अगर आपको तलाश है एक बड़े साइज वाले रेफ्रिजरेटर की और बजट की भी नहीं है समस्या तो हाई एंड साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर आपके लिए सही पसंद हो सकते हैं। इनमें आपको ज्यादा स्टोरेज क्षमता तो मिलेगी ही साथ ही अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी की वजह से ये आपके स्मार्ट होम के लिए एक सही पसंद साबित हो सकते हैं। जब भी हम बात करते हैं हाई एंड Side By Side रेफ्रिजरेटर की तो ये आपको ₹90,000 या उससे ऊपर के बजट में मिल जाएंगे। AI टेक्नोलॉजी और स्मार्ट कनेक्टिविटी से लैस ये फ्रिज आपकी जरूरत के हिसाब से सेट किए जा सकते हैं। इसी के साथ इन साइड-बाय-साइड Refrigerator में बड़े व मजबूत शेल्फ व डोर बिन भी होते हैं, जिनमें भारी सामान को भी आसानी से स्टोर किया जा सकता है। तो आइए अब समझते हैं इन फ्रिज में मिलने वाली खासियतों को विस्तार से।
हाई एंड साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर में मिलेंगी ये खूबियां
- एडवांस कूलिंग सिस्टम- इस बजट रेंज में आने वाले साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर शानदार कूलिंग का अनुभव आपको करा सकते हैं। इनमें मिलने वाली आधुनिक टेक्नोलॉजी फ्रिज के अंदर के हिस्से को सही तरह से ठंडा करती है। इसी के साथ मौसम, अंदर रखे सामान या किसी इस्तेमाल के हिसाब से आप इनके तापमान को भी आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
- ज्यादा स्टोरेज क्षमता- इनमें आपको 600 लीटर से ऊपर की क्षमता मिल जाएगी, जिस वजह से ज्यादा-से-ज्यादा सामान इनमें आसानी से रखा जा सकता है। ये बड़े परिवारों के लिए सही पसंद हो सकते हैं क्योंकि इनकी ताजा खाना रखने और फ्रीजर क्षमता दोनों ही काफी ज्यादा होती है।
- ऊर्जा कुशल संचालन- इन साइड-बाय-साइड Fridge में अक्सर इन्वर्टर कंप्रेसर होता है जो ऊर्जा कुशलता के साथ काम करते हुए बिजली की खपत को कम करता है और शोर स्तर को भी नियंत्रित करता है।
- कन्वर्टेबल मोड्स- हाई एंड साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में आपको कन्वर्टेबल मोड्स की सुविधा मिल जाएगी, जिनकी मदद से फ्रिज को जरूरत के हिसाब से अलग-अलग मोड्स पर सेट किया जा सकता है। इनकी खासियत होती है कि आवश्यकता होने पर इनके फ्रिजर को भी फ्रिज में बदला जा सकता है, ताकि ताजा खाना रखने की चीजों के लिए जगह कम न हो।
- स्मार्ट कनेक्टिविटी- ये फ्रिज वाईफाई कनेक्टिविटी से भी लैस होते हैं जिस वजह से इनको आसानी से आप अपने स्मार्टफोन की मदद से भी कंट्रोल कर सकेंगे।
- प्रीमियम डिजाइन- इनकी लग्जरी डिजाइन की वजह से ये आपके किचन की शोभा को भी बढ़ा सकते हैं। ये स्लीक डिजाइन वाले होते हैं जिस वजह से किचन में ज्यादा जगह का घेराव भी नहीं होगा।
- अन्य- इन सबके अलावा हाई एंड साइड-बाय-साइड फ्रिज में आपको वॉटर डिस्पेंसर, आइस मेकर, मजबूत कांच से बने शेल्फ और बड़ी बॉटल स्पेस जैसी सुविधाएं मिल जाएंगी।
उपकरणों, फैशन, ब्यूटी और कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
अब देखिए हाई एंड साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर के कुछ विकल्पों को।
