Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

भारत में मिलने वाली वॉशिंग मशीन जो कम करेंगी कपड़ों की सफाई की टेंशन!

अब घर पर ही आपके कपड़ों को मिल सकती है चमकदार धुलाई और साथ ही उन्हें सुखाने में भी नहीं लगेगा ज्यादा वक्त, क्योंकि भारत में मिलने वाली हाई क्वालिटी वॉशिंग मशीन आपका काम करेगी आसान। सूची में शामिल है कई बड़े ब्रांड्स के नाम, जानिए यहां।

भारत में मिलने वाली Best Washing Machine
भारत में मिलने वाली Best Washing Machine

भारत में वैसे तो कई ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन मिलती हैं, लेकिन जब बात आती है अपने घर के लिए एक अच्छा सा मॉडल चुनने की तो कोई भी क्वालिटी के साथ समझौता नहीं करना चाहता, हर किसी को एक बेस्ट मॉडल की तलाश होती है जो कपड़ों को अच्छी तरह साफ करने के साथ-साथ सुखा भी दे। अगर बात की जाए भारते में मिलने वाली हाई क्वालिटी वॉशिंग मशीन की सूची की तो इसमें एलजी, हायर, सैमसंग, व्हर्लपूल, आईएफबी समेत कई अन्य नामों को शामिल किया जा सकता है। इन ब्रांड्स के पास आपको सेमी से लेकर फुली और फ्रंट से लेकर टॉप हर तरह के मॉडल्स देखने को मिल जाएंगे। वहीं, ऐसे ही कई घरेलु उपकरणों की जानकारी हाउस ऑफ अप्लायंस के जरिए ली जा सकती है।

ये हो सकते हैं भारत में मिलने वाली वॉशिंग मशीन के टॉप 5 ब्रांड्स

  • सैमसंग (Samsung)- इस ब्रांड के पास अलग-अलग क्षमता में आने वाली फुली ऑटोमैटिक और सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन दोनों के ही विकल्प मिल जाएंगे। इसके फुली ऑटोमैटिक विकल्प ज्यादा लोकप्रिय हैं, जो फ्रंट और टॉप लोड दोनों तरह के मॉडल में आते हैं। सैमसंग की वॉशिंग मशीन के फुली ऑटोमैटिक मॉडल ईको बबल टेक्नोलॉजी से लैस होते हैं जो कपड़ों को तक नाजुकता से धोते हुए ऊर्जा की बचत भी कर सकती हैं। 
  • हायर (Haier)- इस ब्रांड के पास भी फुली और सेमी ऑटोमैटिक दोनों के ही विकल्प आपको मिल सकते हैं, जो अलग-अलग क्षमता के साथ आएंगे। इनके फुली ऑटोमैटिक मॉडल्स में ओशियन्स वेव टेक्नोलॉजी और एक अलग तरह का ड्रम देखने को मिलता है जो कपड़ों को नाजुक तरह से धोता है और उन्हें खराब होने से भी बचाता है। वहीं, इसके कुछ मॉडल्स AI टेक्नोलॉजी से भी लैस होते हैं। 
  • एलजी (LG)- घरेलू उपकरणों के लिए यह एक लोकप्रिय ब्रांड है और इसके पास भी अच्छी क्वालिटी की वॉशिंग मशीन देखने को मिल जाएगी। इसके पास वैसे तो अलग-अलग क्षमता में फुली और सेमी दोनों ही मॉडल्स मौजूद हैं, लेकिन फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ज्यादा पसंद की जाने लगी हैं। यह वॉशिंग मशीन कपड़े के प्रकार व गुणवत्ता के हिसाब से धुलाई की प्रक्रिया को सेट करती है और इसकी डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी व स्मार्ट डायग्नॉसिस जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। 
  • व्हर्लपूल (Whirlpool)- सेमी और फुली दोनों तरह की वॉशिंग मशीन पेश करने वाली ब्रांड व्हर्लपूल एक किफायती विकल्प साबित हो सकती है। इनके फुली ऑटोमैटिक मॉडल्स की खासियत है कि ये हार्ड पानी में भी कपड़ो को अच्छी तरह धो सकते हैं। वहीं, पानी के कम प्रेशर के बावूजद इनके टब को 50% तेजी से भरा जा सकता है। इसके पास भी अलग-अलग क्षमता वाले विकल्प मिल जाएंगे।
  • आईएफबी (IFB)- इस ब्रांड के पास भी छोटी-बड़ी हर तरह की क्षमता में ज्यादातर फुली ऑटोमैटिक विकल्प ही आपको मिलेंगे। इसके फ्रंट और टॉप दोनों तरह के ज्यादातर मॉडल्स में AI टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है। इनमें आपको कई तरह के प्रोग्राम देखने को मिल जाएंगे, जिनकी मदद से लगभग हर तरह के गंदे कपड़ों को धोया जा सकता है। 

तो अब डालिए इन्हीं ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन के मॉडल्स पर एक नजर और समझिए इनकी खूबियां।

01

Whirlpool 7 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine Grey

Check Price on Amazon

यह Whirlpool ब्रांड की टॉप लोड फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है, जिसकी क्षमता 7 किलोग्राम की है। 5 स्टार रेटिंग वाली इस वॉशिंग मशीन में 740RPM की मोटर लगी हुई है, जो कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद करती है। इस वॉशिंग मशीन में आपको डेली, हेवी,डेलिकेट, व्हाइट्स, स्टेनवॉश, वॉश ओन्ली, वुलेन्स, बेडशी, ईको वॉश, रिंज+ड्राय, ड्राय और ऐक्वा स्टोर जैसे 12 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। इन वॉश प्रोग्राम की मदद से अलग-अलग तरह के कपड़ों को आसानी से धोया व सुखाया जा सकता है। कम आवाज के साथ काम करने वाली यह वॉशिंग मशीन स्मार्ट सेंसर्स के साथ आती है, जो अपने आप कम वोल्टेज और पानी की स्थिति का पता लगाकर आपको अलर्ट करेंगे। इस वॉशिंग मशीन की जीरो प्रेशर फिल (ZPF) टेक्नोलॉजी पानी का दबाव कम होने पर भी वॉश टब को 50% तेजी से भरने में मदद करती है। हार्ड वॉटर वॉश फीचर के साथ यह वॉशिंग मशीन कठोर पानी को पहचानकर पानी के प्रकार के अनुसार अपने संचालन को सेट कर लेती है और फिर 20% तक बेहतर सफाई देने के लिए वॉश साइकिल को सेट करती है। अगर आपको किसी दिन कपड़े धोने की जल्दी है तो इसके वॉश साइकिल के समय को कम करने के लिए पूरी तरह से इसके एक्सप्रेस वॉश विकल्प का चयन किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- ‎MAGIC CLEAN 7.0 GENX
  • टच कंट्रोल
  • मैट फिनिश
  • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
  • 6th सेंस टेक्नोलॉजी
  • 123 वॉश
  • ड्राय टैप सेंसिंग
  • ऊर्जा खपत-  0.0106* KWh/kg/cycle

खूबियां

  • मीडियम साइज के परिवार के लिए यह वॉशिंग मशीन सही विकल्प हो सकती है।
  • एक्वा स्टोर अगली धुलाई के लिए टब में पानी स्टोर करने की सुविधा देता है।
  • इसकी वॉश साइकिल को 3-24 घंटे के लिए डिले किया जा सकता है।
  • ऑटो टब क्लीन फीचर टब की सफाई करने में मदद करता है।

कमी

  • कुछ यूजर्स को इसका नॉइज लेवल ज्यादा लगा।

Whirlpool 7 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine Grey (MAGIC CLEAN 7.0 GENX GREY 5YMW)

₹16,240.00

Get This
02

Haier 7 Kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, 525mm Super Drum Fully Automatic Front Load Washing Machine

Check Price on Amazon

यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन Haier ब्रांड की है जिसकी क्षमता 7 किलोग्राम की है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन छोटे परिवारों के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें आपको 1200 RPM की मोटर लगी हुई है, जो कपड़ो को काफी अच्छी तरह से सुखाने में मदद करेगी। यह वॉशिंग मशीन उन लोगों के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती है, जिन्हें कम समय में कपडों को धोना व सुखाना होता है। इसमें कुल 15 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिनमें कॉटन, सिंथेटिक्स, मिक्स, ऐलर्जन, बेब केयर, डेली, डेलिकेट, रीफ्रेश, क्विक15, स्पोर्ट्सवियर, जींस, ड्यूवेट, ,सेल्फ क्लिन, शर्ट्स और स्पिन शामिल हैं। इसमें लगा लेज़र सीमलेस वेल्डिंग ड्रम सुविधा और टिकाऊपन के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो मशीन की लंबी उम्र सुनिश्चित करता है। यह स्टेनलेस स्टील ड्रम मशीन के अंदरूनी हिस्से को साफ रखकर स्वच्छता बनाए रखता है। इसकी इन्वर्टर मटोर कम आवाज के साथ कम करते हुए मशीन को ऊर्जा कुशल बनाने का भी काम करती है। इसकी ABT टेक्नोलॉजी साफ एवं हाईजीनिक धुलाई के लिए 99.8% एलर्जी पैदा करने वाले रोगाणुओं को खत्म करती है। इस वॉशिंग मशीन का 525 मिलीमीटर ड्रम कपड़ों को बिना आपस में उलझाए 25% बेहतर धुलाई गुणवत्ता देता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- ‎HW70-IM12929BK
  • ऐंप्रेज- ‎16 Amps
  • फिनिश- ग्लॉसी
  • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
  • LED डिस्प्ले
  • ऐंटी बैक्टेरियवल गास्केट
  • जॉग डायल
  • डिले टाइमर

खूबियां

  • हॉट ऐंड कोल्ड वॉश के लिए इसमें इन-बिल्ट हीटर दिया गया है।
  • ऐक्स्ट्रा रिंज फंक्शन कपड़ों को ज्यादा देर तक खंगालने में मदद करेगा।
  • चाइल्ड लॉक के साथ बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सकता है।
  • प्योरिस्टीम कपड़ों से 99.9% बैक्टीरिया हटाने का काम करेगी।

कमी

  • अभी तक यूजर्स ने कोई खामी नहीं बताई है।

Haier 7 Kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, 525mm Super Drum Fully Automatic Front Load Washing Machine (HW70-IM12929BK, Inverter Motor with In-Built Heater, Black)

Rs. 27990

Get This
03

LG 7 Kg, 5 Star, Direct Drive Technology, Steam Wash, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

Check Price on Amazon

यह LG ब्रांड की 7 किलोग्राम क्षमता वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जो बड़ परिवारों के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली इस वॉशिंग मशीन की ऊर्जा खपत 0.07 KWh/kg/cycle और पानी की खपत 8.2 L/Kg/Cycle है। इसमें आपको 1200RPM वाली मोटर मिल जाएगी जिसके साथ आपके कपड़े जल्दी धुलेंगें और साथ-साथ सूखेंगे भी। इसमें आपको कॉटन, कॉटन लार्ज, मिक्सड फैब्किर, क्विक30, ईजी केयर, ऐक्टिवेयर, हैंड/वुल, डेलिकेट्स, टब क्लीन और डाउनलोड साइकिल जैसे 10 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे, जिनकी मदद से अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोया जा सकता है। इस वॉशिंग मशीन का ड्रम पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना है जिसमें कपड़े अच्छी तरह धुलेंगे तो हैं ही, साथ-साथ यह टिकाऊ भी बना रहेगा। इसके LED डिस्प्ले पर ऑपरेशन संबधित जानकारियों को आसानी से देखा जा सकता है। एलजी की डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली इस वॉशिंग मशीन की खासियत है कि इसका ड्रम और मोटर सीधे जुड़े होते हैं जिससे शोर और कंपन कम होता है। इसकी 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी हर कपड़े के हिसाब से स्पीड को सेट करती है। इसके अलावा आपको इस वॉशिंग मशीन में ऑटो रीस्टार्ट, टेंपर्ड ग्लास डोर, ऑटो बैलेंस, चाइल्ड लॉक और एरर अलार्म जैसे फीचर्स भी मिल जाएंगे। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- FHB1208Z4M
  • वॉटेज- 2100 Watts
  • मैट फिनिश
  • शोर स्तर- ‎54 dB
  • हाईजीन स्टीम
  • क्रीद केयर
  • शॉकप्रूफ
  • ऑटो वॉटर लेवल

खूबियां

  • इसकी स्पीड को जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है।
  • डाउनलोड साइकिल LG ThinQ ऐप से नए वॉश प्रोग्राम डाउनलोड करने की सुविधा देती है।
  • यूजर फ्रेंडली इंटरफ़ेस, उपयोगकर्ताओं के लिए सुविधाजनका है। 
  • ThinQ ऐप की मदद से आप वॉशिंग मशीन को स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकेंगे।

कमी

  • कुछ यूजर्स इसकी बिल्ड क्वालिटी से खुश नहीं हैं।

LG 7 Kg, 5 Star, DD Technology, Steam Wash, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FHB1207Z2M, Allergy Care, In-Built Heater, Touch Panel, Middle Black)

₹32,990.00

Get This
04

Samsung 9 kg, 5 star, AI EcoBubble, Super Speed, Wi-Fi, Hygiene Steam with Inbuilt Heater, Digital Inverter, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

Check Price on Amazon

9 किलोग्राम क्षमता के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन Samsung की है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। 1400 RPM की मोटर के साथ आने वाली इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में कपड़े तेजी से धुलेंगे और सूखेंगे भी। ईकोबबल टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली इस वॉशिंग मशीन की खासियत है कि यह 70% तक ऊर्जा की बचत करेगी और 45% तक बेहतर फैब्रिक केयर भी मिलेगा। इसमें आपको सूपर स्पीड, 39 मिनट, क्विक वॉश 15, बेडिंग, कॉटन, कलर्स, हाईजीन स्टीम, इंटेंस कोल्ड, लेस माइक्रोफाइबर, रिंज+स्पिन, सिंथेटिक्स और वुल/डेलिकेट्स जैसे 14 वॉश प्रोग्राम मिलेंगे। यह वॉशिंग मशीन डायमंड ड्रम के साथ आती है जिसके पानी के निकास के छेद 25% छोटे हैं। यह सतह कपड़ों की कोमल धुलाई सुनिश्चित करती है। वहीं, स्टेनलेस स्टील का होने की वजह से यह ड्रम आसानी से खराब भी नहीं होगा। इसमें आपको AI कंट्रोल LED टच पैनल भी मिलेगा जिसकी मदद से मशीन को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ आने वाली सैमसंग की यह वॉशिंग मशीन कपड़ों से 99.9% तक गंदगी और बैक्टेरिया को खत्म कर सकती है। इसके अलावा इसमें आपको डीले एंड, स्मार्ट कंट्रोल, स्टे क्लीन ड्रॉर, ईजी आयरन र्और प्री वॉश जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। बड़े परिवार के लिए यह वॉशिंग मशीन सही विकल्प हो सकती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- ‎WW90DG5U24AXTL
  • कंट्रोल कंसोल- टच
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • मटेरियल- प्लास्टिक
  • 550mm कैबिनेट
  • कलर- आइनॉक्स
  • मटेरियल- मेटल व प्लास्टिक
  • हाईजीन स्टीम

खूबियां

  • रैट प्रोटेक्शन मेश की वजह से मोटर चूहों से बची रहेगी।
  • वाईफाई कनेक्टिविटी की वजह से इसे आप स्मार्टफोन की मदद से भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • हॉट ऐंड कोल्ड वॉश के लिए इसमें इन-बिल्ट हीटर दिया गया है।
  • चाइल्ड लॉक बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखेगा।

कमी

  • कुछ यूजर्स इसकी बिल्ड क्वालिटी से नाखुश हैं। 

Samsung 9 kg, 5 star, AI EcoBubble, Super Speed, Wi-Fi, Hygiene Steam with Inbuilt Heater, Digital Inverter, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW90DG5U24AXTL, Inox)

Rs. 37490

Get This
05

IFB 7 Kg 5 Star with Deep Clean Technology, AI Powered, Fully Automatic Top Load Washing Machine

Check Price on Amazon

IFB की यह टॉप लोड फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 7 किलोग्राम क्षमता वाली है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। यह वॉशिंग मशीन बेहतरीन सफाई के लिए डिज़ाइन की गई है, जो तीन से चार लोगों के परिवारों के लिए बिल्कुल सही विकिल्प हो सकती है। यह AI टेक्नोलॉदी और कॉम्पैक्ट डिज़ाइन के साथ शक्तिशाली और पानी-कुशल प्रदर्शन देती है। यह वॉशिंग मशीन न्यूरल नेटवर्क-आधारित एल्गोरिदम का इस्तेमाल करते हुए स्वचालित रूप से कपड़े के प्रकार और भार का पता लगाती है। इसके बाद पानी के स्तर, धुलाई की प्रक्रिया और साइकिल की अवधि को सेट करती है। यह कपड़ों पर घिसावट को कम करते हुए 30% तक बेहतर सफाई सुनिश्चित करती है। इसकी 720 RPM वाली मोटर कपड़ों से 80% तक पानी निकाल देती है, जिससे सुखाने का समय काफी कम हो जाता है। मानसून या उमस के मौसम के लिए यह हर साइकिल में 20 मिनट तक हवा में सुखाने का समय बचाती है। इसमें आपको मिक्स, कॉटन, ऐक्स्प्रेस, 30’, सिंथेटिक, डेलिकेट्स, बेबी वियर, यूनीफॉर्म, बल्की और टब क्लीन जैसे वॉश प्रोग्राम मिलेंगे। डीप क्लेनी टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन तीन शक्तिशाली धुलाई क्रियाओं—रगड़ना, पंचिंग और मेकैनिक्ल मोशन के साथ, दागों को 40% तक बेहतर ढंग से हटा सकती है। यह कपड़ों को नुकसान पहुंचाए बिना तेल और ग्रीस जैसे कठिन दागों की गहरी सफाई सुनिश्चित करती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- ‎TL701MG1
  • सालाना ऊर्जा खपत- 220 Watts
  • टॉप लोडिंग
  • फुली ऑटोमैटिक
  • स्टेनलेस स्टील ड्रम
  • वोल्टेज- 220 Volts
  • कलर- मेड ग्रे
  • डायमेंशन- 57.5D x 54.3W x 94.6H सेंटीमीटर

खूबियां

  • एक्वा एनर्जी डिटर्जेंट क्रिया को बढ़ाने के लिए हार्ट वॉटर को ट्रीट करता है।
  • इसके ड्रम में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी।
  • एक्टिवमिक्स पानी और डिटर्जेंट को पहले से मिलाकर तेज़ और अधिक प्रभावी सफाई करता है।
  • पुश बटन की मदद से इसे इस्तेमाल करना काफी आसान हो जाता है।

कमी

  • कुछ यूजर्स इसकी टाइम एफिशिएंसी से खुश नहीं है।

IFB 7 Kg 5 Star with Deep Clean® Technology, AI Powered, Fully Automatic Top Load Washing Machine (TL701MG1, ActivMix, Aqua Energie, Med Grey)

₹18,690.00

Get This

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

भारत में किस ब्रांड की वॉशिंग मशीन को पसंद किया जाता है?

अगर बात की जाए भारते में मिलने वाली हाई क्वालिटी वॉशिंग मशीन की सूची की तो इसमें एलजी, हायर, सैमसंग, व्हर्लपूल, आईएफबी समेत कई अन्य नामों को शामिल किया जा सकता है।

क्या फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन सेमी ऑटोमैटिक से बेहतर हो सकती है?

हां, फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन सेमी-ऑटोमैटिक से बेहतर हो सकती है, खासकर सुविधा और उपयोग में आसानी के मामले में। फुली ऑटोमैटिक मशीनें एक ही टब में धोने, रिंज करने और सुखाने का काम करती हैं, जबकि सेमी-ऑटोमैटिक मशीनों में दो टब होते हैं और कपड़े धोने के बाद आपको उन्हें एक टब से दूसरे टब में डालना होता है।

क्या फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन लेना ज्यादा बेहतर होता है?

फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन बेहतर सफाई, ऊर्जा की बचत और पानी की बचत प्रदान करती हैं, जिससे ये बड़े परिवारों या कपड़ों की कोमल देखभाल चाहने वालों के लिए आदर्श होती हैं। टॉप-लोड वॉशिंग मशीव किफायती, तेज़ और आसानी से लोड होने वाली होती हैं, और छोटे घरों के लिए एकदम सही होती हैं।

You May Also Like