Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

4 Door Refrigerators में नहीं होगी जगह की कमी, Haier, LG और Samsung जैसे विकल्प रहेंगे ऊर्जा कुशल भी!

Haier, LG, Samsung और Electrolux जैसे ब्रांड्स के पास आपको दमदार क्वालिटी के फोर डोर रेफ्रिजरेटर देखने मिल सकते हैं। भरपूर स्टोरेज क्षमता, ऊर्जा कुशल ऑपरेशन और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ ये आपके लिए हो सकते हैं एक स्मार्ट पसंद। जानिए इनकी खासियतों को और देखिए कुछ विकल्प भी।

Four Door Refrigerators
Four Door Refrigerators

अगर आपके फ्रिज में भी सामान रखने के लिए जगह अक्सर कम पड़ जाती है तो फोर डोर वाले मॉडल काफी अच्छी पसंद साबित हो सकते हैं। इनमें आपको ऊर्जा कुशल प्रदर्शन के साथ-साथ स्टाइलिश डिजाइन भी देखने मिल सकती है, जो किचन को भी एक आधुनिक लुक देगी। 4 Door वाले Refrigerator में आपको दो कंपार्टमेंट ऊपर और दो कंपार्टमेंट नीचे की तरफ देखने मिल जाएंगे जिनमें काफी सारा सामान आसानी से फिट हो सकता है। इनमें आपको फ्रीजर का कंपार्टमेंट नीचे और फ्रिज का कंपार्टमेंट ऊपर की तरफ देखने मिलेगा, जिस वजह से सामान निकालने के लिए आपको बार-बार झुकने की आवश्यक्ता नहीं होगी। इनमें आपको कन्वर्टेबल जोन्स की सुविधा भी देखने मिल सकती है, जिस वजह से जरूरत पड़ने पर फ्रीजर को फ्रिज में बदला जा सकता है। वहीं, फ्रीजर के लिए अलग-अलग दरवाजे होने से, आपको सामान निकालने के लिए फ्रिज का एक ही हिस्सा खोलना पड़ेगा, जिससे ठंडी हवा अंदर ही रहती है और बिजली की खपत भी कम होती है। तो आइए अब नजर डालते हैं ऐसे ही फोर डोर वाले रेफ्रिजरेटर के विकल्पों पर। 

01

Haier 520L 3Star Lumiere French Door 4-Door Side by Side Frost Free Refrigerator

Check Price on Amazon

फोर डोर वाला यह रेफ्रिजरेटर 520 लीटर की क्षमता में आता है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। स्मार्ट सेंस AI टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले इस फ्रिज की खासियत है कि मैजिक कन्वर्टेबल जोन के तापमान को -20°C से लेकर 5°C तक की रेंज में सेट किया जा सकता है। यह Haier Refrigerator 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला है, जो इसकी ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है। ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह फ्रिज ऊर्जा की 50% तक बचत कर सकता है और शोर स्तर को भी कम रखेगा। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 350 लीटर और फ्रीजर क्षमता 90 लीटर है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 7 कंपार्टमेंट, 7 ड्रॉर और 2 शेल्फ मिल जाएंगे; जिनपर काफी सारा सामान आसानी से रखा जा सकता है। इस रेफ्रिजरेटर के सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं जो भारी वजन को भी आसानी से संभाल सकत हैं। वहीं, ऐंटी बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी किटाणुओं को 99.99% तक पनपने से रोक सकती है। इसी के साथ फल-सब्जियों को स्टोर करने के लिए इसमें अलग-अलग सेक्शन दिए गए हैं। इसे आप आसानी से अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकेंगे। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 63.5D x 83W x 190H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 520 लीटर
  • कॉन्फिग्रेशन- साइड बाय साइड
  • कलर- मिरर ग्लास
  • डोर- 4
  • डीफ्रॉस्ट टाइप- फ्रॉस्ट फ्री
  • वोल्टेज- 230 Volts 

खूबियां

  • यह 5 लोगों या उससे ज्यादा बड़ परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है।
  • गार्डेन फ्रेश बॉक्स में रखी सब्जियां लंबे समय तक ताजा रह सकती हैं।
  • फ्रीजर नीचे की तरफ होने से सामान निकालने के लिए झुकने की समस्या 90% तक कम हो सकती है। 

कमी

  • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है। 

Haier 520L 3Star Lumiere French Door 4-Door Side by Side Frost Free Refrigerator

Rs. 96990

Get This
02

LG 650 L, 3 Star, Smart Inverter Compressor, Convertible, Door Cooling+, Frost Free Double Door Side by Side Refrigerator

Check Price on Amazon

यह फोर डोर वाला कन्वर्टेबल फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर है जिसके फ्रीजर को जरूरत पड़ने पर फ्रिज में बदला जा सकता है। इसकी डोर कूलिंग+ सुविधा तेज और एक समान कूलिंग सुनिश्चित कर सकती है। यह फ्रिज खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद कर सकता है और मल्टी एयर फ्लो के साथ अंदर रखी चीजें जल्दी व अच्छी तरह से ठंडी हो सकती हैं। 650 लीटर क्षमता वाले इस LG फ्रिज की एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है और इन्वर्टर कंप्रेसर इसे और अधिक ऊर्जा कुशल बनाता है। यह फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट की वजह से इसके अंगर किटाणु आसानी से पैदा नहीं होंगे। फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी फ्रीजर में बर्फ की परत को जमने से रोकेगी, जिस वजह से दमदार कूलिंग बनी रहेगी। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 416 लीटर और फ्रीजर क्षमता 234 लीटर है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको कुल 8 रैक्स, 2 सेक्शन, 8 डोर शेल्फ और 7 शेल्फ मिल जाएंगे। इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं, जिनपर भारी सामान भी आसानी से रखा जा सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 650 लीटर
  • कलर- डैजल स्टील
  • वोल्टेज- 220 Volts
  • डीफ्रॉस्ट- फ्रॉस्ट फ्री
  • सालाना ऊर्जा खपत- 546 Kilowatt Hours
  • फिनिश- ग्लॉसी

खूबियां

  • स्मार्ट डायग्नॉसिस के साथ फ्रिज में आई परेशानियों का पता लगाया जा सकता है।
  • इसमें लगा डोर अलार्म दरवाजा लंबे समय तक खुला रहने पर आपको अलर्ट करेगा।
  • ऐक्प्रेस फ्रीज के साथ चीजों को कम समय में जमाया जा सकता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी क्वालिटी पैसा वसूल नहीं लगी है। 

LG 650 L, 3 Star, Smart Inverter Compressor, Convertible, Door Cooling+, Frost Free Double Door Side by Side Refrigerator

Rs. 79990

Get This
03

Electrolux 564L Inverter French Door 4 Door Side by Side Frost Free Refrigerator

Check Price on Amazon

यह 564 लीटर क्षमता वाला फोर डोर फ्रिज है, जो आकर्षक साइड बाय साइड शैली में आता है। इसका ग्रीनजोन क्रिस्पर कंपार्टमेंट फल-सब्जियों को करीब 7 दिनों तक ताजा बना रह सकता है और साथ ही विटामिन सी की मात्रा को भी बनाकर रख सकता है। इस Electrolux Refrigerator में ऐनर्जी स्मार्ट टेक्नोलॉजी दी गई है, जो इसे उर्जा कुशल बनाती है और शोर स्तर को भी कंट्रोल कर सकती है। इसका इन्वर्टर कंप्रेसर अपनी स्पीड को ऑटोमैटिक तरह से एडजस्ट करने का काम करता है और कूलिंग को भी बनाए रखेगा। फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाले इस फ्रिज के फ्रीजर में आसानी से बर्फ की परत नहीं जमेगी, जिस वजह से लंबी ताजगी व कूलिंग बनी रह सकती है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको कुल 3 रैक्स, 6 सेक्शन, 6 डोर शेल्फ और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। इसमें आपको क्विक चिल की सुविधा मिलेगी जो चीजों को जल्दी ठंडा करने में मदद करेगी और क्विक फ्रीज के साथ फ्रीजर में रखी चीजों को जल्दी जमाया जा सकता है। इसकी ऑप्टिमल स्टोरेज सुविधा फ्रिज के हर कोने को एक समान रूप से ठंडा करने में मदद करती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 72.6D x 89W x 179.5H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Electrolux 
  • क्षमता- 564 लीटर
  • कॉन्फिग्रेशन- फ्रेंच डोर
  • कलर- स्टेनलेस स्टील
  • डोर- 4
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सेबल

खूबियां

  • EvenTemp तापमान में होने वाले उतार-चढ़ाव को कम करके आपके भोजन को लंबे समय तक स्वादिष्ट बनाए रख सकता है।
  • इलेक्ट्रॉनिक टच कंट्रोल की मदद से आप तापमान को आसानी से सेट कर सकेंगे।
  • इसके स्पिलप्रूफ क्वालिटी वाले शेल्फ पर चीजें गिरने पर भी वो बाहर या नीचे की तरफ लीक नहीं होंगी। 

कमी

  • इसको लेकर अमजेन यूजर्स ने अभी तक कोई खास शिकायत नहीं की है। 


ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

Electrolux 564L Inverter French Door 4 Door Side by Side Frost Free Refrigerator

Rs. 97990

Get This
04

Samsung 809 L, Convertible, Digital Inverter, Frost Free, French Door Refrigerator

Check Price on Amazon

यह रेफ्रिजरेटर उन लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो फ्रिज में ज्यादा सामान स्टोर करते हैं और यह 5 लोगों या उससे बड़े परिवार के लिए भी एक सही पसंद हो सकता है। 809 लीटर क्षमता वाला यह रेफ्रिजरेटर डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस है जो इसे ऊर्जा कुशल बनाने का काम करता है और प्रदर्शन को भी बेहतर करेगा। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 482 लीटर और फ्रीजर क्षमता 327 लीटर है। स्टोरेज के लिए इस Samsung Refrigerator में आपको कुल 4 कंपार्टेंट, 4 ड्रॉर और 8 शेल्फ के साथ 4 वेजिटेबल ड्रॉर दिए गए हैं। इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं जो भारी चीजों का वजन भी आसानी से झेल सकते हैं। वहीं, ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट की वजह से इसमें आसानी से किटाणु नहीं पनपेंगे। इसकी पावर कूल सुविधा फ्रिज को जल्दी ठंडा कर सकती है और पावर फ्रीज के साथ चीजों को कम समय में जमाया जा सकता है। इसमें आपको डोर अलार्म की सुविधा भी मिलेगी, जो दरवाजा ठीक से बंद न होने पर या देर तक खुला रहने पर आपको अलर्ट करेगी। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 86.9D x 91.2W x 185.3H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Samsung
  • क्षमता- 809 लीटर
  • कॉन्फिग्रेशन- फ्रेंच डोर
  • कलर- ग्रे
  • डोर- 4
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

खूबियां

  • इसमें वाईफाई कनेक्टिविट भी दी गई है जिसकी मदद से इसे फोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है। 
  • AI एनर्जी मोड ऊर्जा की बचत करने में मदद करेगा।
  • इसे 100V-300V तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है।

कमी

  • इस रेफ्रिजरेटर को लेकर अमेजन यूजर्स ने अभी तक कोई कमी नहीं बताई है।

Samsung 809 L, Convertible, Digital Inverter, Frost Free, French Door Refrigerator

Rs. 386990

Get This
05

LG 694 L Frost-Free Smart Inverter Compressor Side-By-Side Refrigerator

Check Price on Amazon

यह फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर मल्टी डिजिटल सेंसर्स के साथ आता है, जो बाहर और अंदर के तामपमान को समझते हुए खान की ताजगी को बनाए रख सकते हैं। 694 लीटर क्षमता वाले इस रेफ्रिजरेटर का इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा कुशलता को बढ़ाते हुए शोर स्तर को भी कम रखेगा। ऑटो-डीफ्रॉस्ट सुविधा के साथ आने वाला यह LG Refrigerator फ्रीजर में बर्फ की परत को जमने से रोकेगा, जिससे कूलिंग पर असर नहीं होगी। इसमें स्टोरेज के लिए आपको फ्रीजर सेक्सशन में 3 शेल्फ, 4 डोर बास्केट, वेजिटेबल बॉर्स और 2 ड्रॉर मिल जाएंगे। वहीं, फ्रीजर सेक्शन में 4 शेल्फ, 4 डोर बास्केट और 1 ड्रॉर दिया गया है। यह 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए एक सही विकल्प हो सकता है। अगर इसमें कोई परेशानी आती है तो स्मार्ट डायग्नॉसिस की मदद से उसका पता आसानी से लगाया जा सकता है। इसी के साथ ऐक्सप्रेस फ्रीज सुविधा चीजों को कम समय में अच्छी तरह से जमाने में मदद करेगी। मल्टी एयरफ्लो के साथ फ्रिज के हर हिस्से में एक समान तरह से कूलिंग होगी और एडजेस्टेबल शेल्फ को अपनी जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 694 लीटर
  • कलर- प्लैटिनम सिल्वर
  • डीफ्रॉस्ट- ऑटो डीफ्रॉस्ट
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • शेल्फ- मजबूत कांच
  • सालाना ऊर्जा खपत- 274 Kilowatt Hours

खूबियां

  • इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 424 लीटर और फ्रीजर क्षमता 270 लीटर है।
  • दरवाजा ठीक से बंद न होने या लंबे समय तक खुला रहने पर आपको अलर्ट करेगा।
  • ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट फ्रिज में किटाणुओं को पनपने से रोकेगी। 

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स ने शिकायत की है कि इसपर आसानी से डेंट पड़ गए हैं। 


फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

LG 694 L Frost-Free Smart Inverter Compressor Side-By-Side Refrigerator

Rs. 105290

Get This

अब समझिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

आपने Samsung, LG, Electrolux और Haier के फोर डोर Refrigerators के विकल्पों को तो देख लिया अब एक तालिका के साथ इनके बीच के अंतर को समझ लेते हैं।

ब्रांड व मॉडल

क्षमता

कंप्रेसर

खासियत

Haier

(HRB-600MGU1)

520 लीटर

ट्रिपल इन्वर्टर

मैजिक कन्वर्टेबल जोन

LG

(GL-B257HDS3)

650 लीटर

स्मार्ट इन्वर्टर

डोर कूलिंग+

Electrolux

(EQE5600B-S)

564 लीटर

इन्वर्टर

डोर अलार्म

Samsung

(RF71DB9950QDTL)

550 लीटर

डिजिटल इन्वर्टर

वाईफाई कनेक्टिविटी

LG

(GC-B257SLUV)

694 लीटर

स्मार्ट इन्वर्टर

हायजीन फ्रेश+

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या 4 डोर रेफ्रिजरेटर साइड बाय साइड मॉडल से अलग होते हैं?

हां, 4 डोर और साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर में मुख्य अंतर लेआउट और स्टोरेज का है। साइड-बाय-साइड में ऊपर से नीचे तक दो लंबे वर्टिकल सेक्शन होते हैं। वहीं, 4-डोर मॉडल में ऊपर एक चौड़ा फ्रिज सेक्शन और नीचे दो अलग फ्रीजर या फ्लेक्सिबल जोन होते हैं, जो बड़े बर्तनों के लिए अधिक जगह देते हैं।

किन ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी के 4 डोर रेफ्रिजरेटर मिल जाएंगे?

आपको Haier, Samsung, LG और Electrolux जैसे ब्रांड्स के पास बढ़िया क्वालिटी के 4 डोर रेफ्रिजरेटर मिल जाएंगे। इनके मॉडल्स अपने बड़े स्टोरेज, एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी और आधुनिक डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। इनमें फ्लेक्सिबल जोन और स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं, जो बड़े परिवारों के लिए स्टाइल और उपयोगिता का सही बैलेंस हो सकते हैं।

4 डोर रेफ्रिजरेटर की कीमत रेंज क्या होती है?

भारत में 4-डोर रेफ्रिजरेटर की कीमत आमतौर पर ₹80,000 से शुरू होकर ₹1,50,000 या उससे अधिक तक जा सकती है। Haier जैसे ब्रांड किफायती विकल्प देते हैं, जबकि Samsung और LG के स्मार्ट फीचर्स और बड़े कैपेसिटी वाले मॉडल्स की कीमत ₹1.5 लाख से ₹2.5 लाख के बीच हो सकती है।

You May Also Like