब समझिए इन सभी फैन्स के बीच का अंतर

आपने अलग-अलग ब्रांड्स के बीएलडीसी फैन्स के मॉडल्स तो देख लिए; अब इनके बीच का अंतर इस तालिका के साथ समझा जा सकता है।

ब्रांड व मॉडल

शोर स्तर

खासियत

वॉटेज

atomberg Renesa Enzel 1200mm BLDC Ceiling Fan

‎57 Decibels

LED इंडीकेटर

‎35 Watts

Orient Electric 1200 mm Zeno BLDC | BLDC energy saving ceiling fan

NA

5 स्पीड

‎32 Watts

Havells FAB BLDC Ceiling Fan 1200mm

‎52 Decibels

टाइमर

‎30 Watts

Bajaj Classico Sleek Plus 1200MM (48") BLDC Ceiling Fan

NA

ब्रीज मोड

‎52 Watts

USHA AeroEdge Plus 1200mm BLDC Ceiling Fan

‎60 Decibels

रिवर्स रोटेशन

‎32 Watts

क्या है निष्कर्ष?

बीएलडीसी और सामान्य फैन में से किसी एक का चुनाव आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आपका बजट कम है और गेस्ट रूम या स्टोर रूम में लगाने के लिए एक फैन की तलाश है तो सामान्य मोटर वाले विकल्प सही पसंद हो सकते हैं। वहीं, अगर बेडरूम, लिविंगरूम या स्टडीरूम में लगाने के लिए बीएलडीसी फैन एक सही निवेश हो सकते हैं। बीएलडीसी फैन्स ऊर्जा कुशल होते हैं और इनमे आपको बेहतर स्पीड कंट्रोल व साइलेंट ऑपरेशन जैसी सुविधाएं भी मिल जाएंगी। आधुनिक घरों व लाइफस्टाइल के लिहाज से बीएलडीसी फैन ही स्मार्ट पसंद हो सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

बीएलडीसी फैन बेहतर होते हैं या सामान्य?

बीएलडीसी (BLDC) फैन सामान्य इंडक्शन पंखों से काफी बेहतर होते हैं। ये 65% तक बिजली बचा सकते हैं, जिससे आपका बिल कम हो सकता है। ये कम शोर करते हैं, वोल्टेज उतार-चढ़ाव में भी स्थिर चलते हैं और अधिक टिकाऊ होते हैं। हालांकि इनकी शुरुआती कीमत अधिक है, लेकिन बिजली की बचत से यह एक स्मार्ट निवेश हो सकते हैं।

किन ब्रांड्स के पास बढ़िया क्वालिटी के बीएलडीसी फैन मिल जाएंगे?

आपको Havells, Crompton, Orient Electric, Baja और Usha जैसे ब्रांड्स के पास बढ़िया क्वालिटी के बीएलडीसी फैन मिल जाएंगे। इन ब्रांड्स के BLDC पंखे अपनी ऊर्जा दक्षता और प्रीमियम फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। ये ब्रांड्स 5-स्टार रेटिंग, रिमोट कंट्रोल और स्लीक डिजाइन प्रदान करते हैं जो आधुनिक घरों के लिए बेहतरीन हो सकते हैं।

क्या बीएलडीसी फैन टिकाऊ क्वालिटी के होते हैं?

हां, BLDC पंखे सामान्य पंखों की तुलना में अधिक टिकाऊ होते हैं। इसका मुख्य कारण इनमें ब्रश का न होना है, जिससे फ्रिक्शन और गर्मी कम पैदा होती है। कम गर्मी के कारण मोटर की वाइंडिंग और बेयरिंग लंबे समय तक चलते हैं। साथ ही, ये कम वोल्टेज पर भी बिना मोटर जले कुशलता से काम करते हैं, जिससे इनकी उम्र बढ़ जाती है।

You May Also Like