सर्दी का मौसम शुरू होते ही हर किसी में अलास आ जाता है, इस समय ठंडे पानी का प्रयोग करने में काफी दिक्कत आती है। ऐसे में अगर आपको भी रसोई का काम करते हुए एक शानदार गीजर चाहिए, जो जल्दी पानी को गर्म करके दें तो हम लेकर आए हैं Geyser For Kitchen SInk के बढ़िया विकल्प जो टॉप ब्रांड्स जैसे की AO Smith, Bajaj, Havells आदि के हैं। इनकी मदद से पानी तो जल्दी गर्म होगा ही साथ ही आपका रसोई का काम भी आसानी से पूरा हो जाएगा। ये गीजर 3 लीटर की क्षमता के साथ आ रहे हैं जो इन्हें रसोई के लिए उपयुक्त बनाते हैं। वॉल माउंट डिजाइन में आने वाले वॉटर हीटर के साथ अब आप जब चाहें तब अपनी किचन सिंक में गर्म पानी पा सकते हैं। फिर चाहें आपको सब्जी साफ करनी हो या फिर बर्तन, हर बार आपको झटपट गर्म पानी मिल जाएगा।
Haier BlackVolt Instant Water Heater 3 Litre with 3kW
Check Price on Amazon3 लीटर की क्षमता के साथ आने वाला यह गीजर 6.5 बार प्रेशर के साथ आता है जो इसे हाई राइज घरों में भी लगाने के लिए उपयुक्त बनाता है। ये एक इंस्टेंट वॉटर हीटर है जो पानी को मिनटों में गर्म करके देता है। इसमें ब्लैक कलर का डिजाइन दिया गया है जो आपकी रसोई को एक मॉर्डन लुक देगा। इसमें 3000 वॉट का शक्तिशाली हीटिंग एलिमेंट लगा है, जो पानी को तुरंत गर्म करता है। अब गर्म पानी के लिए आपको लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हाई क्वालिटी वाले कॉपर का प्रयोग करके इसके हीटिंग एलिमेंट को तैयार किया गया है, जो न केवल पानी को जल्दी गर्म करता है बल्कि खारे पानी में भी खराब नहीं होता और लंबे समय तक चलता है। हायर कंपनी की ओर से इसके इनर टैंक पर आपको 5 साल की वारंटी मिलती है, जो इसकी लंबी उम्र और विश्वसनीयता की गारंटी है। यह किचन गीजर शॉक-प्रूफ है और इसमें ओवरहीटिंग से बचाव के लिए मल्टीपल सेफ्टी सिस्टम दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- वोल्टेज- 240 वोल्ट
- माउंट प्रकार- दीवार
- रंग- काला
खूबियां
- एलईडी इंडिकेटर।
- कॉपर हीटिंग एलिमेंट के साथ तेज पानी गर्म करता है।
- इंनर टैंक पर 5 साल की वांरटी।
- 5 लेवल सेफ्टी प्रोटेक्शन।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसकी हीट ट्रांस्फर को लेकर शिकायत बताई है।
Haier BlackVolt Instant Water Heater 3 Litre with 3kW
Rs. 3026
Bajaj Splendora 3L 3KW Vertical Instant Water Heater for Home
Check Price on Amazonबजाज कंपनी का यह गीजर आपके रसोई के लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। इसमें स्टेनलेस स्टील टैंक और कॉपर हीटिंग एलिमेंट दिया गया है जो इसको मजबूत और टिकाऊ बनाता है। रसोई के काम को अब मिनटों में पूरा करने के लिए इसमें 3kW इंस्टेंट हीटिंग एलिमेंट दिया गया है, सुबह की भागदौड़ से लेकर रात तक के बर्तन साफ करने के लिए ये गीजर आपके समय को भी बचाता है। इसका तांबे का एलिमेंट न केवल बिजली की बचत करता है, बल्कि पानी को जल्दी गर्म करने में भी सक्षम है और लंबे समय तक खराब नहीं होता। इसकी ABS बॉडी शॉक-प्रूफ और रस्ट-प्रूफ है। इसमें सफेद रंग का वर्टिकल डिजाइन दिया गया है जो रसोई में लगाने के लिए बढ़िया रहेगा। ये 6 Bar प्रेशर तक का पानी का दबाव सह सकता है, जो इसे ऊंची इमारतों वाले घरों में लगाने के लिए शानदार रहता है। इसमें फायर-रिटार्डेंट केबल और नियॉन इंडिकेटर्स दिए गए हैं जो हीटिंग और पावर की स्थिति बताते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bajaj
- पावर सोर्स- प्रोपेन एलपीजी गैस
- विशेषताएँ- कॉपर हीटिंग एलिमेंट
- वाट क्षमता- 3 किलोवाट
- वोल्टेज- 230 वोल्ट
- हीट आउटपुट- 3 किलोवाट
- माउंट प्रकार- दीवार
खूबियां
- 6.5 बार प्रेशर तक का पानी का दबाव झेल सकता है।
- LED लाइट इंडिकेटर के साथ पावर ऑन और पानी के गर्म होने के बारे में पता चलता है।
- ABS बॉडी इसे सुरक्षित बनाती है।
- मल्टीपल सेफ्टी फीचर्स के चलते ये घर के उपयोग के लिए बढ़िया रहता है।
कमी
- अमेजन पर ग्राहकों ने इंस्टॉलेशन, फंक्शन और वॉटर हीटिंग को लेकर दिक्कत बताई है।
Bajaj Splendora 3L 3KW Vertical Instant Water Heater for Home | Geyser for Bathroom & Kitchen | High Grade SS Tank | Copper Heating Element | 5 Years Tank Warranty by Bajaj【White】
₹3,249.00
Havells Instanio 3L Instant Water Heater(Geyser)
Check Price on Amazonअगर आप एक ऐसे गीज़र की तलाश में हैं जो न केवल पानी को तुरंत गर्म करे बल्कि आपको यह भी बताए कि पानी कब तैयार है, तो Havells के इस Kitchen Geyser को देख सकते हैं। जल्द से जल्द पानी गर्म करके देने वाला यह वॉटर हीटर रंग बदलने वाला LED इंडिकेटर और शॉक-प्रूफ बॉडी के साथ आता है। इसमें व्हाइट एंड ब्लू कलर का डिजाइन दिया गया है जो आपकी रसोई को भी मॉर्डन लुक देगा। इस गीजर में जैसे की पानी गर्म होता है, तभी LED लाइट का रंग नीले से एम्बर हो जाती है। सर्दियों में मिनटों में पानी गर्म करके देने के लिए इसमें 3000 वॉट (3kW) का शक्तिशाली कॉपर हीटिंग एलिमेंट दिया है। 6.5 Bar प्रेशर के साथ आने वाला यह गीजर ऊंची इमारतों और प्रेशर पंप वाले घरों में बिना किसी लीकेज के बेहतरीन काम करता है। इसका इनर टैंक 304 ग्रेड स्टेनलेस स्टील से बना है, जो खारे पानी में भी खराब नहीं होता और लंबे समय तक चलता है। शॉर्ट सर्किट जैसी समस्याओं से बचाने के लिए इसमें फायर-रिटार्डेंट पावर कॉर्ड दी गई है, जो इसको सुरक्षित बनाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Havells
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- वाट क्षमता- 3000 वाट
- वोल्टेज- 240 वोल्ट
- अधिकतम तापमान- 75 डिग्री सेल्सियस
- मटेरियल- एक्रिलोनाइट्राइल ब्यूटाडाइन स्टाइरीन
- अधिकतम दबाव- 0.65 बार
खूबियां
- दो कलर ऑप्शन मिल जाते हैं।
- इसकी आउटर बॉडी शॉक प्रूफ और रस्ट प्रूफ है।
- 304 लीटर ग्रेड स्टेनलेस स्टील टैंक।
- पानी को जल्दी गर्म करके देता है।
कमी
- अमेजन पर ग्राहकों ने वॉटर हीटिंग और फंक्शन को लेकर दिक्कत बताई है।
Havells Instanio 3L Instant Water Heater(Geyser)| Temp. Sensing LED Indicator| Rust & Shock Proof Body| ISI Marked|Warranty: 5 year on Inner Tank| High Rise Compatible (White Blue)
₹3,699.00
AO Smith EWS Plus Instant Water Heater
Check Price on Amazonलंबे समय तक साथ चलने वाला और टिकाऊ किचन गीजर की तलाश कर रहे हैं? तो इस विकल्प को देखें, इसमें पेटेंटेड ब्लू डायमंड ग्लास लाइनिंग टैंक और इंकलॉय हीटिंग एलिमेंट दिया गया है जो इसे जंग लगने से बचाता है और इस्तेमाल में उपयुक्त बनाता है। इसका ग्लास कोटिंग वाला टैंक जंग लगने से से 2 गुना सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें कॉपर के बजाय Incoloy एलिमेंट का उपयोग किया गया है जिसके चलते ये यह बहुत तेजी से पानी को गर्म करता है और इस पर पानी की पपड़ी भी नहीं जमती है। 3000 वॉट की पावर के साथ आपको मिनटों में ही पानी गर्म मिल जाएगा। इसकी आउटर बॉडी थर्मोप्लास्टिक मटेरियल से बनी है, जिससे इसपर जंग नहीं लगती है। AO Smith कंपनी की तरफ से इसके इनर टैंक पर आपको 5 साल की वारंटी, हीटिंग एलिमेंट पर 3 साल और पूरे प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी मिलती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- AO Smith
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- वाट क्षमता- 3000 वाट
- वोल्टेज- 230 वोल्ट
- अधिकतम तापमान- 65 डिग्री सेल्सियस
- अधिकतम दाब- 8 बार
- मटेरियल टाइप- एक्रिलोनाइट्राइल ब्यूटाडाइन स्टाइरीन
खूबियां
- ग्लास कोटिंग लंबे समय तक साथ देती है।
- टैंक पर 5 साल की वांरटी।
- Incoloy हीटिंग एलिमेंट के साथ पानी जल्दी गर्म होता है।
- 8 बार प्रेशर।
कमी
- अमेजन पर ग्राहकों ने वॉटर हीटिंग और प्रोडक्ट क्वालिटी को लेकर शिकायत की है।
AO Smith EWS Plus Instant Water Heater 3 Litre with 3kW Incoloy Heating Element | 2X Corrosion Resistant Blue Diamond Glass Tank | Instant Geyser for Kitchen & Bathroom | 5-Year Tank Warranty
₹3,249.00
Racold Pronto Pro 3L 3KW Vertical Instant Water Heater
Check Price on Amazonअगर आप स्टाइल के साथ समझौता किए बिना सुरक्षा और परफॉरमेंस चाहते हैं तो आपकी रसोई के लिए ये एक अच्छा विकल्प जो सकता है। इसमें 3 लीटर की क्षमता दी गई है। इस गीजर में आपको इटालियन डिजाइन मिल रहा है। इसमें 3 लेवल सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें उच्च शक्ति वाला 3kW (3000 वॉट) का हीटिंग एलिमेंट है, जो पानी को बहुत तेजी से गर्म करता है और ठंड में आपको गर्म पानी कि दिक्कत नहीं होगी। इसमें थर्मोस्टेट, कट-आउट और सेफ्टी वाल्व जैसे सुरक्षा के फीचर्स इसे घर के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाता है। ये हाई टेम्परेचर और प्रेशर से पूरी सुरक्षा देते हैं। इसमें हाई-डेेंसिटी PUF इन्सुलेशन है जो पानी को लंबे समय तक गर्म रखता है और बिजली के बिल को कम करने में मदद करता है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन कम जगह वाली रसोई में भी आसानी से लग सकता है। इसकी एंटी-सिफन सिस्टम तकनीक सुनिश्चित करती है कि टैंक से पानी का बैकफ्लो न हो, जिससे हीटिंग एलिमेंट को ड्राई हीटिंग से नुकसान नहीं पहुँचता।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Racold
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- विशेषताएँ- स्वचालित रीस्टार्ट
- वाट क्षमता- 3000 वाट
- वोल्टेज- 3 वोल्ट
- अधिकतम दबाव- 6.5 बार
खूबियां
- एंटी-सिफन सिस्टम तकनीक।
- हाई प्रेशर रेसिस्टेंट।
- मल्टीपल सेफ्टी फीचर्स।
कमी
- अमेजन पर ग्राहकों ने मजबूती और वॉटर हीटिंग को लेकर शिकायत की है।
Racold Pronto Pro 3L 3KW Vertical Instant Water Heater (Geyser) | Faster Heating | Suitable for High Rise Buildings | Italian Design|3 Levels of Safety|Convenient for Kitchen & Bathroom Applications
₹2,999.00
किचन सिंक के लिए गीजर के बारे में जानकारी
हर ग्राहक की जरूरत और बजट अलग होता है, इसलिए ऊपर बताए गए टॉप विकल्पों के कुछ खास फीचर्स की तुलना हमने एक टेबल के माध्यम से की है जिससे की आप अपने लिए सही विकल्प का चयन कर पाएं।
|
ब्रांड और मॉडल |
बार प्रेशर |
सेफ्टी |
|
Haier BlackVolt Instant Water Heater |
6.5 |
5 लेवल सेफ्टी प्रोटेक्शन। |
|
Bajaj Splendora 3L 3KW Vertical Instant Water Heater |
6.5 |
मल्टीपल सेफ्टी फीचर्। |
|
Havells Instanio 3L Instant Water Heater |
0.65 |
शॉक प्रूफ बॉडी |
|
AO Smith EWS Plus Instant Water Heater |
8 |
5 लेवल सेफ्टी प्रोटेक्शन। |
|
Racold Pronto Pro 3L 3KW Vertical Instant Water Heater |
6.5 |
3 लेवल सेफ्टी प्रोटेक्शन। |
इस प्रकार के और लेख पढ़ने के लिए आप हाउस ऑफ एप्लाइसेंस पर जा सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
