क्या आपका फ्रिज पुराना हो गया है या परिवार में लोग बढ़ गए हैं, जिस वजह से फ्रिज छोटा पड़ रहा है? तो आप डबल डोर फ्रिज के बारे में विचार कर सकते हैं। अच्छी स्टोरेज कैपेसिटी वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर सिंगल डोर फ्रिज के मुकाबले ज्यादा स्पेशियस होते हैं। यानी इसमें आप जरूरत भर की काफी सारी खाने-पीने चीजें रख सकते हैं। अगर आपके परिवार में ज्यादा लोग हैं, तो आपके लिए डबल डोर फ्रिज ही बेहतर विकल्प रहेगा, जिसमें आप ढेर सारा सामान आसानी से रख पाएंगे। इन डबल डोर फ्रिज की सबसे अच्छी बात यह होती है कि ये प्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जिस वजह से इनमें कूलिंग बेहतर तरीके से होती है और इनमें रखी सब्जियां और फल कई दिनों तक फ्रेश रह सकती हैं। यहां पर कुछ डबल डोर रेफ्रिजरेटर के विकल्प दिए जा रहे हैं, जिनमें से किसी एक को आप अपने हाउस ऑफ एप्लाइंसेस के लिए चुन सकते हैं।
घर के लिए कैसे चुनें सही डबल डोर रेफ्रिजरेटर?
- क्षमता- डबल डोर रेफ्रिजरेटर भी अलग-अलग कैपेसिटी में मिलते हैं। ऐसे में अपनी जरूरत और परिवार के सदस्यों के अनुसार रेफ्रिजरेटर का चुनाव करें। 200-300 लीटर की क्षमता वाला Refrigerators छोटे से लेकर मध्यम परिवार के लिए उपयुक्त हो सकता है।
- ऊर्जा दक्षता- किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की ऊर्जा दक्षता 1, 2, 3, 4, 5 स्टार रेटिंग के आधार पर मापी जाती है। एनर्जी रेटिंग जितनी अधिक होगी उसकी ऊर्जा खपत उतनी ही कम होगी। इसलिए घर के लिए 3, 4 या 5 स्टार रेफ्रिजरेटर का ही चुनाव करें।
- ब्रांड- घर के लिए हमेशा प्रतिष्ठित ब्रांड के ही रेफ्रिजरेटर का चुनाव करें।
- वारंटी: हमेशा अच्छी वारंटी वाला ही रेफ्रिजरेटर चुनें, जिससे भविष्य में कोई खराबी होने पर उसे बिना परेशानी के ठीक कराया जा सके।
- फ्रॉस्ट-फ्री तकनीक- ऐसा रेफ्रिजरेटर चुनें जो फ्रॉस्ट-फ्री टेक्नोलॉजी के साथ मिलता है, क्योंकि इस तरह के रेफ्रिजरेटर बर्फ निर्माण को रोकते हैं और इनको ज्यादा रखरखाव की आवश्यकता नहीं होती है।
- कूलिंग सिस्टम- मल्टी-एयर फ्लो सिस्टम या डुअल कूलिंग सिस्टम वाले रेफ्रिजरेटर बेहतर शीतलन प्रदान करते हैं और भोजन को लंबे समय तक ताज़ा रखते हैं। ऐसे में घर के लिए रेफ्रिजरेटर लेते समय कूलिंग सिस्टम के बारे में भी अच्छे से जान लें।
