Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

भारत में मिलने वाले बेहतरीन डिशवॉशर ब्रांड्स के साथ शीशे की तरह चमक सकते हैं बर्तन!

बर्तनों को अच्छी तरह से चमकाने और सुखाने के लिए अमेजन पर उपलब्ध हैं बड़े ब्रांड्स के दमदार डिशवॉशर जो ऊर्जा कुशलता और पानी की बचत करते हुए आपके काम को बना सकते हैं आसान। यहां देखिए कुछ विकल्प और जानिए उनकी खासियतें।

भारत में मिलने वाले अच्छे डिशवॉशर ब्रांड्स
भारत में मिलने वाले अच्छे डिशवॉशर ब्रांड्स

डिशवॉशर एक ऐसी मशीन होती है जो पानी के जोरदार प्रेशर, डिटर्जेंट और उच्च तापमान के जेट का उपयोग करके बर्तन, कटलरी और कुकवेयर को साफ कर सकती है ताकि खाने के अवशेष हट जाएं। मार्केट में वैसे तो कई ब्रांड्स डिशवॉशर देखने को मिलते हैं जिनके कई विकल्प आपको अमेजन पर देखने को भी मिल जाएंगे, जिनकी जानकारी हम आपको यहां देने जा रहे हैं। अगर बात की जाए भारत में मिलने वाले डिशवॉशर के लोकप्रिय ब्रांड्स की तो इस सूची में Bosch, IFB, MIDEA, Faber और Godrej जैसे नामों को शामिल किया जा सकता है। तो अगर आप भी घर में आए दिन लगने वाले बर्तनों का ढेर से परेशान हैं या घर में काम करने वाली सहायिका आए दिन छुट्टी ले लेती है और अगर आपको कांच के नाजुक बर्तनों और क्रॉकरी को हाथ से धोने में डर लगता है तो एक बढ़िया ब्रांडेड डिशवॉशर सही विकल्प साबित हो सकता है।वहीं, घर में इस्तेमाल करने के लिए अन्य उपकरणों की जानकारी आपको हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर मिल सकती है। 

अमेजन पर मिलने वाले भारत के हाई क्वालिटी डिशवॉशर ब्रांड्स

अगर हम बात करें भारत में अमेजन पर मिलने वाले डिशवॉशर के हाई क्वालिटी ब्रांड्स की तो किसी एक को सबसे अच्छा कहना मुश्किल हो सकता है, हालांकि Bosch, IFB, MIDEA, Faber और Godrej जैसे ब्रांड्स को लोगों ने काफी पसंद किया है, जिनके बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।

ब्रांड

Bosch

Faber

Godrej

MIDEA

IFB

टार्गेट मार्केट

प्रीमियम, उच्च-स्तरीय और लग्जरी किचन

मिड रेंज, बजट अनुकूल और मजबूत सुविधाओं के साथ

बजट से लेकर मध्यम श्रेणी तक, भारतीय रसोई की ज़रूरतों को पूरा करता है

बजट के अनुकूल, पैसा वसूल 

मध्यम श्रेणी, कीमत और प्रदर्शन में संतुलन

शोर स्तर

44db तक

48-55db तक

49db तक

49db तक

49-52db

पानी व ऊर्जा कुशलता

ज्यादातर मॉडल्स A++ या A+++ रेटिंग के साथ

सामान्यत ऊर्जा-कुशल, A+ या A++ रेटिंग के साथ

इको मोड जैसी सुविधाएं पानी और ऊर्जा बचाने में मदद करती हैं

एनर्जी सेविंग प्रोग्राम के साथ डिज़ाइन किया गया

इको वॉश जैसी सुविधाओं के साथ ऊर्जा कुशल मॉडल

ड्राइिंग टेक्नोलॉजी

ऑटो एयर ड्राइंग टेक्नोलॉजी

हाई टेंप्रेचर स्टीम ड्राइंग

ड्राइंग के लिए इन-बिल्ट हीटर

ज्यादा तापमान पर वॉशिंग व ड्राइंग

टर्बो या ऐक्टिव ड्राइंग टेक्नोलॉजी

खास खूबी

ऐक्वा सेंसर, लोड सेंसर व ईको साइलेंस ड्राइव

पावर 3D

क्रिस्टल लाइट UV टेक्नोलॉजी व ऐक्स्ट्रा हाईजीन फंक्शन

पावर-ऑफ मेमोरी व चाइल्ड लॉक

360 डिग्री स्प्रे आर्म, वॉटर सॉफ्टिनिंग व सेल्फ क्लीनिंग

प्लेस सेटिंग्स

12-14 तक

8-14 तक

8-13 तक

8-13 तक

12-16 तक

कीमत

करीब ₹45,000 से लेकर ₹60,000 तक

करीब ₹30,000 से लेकर ₹50,000 तक

करीब ₹30,000 से लेकर ₹40,000 तक

करीब ₹25,000 से लेकर ₹50,000 तक

करीब ₹30,000 से लेकर ₹55,000 तक

खासियतें तो जान लीं, अब देखते हैं इन्हें ब्रांड्स के कुछ अच्छे डिशवॉश मॉडल्स को जो आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।

Top ProductsFeatureRating
Bosch 13 Place Setting Dishwasher with Intensive Kadhai Program6 वॉश प्रोग्राम्स4.1
Faber 12 Place Settings Free Standing Dishwasher रिमूवेबल रैक 4.2
Godrej Eon Dishwasher | 8 Place Setting Counter-Top ऐंटी-बैक्टेरियल फिल्टर3.9
MIDEA 8 Place Setting Countertop Dishwasherकाउंटरटॉप डिजाइन3.8
IFB 15 Place Settings with DeepClean Technology Freestanding Dishwasherटर्बो ड्राय 3.6
01

Bosch 13 Place Setting Dishwasher with Intensive Kadhai Program

Check Price on Amazon

13 प्लेस सेटिंग वाला यह डिशवॉशर Bosch ब्रांड का है, जिसे खासकर भारतीय किचन के लिहाज से डिजाइन किया गया है। इसकी खासियत है कि इसमें लगभग हर तरह के बर्तनों को आसानी से धोया जा सकता है और उन्हें अलग से खंगालने की जरूरत भी नहीं होगी। इसकें Intensive Kadhai प्रोग्राम के साथ आप 70°C वाले पानी में बर्तनों को धो सकते हैं, जिसमें तेल-मसाले की चिकनाई व गंध भी आसानी से निकाली जा सकती है। इसके 6 वॉश प्रोग्राम्स में प्री-रिंज़, एक्सप्रेस स्पार्कल, ऑटो 45-65°C, ईको 50°C और क्विक 45°C जैसे विकल्प भी शामिल हैं। यह डिशवॉशर 9.5 लीटर पानी के साथ बर्तनों को साफ कर सकता है, जबकि हाथ से पानी धोने में 160 लीटर तक पानी लगता है। इसमें करीब 1 घंटे में बर्तनों को धोया व सुखाया जा सकता है। वहीं, ग्लास केयर टेक्नोलॉजी कांच के बर्तनों व क्रॉकरी को नाजुकता के साथ साफ करेगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Bosch
  • मॉडल- ‎SMS66GW01I
  • शोर स्तर- ‎44 dB
  • मेटेरियल- स्टेनलेस स्टील
  • पुल हैंड हैंडल
  • ऊर्जा खपत- ‎292 Kilowatt Hours/वर्ष
  • वार्निश्ड फिनिश

खूबियां

  • टच पैनल व डिजिटल डिस्प्ले के साथ इसे इस्तेमाल करने में परेशानी नहीं होगी। 
  • ऐडिशनल कटलरी बॉक्स में कांटा, चम्मच व छूरी को धोया जा सकता है।
  • हाप लोड के साथ कम बर्तनों को भी साफ किया जा सकता है। 

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई। 

कैसे अन्य ब्रांड्स से बेहतर हो सकता है?

डिशवॉशर की श्रेणी में बॉश एक जाना-माना नाम है जिसका इंटेंसिव कढ़ाई प्रोग्राम इसे भारतीय किचन के लिहाज से सबसे अच्छा बनाता है। इसके साथ बर्तनों को खंगाले बिना ही आसानी से तेल-मसाले वाले दागों को भी अच्छी तरह से साफ किया जा सकता है और ये काफी ऊर्जा कुशल हो सकते हैं और कम समय में भी इनमें बर्तन आसानी से धुल जाएंगे।

Bosch 13 Place Setting (fits up to 70 utensils) Free-Standing Dishwasher for Indian Utensils | Hygiene+ & Intensive Kadhai Program (SMS66GW01I, White, Inbuilt Heater, Removes 99.9% Germs)

Rs. 44000

Get This
02

Faber 12 Place Settings Free Standing Dishwasher

Check Price on Amazon

यह Faber का 12 प्लेस सेटिंग्स वाला डिशवॉशर है। इसमें आपको इंटेंसिव, सेल्फ क्लीन, ईको, 90 मिनट, ग्लास और रैपिड जैसे 6 वॉश साइकिल विकल्प मिल जाएंगे; जिन्हें जरूरत व बर्तनों के हिसाब से सेट किया जा सकता है। आसान इस्तेमाल के लिए इसमें रिमूवेबल रैक दि गए हैं, जिनपर बड़े बर्तन रखने के लिए ऊंचाई को सेट किया जा सकता है जगह का बचाव करने के लिए रैक को मोड़ा भी जा सकता है। इसके लगभग 10 लीटर पानी इस्तेमाल करते हुए बर्तनों को धो सकेंगे, जिससे पानी की भी बचत हो सकती है। हाफ लोड सुविधा आपको सफाई प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति देती है, भले ही बर्तन लोड पूरा न हुआ हो। यह पानी को 69°C तक गर्म करता है, जिससे कीटाणु और बैक्टीरिया आसानी से निकल जाते हैं और दाग-धब्बे आसानी से धुल जाते हैं। पानी के रिसाव से सुरक्षा के लिए इसमें इलेक्ट्रॉनिक एक्वा स्टॉप, बढ़िया प्रदर्शन के लिए सॉल्ट ऐंड रिंज इंडीकेटर दिए गए हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Faber
  • मॉडल- FFSD 6PR 12S
  • कलर- निओ ब्लैक
  • वोल्टेज- 220 Volts
  • केबल की लंबाई- 2 मीटर
  • डिस्प्ले- LED
  • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

खूबियां

  • इसके संचालन को जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है।
  • जेट और उच्च तापमान का उपयोग करके बेहतर व स्वच्छ सफाई मिलती है।
  • 6 लोगों तक के परिवार के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी सफाई क्षमता को लेकर खुश नहीं हैं। 

कैसे अन्य ब्रांड्स से बेहतर हो सकता है?

अगर आप बजट में फिट होने वाले डिशवॉश की तलाश में हैं तो यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। छोटे परिवारों के लिए माइडिया के पास काफी अच्छे विकल्प मिल जाएंगे। ये पान की बचत करने के लिहाज से काफी अच्छा विकल्प हो सकते हैं और इनमें धुले बर्तनों से कीटाणु और बैक्टीरिया आसानी से निकल सकते हैं।

Faber 12 Place Settings Dishwasher (FFSD 6PR 12S, Neo Black, Best Suited for Indian Kitchen, Hygiene Wash)

₹29,399.00

Get This
03

Godrej Eon Dishwasher | 8 Place Setting Counter-Top

Check Price on Amazon

यह Godrej Eon डिशवॉशर है जो 8 प्लेस सेटिंग्स के साथ आता है, और इसे आसानी से काउंटर के ऊपर भी रखा जा सकता है। छोटे परिवारों के लिए एक आदर्श विकल्प हो सकता है। इसकी एक प्लेस सेटिंग में 8 से 12 कटलरी और बर्तन रखे जा सकते हैं; जिनमें बड़ी डिनर प्लेट, गिलास, बर्तन, कड़ाही और पतीला शामिल हैं। भारतीय रसोई के लिए यह एकदम सही डिशवॉश हो सकता है। सूखे भोजन से बहुत गंदे बर्तनों को यह आसानी से धोस सकता है। इसका 70°C तक का उच्च तापमान स्वच्छता और रोगाणु मुक्त धुलाई सुनिश्चित करता है। इसके साथ ऊर्जा और पानी की बचत हो सकती है, और सामान्य रूप से गंदे टेबलवेयर के हल्के भार के लिए यह उपयुक्त हो सकता है। इसमें लगा ऐंटी-बैक्टेरियल फिल्टर बर्तनों पर 99.99% तक बैक्टीरिया की बढ़त को रोक सरता है और आंतरिक कैबिनेट को भी सफाई बनाए रखेगा। आप इसकी वॉश साइकिल को 1 घंटे से लेकर 24 घंटे तक डिले भी कर सकते हैं। इस डिशवॉशर की खासियत है कि यह न्यूनतम शोर के साथ साफ बर्तन को साफ कर सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- ‎Godrej
  • मॉडल- ‎DWT EON MGNS 8C NF SKBK
  • ऊर्जा खपत- ‎1620 Watts
  • सेटिंग्स- 7
  • वॉटेज- 1500 Watts
  • फ्रिक्वेंसी- ‎50 Hz
  • पानी की खपत- 8 लीटर

खूबियां

  • हल्के गंदे बर्तनों के लिए कम समय में धुलाई के लिए क्विक 35 की सुविधा दी गई है।
  • सेल्फ क्लीन फीचर के साथ अंदर वाले हिस्से को साफ किया जा सकता है।
  • ईको वॉश फीचर पानी व ऊर्जा की बचत करने में मदद करेगा। 

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसमें एरर आनी की शिकायत की है। 

कैसे अन्य ब्रांड्स से बेहतर हो सकता है?

गोदरेज का यह डिशवॉशर काउंटरटॉप डिजाइन वाला है जो छोटे साइज के रसोईघरों के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी खासियत है कि यह उन बर्तनों को भी आसानी से साप कर सकता है जिनपर जमी गंदगी सूख गई हो और यह कम-से-कम आवाज के साथ काम करेगा। इसमें आपको हल्के गंदे बर्तनों को भी कम समय में धोने की सुविधा मिल जाएगी।

Godrej Eon Dishwasher | 8 Place Setting Counter-Top | Compact with an In-built heater (DWT EON MGNS 8C NF SKBK, Silky Black) | Perfect for Indian kitchens: Smaller families and Bachelors

Rs. 20990

Get This
04

MIDEA 8 Place Setting Countertop Dishwasher

Check Price on Amazon

काउंटरटॉप डिजाइन और 8 प्लेस सेटिंग्स वाला यह डिशवॉशर MIDEA ब्रांड का है। इसमें आपको इंटेंसिव, नॉर्मल, ECO, ग्लास, रैपिड और 90 मिनट जैसे वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे; जिनकी मदद से बर्तनों को धोया व सुखाया जा सकता है। कम आवाज के साथ काम करने वाला यह डिशवॉशर के लिए आपके किचन के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके ग्लास मोड की मदद से आप नाजुक कांच के बर्तनों व महंगी क्रॉकरी को आसानी से धो सकेंगे। इसमें दिए गए पावर-ऑफ मेमोरी फंक्शन के साथ आप बिजली जाने पर पुरानी सेटिंग पर चालू कर सकेंगे। वहीं, इसके संचालन को 24 घंटे तक डिले भी किया जा सकता है। इसकी खासियत है कि इसमें बर्तन 70 डिग्री सेल्सियस तापमान पर धुलते हैं, जिस वजह से अच्छी तरह साफ होने के साथ-साथ उनपर जमा किटाणू व बैक्टेरिया भी खत्म हो सकते हैं। छोटे परिवारों के लिए यह डिशवॉशर अच्छा विकल्प हो सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- MIDEA
  • मॉडल- ‎MDWTT0802D(B)IN
  • LED डिस्प्ले
  • वोल्टेज- ‎220 Volts
  • पानी की खपत- ‎8 Gallons/घंटे
  • ग्लॉसी फिनिश
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 55 x 50 x 59 सेंटमीटर

खूबियां

  • छोटे आकार वाले रसोईघर के लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। 
  • इसमें करीब 160 मिनट में बर्तनों की गहरी सफाई की जा सकती है। 
  • इसे भारतीय किचन की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

कमी

  • अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई खास कमी नहीं बताई है। 

कैसे अन्य ब्रांड्स से बेहतर हो सकता है?

जिन लोगों के घरों में रोजाना कांच के बर्तन या महंगी क्रॉकरी इस्तेमाल होती है उनके लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें बर्तन 70 डिग्री सेल्सियस तापमान पर साफ हो सकते हैं, जिस वजह से ये बर्तनों को धोएगा तो है ही, साथ-साथ उन्हें स्वच्छ बनाने में भी मददगार रहेगा।

Midea 8 Place Setting Countertop Dishwasher, 6 Wash Programs, Intensive Wash, Water Efficient (Portable Table Top, Compact Design, Suitable for Indian Utensils, Small Family Use)

Rs. 17990

Get This
05

IFB 15 Place Settings with DeepClean Technology Freestanding Dishwasher

Check Price on Amazon

इस IFB डिशवॉशर में आपको 15 प्लेस सेटिंग्स देखने को मिलेंगी, जिसमें आप आसानी से 6 लोगों के परिवार के बर्तन धोए जा सकते हैं। इसकी A++ रेटिंग दर्शाती है कि उच्च ऊर्जा-कुशलता के साथ पंप और मोटर बिजली बचाते हैं और धुलाई का समय कम कर सकता है। इसमें एक बार में 6 कोटरी, 8 ग्लास, 40 चम्मच/कांट/छूरी, 6 कप, 12 बड़ी प्लेट, 6 छोटी प्लेट, 1 कढ़ाई, 1 कूकर, 1 चाय का बर्तन, 2 छन्नी, 6 डिब्बे और 1 तवा धोए जा सकते हैं। यह डिशवॉशर 12 लीटर/किलोग्राम/साइकिल पानी का इस्तेमाल करता है, जिससे 66 लीटर या 3 बाल्टी पानी की बचत हो सकती है। इसमें दी गई डीप क्लीन टेक्नोलॉजी के साथ बर्तनों को गहराई से साफ किया जा सकता है और वे अछ्छी तरह से सूख भी जाएंगी। इसके 70 डिग्री हॉट वॉटर वॉश के साथ पानी गर्म होने के बाद बर्तनों को साफ करता है, जिससे बैक्टेरिया व किटाणू भी खत्म हो जाते हैं। इसमें दिए गए ऐंटी बैक्टेरियल फिल्टर बर्तनों को पूरी तरह से बैक्टेरिया मुक्त रखेगा। वहीं, बिल्ट-इन वॉटर सॉफ्टनर हार्ड क्वालिटी के पानी को ट्रीट करने के बाद बर्तनों को साफ करेगा। इसके दो बड़े शक्तिशाली स्प्रे आर्म्स हर कोने तक पहुंच सकते हैं, जिससे सभी प्रकार के बर्तनों की गहरी और संपूर्ण सफाई सुनिश्चित होगी। एडजेस्टेबल रैक और फोल्डेबल टाइन आपको बड़े बर्तन, लंबे ग्लास या अजीब आकार के बर्तन आसानी से लोड करने की सुविधा देंगे। वहीं, टर्बो ड्राय एक पंखे को सक्रिय कर सकता है जिससे उन्हें सुखाने की प्रक्रिया तेज और अधिक प्रभावी हो जाती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- IFB
  • मॉडल- Neptune VX15
  • शोर स्तर- ‎52 dB
  • LED डिस्प्ले
  • वोल्टेज- ‎220 Volts
  • ऊर्जा खपत- 1900 Watts
  • फ्रीस्टैंडिंग

खूबियां

  • फ्लेकसी वॉश के साथ कम व ज्यादा दोनों तरह के लोड को साफ किया जा सकता है।
  • इसमें कढ़ाई से लेकर क्रॉकरी हर तरह के बर्तनों को आसानी से धोया जा सकत है।
  • हाईजीन स्टीम के साथ बर्तन सफाई के साथ साफ हो सकते हैं। 

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को यह कम पैसा वसूल लगा।

कैसे अन्य ब्रांड्स से बेहतर हो सकता है?

जिन घरों में ज्यादा बर्तन गंदे होते हैं या जिनका परिवार बड़ा है उनके लिए यह काफी अच्छा रह सकता है। इसमें कढ़ाई से लेकर क्रॉकरी हर तरह के बर्तनों को आसानी से धोया व सुखाया जा सकता है।  ऐंटी बैक्टेरियल फिल्टर बर्तनों को पूरी तरह से बैक्टेरिया मुक्त रखने में मुक्त कर सकती है।


IFB 15 Place Freestanding Dishwasher with DeepClean® Technology, 3rd Cutlery Tray, 70°C Hot Water Wash, Turbo Drying, Anti-Bacterial Filter, Perfect for Indian Utensils (Neptune VX15, Dark Silver)

₹47,990.00

Get This

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

भारत में मिलने वाले अच्छे डिशवॉशर ब्रांड कौन-से हैं?

अगर हम बात करें अमेजन पर मिलने वाले अच्छे क्वालिटी के डिशवॉशर ब्रांड की तो इस सूची में IFB, Bosch, MIDEA, Faber और IFB को शामिल किया जा सकत है; जिन्हें लोगों ने भी काफी पसंद किया है।

क्या भारतीय किचन के लिए डिशवॉशर सही विकल्प रहेगा?

हां, भारतीय रसोई के लिए डिशवॉशर एक अच्छा विकल्प है, खासकर आधुनिक मशीनों में शक्तिशाली जेट और उच्च तापमान होते हैं जो भारतीय बर्तनों पर लगे तेल और मसाले के जिद्दी दागों को भी साफ कर सकते हैं। यह समय और पानी बचाने के साथ-साथ बड़े परिवारों के लिए भी सुविधाजनक होता है।

अमेजन पर डिशवॉशर किस कीमत में मिलेगा?

अमेजन पर डिशवॉशर की कीमत ब्रांड, मॉडल, क्षमता व खूबियों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है; हालांकि एक अच्छे ब्रांड का विकल्प आपको ₹30,000-₹50,000 तक मिल सकता है।

You May Also Like