जब भी बात आती है घर पर कम समय में और आसानी से कपड़ों को धोने व सुखाने की तो लगभग हर कोई आजकल वॉशिंग मशीन पर ही भरोसा करता है। आजकल बाजार में मिलने वाली कई तरह की वॉशिंग में लगभग हर किसी में आपको ड्रायर की भी सुविधा मिल जाएगी, जो कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाने का काम करते हैं। इसी कड़ी में हम आपके लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर मिलने वाले बड़े ब्रांड्स के Dryer Washing Machines के विकल्प लेकर आए हैं, जो घर के लिए सही पसंद साबित हो सकते हैं। फुली ऑटोमैटिक संचलान वाली ये वॉशिंग मशीन अलग-अलग क्षमता के साथ आती हैं और साथ ही इनमें आपको फ्रंट व टॉप दोनों तरह के मॉडल देखने को मिल जाएंगे। Haier, Samsung, LG, IFB और Bosch जैसे ब्रांड्स की ये वॉशिंग मशीन ऊर्जा कुशल संचालन, कई वॉश साइकिल, हाई स्पीड मोटर और अन्य कई सुविधाओं से लैस होंगी। फिर चाहे रोजाना पहने जाने वाले कपड़े हो या नाजुक कपड़े; इनमें आप हर तरह की लॉन्ड्री को आसानी से साफ कर सकेंगे।
Haier 8 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine
Check Price on Amazon8 किलोग्राम क्षमता वाला यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन हायर ब्रांड की है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। 780 RPM की मोटर के साथ आने वाली इस ड्रायर वॉशिंग मशीन में कपड़ों को कम समय में धोया व सुखाया जा सकता है। इसमें आपको वॉश, रिंद, टब ड्राय, स्मार्ट, सोक, डेलिकेट और क्विक जैसे 8 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। पुरी तरह से स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने ड्रम के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहेगी। इसमें दिया गया Oceanus Wave ड्रम मजबूत पानी की लहरें बनाता है जो कपड़ों को गहराई से साफ करती हैं और उनपर कोमल रहते हुए गंदगी को हटाती हैं। इसमें लगे ड्यूअल मैजिक फिल्टर लिंट और फुलाव को पकड़ लेते हैं, जिससे कपड़े साफ रहते हैं और टब ताजा और स्वच्छ भी बना रहता है। इसमें दी गई नीयर जीरो प्रेशर सुविधा पानी के कम दबाव के बावजूद टब को कम समय में भर सकती है। यह वॉशिंग मशीन कपड़ों पर नाजुक और दागों पर मजबूत तरह से काम करते हुए बेहतरीन परिणाम दे सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- मॉडल- ETL80-AES5:PUNE
- वोल्टेज- 220 Volts
- पुश बटन कंट्रोल
- कलर- ब्राउन ग्रे
- फजी लॉजिक
- कोल्ड वॉटर फीड
- ऑटो रीस्टार्ट
खूबियां
- छोटे से लेकर बड़े परिवार के लिए यह वॉशिंग मशीन सही पसंद साबित हो सकती है
- इसमें एक सामान्य लोड को 40 मिन में धोया-सुखाया जा सकता है
- इसमें पानी का लेवल लोड के हिसाब से अपने आप सेट हो सकता है
- चाइल्ड लॉक के साथ बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सकता है
- यह वोल्टेज प्रोटेक्शन की सुविधा के साथ आती है
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई कमी नहीं बताई है
Haier 8 Kg, Oceanus Wave Drum, 15 Min Quick Wash, Magic Filter, 8 Wash Programs, Fully Automatic Top Load Washing Machine (ETL80-AES5)
Rs. 17490
Samsung 9 kg, 5 star, AI EcoBubble, Super Speed, Wi-Fi, Hygiene Steam with Inbuilt Heater, Digital Inverter, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
Check Price on Amazonसैमसंग की यह वॉशिंग मशीन 9 किलोग्राम क्षमता और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है। यह एक फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जिसमें ड्रायर भी दिया गया है। 1400RPM की मोटर के साथ आने वाली इस वॉशिंग मशीन में कपड़ों को कम समय में धोया व सुखाया जा सकता है। इसमें आपको सूपर स्पीड, क्विक वॉश15, बेडिंग, ई-कॉटन, कॉटन, कलर, ड्रम क्लीन+, हाईजीन स्टीम और सूपर स्पीड जैसे कुल 14 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। इसमें आपको इंट्यूटिव इंटरफ़ेस और उपयोग में आसान जॉग डायल मिलेगा। यह AI कंट्रोल टच पैनल, कपड़े धोने के साइकिल को बेहतर बनाने, ऊर्जा की बचत और स्मार्ट होम इंटीग्रेशन के लिए एक बुद्धिमान कपड़े धोने का समाधान हो सकता है। इसके डायमंड ड्रम में, पानी के निकास छिद्र 25% छोटे हैं और प्रत्येक हीरे के आकार के गड्ढे में गहरे स्थित होते हैं। यह सतह कपड़ों की कोमल धुलाई के लिए एक उपयुक्त वातावरण प्रदान करती है। स्टेनलेस स्टील का ड्रम टिकाऊ, स्वच्छ और खरोंच प्रतिरोधी रहेगा। इसमें मिलने वाली AI Ecobubble टेक्नोलॉजी 45% तक बेहतर फैब्रिक केयर और AI एनर्जी मोड 70% ऊर्जा की बचत करने में मदद करते हैं। यह वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए सही पसंद साबित हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- मॉडल- WW90DG5U24AXTL
- वोल्टेज- 230 Volts
- ऐक्स्ट्रा रिंज
- स्मार्ट कंट्रोल
- बबल सोक
- डिले एंड
- चाइल्ड लॉक
खूबियां
- हाईजीन स्टीम कपड़ों से बैक्टेरिया और किटाणुओं को हटाने में मदद करती है
- हॉट ऐंड कोल्ड वॉश के लिए इसमें इन-बिल्ट हीटर दिया गया है
- वाईफाई कनेक्टिविटी की मदद से इसे स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं
- ईजी आयर्न के साथ कपड़ों में ज्यादा सिलवटे नहीं आएंगी
- रैट प्रोटेक्शन मैश और रस्टप्रूफ बॉडी इसे काफी टिकाऊ बनाती हैं
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की इंस्टॉलेशन सर्विस से नाखुश हैं
Samsung 9 kg, 5 star, AI EcoBubble, Super Speed, Wi-Fi, Hygiene Steam with Inbuilt Heater, Digital Inverter, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW90DG5U24AXTL, Inox)
Rs. 37990
IFB 7 Kg 5 Star with Deep Clean Technology, AI Powered, Fully Automatic Top Load Washing Machine
Check Price on Amazonयह फुली ऑटोमैटिक AI पावर्ड टॉप लोड वॉशिंग मशीन आईएफबी ब्रांड की है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली इस वॉशिंग मशीन की क्षमता 7 किलोग्राम है, जिसमें ड्रायर भी दिया गया है। इसकी खासियत है कि इसमें दिए गए न्यूरल नेटवर्क-आधारित एल्गोरिदम ऑटोमैटिक रूप से कपड़े के प्रकार और भार का पता लगाते हैं, फिर पानी के स्तर, धुलाई की प्रक्रिया और चक्र की अवधि को सेट करते हैं। यह कपड़ों पर घिसावट को कम करते हुए बेहतर सफाई सुनिश्चित करता है। इसमें दी गई डीप क्लीन टेक्नोलॉजी तीन शक्तिशाली धुलाई क्रियाओं (स्क्रबिंग, पंचिंग और मेकेनिकल मोशन) का संयोजन है। यह दागों को बेहतर ढंग से हटाता है। वहीं, कपड़ों को नुकसान पहुंचाए बिना तेल और ग्रीस जैसे कठिन दागों की गहरी सफाई भी सुनिश्चित करता है। इसकी 720RPM मोटर कपड़ों से पानी निकालती है, जिससे सुखाने का समय काफी कम हो जाता है। इसमें कुल 8+1 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं (मिक्स डेली, कॉटन, ऐक्सप्रेस 30, सिंथेटिक्स, डेलिकेट, बेबी वियर, यूनिफॉर्म, बल्की और टब क्लीन)। इनकी मदद से आसानी से अलग-अलग कपड़ों को धोया जा सकता है। यह वॉशिंग मशीन बेहतरीन सफ़ाई प्रदर्शन के लिए डिज़ाइन की गई है। यह तीन से चार लोगों के परिवारों के लिए बिल्कुल सही पसंद हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- IFB
- मॉडल- TL701MG1
- मटेरियल-स्टेनलेस स्टील
- सालाना ऊर्जा खपत- 220 Watts
- ऑटो लोड सेंसिंग
- वोल्टेज- 220 Volts
- पुश बटन कंट्रोल
- कलर- मेड ग्रे
खूबियां
- एक्वा एनर्जी डिटर्जेंट क्रिया को बढ़ाने के लिए हार्ड क्वालिटी के पानी को ट्रीट करता है
- यह 0.3 से 10 बार तक के पानी के दबाव पर काम करने के लिए डिज़ाइन की गई है
- एक्टिवमिक्स पानी और डिटर्जेंट को पहले से मिलाकर तेज़ और अधिक प्रभावी सफाई करता है
- टब क्लीन के साथ मशीन के टब की सफाई करना आसान रहेगा
- इसमें जिद्दी दागों को भी आसानी से साफ किया जा सकता है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने शिकायत की है कि यह ज्यादा पानी की खपत करती है
घर के ऐसे ही अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
IFB 7 Kg 5 Star with Deep Clean® Technology, AI Powered, Fully Automatic Top Load Washing Machine (TL701MG1, ActivMix, Aqua Energie, Med Grey)
₹18,690.00
Bosch 8KG 5 Star Fully-Automatic Front Loading Washing Machine
Check Price on Amazonयह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन बॉश ब्रांड की है। 8 किलोग्राम क्षमता 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन बड़े परिवार के लिए सही विकल्प हो सकती है। इसमें आपको क्विक 15/30 मिन, स्टीम/ऐंटी बैक्टेरिया, फ्रेशेन अप, शर्ट्स, जींस/डार्क वॉश, स्पोर्ट्सवियप, स्पिन/ड्रम, कॉटन, कॉटन 60°लेबल, सिंथेटिक्स, मिक्स लोड, डेलिकेट्स/सिल्क, वुल, ड्रम डिस्केल और रिंज जैसे 15 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। इसमें लगे सॉफ्टकेयर पैडल आपके कपड़ों को नाजुक तरह से धोते हुए उन्हें कटने-फटने से बचाते हैं, साथ ही गहरी सफाई भी करते हैं। इसमें लगी 1400RPM की मोटर बेहतर ड्रायिंग परिणाम देती है। इसका इंट्यूटिव डिस्प्ले कपड़े धोना आसान बनाता है। यह आपके पसंदीदा साइकिल को याद रखता है, और कोमल देखभाल के लिए कपड़े धोने की टिप्स भी प्रदान करता है। इसमें कंपन को खत्म करने के लिए थ्री सस्पेंशन लगे हुए हैं। बड़े परिवारों के लिए यह वॉशिंग मशीन सही पसंद रह सकती है। इसमें आपको मल्टीपल वॉटर प्रोटेक्शन की भी सुविधा मिलेगी, जो खराब क्वालिटी के पानी से कपड़ों को बचाने का काम करती है। वहीं, जरूरत पड़ने पर इसकी स्पीड को भी आसानी से कम किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bosch
- मॉडल- WAJ28260IN
- वोल्टेज- 220 Volts
- चाइल्ड लॉक
- इन-बिल्ट हीटर
- टच कंट्रोल
- मजबूत कांच का डोर
- टाइम डिले
खूबियां
- रीलोड फंक्शन के साथ बीच साइकिल में कपड़े ऐड किए जा सकते हैं
- एंटीबैक्टीरियल प्रोग्राम 60°C पर कपड़े धोता है
- AI ऐक्टिव वॉटर+ कपड़ों जमे डिटर्जेंट को हटाकर उन्हें लिंट मुक्त और साफ करती है
- ऐंटी रिंकल कपड़ों से सलिवटों को 50% तक कम करती है
- ऐंटी टैंगल की मदद से कपड़े 50% तक कम उलझते हैं
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को यह कम मजबूत लगी
Bosch 8 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine, AI ActiveWater, 15 Wash Programs, Removes 99.9% Germs with Steam, No Tangle or Wrinkle,White, WAJ28260IN
₹31,490.00
LG Smart Choice, 9 Kg (Wash) / 5 Kg (Dry), Ai Direct Drive Technology, Steam, TurboWash & Wi-Fi Fully Automatic Front Load Washer Dryer
Check Price on Amazonयह एलजी का वॉशर ड्रायर है जिसकी क्षमता 9 किलोग्राम (वॉश) और 5 किलोग्राम (ड्राय) है। 1200 RPM की मोटर के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन कपड़ों को कम समय में और अच्छी तरह सुखाने में मदद करती है। इसमें आपको कॉटन, कॉटन+, टर्बो वॉश 59, मिक्सड फैब्रिक, ईजी केयर, ऐलर्जी केयर, बेबी स्टीम केयर, डेलिकेट, हैंड/वुल, स्पीड 14, ड्राय ओन्ली, वॉश ड्राय, टब क्लीन और डाउनलोड साइकिल जैस वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। इसके टर्बोवॉश के तुरंत सोखने वाले पानी के स्प्रे और फिल्टरेशन मोशन के साथ धुलाई का समय केवल 59 मिनट तक कम किया जा सकता है, लेकिन प्रदर्शन में कोई कमी नहीं आएगी। वाईफाई कनेक्टिविटी वाली इस ThinQ वॉशिंग मशीन की खासियत है कि केवल एक ऐप से कहीं से भी, कभी भी इसको नियंत्रित और मॉनिटर किया जा सकता है। डिले टाइमर के साथ इसके ऑपरेशन को जरूरत के हिसाब से सेट भी किया जा सकता है।
6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव अपने यूनीक मोशन के साथ हर कपड़े के लिए बेहतरीन धुलाई प्रदर्शन प्रदान करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- मॉडल- FHD0905SWM
- शोर स्तर- 54db
- स्मार्ट कनेक्टिविटी
- LED डिस्प्ले
- स्टेनलेस स्टील ड्रम
- मैट फिनिश
- वॉटेज- 2100 Watts
खूबियां
- शॉकप्रूफ बॉडी की वजह से करंट लगने की समस्या कम हो जाएगी
- दरवाजा सही से बंद न होने पर डोर लॉक इंडीकेटर आपको अलर्ट करेगा
- चाइल्ड लॉक के साथ बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सकता है
- इसे एक बार में बड़ी मात्रा में कपड़े धोने की ज़रूरत को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है
- यह सर्दियों और बारिश के मौसम में कपड़ों को जल्दी सुखाने में यह मदद कर सकती है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ हाई एरर रेट की शिकायत की है
LG Smart Choice, 9 Kg (Wash) / 5 Kg (Dry), Ai Direct Drive Technology, Steam, TurboWash & Wi-Fi Fully Automatic Front Load Washer Dryer (FHD0905SWM, Intelligent & Convenient Fabric Care, Middle Black)
₹54,990.00
जानिए इन ड्रायर वॉशिंग मशीन मॉडल्स के बीच का अंतर
|
ब्रांड व मॉडल |
प्रकार |
क्षमता |
खासियत |
वॉश साइकिल |
|
Haier (ETL80-AES5:PUNE) |
टॉप लोड |
8 किलोग्राम |
ओशनस वेव ड्रम |
8 |
|
Samsung (WW90DG5U24AXTL) |
फ्रंट लोड |
9 किलोग्राम |
AI ईकोबबल |
14 |
|
IFB (TL701MG1) |
टॉप लोड |
7 किलोग्राम |
ऑटो लोड सेंसिंग |
8+1 |
|
Bosch (WAJ28260IN) |
फ्रंट लोड |
8 किलोग्राम |
इन-बिल्ट हीटर |
15 |
|
LG (FHD0905SWM) |
फ्रंट लोड |
9 किलोग्राम |
वाईफाई कनेक्टिविटी |
14 |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
