भारत में मिलने वाले 5 बढ़िया Water Purifier कौन से हैं? विकल्पों के साथ जानें
घर में वॉटर प्यूरीफायर लगवाने की सोच रहे हैं, लेकिन सही विकल्प चुनने में हो रही है परेशानी तो यहां देखें भारत में मिलने वाले कुछ बेहतरीन विकल्प, जो RO, UV और UF जैसी उन्नत तकनीकों के साथ लगभग हर भारतीय घर के लिए हो सकते हैं उपयुक्त।
बाजार में आपको कई तरह के वॉटर प्यूरीफायर के विकल्प मिल जाएंगे, जो बेहतरीन फिल्ट्रेशन, टिकाऊ प्रदर्शन और किफायती मेंटेनेंस के लिए जाने जाते हैं। कुछ प्यूरीफायर RO, UV और UF जैसी उन्नत तकनीकों के साथ आते हैं, तो कुछ में मिनरल कार्ट्रिज और स्मार्ट इंडिकेटर जैसे आधुनिक फीचर्स भी शामिल होते हैं। ऐसे में घर के लिए एक बढ़िया सा वॉटर प्यूरीफायर चुनना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी अपने घर में एक अच्छा सा Water Purifier लगवाने की सोच रहे हैं, लेकिन सही विकल्प नहीं चुन पा रहे हैं तो यहां आपकी परेशानी का हल मिल जाएगा। साथ ही कुछ मशहूर ब्रांड के वॉटर प्यूरीफायर के विकल्प भी देखने को मिल जाएंगे, जो हर तरह के भारतीय घरों के लिए उपयुक्त हो सकते हैं।
भारत के 5 बढ़िया वॉटर प्यूरीफायर ब्रांड
Aquaguard- एक्वागार्ड भारत में सबसे भरोसेमंद वॉटर प्यूरीफायर ब्रांड में से एक है। इस ब्रांड की खासियत है मल्टी-स्टेज फिल्ट्रेशन और मिनरल गॉर्ड टेक्नोलॉजी, जो पानी को सुरक्षित, शुद्ध और स्वादिष्ट बनाती है। एक्वागार्ड के वॉटर प्यूरीफायर पानी से बैक्टीरिया, वायरस, रसायन और भारी धातुओं को प्रभावी रूप से हटाते हैं। इसके अलावा इसका सर्विस नेटवर्क भारत के लगभग सभी हिस्से में मजबूत है, जिससे मेंटेनेंस आसान होता है।
Kent- केंट ब्रांड के वॉटर प्यूरीफायर RO तकनीक में बढ़िया माने जाते हैं। इसके कुछ मॉडलों में काफी मजबूत RO मेम्ब्रेन, UV और UF फिल्ट्रेशन मिलता है, जो हर तरह के स्रोत से आने वाले पानी के लिए उपयुक्त होते हैं।
Livpure- यह ब्रांड RO+UV +UF फिल्ट्रेशन के साथ आता है और मध्यम TDS वाले पानी के लिए उपयुक्त हो सकता है। यह ब्रांड अपने मॉडल्स को स्मार्ट सेंसर और डिजिटल डिस्प्ले के साथ पेश करता है। साथ ही यह कम मेंटेनेंस और किफायती ऑप्शन प्रदान करता है।
AO Smith- इस ब्रांड के वॉटर प्यूरीफायर में RO मेम्ब्रेन, स्केल प्रोटेक्शन और मिनिरलाइजेशन टेक्नोलॉजी जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इनमें प्रीमियम फिल्ट्रेशन, बेहतर स्वाद और स्मार्ट नियंत्रण जैसी खूबियां होती हैं, जो इसे उन घरों के लिए उपयुक्त बनाती हैं, जहां पानी की गुणवत्ता ज्यादा खराब होती है।
Havells- हैवेल्स ब्रांड के वॉटर प्यूरीफायर में RO + UV + UF + TDS एडजस्टमेंट जैसे मल्टी-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम मिलते हैं, जो पानी को गहराई से शुद्ध करते हैं। साथ ही इसकी वाटर सेवर टेक्नोलॉजी पानी की बर्बादी कम करता है। इसका इसका सर्विस नेटवर्क देश के लगभग सभी हिस्सों में अच्छा है।
घर के लिए RO, UV और UF तकनीक में कौन सा वॉटर प्यूरीफायर रहेगा सही?
RO तकनीक- RO तकनीक उन इलाकों के लिए सबसे उपयुक्त होती है, जहां पानी में उच्च TDS, भारी धातुएं, कीटनाशक या रसायन मौजूद होते हैं।
UV तकनीक- यह तकनीक सिर्फ जीवाणु, वायरस और बैक्टीरिया को निष्क्रिय करके पानी को सुरक्षित करती है, लेकिन यह TDS या खनिजों को हटाती नहीं है। इसलिए यदि आपके पानी की TDS कम है, तो आ आप बैक्टीरिया मुक्त पानी के लिए UV प्यूरीफायर चुन सकते हैं।
UF तकनीक- इस तकनीक के बारे में बात करें तो यह भी एक प्रभावी तकनीक है जो ठोस कणों को फ़िल्टर कर देती है, लेकिन यह भी TDS को नहीं हटाती। इसलिए UF तकनीक मुख्यतः उन इलाकों के लिए उपयुक्त है जहां पानी की गुणवत्ता ज्यादा खराब न हो।
RO+UV+UF- कुछ वॉटर प्यूरीफायर RO+UV+UF तीनों तकनीक के साथ आते हैं, जो बोरवेल, टैंकर या नगरपालिका किसी भी स्रोत से आने वाले पानी के लिए उपयुक्त होते हैं। ऐसे में आप चाहें तो तीनों तकनीक वाला प्यूरीफायर अपने घर के लिए चुन सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
KENT Grand RO Water Purifier | Advanced RO Tech for Sabse Shudh Paani
यह KENT ब्रांड का वॉटर प्यूरीफायर है और यह प्यूरीफायर 8 लीटर की क्षमता के साथ मिल रहा है। इस वॉटर प्यूरीफायर की टंकी में UV एलईडी लगी हुई है, जो कि पानी को लंबे समय तक शुद्ध रखती है। यह वॉटर प्यूरीफायर RO + UF + TDS Control तकनीक के साथ आता है, जो पानी में घुले घुले ठोस पदार्थ, कीटनाशक, रसायन जीवाणु और बैक्टीरिया को हटाता है। वहीं इसका TDS कंट्रोल फीचर पानी में आवश्यक खनिजों को संतुलित रखता है। इस प्यूरीफायर में 20 लीटर प्रति घंटा प्यूरिफिकेशन कैपेसिटी मिलती है। केंट ब्रांड का यह वाटर प्यूरीफायर पानी में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को मारकर पानी को 100% शुद्ध और पीने के योग्य बनाने में सक्षम है। यह प्यूरीफायर वाटर लेवल इंडिकेटर के साथ मिलता है, जिससे आप टैंक में मौजूद पानी की शुद्धता पर नजर रख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- KENT
मॉडल- Grand RO
मैटेरियल- प्लास्टिक
विशेष सुविधा- यूवी, यूएफ, आरओ
स्थापना प्रकार- वॉल माउंट, फ्रीस्टैंडिंग
पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
खूबियां
यह प्यूरीफायर बोरवेल, टैंकर और नगरपालिका जैसे सभी स्रोतों से आने वाले पानी के लिए उपयुक्त है।
इसका एक्टिव कार्बन फिल्टर पानी से क्लोरीन, ऑर्गेनिक अपशिष्ट और गंध पैदा करने वाले तत्वों को हटाता है।
इसमें वॉटर लेवल इंडिकेटर दिया गया है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसमें लीकेज की समस्या है।
हैवेल्स ब्रांड का यह वॉटर प्यूरीफायर 7 लीटर क्षमता में मिल रही है, जिससे बिजली न होने पर भी पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध रहता है। इसमें 7 स्टेज प्यूरिफिकेशन सिस्टम दिया गया है, जिसका हर स्टेज अलग प्रकार की अशुद्धियों को हटाने में मदद करता है, जिससे आपको पीने के लिए साफ और सुरक्षित पानी मिलता है। इसका मैग्नीशियम युक्त कार्ट्रिज पानी में आवश्यक खनिज जैसे मैग्नीशियम और कैल्शियम मिलाता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। यह कार्ट्रिज हानिकारक रसायनों और ऑर्गेनिक अशुद्धियों को कम करने में भी मदद करता है। यह वॉटर प्यूरीफायर 2000 ppm तक के हाई TDS वाले पानी को प्रभावी रूप से शुद्ध कर सकता है। इसका मतलब है कि यह प्यूरीफायर हर तरह के सोर्स से आने वाले पानी के लिए उपयुक्त रहेगा।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- हैवेल्स
मॉडल का नाम- Aquas Neo
इंस्टॉलेशन टाइप- वॉल माउंट
पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
वजन- 5700 ग्राम
मैटेरियल- प्लास्टिक
क्षमता- 7 लीटर
खूबियां
इसका वॉटर सेविंग फीचर पानी की कम बर्बादी करता है।
यह प्यूरीफायर बोरवेल, टैंकर और नगरपालिका, तीनों प्रकार के जल स्रोतों के लिए उपयुक्त है।
यह प्यूरीफायर RO + UF प्यूरीफिकेशन टेक्नोलॉजी पर काम करता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की सर्विस से नाखुश हैं।
ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए आप योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
6.2 लीटर क्षमता वाला यह एक्वागार्ड का वॉटर प्यूरीफायर है। इसमें 3-इन-1 पेंटेड एक्टिव कॉपर तकनीक दी गई है, जो पहले ही बूंद से पानी में सही मात्रा में कॉपर मिलती है और कॉपर युक्त पानी स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभकारी माना जाता है। यह वॉटर प्यूरीफायर क्लीन फ्री तकनीक के साथ आता है, जो लंबे समय तक स्वच्छ और सुरक्षित पानी प्रदान करता है। खास बात यह है कि यह वॉटर प्यूरीफायर सामान्य RO प्यूरीफायर की तुलना में लगभग 60% तक पानी बचाने में सक्षम है। साथ ही यह पानी के स्वाद को संतुलित कर उसे हल्का मीठा और बेहतर स्वाद वाला बनाए रखने में भी मदद करता है। इसके अलावा इस प्यूरीफायर के साथ एक फ्री अल्कलाइन बॉटल दी जा रही है। यह बोतल पानी का pH संतुलित करने में मदद करती है और बाहर ले जाने के लिए सुविधाजनक रहती है।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- एक्वागार्ड
मॉडल- GWPDMRUTA00000
मैटेरियल- एक्रिलोनाइट्राइल, ब्यूटाडीन, स्टाइरीन
क्षमता- 6.2 लीटर
पावर सोर्स- इलेक्ट्रिकॉ
वजन- 7 किलोग्राम
इंस्टॉलेशन टाइप- टेबल माउंट, काउंटरटॉप
खूबियां
यह प्यूरीफायर ऑटो शट ऑफ फीचर के साथ मिल रहा है।
यह पानी को 10 स्टेज तक शुद्ध करके उसे पीने योग्य बनाता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी बिल्ड क्वालिटी कम सही लगी।
03
Livpure Allura Prime Water Purifier RO+UV+UF+Copper+Alkaline
10 स्टेज प्यूरिफिकेशन सिस्टम वाला यह Livpure ब्रांड का वॉटर प्यूरीफायर है, जो पानी को कई स्टेज तक साफ करके उसे पीने योग्य बनाता है। यह प्यूरीफायर RO + UV + UF + कॉपर + Alkaline टेक्नोलॉजी के जरिए पानी को न सिर्फ साफ करता है, बल्कि कॉपर की मात्रा बढ़ाता है और pH संतुलित करके उसे और अधिक स्वास्थ्यवर्धक बनाती है। यह प्यूरीफायर 7 लीटर की स्टोरेज क्षमता के साथ आता है, जिससे परिवार के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध रहता है। इसका सुपर सेडिमेंट फिल्टर पानी में मौजूद बेहद छोटे कणों, रेत, जंग और अन्य अशुद्धियों को फिल्टर करके उसे साफ और सुरक्षित बनाता है। इसका इन टैंक यूवी स्टेरिलाइजेशन फीचर टैंक के अंदर मौजूद बैक्टीरिया और हानिकारक सूक्ष्मजीवों को निष्क्रिय करके स्टोरेज टैंक में मौजूद पानी को लगातार सुरक्षित रखता है।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- लिवप्योर
सामग्री- प्लास्टिक
क्षमता- 7 लीटर
पावर सोर्स- इलेक्ट्रिक
इंस्टॉलेशन टाइप- वॉल माउंट
वजन- 10 किलोग्राम
खूबियां
यह 10 स्टेज तक प्यूरिफिकेशन सिस्टम के साथ मिल रहा है।
AO Smith X2 UV UltraViolet + UF (Ultra Fine) Black Water Purifier
यह AO Smith ब्रांड का वॉटर प्यूरीफायर है। 5 स्टेज प्यूरिफिकेशन सिस्टम के साथ आने वाला यह प्यूरीफायर पानी शुद्ध करके उसे पीने योग्य बनाता है। अल्ट्रा वायलेट + अल्ट्रा फाइन टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह प्यूरीफायर यूवी दोहरी सुरक्षा सुनिश्चित करता है और पानी की सभी अशुद्धियों को खत्म करता है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले लगा हुआ है, जिसपर आ सेटिंग से जुड़ी सारी जानकारी देख सकते हैं। यह प्यूरीफायर टीडीएस 200 से कम या फिर नगर निगम के पानी के लिए उपयुक्त है, लेकिन यह बोरवेल या टैंकर के पानी के लिए उपयोगी नहीं है। दोहरे रंग में आने वाले इस प्यूरीफायर का डिजाइन भी काफी आकर्षक है। यह स्लिक और कॉम्पैक्ट आकार में मिल रहा है, जो किचन में ज्यादा जगह भी नहीं घेरता है।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- एओ स्मिथ
उत्पाद आयाम- 38L x 26W x 46H सेंटीमीटर
स्थापना प्रकार- काउंटरटॉप
पावर स्रोत- इलेक्ट्रिक
वस्तु का वजन- 8.9 किलोग्राम
न्यूनतम तापमान रेटिंग- 5 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम प्रवाह दर- 30 लीटर प्रति घंटा
उच्चतम तापमान रेटिंग- 45 डिग्री सेल्सियस
खूबियां
इसमें यूवी लाइफ अलर्ट की सुविधा मिल रही है, जो यूवी लैंप को कब बदलना है इसकी जानकारी आपको पहले ही दे देता है।
पानी की अशुद्धियों को खत्म करने के लिए इसमें एडवांस यूवी प्यूरीफिकेशन की सुविधा मिल रही है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी सर्विस सही नहीं लगी।
05
ऊपर दिए जा रहे भारत के मशहूर वॉटर प्यूरीफायर के फीचर्स की तुलना
ब्रांड व मॉडल
स्टोरेज क्षमता
प्यूरीफिकेशन स्टेज
खास फीचर
KENT- Grand RO
8 लीटर
-
RO, UF, UV तकनीक
Havells- Aquas Neo
7 लीटर
7 स्टेज
ऑटो शट ऑफ फीचर, हल्का वजन
Aquaguard- GWPDMRUTA00000
6.2 लीटर
10 स्टेज
ऑटोमैटिक शट ऑफ
Livpure -GWPDMRUTA00000
7 लीटर
10 स्टेज
पोर्टेबल
AO Smith- X-Series UV+Ultra Filteration Water Purifiers
5 लीटर
5 स्टेज
स्लिम और कॉम्पैक्ट डिजाइन
निष्कर्ष: ऊपर हमने वॉटर प्यूरीफायर के कुछ प्रमुख फीचर की जानकारी दी है, जिससे आपको अपने घर के लिए सही विकल्प चुनने में आसानी हो सकती है। अगर आप भरोसेमंद विकल्प चुनना चाहते हैं तो आपके लिए एक्वागार्ड, हैवेल्स और केंट जैसे ब्रांड अच्छे विकल्प हो सकते हैं। इसके अलावा ये सभी सोर्स से आने वाले पानी के लिए उपयुक्त होते हैं। वहीं मध्यम TDS वाले पानी के लिए लिवप्योर और AO स्मिथ जैसे ब्रांड के प्यूरीफायर को चुना जा सकता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
घर के लिए कौन सा वॉटर प्यूरीफायर सही रहेगा?
अगर पानी का TDS 300 ppm से कम है तो UV या UF प्यूरीफायर हो सकता है। वहीं अगर TDS 300 ppm से ज्यादा है तो RO आधारित प्यूरीफायर बेहतर रहेगा।
क्या RO का पानी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है?
नहीं, अगर वॉटर प्यूरीफायर में TDS कंट्रोल या मिनरल कार्ट्रिज लगा हो तो RO पानी सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक होता है।
क्या कॉपर या अल्कलाइन वॉटर प्यूरीफायर फायदेमंद है?
कॉपर और अल्कलाइन तकनीक पानी में आवश्यक खनिज और संतुलित pH बनाए रखने में मदद करती है, जिससे स्वाद और संभावित स्वास्थ्य लाभ बेहतर हो सकते हैं।