पूरे उत्तर भारत में पारा लगातार गिर रहा है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसी ठंड में घर को आरामदायक बनाने के लिए कमरे को गर्म रखने के लिए हीटर काफी काम आते हैं। मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के हीटर में क्वार्ट्ज हीटर काफी अच्छी पसंद माने जाते हैं। Quartz Heater एक तरह का रेडियंट हीटर ही होता है जो गर्मी पैदा करने के लिए क्वार्ट्ज ट्यूबों और इन्फ्रारेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। यह हवा को गर्म करने के बजाय सीधे आपके शरीर और चीजों को गर्म करता है, जिससे यह बेहद प्रभावी बन जाता है। भारत की जनवरी वाली कड़ाके की ठंड में यह इसलिए अच्छा है क्योंकि यह तुरंत गर्मी देता है, बिजली कम खर्च करता है और चलते समय शोर नहीं करता। यह छोटे कमरों या ऑफिस डेस्क के पास स्पॉट हीटिंग के लिए सबसे किफायती और बेहतरीन विकल्प हो सकता है। तो आइए अब नजर डालते हैं अमेजन पर मिलने वाले बढ़िया क्वार्ट्ज हीटर के कुछ विकल्पों पर।
Usha 2 Rod Quartz Heater
Check Price on Amazon2 हीटिंग सेटिंग वाला यह क्वार्ट्ज हीटर भारतीय ब्रांड ऊषा का है। इसमें लगी दो हीटिंग ट्यूब्स कमरे को कम समय में गर्म करने में मददगार हो सकती हैं। इसकी खासियत है कि आप इसके तापमान को आसानी से अपनी जरूरत के हिसाब सेट कर आप कमरे को गर्म कर सकेंगे। कम ऊर्जा की खपत करके काम करने वाला यह हीटर कमरे को बेहतर तरह से गर्म करेगा ही, साथ-साथ इसमें दिया गया टिप ओवर सेफ्टी स्विच हीटर के गिरने पर पावर सप्लाई को तुरंत रोक देगा। पोर्टेबल डिजाइन की वजह से इसे आसानी से घर के किसी भी कमरे में शिफ्ट किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Usha
- मॉडल- QUARTZ HEATER 4302 ISI
- वोल्टेज- 230 Volts
- बर्नर- रेडिएंट
- डायमेंशन- 28D x 33W x 13.7H सेंटीमीटर
- फॉर्म फैक्टर- टावर
खूबियां
- इसके रिफ्लेक्टर पर आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी
- इसकी अधिकतम तापमान रेंज 800 डिग्री सेल्सियस है
- इसमें अतिरिक्त सुरक्षा के लिए फ्रंट ग्रिल लगी है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके टिकाऊपन को लेकर शिकायत की है
Usha 2 Rod Quartz Heater | 800Watt with Low Power Consumption | Cool Touch Body | Tip Over Protection | 1 Year Warranty | (4302, Grey)
Rs. 1199
Crompton Comfy Plus 800 Watt Quartz Room Heater
Check Price on Amazonयह क्रॉम्पटन का 800 Watt का शॉक-प्रूफ क्वार्ट्ज रूम हीटर है। इसकी बढ़िया क्वार्ट्ज ट्यूब जल्दी गर्म हो जाती हैं और इसकी ड्यूअल हीट सेटिंग की सुविधा आपको अपनी जरूरत के अनुसार तापमान को सेट करने की अनुमति देती है। इसमें लगे रिफ्लेक्टर हाई क्वालिटी मटेरियल से बने हैं, जिनपर आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी। ऑटो शट-ऑफ की सुविधा के साथ आने वाले इस Crompton Heater की खासियत है कि कमरे का तापमान सही स्तर पर पहुंचने पर बिजली की सप्लाई अपने-आप बंद हो जाएगी। वहीं, टिल्ट-प्रोटेक्शन की सुविधा हीटर के गिरने पर इसे अपने-आप ऑफ कर देगी जिससे हादसों का खतरा कम हो जाएगा। ड्यूअल हीट सेटिंग्स की सुविधा के कारण इसे आसानी से आप 400W और 800W की पावर पर चला सकते हैं। स्लीक डिजाइन की वजह से यह आसानी से कमरे के किसी भी कोने में रखा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Crompton
- मॉडल- ACGRH COMFY PLUS
- फॉर्म फैक्टर- कैबिनेट
- कलर- व्हाइट
- माउंटिंग- फ्लोर माउंट
- वजन- 11.600 किलोग्राम
खूबियां
- कैरी हैंडल की वजह से इसे किसी भी कमरे में लेकर जाने में आपको परेशानी नहीं होगी
- इसमें लगी कॉर्ड की लंबाई 1.5 मीटर है जिस कारण इसे सॉकेट में लगाकर दूरी पर भी रखा जा सकता है
- इसके ग्रिल निकल क्रोम से बने हैं जो लंबे समय तक खराब नहीं होंगे
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी ड्यूरेबिलिटी को लेकर शिकायत की है
Crompton Comfy Plus 800 Watt Quartz Room Heater with 2 Heat Setting | Handle to carry | Neon Lamp indicator
₹1,325.00
Orient Electric Quartz Room Heater
Check Price on Amazon800 Watts की क्षमता वाला यह क्वार्ट्ज रूम हीटर ओरिएंट इलेक्ट्रिक ब्रांड का है। इसकी क्वार्ट्ज-फिट रॉड तुरंत गर्म हो जाती हैं, जिससे कमरे में गर्मी तेजी से और समान रूप से फैल जाती है। इस रूम हीटर में तापमान को नियंत्रित करने के लिए दो सेटिंग दी गई हैं, जिन्हें टेंप्रेचर नॉब की मदद से आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है। हल्की ठंड में अपने रूम हीटर को 400W पर और कड़ाके की ठंड में 800W पर सेट करें ताकि पूरे मौसम में आपको आराम मिल सके। Orient का यह रूम हीटर कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल डिजाइन का है। सर्दियों में ठंड से राहत पाने के लिए इसे कहीं भी से आसानी से लेकर जाया जा सकता है। इसमें शॉक-प्रूफ ABS बॉडी दी गई है। यह 150 वर्ग फीट साइज वाले कमरे के लिए सही पसंद हो सकता है। इसमें हीटिंग एलिमेंट को जलने से बचाने के लिए ओवरहीट प्रोटेक्टर दिया गया है। इस रूम हीटर से आपको लंबे समय तक चलने वाली गर्माहट मिलेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Orient Electric
- मॉडल- QH800ASQ
- डायमेंशन- 26.5D x 12.5W x 32.5H सेंटीमीटर
- फॉर्म फैक्टर- पेडेस्टल
- कलर- ब्लैक
- वजन- 1.650 किलोग्राम
खूबियां
- गलती से पलट जाने पर यह अपने आप बंद हो जाता है
- इस रूम हीटर का बाहरी हिस्सा छूने में सुरक्षित रहने के लिए ठंडा रहता है
- यह कम आवाज के साथ ऑपरेट होगा
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसमे से दुर्गंध आने की शिकायत की है
घर के ऐसे ही अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
Orient Electric Quartz Room Heater | 800 W Low Power Consumption | Tip-over Protection | 2 Heating Rods for Quick Heating | Cool Touch Body | 1 Year Warranty, Black
Rs. 1049
Havells Bero Quartz Heater
Check Price on Amazonहैवेल्स का यह क्वार्ट्ज रूम हीटर काफी पोर्टेबल डिजाइन वाला है, जिसे घर के किसी भी कमरे में आप जरूरत होने पर आसानी से शिफ्ट कर सकेंगे। 2 हीट सेटिंग पर काम करने वाले इस हीटर को आप 400 Watts और 800 Watts पर ऑपरेट कर सकेंगे। यह Havells हीटर रस्टफ्री क्वालिटी के स्टनलेस स्टील रिफ्लेक्टर से लैस है, जिनपर आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी और ये लंबे समय तक टिकाऊ भी बने रहेंगे। इसमें लगी दो हीटिंग ट्यूब्स कमरे को कम समय में, लेकिन अच्छी तरह से गर्म करने में मददगार होंगी। अगर आपके घर में पालतू जानवर या छोटे बच्चे हैं, तो उनकी सुरक्षा के लिहाज से इसमें फ्रंट ग्रिल लगी है जो हादसों से अतिरिक्त सुरक्षा देगी। इसका सेफ्टी टिप स्विच हीटर के गिरने पर इसे तुरंत बंद कर देगा, जिस वजह से खतरे की संभावना कम हो जाएगी।
स्पेसिफिकेशेन्स
- ब्रांड- Havells
- मॉडल- BERO QUARTZ HEATER 800W
- डायमेंशन- 20D x 15W x 20H सेंटीमीटर
- वजन- 2.580 किलोग्राम
- पोर्टेबल
- कलर- ब्लैक
खूबियां
- 250 वर्ग फीट साइज वाले कमरे के लिए यह सही पसंद हो सकता है
- लाइटवेट डिजाइन की वजह से इसे शिफ्ट व स्टोर करने में परेशानी नहीं होगी
- इसपर ब्रांड की तरफ से आपको 2 साल तक की वॉरंटी मिल जाएगी
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से खुश नहीं है
Havells Bero Quartz Heater Black 800 watt 2 Heat Settings 2 Year Product Warranty
₹1,999.00
RR Signature TORRID QUARTZ Room Heater 800 Watt
Check Price on Amazonइस रूम हीटर में दो हीट सेटिंग हैं जिसके साथ आप इसे 400W और 800W पर इस्तेमाल कर सकेंगे। इसकी बहुमुखी प्रतिभा यह सुनिश्चित करती है कि आप कड़ाके की ठंड में भी आरामदायक इनडोर अनुभव का आनंद ले सकेंगे। RR Signature का यह हीटर अगर गलती से गिर जाता है, तो यह अपने आप बंद हो जाएगा। यह सुविधा सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत प्रदान करती है, जिससे यह आराम और सुरक्षा चाहने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है। यह रूम हीटर बिना किसी शोर के चलता है और अधिकतम गर्माहट प्रदान करता है। इस विशेषता के कारण आप हीटर के चलने से होने वाली किसी भी बाधा के बिना आरामदायक वातावरण का आनंद ले सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- RR Signature
- मॉडल- TORRID
- कलर- ग्रे
- फॉर्म फैक्टर- कैबिनेट
- माउंटिंग- टेबलटॉप
- वजन- 1.600 किलोग्राम
खूबियां
- इसकी ड्यूअल हीटिंग ट्यूब्स कमरे को कम समय में अच्छी तरह गर्म कर सकती हैं
- नॉब की मदद से इसकी हीट सेटिंग को आसानी से सेट किया जा सकता है
- शांत संचालन की वजह से इसे ऑफिस में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी फंक्शनिंग को लेकर शिकायत की है
RR Signature TORRID QUARTZ Room Heater 800 Watt | Low Power Consumption | Tip-Over Protection | 2 Heating Rods for Quick Heating | Cool Touch Body | 2 Year Warranty
Rs. 899
अब समझिए इन सभी मॉडल्स के बीच का अंतर
|
ब्रांड व मॉडल |
हीटिंग क्षमता |
सुरक्षा सुविधा |
खासियत |
|
Usha (QUARTZ HEATER 4302 ISI) |
800 Watt |
टिप ओवर प्रोटेक्शन |
एडजेस्टेबल तापमान |
|
Crompton (ACGRH COMFY PLUS) |
800 Watt |
ऑटो शट-ऑफ |
प्लेटेड रिफ्लेक्टर |
|
Orient Electric (QH800ASQ) |
800 Watt |
कूल टच बॉडी |
कॉम्पैक्ट व पोर्टेबल |
|
Havells (BERO QUARTZ HEATER 800W) |
800 Watt |
फ्रंट ग्रिल |
ईजी कैरी हैंडल |
|
RR Signature (TORRID) |
800 Watt |
सेफ्टी स्विच |
शांत ऑपरेशन |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
