क्या आप अपने घर के लिए एक नए एसी की तलाश में हैं जिससे गर्मी से राहत मिल सके? तो आप लॉयड ब्रांड पर विचार कर सकते हैं। इस ब्रांड के एसी को भारतीय बाजार में अपनी दमदार कूलिंग और बेहतरीन बनावट के लिए जाना जाता है। साथ ही, इसे ख़ासकर भारतीय गर्मी को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इस ब्रांड के कई एसी बाजार में मौजूद हैं, उनमें से किसी एक को चुनना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसलिए, हम आपके लिए यहां कुछ बढ़िया विकल्प लेकर आए हैं, जिनकी मदद से इस गर्मी में सुकून भरी नींद का आनंद ले सकते हैं। ये सभी Lloyd AC अलग-अलग क्षमताओं के साथ मौजूद हैं, जिन्हें आप अपने कमरे के आकार के आधार पर चुन सकते हैं। ये एसी इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आते हैं जो कमरे के तापमान को ध्यान में रखते हुए कूलिंग कर सकते हैं। साथ ही, इनमें आपको टर्बो कूल मिलता है जो कमरे को झटपट ठंडा करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, इनमें आपको 3 से लेकर 5 स्टार एनर्जी रेटिंग मिल जाती है जो इनकी ऊर्जा दक्षता को दर्शाने में मदद करती है।
इस तरह के लेख पढ़ने के लिए आप योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।
