भीषण सर्दियों का मौसम चल रहा है और ऐसे में घर में आरामदायक तरह से रहने में मदद करते हैं बढ़िया क्वालिटी के हीटर। वहीं, जब बात आती है छोटे कमरे को अच्छी तरह से और जल्दी गर्म करने की तो इसके लिए स्मॉल स्पेस हीटरों को काफी पसंद किया जाता है। Small Space Heaters कॉम्पैक्ट व पोर्टेबल होते हैं जो किसी भी छोटे कमरे या एरिया में टार्गेट हीटिंग करने का काम करते हैं। ये हीटर सर्दियों में किफायती दाम पर बेहतरीन हीटिंग, आराम और सुरक्षित संचालन का अनुभव आपको करा सकते हैं। तो आइए अब नजर डालते हैं कुछ बढ़िया क्वालिटी वाले स्मॉल स्पेस हीटर्स पर जो आपके लिए काफी बढ़िया पसंद साबित हो सकते हैं। इनमें आपको एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ बढ़िया सुविधाएं भी मिल जाएंगी जो आपके लिए सही निवेश हो सकते हैं।
Orpat OEH-1220 2000-Watt Fan Heater
Check Price on Amazonयह रूम हीटर ऑर्पैट ब्रांड का है, जिसमें टिकाऊपन और लंबी लाइफ के लिए पूरी तरह से कॉपर मटेरियल से बनी मोटर लगी है। इस फैन हीटर की वाट क्षमता 2000 Watts है और यह लगभग 250 वर्ग फुट के छोटे या मध्यम आकार के कमरे के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें दो हीट सेटिंग हैं, 1000 वाट और 2000 वाट, ताकि आप अपने कमरे के लिए आवश्यक गर्मी को आसानी से अपने हिसाब से सेट कर सकेंगे। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए इसमें आपको कूल टच बॉडी मिल जाएगी, जिस वजह अगर इसपर गलती से हाथ लग भी गया तो हादसे की संभावना कम होगी। पोर्टेबल डिजाइन की वजह से आप इसे एक-से-दूसरे कमर में आसानी से शिफ्ट कर सकेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Orpat
- खासियत- कॉर्ड वाइंडर
- कलर- व्हाइट
- फॉर्म फैक्टर- कैबिनेट
- यूजेज- इंडोर
- डायमेंशन- 23D x 21W x 13H सेंटीमीटर
- बर्नर टाइप- रेडिएंट
- वोल्टेज- 230 Volts
खूबियां
- जरूरत न होने पर इसकी तार को आसानी से मोड़कर रखा जा सकता है
- ओवरहीट प्रोटेक्शन मोटर को खराब होने से बचाएगा
- कमरा गर्म होने पर सेफ्टी कट ऑफ बिजली की आपूर्ती को रोक देगा
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा
Orpat OEH-1220 2000-Watt Fan Heater (White)
₹999.00
Bajaj Deluxe 2000 Watts Halogen Room Heater
Check Price on Amazonयह भारतीय ब्रांड बजाज का हैलोजन रूम हीटर है जिसका वॉटेज 2000 Watts का है। इसमें निकल-क्रोम प्लेटेड मेश ग्रिड लगा है जो ज़ंग लगने से बचाता है और सतह की मजबूती को भी बढ़ाता है। इसमें स्टेनलेस स्टील की रिफ्लेक्टिव सतह है जो पूरे कमरे में एक समान गर्मी प्रदान कर सकती है। यह छोटा रूम हीटर कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला है, जिस वजह से इसे आपको स्टोर या शिफ्ट करने में परेशानी नहीं होगी। इसमें लगी 1.5 मीटर की कॉर्ड को आप प्लग करके दूरी पर भी आसानी से रख सकेंगे। इस रूम हीटर की खासियत है कि इसके तापमान को आप अपनी जरूरत और ठंड को देखते हुए दो लेवल पर सेट कर सकेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bajaj
- खासियत- तेज हीटिंग
- कलर- मल्टीकलर
- फॉर्म फैक्टर- पेडेस्टल
- यूजेज- इंडोर
- माउंटिंग- फ्लोर माउंट
- बर्नर- रेडिएंट
- वोल्टेज- 230 Volts
खूबियां
- अतिरिक्त सपोर्ट के लिए इसमें टिल्टेड लेग्स लगे हैं
- यह कमरे को जल्दी गर्म करने में मदद करेगा
- इसके स्टेनलेस स्टील रिफ्लेक्टर में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी मजबूती को लेकर शिकायत की है
Bajaj Deluxe 2000 Watts Halogen Room Heater | ISI Approved | Adjustable Thermostat | 2 Heat Settings | 2 Yr Warranty 【Multicolor】
₹1,897.00
Usha 2 Rod Quartz Heater
Check Price on Amazonयह ऊषा ब्रांड का 2 हीटिंग सेटिंग वाला यह क्वार्ट्ज हीटर है। कम ऊर्जा की खपत करके काम करने वाला यह हीटर कमरे को बेहतर तरह से गर्म करेगा ही, साथ-साथ इसमें दिया गया टिप ओवर सेफ्टी स्विच हीटर के गिरने पर पावर सप्लाई को तुरंत रोक देगा। पोर्टेबल डिजाइन की वजह से इसे आसानी से घर के किसी भी कमरे में शिफ्ट किया जा सकता है। इसमें लगी दो हीटिंग ट्यूब्स कमरे को कम समय में गर्म करने में मददगार हो सकती हैं। इसकी खासियत है कि आप इसके तापमान को आसानी से अपनी जरूरत के हिसाब सेट कर आप कमरे को गर्म कर सकेंगे। वहीं, इसकी अधिकतम तापमान रेंज 800 डिग्री सेल्सियस है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- USHA
- खासियत- एडजेस्टेबल टेंप्रेचर
- कलर- ग्रे
- फॉर्म फैक्टर- टावर
- डायमेंशन- 28D x 33W x 13.7H सेंटीमीटर
- बर्नर- रेडिएंट
- स्पीड- 2
- वोल्टेज- 230 Volts
खूबियां
- इसके रिफ्लेक्टर पर आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी
- इसमें अतिरिक्त सुरक्षा के लिए फ्रंट ग्रिल लगी है
- इसका वजन मात्र 1.600 किलोग्राम है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को यह कम मजबूत लगा
घर के ऐसे ही अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
Usha 2 Rod Quartz Heater | 800Watt with Low Power Consumption | Cool Touch Body | Tip Over Protection | 1 Year Warranty | (4302, Grey)
Rs. 1199
Havells Bero Quartz Heater Black 800 watt
Check Price on Amazonछोटे साइज वाला यह हैवेल्स क्वार्ट्ज रूम हीटर काफी पोर्टेबल डिजाइन वाला है, जिसे घर के किसी भी कमरे में आप जरूरत होने पर आसानी से शिफ्ट कर सकेंगे। 2 हीट सेटिंग पर काम करने वाले इस हीटर को आप 400 Watts और 800 Watts पर इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर आपके घर में पालतू जानवर या छोटे बच्चे हैं, तो उनकी सुरक्षा के लिहाज से इसमें फ्रंट ग्रिल लगी है जो हादसों से अतिरिक्त सुरक्षा देगी। इसमें लगी दो हीटिंग ट्यूब्स कमरे को कम समय में, लेकिन अच्छी तरह से गर्म करने में मदद करेंगी। यह रस्टफ्री क्वालिटी के स्टनलेस स्टील रिफ्लेक्टर से लैस है, जिनपर आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी और ये लंबे समय तक टिकाऊ भी बने रहेंगे। इसका सेफ्टी टिप स्विच हीटर के गिरने पर इसे तुरंत बंद कर देगा, जिस वजह से खतरे की संभावना कम हो जाएगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Havells
- खासियत- पोर्टेबल
- कलर- ब्लैक
- फॉर्म फैक्टर- टावर
- डायमेंशन- 20D x 15W x 20H सेंटीमीटर
- माउंटिंग- फ्लोर माउंट
- वोल्टेड- 230 Volts
- बर्नर- रैडिएंट
खूबियां
- 250 वर्ग फीट साइज वाले कमरे के लिए यह सही पसंद हो सकता है
- लाइटवेट डिजाइन की वजह से इसे शिफ्ट व स्टोर करने में परेशानी नहीं होगी
- इसपर ब्रांड की तरफ से आपको 2 साल तक की वॉरंटी मिल जाएगी
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से खुश नहीं है
Havells Bero Quartz Heater Black 800 watt 2 Heat Settings 2 Year Product Warranty
₹1,999.00
Goodscity Room Heater for Home
Check Price on Amazonछोटे कमरे व एरिया को गर्म करने के लिए यह रूम हीटर काफी अच्छी पसंद साबित हो सकता है। Goodscity का यह सिरेमिक हीटर दो हीट लेवल पर काम करता है, जिसमें 1500W या 750W शामिल है। यह हीटर काफी हल्का है, इसलिए आप इसे कहीं भी लेकर जा सकते हैं। यह लिविंग रूम, बेडरूम, बेसमेंट, ऑफिस और अन्य जगहों के लिए एक अच्छा स्पेस हीटर हो सकत है। इसका 70° का चौड़ा ऐंगल वाला आइसोलेशन पूरे क्षेत्र को कवर करने के लिए चारों ओर घूमता है, जिससे आपके कमरे को सही गर्माहट मिलेगी। इसमें दी गई ओवर हीट प्रोटेक्शन की सुविधा मोटर को ज्यादा तापमान की वजह से जलने या खराब होने से बचाती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- GOODSCITY
- खासियत- ऑसिलेटिंग
- कलर- ब्लैक
- माउंटिंग- टेबलटॉप
- बर्नर- PTC सिरैमिक
- स्पीड- 2
- डायमेंशन- 15D x 11W x 26H सेंटीमीटर
- वजन- 1.100 किलोग्राम
खूबियां
- गर्मी के मौसम में इसे फैन की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है
- टिप ओवर स्विच इसके गरने पर ऑपरेशन को बंद कर देगा
- इसे आप चेबल पर रखकर डायरेक्ट हीटिंग का आनंद ले सकेंगे
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा
Goodscity Room Heater for Home
Rs. 2999
जानिए इन सभी स्मॉल स्पेस हीटर्स के बीच का अंतर
आपने अलग-अलग ब्रांड के बढ़िया क्वालिटी वाले स्मॉल स्पेस हीटर के विकल्प तो देख लिए, लेकिन अगर इनमें से किसी एक का चयन करने में परेशानी हो रही है तो यह तालिका आपको इन सभी के बीच का अंतर समझने में मदद कर सकती है:
|
ब्रांड व मॉडल |
प्रकार |
हीट आउटपुट |
खासियत |
कवरेज एरिया |
|
Orpat (OEH-1220 White) |
फैन |
2000 Watts |
ओवरहीट प्रोटेक्शन |
250 वर्ग फीट |
|
Bajaj (08901308701281) |
हैलोजन |
2000 Watts |
मेश ग्रिड |
NA |
|
Usha (QUARTZ HEATER 4302 ISI) |
क्वार्ट्ज |
800 Watts |
दो हीटिंग ट्यूब्स |
NA |
|
Havells (BERO QUARTZ HEATER 800W) |
क्वार्ट्ज |
800 Watts |
सेफ्टी ग्रिल |
250 वर्ग फीट |
|
Goodscity (GC-151) |
सिरैमिक |
1500 Watts |
2 हीट सेटिंग |
125 वर्ग फीट |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
