अमेजन ने अपनी सबसे ज्यादा डिस्काउंट और डील्स वाली प्राइम डे सेल की तारीखों का ऐलाना कर दिया है। बता दें कि, यह सेल 12 जुलाई से शुरू होकर 14 जुलाई 2025 तक चलने वाली है। इस दौरान अमेजन के प्राइम मेंबर्स तमाम डील्स, डिस्काउंट और ऑफर्स का लाभ ले सकते हैं। यह सेल 12 जुलाई की मध्यरात्रि 12:00 बजे से शुरू होकर 14 जुलाई की रात 12:00 बजे तक चलने वाली है। भारत में ऐसा पहली बार होगी कि, यह सेल 2 नहीं बल्कि पूरे तीन दिनों तक लाइव रहने वाली है। इस बीच आपको ना सिर्फ अलग-अलग कैटेग्री और प्रोडक्ट्स पर अच्छी छूट मिल सकती है, बल्कि आप कई बैंक ऑफर्स, नो कॉस्ट EMI व अन्य डील्स का लाभ भी ले सकते हैं। यह Amazon Prime Day 2025 Sale आपके घर के लिए उपयोगी रहने वाले हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की श्रेणी पर भी कई शानदार डील्स देने वाली है। जिसके जरिए ही आप एयर कंडीशनर पर कुछ बेहतरीन डिस्काउंट और डील्स का लाभ ले पाएंगें।
अमेजन प्राइम डे सेल 2025 के ऑफर्स और डिस्काउंट
12 जुलाई 2025 से लाइव हो जा रही अमेजन प्राइम डे सेल पर आप कई ऑफर्स और डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं। इस सेल में सबसे पहले तो आप इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं, जो कि श्रेणियों के हिसाब से अलग-अलग रहने वाला है। इसमें कई कैटेग्री पर आपको 60-70% तक की छूट भी मिल सकती है। अमेजन पर प्राइम डे सेल के कुछ अन्य ऑफर्स की चर्चा करें, तो इसमें नो कॉस्ट ईएमआई और सेम या वन डे डिलीवरी को भी शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा आपको Amazon की यह Prime Day Sale एक्सचेंज ऑफर्स भी देगी, जिसकी मदद से आप अपने पुराने के बदले में नया सामान भी ले सकेंगे। इतना ही नहीं, यहां पर आपको कई बैंक जैसे कि- SBI, HSBC, ICICI, HDFC के क्रेडिट कार्ड पर भी आप करीब 10% तक की छूट और आसान ईएमआई भुगतान की सुविधा पा सकते हैं। इसमें कुछ एक्सक्लूजिव यानी विशेष और Early डील्स भी शामिल रहेंगी, जिनका लाभ अमेजन के प्राइम मेंबर्स ले सकते हैं। अमेजन की इस प्राइम डे सेल पर आपको ब्रांड वारंटी से लेकर फ्री इंस्टॉलेशन तक की सुविधा भी मिल सकती है।
अमेजन प्राइम डे सेल 2025: एसी पर मिलेंगी ये खास डील्स
अमेजन की प्राइम डे सेल होम एप्लाइंसेस की श्रेणी पर करीब 65% तक की छूट देने वाली है। ऐसे में आप इसी श्रेणी में शामिल एयर कंडीशनर पर भी कुछ खास डील्स और डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं। मशहूर ब्रांड्स एसी पर आपको 40% तक के न्यूनतम डिस्काउंट से लेकर 60% तक की अधिकतम छूट के साथ कुछ अन्य ऑफर्स भी मिल सकते हैं-
- प्राइम डे सेल के जरिए आप AC पर नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ ले सकते हैं। इसमें आपको अलग-अलग समयावधि तक के लिए मान्य रहने वाले विकल्प मिल जाएंगें।
- इस अमेजन सेल से आपको एसी पर एक्सचेंज ऑफर्स भी मिलेंगे, जिनके जरिए आप अपना पुराना एसी बदलकर नया एसी घर ला सकते हैं।
- यह Amazon Prime Day Sale 2025 एसी पर कुछ कूपन डिस्काउंट की सुविधा भी दे सकती है, जिन्हें इस्तेमाल करके आप अतिरिक्त छूट का लाभ ले सकते हैं।
- इसके अलावा आपको एसी पर कई बैंक क्रेडिट कार्ड के ऑफर्स भी मिल सकते हैं। इनके जरिए आप अतिरिक्त छूट और आसान EMI भुगतान का लाभ उठा सकते हैं।
- इस अमेजन सेल में आपको एसी के कुछ नए ब्रांड और मॉडल्स के विकल्प भी देखने को मिल सकते हैं।
- यह प्राइम डे सेल इंस्टॉलेशन सुविधा के साथ ही कैशबैक जैसे ऑफर्स भी एयर कंडीशनर पर दे सकती है।
अमेजन प्राइम डे सेल 2025: अन्य कैटेग्री पर भी मिलेंगी डील्स
अमेजन प्राइम डे सेल में सिर्फ होम एप्लाइंसेस पर ही नहीं, बल्कि कई अन्य कैटेग्री पर भी डिस्काउंट और डील्स का लाभ लिया जा सकता है। इसमें सबसे पहले डेली नीड्स का नाम शामिल हैं, जिसके जरिए आप रोजाना में इस्तेमाल होने वाली जरूरत की चीजों पर छूट का लाभ ले सकते हैं। इसके बाद आपको किताब, खिलौने और गेमिंग से संबंधित कई उत्पादों पर भी इस अमेजन सेल के जरिए कई डील्स और डिस्काउंट मिल सकते हैं। Amazon की इस Prime Day Sale पर इलेक्ट्रॉनिक्स की बड़ी कैटेग्री को भी शामिल किया गया है, जहां से आप टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन जैसी डिवाइसेस को कम-से-कम दाम में ले सकते हैं। वहीं, यह सेल आपको ट्रेवल बुकिंग्स और अमेजन फ्रेश के प्रोडक्ट्स पर भी अच्छी छूट दे सकती है। इस प्राइम डे सेल में एलेक्सा, फायर टीवी और किंडल पर भी करीब 50% तक की छूट पाई जा सकती है। यह सेल आपको कुछ छोटे और मीडियम बिजनेस प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट का लाभ देने वाली है। इसमें अमेजन के खास प्रोडक्ट्स के साथ ही थोक खरीददारी आपको 75% से लेकर 80% तक का बड़ा डिस्काउंट मिल सकता है। इस सेल में आपको ब्रांड, कैटेग्री और प्रोडक्ट्स की एक बड़ी रेंज मिलने वाली है, जिनमें से आप अपनी जरूरत और पसंद का सामान कम कीमत पर ले सकते हैं।
अमेजन प्राइम डे सेल के कैटेग्री ऑफर्स
अलग-अलग कैटेग्री और तमाम प्रोडक्ट्स को डिस्काउंट के साथ पेश करने वाली अमेजन प्राइम डे सेल के कुछ खास ऑफर्स इस प्रकार से रहने वाले हैं-
अमेजन प्राइम मेंबरशिप के खास लाभ
12 जुलाई 2025 से अमेजन पर लाइव होने वाली सेल में सिर्फ प्राइम मेंबर्स की डील्स और डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं। ऐसे में अगर आपके पास यह मेंबरशिप नहीं है, तो आप अमेजन पर जाकर इसका प्लान ले सकते हैं। प्राइम मेंबरशिप के साथ आपको सिर्फ सेल में छूट ही नहीं, बल्कि कई अन्य लाभ भी मिल सकते हैं-
- अमेजन पर आने वाली हर सेल में प्राइम मेंबर्स को अर्ली एक्सेस मिलता है। इसकी वजह से, आप सेल में नॉन प्राइम मेंबर्स से करीब 12 घंटे पहले ही छूट का लाभ लेते हुए शॉपिंग कर सकते हैं।
- अमेजन प्राइम डे सेल सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए ही लाइव होती है, ऐसे में आप मेंबरशिप का प्लान लेकर इन खास ऑफर्स का लाभ ले पाएंगें।
- Amazon अपने प्राइम मेंबर्स को अधिकतर प्रोडक्ट्स पर फ्री, वन या फिर सेम डे डिलीवरी का लाभ भी देता है।
- Prime Membership के जरिए आपको सेल के अलावा सामान्य दिनों में भी अतिरिक्त छूट और ऑफर्स मिल सकते हैं।
- अमेजन पर लॉन्च होने वाले नए प्रोडक्ट्स का एक्सेस भी प्राइम मेंबर्स को जल्दी मिलता है, जिससे आप उन्हें लॉन्च होते ही ऑर्डर कर सकते हैं।
अमेजन की प्राइम मेंबरशिप में आपको प्राइम वीडियो का एक्सेस भी मिलता है, जिसके जरिए आप धमाकेदार मनोरंजन का मजा ले सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
Faq's
अमेजन प्राइम डे सेल 2025 कब शुरू होगी?
Amazon Prime Day Sale 12 जुलाई 2025 की मध्यरात्रि 12:00 बजे से शुरू होकर 14 जुलाई रात 12:00 बजे तक चलने वाली है। इस बार भारत में पहली बार यह सेल 3 दिनों तक चलेगी।
प्राइम डे सेल में किस तरह के उत्पादों पर छूट मिलती है?
अमेजन की प्राइम डे सेल में आप इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर, होम एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी, गेमिंग, डेली नीड्स, किताबों, खिलौनों जैसी कई श्रेणियों पर डिस्काउंट पा सकते हैं। इनमें आपको छोटे से लेकर बड़े हर तरह के उत्पाद मिल सकते हैं।
क्या प्राइम सदस्यता के बिना प्राइम डे सेल में भाग ले सकते हैं?
नहीं, अमेजन प्राइम डे सेल पर डिस्काउंट और ऑफर्स का लाभ लेने के लिए आपके पास प्राइम मेंबरशिप होनी जरूरी है। इसके बिना आप सेल का लाभ नहीं ले सकते हैं। अमेजन के ऐप या वेबसाइट पर जाकर प्राइम सदस्यता ली जा सकती है।
अमेजन प्राइम डे सेल पर एसी के कौन-से ब्रांड मौजूद हैं?
अमेजन की Prime Day Sale 2025 में आपको एसी के लिए एलजी, सैमसंग, हायर, वोल्टास, लॉयड, डाइकिन, कैरियर, हिताची, गोदरेज, पैनासोनिक, ब्लू स्टार जैसे कई ब्रांड विकल्प मिल सकते हैं। इनमें एसी के अलग-अलग क्षमता, कीमत और फीचर्स वाले मॉडल्स शामिल रहेंगे।