Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाले इन Refrigerators के साथ होगी बिजली की बचत और मिलेगी बेहतर कूलिंग

इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाले रेफ्रिजरेटर घर के लिए बेहतर विकल्प माने जाते हैं। ये न सिर्फ बिजली की बचत करते हैं बल्कि पावरफुल कूलिंग के साथ खाने-पीने की चिजों को लंबे समय तक ताजा भी रखते हैं। यहां आपको Haier, Samsung और Godrej जैसे कई ब्रांड के इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाले रेफ्रिजरेटर के विकल्प मिल जाएंगे।

इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाले Refrigerators
इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाले Refrigerators

यदि आप घर के लिए ऐसा फ्रिज लेना चाहते हैं जो कम बिजली खर्च करे, टिकाऊ हो और आधुनिक फीचर्स से लैस हो, तो इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला रेफ्रिजरेटर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले फ्रिज शोर कम करते हैं, बेहतर कूलिंग प्रदान करते हैं और बिजली खपत भी कम करते हैं। साथ ही ये वोल्टेज फ्लक्चुएशन को भी बेहतर तरीके से संभालते हैं, जो भारतीय घरों के लिए विशेष रूप से उपयोगी माने जाते हैं। इन फ्रिज में लगा इन्वर्टर कंप्रेसर जरूरत के अनुसार अपनी स्पीड कम-ज्यादा करता है, जिससे बार-बार ऑन-ऑफ होने की समस्या नहीं रहती। इनका सबसे बड़ा फायदा यह है कि तापमान स्थिर बना रहता है, जिससे फल-सब्जियां और अन्य खाने का सामान लंबे समय तक ताजा रहता है। यहां पर Haier, Samsung और Godrej जैसे कई ब्रांड्स के इन्वर्टर तकनीक वाले Refrigerator के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो आपके घर के लिए उपयुक्त हो सकते हैं।

01

Haier 596L 3Star 2 Door Side by Side Frost Free Refrigerator

Check Price on Amazon

Haier ब्रांड का यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर है, जो कि आधुनिक डिजाइन और एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसका फ्रॉस्ट-फ्री सिस्टम बर्फ जमने से रोकता है, जिससे आपको मैन्युअल डीफ्रॉस्टिंग की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें दिया गया मैजिक कन्वर्टिबल ज़ोन तापमान को -24°C से 9°C के बीच नियंत्रित करने की सुविधा देता है। इसका मतलब है कि आप जरूरत के अनुसार फ्रीजर सेक्शन को फ्रिज में या फ्रिज सेक्शन को अलग तापमान मोड में बदल सकते हैं। इसकी 596 लीटर की बड़ी क्षमता इसे 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त बनाती है। इसमें 204 लीटर का फ्रीजर और 392 लीटर का फ्रेश फूड कंपार्टमेंट मिलता है। यह रेफ्रिजरेटर एक्सप्रट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो बेहतर ऊर्जा दक्षता और स्मूद परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। यह तकनीक कंप्रेसर की स्पीड को जरूरत के अनुसार एडजस्ट करती है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और लगभग 50% तक ऊर्जा बचत होती है। इसमें कुल 4 कंपार्टमेंट, 4 ड्रॉअर और 3 मजबूत टफेंड ग्लास शेल्फ दिए गए हैं, जो भारी बर्तनों और खाद्य पदार्थों का वजन आसानी से संभाल सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- हायर
  • मॉडल- HES-690SS-P
  • क्षमता- 596 लीटर
  • वार्षिक ऊर्जा खपत- 518 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
  • फॉर्म फैक्टर- साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर
  • रंग- चमकदार स्टील
  • वोल्टेज- 230 वोल्ट
  • डिफ्रॉस्ट सिस्टम- स्वचालित

खूबियां

  • स्मार्ट टच और आसान कंट्रोल के लिए फ्रिज के दरवाजे पर एलईडी डिस्प्ले बना है।
  • यह रेफ्रिजरेटर 100% कन्वर्टिबल फ्रिज स्पेस के साथ आता है।
  • इसकी डियो फ्रेश तकनीक फ्रिज के अंदर बदबू को कम करने में मदद करती है।

कमी

  • अमेजन यूजर्स की तरफ फ्रिज के बारे में फिलहाल कोई कमी नहीं बताई गई है।


Haier 596 L 3 Star Frost Free Expert Inverter 2-Door Side by Side Refrigerator (HES-690SS, Shiny Silver, Magic Convertible, Deo Fresh Technology, 2026 Model)

₹62,990.00

Get This
02

Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter with Display Frost Free Double Door Refrigerator

Check Price on Amazon

236 लीटर की क्षमता वाला Samsung ब्रांड का यह रेफ्रिजरेटर 2 से 3 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त हो सकता है। यह फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर ऑटो डिफ्रॉस्ट तकनीक के साथ आता है, जो अंदर बर्फ जमने से रोकता है। इसमें 3 कन्वर्टिबल मोड्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार स्टोरेज स्पेस को मैनेज कर सकते हैं। यह 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो कम बिजली खपत के साथ प्रभावी कूलिंग प्रदान करता है। सैमसंग ब्रांड का यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर डिजिटल इन्वर्टर तकनीक के साथ मिलता है, जो बेहतर ऊर्जा दक्षता के साथ कम शोर करता है। इसका डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर कूलिंग जरूरत के अनुसार अपनी गति को स्वचालित रूप से समायोजित करता है। यह रेफ्रिजरेटर स्टेबलाइज़र-मुक्त संचालन देता है, जो कि बिजली के उतार-चढाव में भी आसानी से काम करता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- सैमसंग
  • मॉडल- RT28C3733B1/HL
  • क्षमता- 236 लीटर
  • वार्षिक ऊर्जा खपत- 229 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
  • फ्रेश फूड कैपेसिटी- 183 लीटर
  • फ्रीजर कैपेसिटी- 53 लीटर)
  • नॉइज लेवल- 42 डेसिबल
  • इंस्टॉलेशन प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
  • फॉर्म फैक्टर- स्टैंडर्ड डबल डोर, फ्रीजर टॉप, कन्वर्टिबल

खूबियां

  • इसमें टच कंट्रोल और डिजिटल टेम्परेचर कंट्रोल की सुविधा दी गई है।
  • इसमें लगा डोर अजार अलार्म फीचर दरवाजा खुला रहने पर अलर्ट देता है।
  • एडजस्टेबल शेल्व्स को बर्तनों की ऊचाई के हिसाब से समायोजित किया जा सकता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को स्टोरेज कैपेसिटी कम लगी।

ऐसी ही जानकारी के लिए आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं। 

Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter with Display Frost Free Double Door Refrigerator (RT28C3733B1/HL, Black Matte/Black DOI)

Rs. 25990

Get This
03

Godrej 194 L 5 Star | Turbo Cooling Technology | Moisture Control, Hygiene+ Inverter Technology | Direct Cool Single Door Refrigerator

Check Price on Amazon

Godrej ब्रांड का यह डायरेक्ट कूल रेफ्रिजरेटर किफायती और स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ आता है, जो छोटे परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। 194 लीटर की क्षमता इसे 2 से 3 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त बनाती है। इसमें 179 लीटर फ्रेश फूड कैपेसिटी और 15 लीटर फ्रीजर कैपेसिटी मिलती है। इसके अलावा 16.4 लीटर का वेजिटेबल स्टोरेज स्पेस सब्जियों और फलों को ताजा रखने के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करता है। साथ ही फ्रिज में 2 मजबूत टफेंड ग्लास शेल्फ दिए गए हैं, जो भारी बर्तनों का वजन आसानी से संभाल सकते हैं। यह फ्रिज 5-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो कम बिजल खपत के लिए जाना जाता है। यह रेफ्रिजरेटर इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ टर्बो कूलिंग टेक्नोलॉजी से लैस है, जो तेज और प्रभावी कूलिंग सुनिश्चित करती है। इन्वर्टर कंप्रेसर जरूरत के अनुसार अपनी स्पीड एडजस्ट करता है, जिससे ऊर्जा की बचत होती है और शोर कम होता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- गोदरेज
  • मॉडल- RD EMARVEL 215E THI FS ST
  • क्षमता- 194 लीटर
  • वार्षिक ऊर्जा खपत- 127 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
  • इंस्टॉलेशन प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
  • फॉर्म फैक्टर- फ्रीजर टॉप
  • रंग- फॉसिल स्टील
  • वोल्टेज- 230 वोल्ट
  • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- डायरेक्ट कूल

खूबयां

  • इसकी टर्बो कूलिंग तकनीक लगभग 10% तेजी से बर्फ बनाती है और बोतलों को लगभग 24% तेजी से ठंडी करती है।
  • इसकी फ़ार्म फ्रेश क्रिस्पर तकनीक फलों और सब्जियों को 24 दिनों तक ताजा रखती है।
  • तेज और पर्याप्त कूलिंग के लिए एडवांस इन्वर्टर तकनीक।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार फ्रिज तेज आवाज करता है।

Godrej 194 L 5 Star | Turbo Cooling Technology | Moisture Control, Hygiene+ Inverter Technology | Direct Cool Single Door Refrigerator

Rs. 16490

Get This
04

Whirlpool 192 L 3 Star Vitamagic PRO Frost Free Direct-Cool Single Door Refrigerator

Check Price on Amazon

अगर आपके परिवार में 2 से 3 लोग रहते हैं, तो 192 लीटर क्षमता वाला यह रेफ्रिजरेटर अच्छी पसंद हो सकता है। स्टोरेज और इंटीरियर की बात करें तो इसमें फ्रेश फूड कैपेसिटी 16.8 लीटर और फ्रीजर कैपेसिटी 14.0 लीटर दी गई है। इसमें कुल 5 ड्रॉअर और 2 शेल्फ मिलते हैं। वहीं इसके टफेंड ग्लास शेल्फ मजबूत होते हैं और भारी बर्तनों का वजन आसानी से सहन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके शेल्फ स्पिल-प्रूफ हैं, जिससे इनपर तरल पदार्थ गिरने पर फैलता नहीं और इनकी सफाई भी आसानी से की जा सकती है। Whirlpool कंपनी के अनुसार यह भारत का एकमात्र ऑटोमैटिक डिफ्रॉस्ट सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर है, जो 6th सेंस इंटेलीफ्रॉस्ट तकनीक से संचालित है। यह सिंगल डोर फ्रिज 130V से 200V तक के वोल्टेज फ्लक्चुएशन में भी सुरक्षित रूप से काम कर सकता है, जिस वजह से इसे स्टेबलाइजर की आवश्यकता नहीं होती है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- व्हर्लपूल
  • मॉडल- 215 VMPRO PRM 3S रेडिएंट स्टील-Y
  • क्षमता- 192 लीटर
  • वार्षिक ऊर्जा खपत- 151 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
  • इंस्टॉलेशन प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
  • फॉर्म फैक्टर- फ्रीजर बॉटम
  • वोल्टेज- 220 वोल्ट
  • ड्रॉअर की संख्या- 1

खूबियां

  • हनीकॉम्ब मॉइस्चर लॉक-इन टेक्नोलॉजी वाला इसका वेजिटेबल क्रिस्पर सब्जियों में को लंबे समय तक ताजा रखता है।
  • वहीं इसकी माइक्रो ब्लॉक तकनीक 99% बैक्टिरिया वृद्धि को रोकती है।
  • एंटी बैक्टिरियल गैस्केट रेफ्रिजरेटर के दरवाज़े के लाइनर को साफ रखता है और अंदर फंगस और बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कूलिंग क्षमता से नाखुश हैं।

Whirlpool 192 L 3 Star Vitamagic PRO Frost Free Direct-Cool Single Door Refrigerator (215 VMPRO PRM 3S RADIANT STEEL-Y, Silver, Auto Defrost Technology, 2026 Model)

₹17,490.00

Get This
05

IFB 197L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

Check Price on Amazon

197 लीटर क्षमता वाला यह रेफ्रिजरेटर 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त रहेगा। यह फ्रिज 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है, जो कम बिजली खपत के लिए जाना जाता है। खास बात यह है कि यह फ्रिज बिजली जाने के बाद भी 10 घंटे तक कूलिंग बनाए रखने में मदद करता है। इससे अंदर रखा खाना लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित रहता है। इसमें दिया गया मेटल-इन्फ्यूज्ड आइस ट्रे 60 मिनट से भी कम समय में बर्फ तैयार कर सकता है। फ्रिज में लगा एडवांस इन्वर्टर कंप्रेसर जरूरत के अनुसार अपनी स्पीड एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की बचत होती है और फ्रिज कम शोर के साथ टिकाऊ परफॉर्मेंस देता है। शोर कम रहता है और कंप्रेसर की उम्र लंबी होती है। इसमें मजबूत टफेंड ग्लास शेल्फ लगै हैं, जिनपर भारी बर्तनों को भी आराम से रखता जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- IFB
  • मॉडल- IFBDC-2235DBSE
  • क्षमता- 197 लीटर
  • वार्षिक ऊर्जा खपत- 128 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
  • रंग- ब्रश ग्रे
  • वोल्टेज- 220 वोल्ट (एसी)
  • रैक की संख्या- 3
  • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- मैनुअल
  • शेल्फ का प्रकार- टेम्पर्ड ग्लास

खूबियां

  • इसमें लगा एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट बैक्टीरिया के विकास को कम करने में मदद करता है।
  • इसमें बना XL बॉटल बिन एक साथ 3 बड़ी 2.25 लीटर की बोतलें रखने की क्षमता प्रदान करता है।
  • फ्रिज के अंदर LED लाइट लगी है, जो कम बिजली खपत के साथ पर्याप्त रोशनी देती है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार फ्रिज में स्टोरेज की कमी है।

ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए आप योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं। 


IFB 197L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator (IFBDC-2235DBSE, Brush Grey, Advanced Inverter Compressor, Extraordinary Storage with Humidity Controller)

Rs. 16490

Get This

इन्वर्टर तकनीक वाले रेफ्रिजरेटर के प्रमुख फीचर्स

ब्रांड

क्षमता

एनर्जी रेटिंग

खासियत

Haier 596L 3Star 2 Door Side by Side Frost Free Refrigerator

596 लीटर

5 स्टार

100% कन्वर्टिबल फ्रिज स्पेस, एक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, तापमान सेटिंग्स के लिए बाहरी डिजिटल डिस्प्ले, मैजिक कन्वर्टिबल ज़ोन, डियोफ्रेश टेक्नोलॉजी के साथ मैजिक कूलिंग

Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter with Display Frost Free Double Door Refrigerator

236 लीटर

3 स्टार

इन्वर्टर कंप्रेसर, फ्रॉस्ट फ्री, स्वचालित डीफ्रॉस्ट, टच कंट्रोल, डिजिटल तापमान नियंत्रण

Godrej 194 L 5 Star | Turbo Cooling Technology 

194 लीटर

5 स्टार

इनवर्टर कंप्रेसर, टर्बो कूलिंग तकनीक

Whirlpool 192 L 3 Star Vitamagic PRO Frost Free Direct-Cool Single Door Refrigerator

192 लीटर

3 स्टार

ऑटोमैटिक डिफ्रॉस्ट

IFB 197L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

197 लीटर

5 स्टार

एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट, मजबूत कांच की शेल्फ, मजबूत दरवाज़े का हैंडल

इन्हें भी देखें-

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या इन्वर्टर फ्रिज से बिजली की बचत होती है?

हां, इन्वर्टर कंप्रेसर केवल उतनी ही ऊर्जा का उपयोग करता है जितनी जरूरत हो। इससे पारंपरिक फ्रिज की तुलना में कम बिजली खपत होती है।

क्या इन्वर्टर फ्रिज कम शोर करता है?

जी हां, क्योंकि कंप्रेसर बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता, इसलिए शोर कम होता है और फ्रिज ज्यादा शांत तरीके से काम करता है।

क्या इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर महंगा होता है?

साधारण फ्रिज की तुलना में इसकी कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है, लेकिन लंबे समय में बिजली की बचत के कारण यह किफायती साबित होता है।

You May Also Like