Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

USHA Mixer Grinder बन सकते हैं परफेक्ट ग्राइंडिंग के साथी!

USHA के बढ़िया क्वालिटी वाले मिक्सर ग्राइंडर हर तरह की चीजों को पीसने के आ सकते हैं काम। अलग-अलग साइज वाले जार और दमदार ब्लेड्स की मदद से आपका काम बन सकता है आसान। यहां देखिए विकल्प और जानिए उनकी खासियतें।

Usha Mixer Grinder
Usha Mixer Grinder

अपनी दमदार क्वालिटी की मोटर, अलग-अलग तरह के जार और स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने ब्लेड के कारण USHA के मिक्सर ग्राइंडर भारतीय किचन के लिए एक अच्छी पसंद हो सकते हैं। इनकी 100% कॉपर मटेरियल से बनी मोटर सख्त-से-सख्त चीजों को पीसने में मदद कर सकती है। फिर चाहे खड़े मसाले हों, साउथ इंडियन डिशेज का घोल हो या किसी सब्जी के लिए ग्रेवी पीसनी हो; Usha Mixer Grinder आपके किचन के कामों को आसानी से करने में मदद कर सकते हैं। इनमें दिए गए सक्शन फीट की सुविधा की वजह से ये एक ही जगह पर टिके रहेंगे और ओवरलोड प्रोटेक्शन मोटर को खराब होने से बचा सकती है। ये मिक्सर ग्राइंडर अलग-अलग स्पीड पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं और नॉब की मदद से इन्हें आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं, ये आपको किफायती से लेकर प्रीमियम बजट रेंज में आसानी से देखने मिल जाएंगे। तो आइए अब नजर डालते हैं उषा ब्रांड के मिक्सर ग्राइंडर के कुछ विकल्पों पर।

01

USHA Rapidmix 500-Watt Copper Motor Mixer Grinder

Check Price on Amazon

3 जार के साथ आने वाला यह उषा मिक्सर ग्राइंडर अपनी 500 Watts की मोटर के साथ शानदार प्रदर्शन सुनिश्चित कर सकता है। इसके 4 फिन डिजाइन वाले स्टेनलेस स्टील ब्लेड सख्त चीजों को भी आसानी से पीसने में मदद कर सकते हैं। इस मिक्सर ग्राइंडर की मोटर स्पीड 20,000+ RPM है, जिस वजह से यह तेजी से घूमते हुए खाना बनाने के काम को आसान कर सकती है। इसके साथ आपको 400 मिलीलीटर क्षमता वाला चटनी जार, 800 मिलीलीटर क्षमता वाला ड्राय जार और 1.2 लीटर का वेट जार मिल जाएगा। इसके सभी जार फूड ग्रेड क्वालिटी वाले स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने हैं; जो खाने को सुरक्षित रखेंगे। वहीं, लीकप्रूफ क्वालिटी का होने की वजह से चीजें बाहर की तरफ नहीं गिरेंगी। नॉब की मदद से इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है और इसमें आपको तीन स्पीड सेटिंग्स देखने मिल जाएंगी। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- USHA
  • कलर- व्हाइट व ब्लू
  • विशेषता- शॉक रेजिजटेंट
  • क्षमता- 1.2 लीटर 
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 42D x 35W x 50H सेंटीमीटर
  • स्टाइल- Rapidmix
  • वॉटेज- 500 Watts
  • स्पीड- 3

खूबियां

  • ऐंटी स्किड सक्शन फीट इसे इस्तेमाल के दौरान अपनी जगह पर टिकाकर रखेगी।
  • इसकी मोटर इस्तेमाल के दौरान आसानी से हीट नहीं होगी।
  • इसमें लगातार 30 मिनट तक पिसाई की जा सकती है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इसके जार के लिड की क्वालिटी पसंद नहीं आई है। 


फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

USHA Rapidmix 500-Watt Copper Motor Mixer Grinder

Rs. 2599

Get This
02

USHA Trienergy+ 800 Watt Powerful 100% Copper Motor 4 Jar Mixer Grinder

Check Price on Amazon

800 Watts की मोटर के साथ आने वाला यह उषा मिक्सर ग्राइंडर 4 जार से लैस है। इसकी 100% कॉपर से बनी मोटर लंबे समय तक चलने वाला प्रदर्शन सुनिश्चित कर सकती है। कुल 1.5 लीटर की क्षमता वाला यह मिक्सर अपने क्वालड्री फ्लो ब्लेंडर जार के साथ आसान व सही बनावट वाली ब्लेंडिंग सुनिश्चित कर सकता है। यह एक Juicer Mixer Grinder है जिसमें आसानी से फल-सब्जियों का रस भी निकाला जा सकता है। इसके 6 फिन व्हर्लविंड ब्लेड्स सामान्य ब्लेड्स की तुलना में 40% तक ज्यादा बड़े हैं जो चीजों को तेजी से और बारीक तरह से पीसने का काम कर सकते हैं। नॉब की मदद से इसकी स्पीड को 3 लेवल पर सेट किया जा सकता है। इसके साथ आपको एक चटनी, एक ड्राय, एक वेट और एक जूसर जार मिल जाएंगे। ट्रांसपेरेंट मटेरियल से बनी लिड्स की मदद से चीजों को पीसते हुए देखा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- USHA
  • कलर- मजेंटा
  • विशेषता- हेवी ड्यूटी
  • क्षमता- 1.5 लीटर
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 36.5D x 18.5W x 29.5H सेंटीमीटर
  • स्टाइल- ग्राइंडिंग
  • पावर सोर्स- इलेक्ट्रिक
  • वोल्टेज- 230 Volts

खूबियां

  • इसकी मोटर ओवरलोड प्रोटेक्शन सुविधा के साथ आसानी से जलेगी नहीं।
  • सख्त चीजों को भी इसमें पीसने में आपको परेशानी नहीं होगी।
  • इसके जार को आसानी से साफ करने में आपको असुविधा नहीं होगी।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा है।

USHA Trienergy+ 800 Watt Powerful 100% Copper Motor 4 Jar Mixer Grinder

Rs. 4553

Get This
03

Usha Maximus Plus 800-Watt Copper Motor Mixer Grinder

Check Price on Amazon

इस उषा मिक्सर ग्राइंडर की मोटर स्पीड 2100 RPM है और इसकी क्षमता 800 Watts है। यह मिक्सर ग्राइंडर स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने ब्लेड्स से लैस है जिसकी 4 फिन डिजाइन प्रदर्शन को और अधिक बेहतर बना सकती है। इसके साथ आपको एक चटनी, एक वेट, एक ड्राय और एक जूसर मिलेंगे। इसके जूसर जार में लगा फ्रूट फिल्टर फल-सब्जियों के गूदे और बीजों को अलग कर सकता है। यह मिक्सर ग्राइंडर सख्त चीजों को भी आसानी से पीस सकता है और इसकी मोटर आसानी से गर्म नहीं होगी। इसके सभी जार में लगे हैंडल्स की मदद से इन्हें संभालना आसान हो जाएगा, और ट्रांस्पेरेंट क्वालिटी वाली लिड की वजह से चीजों को पीसते हुए आसानी से देखा जा सकता है। इसमें आप आसानी से लगातार 30 मिनट तक कोई भी चीज पीस सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- USHA
  • कलर- ब्लैक
  • विशेषता- एडजेस्टेबल स्पीड
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 36.5D x 18.5W x 29.5H सेंटीमीटर
  • वॉटेज- 800 Watts
  • स्पीड- 3
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • वजन- 5 किलोग्राम

खूबियां

  • इसके लिड में लगे लॉक्स की वजह से इस्तेमाल के दौरान ढक्कन को पकड़कर रखने की जरूरत नहीं होगी।
  • इसके सभी जार फूड ग्रेड क्वालिटी मटेरियल से बने हैं।
  • फ्लो ब्रेकर डिजाइन के कारण चीजें जल्दी व अच्छी तरह से पिसेंगी। 

कमी

  • इसके शोर स्तर को कुछ अमेजन यूजर्स ने ज्यादा बताया है।


ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

Usha Maximus Plus 800-Watt Copper Motor Mixer Grinder

Rs. 4890

Get This
04

USHA Thunderbolt 800-Watt Copper Motor Mixer Grinder

Check Price on Amazon

यह मिक्सर ग्राइंडर 0.5 लीटर के ग्राइंडिंग, 0.5 लीटर के मल्टीपर्पस और 1.5 लीटर के वेट जार के साथ आता है। इसकी 100% कॉपर मटेरियल से बनी मोटर 800 Watts क्षमता वाली है, जो इसके प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करेगी। स्टाइलिश और स्लीक डिजाइन वाला यह USHA Mixer Grinder स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने ब्लेड से लैस हो जो फूड सेफ क्वालिटी वाले भी हैं। इसकी ओवरलोड प्रोटेक्शन सुविधा वोल्टेज कम-ज्यादा होने पर मोटर को जलने या खराब होने से बचाने में मदद करेगी। इसकी ABS शॉकप्रूफ बॉडी में करंट नहीं उतरेगा, जिस वजह से सुरक्षित संचालन सुनिश्चित होगा। नॉब की मदद से इसकी स्पीड को कम-ज्यादा किया जा सकता है और इसके जार में लगी लिड्स आसानी से टूटेंगी नहीं। इसकी मोटर स्पीड 2100 RPM की है और यह लगातार 30 मिनट तक काम कर सकती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- USHA
  • कलर- रेड
  • विशेषता- सेफ्टी लॉक
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 18D x 37W x 30H सेंटीमीटर
  • क्षमता- 1.5 लीटर
  • मटेरियल- ABS प्लास्टिक
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • स्पीड- 3

खूबियां

  • इसकी स्पीड को 3 लेवल पर सेट किया जा सकता है।
  • सुपर सक्शन फीट की वजह से यह अपनी जगह पर टिका रहेगा।
  • फ्लो ब्रेकर डिजाइन मसालों की सही बनावट सुनिश्चित करेगी।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके टिकाऊपन को लेकर शिकायत की है।

USHA Thunderbolt 800-Watt Copper Motor Mixer Grinder

Rs. 4199

Get This
05

USHA Thunderbolt Pro 1000 Watt with 4 Jar

Check Price on Amazon

अगर आप उन लोगों में से हैं जो घर पर हल्दी, सूखे मसालें और अन्य कई तरह की सख्त चीजों को पीसते हैं तो यह 1000 Watts की मोटर वाला मिक्सर ग्राइंडर सही पसंद हो सकता है। 4 जार वाला यह मिक्सर 3 स्पीड सेटिंग पर काम कर सकता है। यह उषा मिक्सर अलग-अलग तरह की चीजों को सही टेक्श्चर देने में मदद कर सकता है। इसके साथ आपको 1.5 लीटर के वेट जार, 1 लीटर का मल्टीपर्पस जार, 500 मिलीलीटर का चटनी जार और 1.5 लीटर का जूसर जार मिलेगा। इसके सभी जार की लिड्स में लॉक लगे हैं जिस वजह से इस्तेमाल के दौरान इन्हें पकड़कर रखने की जरूरत नहीं होगी। इसमें लगी ऐंटी-सक्शन फीट की वजह से मिक्सर इस्तेमाल के दौरान अपनी जगह पर टिका रह सकता है। ओवरलोड प्रोटेक्शन की वजह से वोल्टेज कम-ज्यादा होने पर मोटर आसानी से खराब नहीं होगी। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- USHA
  • कलर- ब्लैक
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 36.5D x 18.5W x 29.5H सेंटीमीटर 
  • मटेरियल- प्लास्टिक, पॉलीकार्बोनेट व स्टेनलेस स्टील
  • विशेषता- मोटर ओवरलोड प्रोटेक्शन
  • क्षमता- 1.5 लीटर
  • वोल्टेज- 230 Volts (AC)
  • वॉटेज- 230 Volts (AC)

खूबियां

  • इसके जूसर जार में लगा फिल्टर फल-सब्जियों के गूदे व बीजों को अलग कर देगा।
  • नॉब की मदद से इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
  • लिड में लॉक होने की वजह से इस्तेमाल के दौरान चीजें आसानी से जार से बाहर नहीं गिरेंगी।

कमी

  • अभी तक अमेजन यूजर्स द्वारा कोई खामी नहीं बताई गई है। 

USHA Thunderbolt Pro 1000 Watt with 4 Jar

Rs. 6799

Get This

अब समझिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

आपने भारत में मिलने वाले Usha के अलग-अलग मिक्सर ग्राइंडर के विकल्पों को तो देख लिया, अब इन सभी के बीच का अंतर एक तालिका के साथ समझा जा सकता है।

मॉडल

मोटर

जार की संख्या

खासियत

USHA Rapidmix

500 Watts

3

फिन ब्लेड डिजाइन

USHA Trienergy+

800 Watts

4

100% कॉपर मोटर

Usha Maximus Plus

800 Watts

4

फ्रूट फिल्टर

USHA Thunderbolt

800 Watts

3

ओवरोलोड प्रोटेक्शन

USHA Thunderbolt Pro

1000 Watts

4

शॉकप्रूफ बॉडी

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या ऊषा मिक्सर ग्राइंडर भारतीय किचन के लिए सही पसंद हो सकते हैं?

हां ऊषा मिक्सर ग्राइंडर भारतीय किचन के लिए एक बेहतरीन और भरोसेमंद पसंद हो सकते हैं। ये अपनी शक्तिशाली मोटर, टिकाऊ स्टेनलेस स्टील जार, और शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, जो सूखे मसाले पीसने से लेकर गीले पेस्ट बनाने तक के काम आसानी से कर सकते हैं।

क्या ऊषा के मिक्सर ग्राइंडर में जूस निकाला जा सकता है?

हां, उषा जूसर मिक्सर ग्राइंडर में दिए गए जूसर जार और फिल्टर का उपयोग करके आसानी से जूस निकाला जा सकता है। ये फिल्टर फल-सब्जियों के गूदे व बीजों को आसानी से अलग करने में मदद कर सकते हैं।

ऊषा मिक्सर ग्राइंडर किस बजट रेंज में मिल सकते हैं?

ऊषा मिक्सर ग्राइंडर भारत में मुख्य रूप से ₹1,700 से ₹6,500 के बजट में मिल सकते हैं। 500 Watts वाले मॉडल ₹2,000-₹3,000, 750 Watts वाले मॉडल ₹3,000-₹5,000, और हाई-एंड मॉडल ₹5,000 से अधिक में आते हैं।

You May Also Like