हर किचन के लिए एक मिक्सर ग्राइंडर काफी जरूरी होता है। गया वो ज़माना जब लोग सिलबट्टे पर चीज़े पीसा करते थे। अब इतनी मेहनत तो शायद ही कोई करता होगा क्योंकि लगभगर हर किसी के घर में हमें मिक्सर ग्राइंडर देखने को मिल जाता है। एक मिक्सर ग्राइंडर सख्त-से-सख्त चीजों को आसानी से पीसते हुए हमारे समय और मेहनत की बचत करता है। वहीं, इनमें आपको अलग-अलग क्षमता वाले जार मिल जाएंगे जिनमें कई तरह की सामग्रियों को पीसते हुए तरह-तरह की डिशेज को बनाना आसान हो जाता है।
एक अच्छी क्वालिटी के Mixer Grinder में आपको बढ़िया मोटर मिलेगी जो सूखे मसालों जैसी सख्त चीजों को आसानी से पीसने में भी मददगार हो सकते हैं। वहीं, आजकल कई ब्रांड्स के मिक्सर ग्राइंडर में अलग से जूसर जार भी दिया जाता है, जिसके जरिए फल-सब्जियों का ताजा रस आसानी से घर पर ही निकाला जा सकता है। अगर हम बात करें भारत में मिलने वाले मिक्सर ग्राइंडर के बड़े ब्रांड्स की तो इस सूची में बजाज, फिलिप्स, बॉश, क्रॉम्पटन और एटमबर्ग जैसे नामों को शामिल किया जा सकता है। इसी कड़ी में हम आपको इन्हीं ब्रांड्स के कुछ Models की जानकारी यहां पर दे रहे हैं, जो आपके लिए सही विकल्प हो सकते हैं।
Faq's
भारत में किस ब्रांड के मिक्सर ग्राइंडर को लोग पसंद करते हैं?
अगर आप घर के लिए खए बेस्ट मिक्सर ग्राइंडर की तलाश में हैं तो Bajaj, Philips, Bosch, Crompton और Atomberg जैसे ब्रांड्स के पास अच्छे विकल्प मिल जाएंगे।
मिक्सर ग्राइंडर और जूसर मिक्सर ग्राइंडर में क्या फर्क है?
मिक्सर ग्राइंडर और Juicer Mixer Grinder के बीच का अंतर दिए गए जार के सेट का है। एक मिक्सर ग्राइंडर आमतौर पर 3 जार के साथ आता है- चटनी जार, ग्राइंडिंग जार, ब्लेंडिंग जार। वहीं, एक जूसर मिक्सर ग्राइंडर 3 या 4 जार के साथ आता है जिसमें एक जार जूस निकालने के काम आता है।
कितनी मोटर स्पीड वाला मिक्सर ग्राइंडर भारतीय किचन के लिए सही होता है?
भारतीय किचन के लिहाज से मिक्सर ग्राइंडर की मोटर 18000-23000 RPM होनी चाहिए। इस स्पीड के साथ अलग-अलग सामग्रियों को आसानी से पीसा जा सकता है।
बजाज और फिलिप्स में से किसका मिक्सर ग्राइंडर बेहतर होता है?
बजाज और फिलिप्स दोनों Brands के पास बढ़िया क्वालिटी वाले मिक्सर ग्राइंडर मिल जाएंगे। बजाज मिक्सर ग्राइंडर आमतौर पर अधिक किफायती होते हैं जो मजबूत जार और शक्तिशाली मोटर के साथ आते हैं। वहीं, फिलिप्स मिक्सर ग्राइंडर बढ़िया क्वालिटी वाले होते हैं और आधुनिक सुविधाओं के साथ आते हैं।