जब भी बात आती है भारतीय घरों के लिए एक अच्छी क्वलिटी का वॉटर प्योरिफायर का चुनाव करने की तो इस सूची में Livpure एक लोकप्रिय नाम है। इस ब्रांड के वॉटर प्योरिफायर की खासियत है कि ये आरओ, यूवी और यूएफ जैसे अलग-अलग प्योरिफिकेशन स्टेज का इस्तेमाल करते हुए पानी को पीने के लिए सुरक्षित बना सकते हैं। ये वॉटर प्योरिफायर खासकर भारत में मिलने वाले अलग-अलग तरह के पानी की कंडीशन की स्थिती को संभालने के लिए डिजाइन किए जाते हैं, जिनमें आप हाई TDS लेवल (2000 ppm तक) के पानी को भी शुद्ध कर सकते हैं। फिर चाहे आपके घर में बोरवेल से पानी आता हो या नगरपालिका की सपलाई से, ये हर तरह के पानी को पीने योग्य बना सकते हैं। Livpure के Water Purifier के कॉपर-इन्फ्यूज्ड कार्टिरेज और ऐल्कलाइन इन्हैंसर पानी के स्वाद व स्वास्थ्य लाभ को भी बढ़ा सकते हैं। तो आइए नजर डालते हैं इस ब्रांड के वॉटर प्योरिफायर के कुछ विकल्पों पर जो आपके लिए सही पसंद साबित हो सकते हैं।
Livpure GLO PRO++ RO+UV+UF | Water Purifier for Home
Check Price on Amazon7 लीटर क्षमता वाला यह लिवप्योर वॉटर प्योरिफायर अपने 7 स्टेज वाले प्योरिफिकेशन सिस्टम के साथ पानी की हर बूंद को साफ कर सकता है। इसकी अल्ट्रा फिल्टरेशन डिसइन्फेक्टेंट सुविधा पानी से बैक्टेरिया व वायरस को हटा सकती है और साथ ही जरूरी मिनरल्स की मात्रा में भी पानी को बनाए रख सकती है। यह सेडिमेंट फिल्टर, प्री-ऐक्टिवेटेड कार्बन ऐबसॉर्बर, ऐंटी-स्कैलेंट कार्टिरेज, RO मेंब्रेन, UV डिसइन्फेक्शन और सिल्वर इंप्रेगनेंटेड पोस्ट कार्बन फिल्टर के साथ पानी को अलग-अलग स्टेज पर साफ करेगा। इस वॉटर प्योरिफायर का पोस्ट कार्बन फिल्टर पानी से आने वाली दुर्गंध को खत्म कर सकता है और उसके स्वाद को भी बेहतर करेगा। इसके फिल्टर में लगा सिल्वर बैक्टेरिया को पैदा होने से रोकता है और ऐसा पानी देता है, जो पीने के लिए सुरक्षित रहे। वहीं, यूवी डिसइन्फेक्शन सुविधा पानी में मिलने वाले रोग पैदा करने वाले किटाणुओं को खत्म करती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Livpure
- विशेषता- टेस्ट इन्हैंसर
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 29L x 25.6W x 50H सेंटीमीटर
- मटेरियल- प्लास्टिक
- क्षमता- 7 लीटर
- मॉडल- LIV-GLO PRO++
- लोअर टेंप्रेचर रेटिंग- 10 Degrees Celsius
- अपर टेंप्रेचर रेटिंग- 45 Degrees Celsius
खूबियां
- LED इंडीकेटर पावर टैंक की स्थिती की जानकारी आपको देगा।
- यह अलग-अलग स्रोत वाले पानी को आसानी से फिल्टर कर सकता है।
- इसके टैंक में स्टोर हुआ पानी लंबे समय तक साफ व सुरक्षित बना रहेगा।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की सर्विस क्वालिटी से खुश नहीं हैं।
ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर
Livpure GLO PRO++ RO+UV+UF | Water Purifier for Home
Rs. 8499
Livpure Glo Star Copper Water Purifier
Check Price on Amazon8 स्टेज प्योरिफिकेशन सिस्टम वाला यह वॉटर प्योरिफायर आपके लिए एक स्मार्ट पसंद हो सकता है। इसमें लगा बिल्ट-इन मिनरलाइजर पानी में मैग्नेशियम जैसे जरूरी तत्वों की मात्रा को बनाए रख सकता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा होता है। इसका LED इंडीकेटर आपको पावर सपलाई और प्योरिफिकेशन स्टेट्स का रियल टाइम अपडेट देता है, जिसकी मदद से मॉनिटरिंग आसान हो जाती है। इसके 8 स्टेज फिल्टरेशन में आपको सेडिमेंट फिल्टर, कार्बन ऐबसॉर्प्शन, RO मेंब्रेन, मिनरलाइजेशन, अल्ट्राफिल्टरेशन, सिल्वर इंप्रेगनेशन, कॉपर आयोनाइजेशन और UV स्टेरलाइजेशन प्रक्रिया देखने मिलेगी। इसमें मौजूद कॉपर कार्टिरेज पानी के Ph बैलेंस में सुधार करते हुए उसे पीने के लिए और अधिक सुरक्षित बनाती है। साथ ही कॉपर वाला पानी कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी दे सकता है। वहीं, सेडिमेंट फिल्टर पानी में मौजूद घुली हुई अशुद्धियों को हटाता है और UV LED स्टेरलाइजेशन टैंक में स्टोर हुए पानी को साफ बनाए रखता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Livpure
- विशेषता- टैंक फुल इंडीकेशन
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 29L x 25.6W x 50H सेंटीमीटर
- मटेरियल- एक्रिलोनाइट्राइल ब्यूटाडीन स्टाइरीन
- क्षमता- 7 लीटर
- इंस्टॉलेशन- वॉल माउंट
- अधिकतम फ्लो रेट- 15 Liters Per Hour
- सपोर्टेड TDS- 2000
खूबियां
- UV स्टेरिलाइजेशन पानी में मौजूद बैक्टेरिया, वायरस और प्रोटोजोआ को खत्म करता है।
- इसकी स्टोरेज क्षमता 7 लीटर तक की है।
- मिनरलाइजर के साथ पानी स्वच्छ और स्वस्थ भी बनता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ पानी के रिसाव की शिकायत की है।
Livpure Glo Star Copper Water Purifier
Rs. 9499
Livpure Allura Prime Water Purifier
Check Price on Amazonयह लिवप्योर वॉटर प्योरिफायर 7 लीटर की स्टोरज क्षमता से लैस है, जिसे पानी की शानदार क्वालिटी बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके हर प्योरिफिकेशन स्टेज के साथ पानी में घुली हुई अशुद्धियां और कीटाणु खत्म हो सकते हैं। इसमें लगा ऐल्कलाइजर पानी के pH स्तर को बेहतर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि पानी सिर्फ आपको हाइड्रेट न करे बल्कि स्वास्थ्य को भी लाभ दे। इसका सूपर सेडिमेंट फिल्टर पानी में मिलने वाले छोटे-छोटे कणों को भी आसानी से हटा सकता है, और यह देखता है कि वह हर तरह की अशुद्धियों से दूर रहे। इसका इन टैंक यूवी स्टेरलाइजेशन इस बात की गारंटी देता है कि पानी में मिलने वाले खतरनाक माइक्रोऑर्गैनिजम न रहे। इसकी 7 लीटर स्टोरेज क्षमता यह सुनिश्चित करती है कि आपके पास पीने के लिए काफी सारा पानी रहे और पावर कट के दौरान भी पानी की कमी न हो।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Livpure
- विशेषता- पोर्टेबल
- प्रोडक्ट डायमेंषन- 23.5L x 35.5W x 47H सेंटीमीटर
- मटेरियल- प्लास्टिक
- क्षमता- 7 लीटर
- पावर सोर्स- इलेकेट्रिक
- वजन- 10 किलोग्राम
- लोअर टेंप्रेचर रेटिंग- 10 Degrees Celsius
खूबियां
- इसका LED इंडीकेटर पानी की कंडीशन की जानकारी आपको देगा।
- कॉपर इन्फ्यूजन सुविधा पानी में बैक्टेरिया व अन्य किटाणुओं को बढ़ने से रोकती है।
- मिनरलाइजर पानी में जरूरी मिनरल्स की मात्रा को बढ़ाता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की सर्विस क्वालिटी से खुश नहीं हैं।
उपकरणों, फैशन, ब्यूटी और कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
Livpure Allura Prime Water Purifier
Rs. 13490
Livpure Glitz Pure UV+UF Water Purifier
Check Price on Amazonलिवप्योर का यह वॉटर प्योरिफायर यह सुनिश्चित कर सकता है कि आपको लगातार साफ व पीने योग्य पानी मिलता रहे और इसकी क्षमता 7 लीटर तक की है। यह वॉटर प्योरिफायर UV+UF प्योरिफिकेशन टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो पानी से बैक्टेरिया को हटाते हुए उसे साफ करने का काम करता है। इसकी कार्बन ब्लॉक फिल्टर टेक्नोलॉजी पानी के बुरे स्वाद, रंग और दुर्गंध को भी सोख लेती है; जिससे पानी का स्वाद भी बेहतर होता है। इस वॉटर प्योरिफायर की सबसे बड़ी खासियत है कि यह प्री-इंस्टॉल्ड सेडिमेंट फिल्टर से लैस है। यह पानी में मौजूद धूल, गंदगी और मिट्टी के कणों को अच्छी तरह से हटाने में मदद करता है। इसका PA फिल्टर पूरे प्योरिफिकेशन सिस्टम के प्रदर्शन को बेहतर करता है, जिससे आपको लगातार अच्छी क्वालिटी का पानी मिल सके। इसका अल्ट्रावॉइलेट रैडिएशन पानी को रोग पैदा करने वाले तत्वों से दूर रखता है; जिसमें बैक्टेरिया, वायरस और प्रोटोंजा शामिल हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Livpure
- विशेषता- UV, UF
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 29.5L x 25.5W x 30.5H सेंटीमीटर
- मटेरियल- ABS प्लास्टिक
- क्षमता- 7 लीटर
- इंस्टॉलेशन- वॉल माउंटेड
- वजन- 6.6 किलोग्राम
- लोअर टेंप्रेचर रेटिंग- 37 Degrees Celsius
खूबियां
- UV-UF प्रक्रिया पानी को इन्फेक्शन फैलाने वाले तत्वों से दूर रखती है।
- एडवांस प्योरिफिकेशन टेक्नोलॉजी आपको साफ के साथ-साथ सुरक्षित पानी भी देगा।
- यह लगभग हर स्रोत वाले पानी को शुद्ध कर सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से नाखुश हैं।
Livpure Glitz Pure UV+UF Water Purifier
Rs. 7999
Livpure Pep Pro Grand RO+UV+Mineraliser+Copper, 15 LPH Water Purifier
Check Price on Amazonयह 7 स्टेज प्योरिफिकेशन वाला लिवप्योर वॉटर प्योरिफायर 7 लीटर क्षमता वाला है। इसमें आपको सूपर सेडिमेंट फिल्टर, कार्बन फिल्टर, ऐंटी-स्कैंलेट फिल्टर, RO मेंब्रेन, मिनरलाइजर, कॉपर फिल्टर और इन टैंक UV स्टेरलाइजेशन मिलेगा। यह इन टैंक यूवी स्टेरलाइजेशन सुविधा फिल्टर हुए पानी को शुद्ध रखने का काम करता है और हर एक घंटे पर 15 मिनट के लिए पानी को साफ करते हुए उसे पीने के लिए सुरक्षित बनाता है। इसका मिनरलाइजर यह सुनिश्चित करता है कि पानी में मैग्नेशियम व पोटैशिमय जैसे जरूर मिनरल्स मौजूद रहें; जो शरीर के लिए काफी जरूरी माने जाते हैं। इसकी कॉपर कार्टिरेज पानी की मदद से आपकी इम्यूनिटी को बेहतर करने में मदद करती है और पाचन तंत्र के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है। इसका फ्लो रेट 15 लीटर/घंटे तक का है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Livpure
- विशेषता- ऐक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 29.5L x 27.5W x 50.5H सेंटीमीटर
- मटेरियल- प्लास्टिक
- क्षमता- 7 लीटर
- इंस्टॉलेशन- वॉल माउंट
- पावर सोर्स- कॉर्डे इलेक्ट्रिक
- वजन- 7.4 किलोग्राम
खूबियां
- इसके इनसेक्ट प्रूफ क्वालिटी टैंक में कीड़े-मकौड़े आसानी से प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
- LED इंडीकेटर की सुविधा पावर सपलाई की जानकारी आपको देगी।
- यह पानी से रोग पैदा करने वाले बैक्टेरिया व वायरस को हटा सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई है।
Livpure Pep Pro Grand RO+UV+Mineraliser+Copper, 15 LPH Water Purifier
Rs. 11490
अब समझिए इन सभी लिवप्योर वॉटर प्योरिफायर के बीच का अंतर
आपने Livpure के अलग-अलग वॉटर प्योरिफायर के विकल्पों को तो देख लिया, लेकिन अब इन सब के बीच का अंतर समझने में यह तालिका मददगार हो सकती है।
|
मॉडल |
क्षमता |
प्योरिफिकेशन स्टेज |
विशेषता |
|
Livpure GLO PRO++ RO+UV+UF |
7 लीटर |
7 स्टेज |
टेस्ट इन्हैंसर |
|
Livpure Glo Star Copper Water Purifier |
7 लीटर |
8 स्टेज |
LED इंडीकेटर |
|
Livpure Allura Prime Water Purifier |
7 लीटर |
10 स्टेज |
सेडिमेंट फिल्टर |
|
Livpure Glitz Pure UV+UF Water Purifier |
7 लीटर |
4 स्टेज |
UV+UF प्योरिफिकेशन |
|
Livpure Pep Pro Grand RO+UV+Mineraliser+Copper, 15 LPH Water Purifier |
7 लीटर |
7 स्टेज |
UV स्टेरलाइजेशन |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
