Amazon Great Freedom Sale 2026: भारतीय स्वतंत्रता दिवस से पहले 7 अगस्त (शुक्रवार) को अमेजन पर ग्रेट फ्रीडम सेल लाइव होने वाली है, जिसमें तरह-तरह के प्रोडक्ट्स पर छूट मिलेगी। इस सेल के दौरान होम एप्लायंसेज की पूरी कैटेगरी पर 65% तक की छूट देखने को मिलेगी। जिसमें रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर, चिमनी, माइक्रोवेव ओवन और डिशवॉशर जैसे प्रोडक्ट्स MRP से कम दाम पर लिए जा सकते हैं। आने वाली इस अमेजन की सेल में भुगतान करने के लिए HDFC क्रेडिट कार्ड या EASYEMI ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल करने पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल में होम एप्लाइंसेस पर ऐसे हो सकती है ज्यादा बचत
- इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट- HDFC समेत कुछ चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके भुगतान करने पर इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा, जिसके तहत MRP पर छूट के अलावा अतिरिक्त डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है।
- एक्सचेंज डिस्काउंट- अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल में आप अपना पुराना फ्रिज, वॉशिंग मशीन या एसी बदलकर एक नया मॉडल घर ला सकते हैं। इसमें एक्सचेंज डिस्काउंट को लेकर आपको। अतिरिक्त छूट मिल जाएगी।
- नो कॉस्ट EMI- अगर आपको एक बार में पूरा भुगतान नहीं करना है तो आप अमेजन पे लेटर समेत अन्य चुनिंदा बैंकों के कार्ड (ICICI, SBI, HDFC, PNB व अन्य) का इस्तेमाल करके आसान किस्तों पर भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए कोई अतिरिक्त ब्याज भी नहीं देना होगा।
- कूपन डिस्काउंट- अमेजन कूपन का उपयोग करके भुगतान करने पर आप अतिरिक्त छूट का फायदा उठा सकेंगे।
- टॉप ब्रांड्स डील्स- आने वाली इस फ्रीडम सेल में होम एप्लायंसेज की अलग-अलग लोकप्रिय ब्रांडों पर खास ऑफर देखने को मिलेंगे। इसमें सैमसंग, हायर, एलजी, बॉश, गोदरेज, क्रूज, हिताची, पैनासॉनिक, बियॉन्ड एप्लायंसेज, Midea और ऑप्टिमिस्ट शामिल हैं।
- एक्सटेंडेड वारंटी- इसके तहत ब्रांड द्वारा दी जाने वाली वारंटी को बढ़ाया जा सकता है, जिसके लिए लगने वाले अतिरिक्त शुल्क पर छूट मिलेगी।
- अन्य- आप फ्री डिलीवरी, ब्रांड इंस्टॉलेशन, आसान रिटर्न, कैशबैक, सुरक्षित ट्रांजैक्शन और ब्रांड वारंटी जैसी सुविधाओं का भी फायदा उठा पाएंगे।
वॉशिंग मशीन पर मिलेंगे ये ऑफर
- Amazon ग्रेट फ्रीडम Sale 2026 में वॉशिंग मशीन की पूरी कैटेगरी पर 50% तक की छूट मिलेगी।
- इसमें अलग-अलग क्षमता वाली फ्रंट और टॉप लोड मॉडल शामिल होंगे।
- सैमसंग, हायर, एलजी और बॉश के मॉडल पर ₹10,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
- अमेजन की इस सेल में हीटिंग सुविधा, AI, डायरेक्ट ड्राइव मोटर, 2-इन-1 कॉम्बो और पानी की कम खपत करने वाले मॉडल शामिल होंगे।
- इस सेल में फुली ऑटोमैटिक मॉडल के साथ-साथ सेमी-ऑटोमैटिक मॉडल पर छूट रहेगी।
बड़े ब्रांड के रेफ्रिजरेटर मिलेंगे 50% तक की छूट के साथ
सिंगल डोर, डबल डोर, साइड-बाय-साइड और फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर पर इस सेल में 50% तक की छूट रहेगी। इसमें आपको ₹20,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। वहीं, अगर आपका पुराना फ्रिज खराब हो चुका है तो उसे बदलकर एक नया मॉडल घर लाया जा सकता है, जिसमें आपको एक्सचेंज डिस्काउंट का भी फायदा मिलेगा। इसमें एलजी, हायर, सैमसंग, गोदरेज, बॉश और आईएफबी जैसे लोकप्रिय ब्रांड शामिल होंगे।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर
फ्रीडम सेल 2026 में एयर कंडीशनर पर रहेंगे खास ऑफर
- आने वाली इस अमेजन सेल में अलग-अलग ब्रांड के बढ़िया क्वालिटी वाले एयर कंडीशनर की कीमत करीब ₹20,490 से शुरू होगी।
- इसमें आपको 1, 1.5 और 2 टन क्षमता के साथ-साथ 3 व 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले ऊर्जा कुशल मॉडल भी मिलेंगे।
- 2026 की इस अमेजन सेल में इन्वर्टर एसी पर 9 महीनों तक की नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ उठाया जा सकता है, जिसके लिए HDFC सहित विभिन्न बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर ऑफर उपलब्ध होंगे।
रसोईघर को धुंए से मुक्त रखने वाली चिमनी पर भी मिलेगा डिस्काउंट
- एलिका, ग्लेन, क्रॉम्पटन, बियॉन्ड एप्लाइंसेस, फेबर, Kaff और हिंदवेयर समेत कई सारे ब्रांडों की किचन चिमनी पर इस सेल में 65% तक की छूट मिलेगी।
- इसमें आपको ऊर्जा कुशल और कम शोर स्तर वाले मॉडल भी देखने को मिल जाएँगे जो पारंपरिक से लेकर मॉड्यूलर हर तरह के रसोईघर के लिए सही रहेंगे।
- इसी के साथ, Amazon Freedom Sale के दौरान आप अमेजन पर नो कॉस्ट EMI और कूपन डिस्काउंट का भी फायदा किचन चिमनी पर उठा सकेंगे।
माइक्रोवेव ओवन पर मिलेगी 65% तक की छूट
अमेजन की इस सेल में माइक्रोवेव ओवन को आप 65% तक की छूट के साथ घर ला सकते हैं। इसमें सैमसंग, IFB, पैनासॉनिक और एलजी जैसे ब्रांड के अलग-अलग क्षमता वाले मॉडल शामिल होंगे। इसी के साथ अमेजन कूपन डिस्काउंट के तहत ₹500 तक की अतिरिक्त छूट भी मिल जाएगी।
डिशवॉशर पर भी होगा खास ऑफर
अमेजन की सेल के साथ एक बढ़िया क्वालिटी के डिशवॉशर से अपनी रसोई को अपग्रेड किया जा सकता है। इस पूरी कैटेगरी पर 40% तक की छूट मिल जाएगी। बॉश, एलजी, फेबर और माइडिया जैसे ब्रांड के मॉडल MRP से कम दाम पर मिल जाएंगे। वहीं, इन पर नो कॉस्ट EMI और कूपन डिस्काउंट के तहत अतिरिक्त बचत भी की जा सकती है।
होम एप्लाइंसेस की स्नीक पीक डील्स पर डालिए एक नजर
अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल में होम एप्लाइंसेस के कुछ प्रोडक्ट्स पर मिलने वाली खास डील्स को लेकर अमेजन ने स्नीक पील डील्स बताई हैं जिनकी कीमत तो सामने नहीं आई है, लेकिन उनका अंदाजा लगाया जा सकता है।
अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल 2026 शुरू होने से पहले ऐसे करें तैयारी
- अपनी विशलिस्ट तैयार करें: Amazon ग्रेट Freedom Sale से पहले आप उन सारे प्रोडक्ट्स को अपनी विशलिस्ट में पहले से ही शामिल कर लें जो आपको पसंद हैं। इसका फायदा यह होगा कि सेल शुरू होने के बाद आपको उन्हें ढूंढने की जरूरत नहीं होगी और सीधा विशलिस्ट से जाकर उन्हें कार्ट में डाला जा सकता है।
- पहले से नोट कर लें दाम: जो भी प्रोडक्ट आपको पसंद आए हैं उनका अभी का दाम पहले से ही लिखकर रख लें, ताकि सेल शुरू होने पर तुलना करने में आसानी हो।
- HDFC कार्ड का करें जुगाड़: अगर आपको अतिरिक्त छूट चाहिए तो HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा होगा। अगर आपके पास इस बैंक का कार्ड नहीं है तो अपने किसी दोस्त या परिवार के अन्य सदस्य से इसको लेकर पहले से ही बात करके रख लें, ताकि सेल शुरू होने पर परेशानी न हो।
- लाइव होते ही करें शॉपिंग: सेल शुरू होते ही अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स की शॉपिंग कर लें, क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि ऑफर व डिस्काउंट बदल जाता है। ऐसे में शुरू में ही जरूरत का सामान लेना ज्यादा बेहतर होगा।
नोट: ये सभी डिस्काउंट और ऑफर्स अमेजन परिवर्तन के अधीन हैं और इन पर कुछ नियम व शर्तें भी लागू होंगे, जिनकी हमारे द्वारा कोई जिम्मेदारी नहीं ली जाती है। पाठकों से हम अनुरोध करते हैं कि सेल शुरू हो जाने पर या उससे पहले भी सभी ऑफर्स को अमेजन की वेबसाइट या ऐप्लिकेशन पर जांच लेने के ही बाद शॉपिंग करें।
Faq's
इस साल की फ्रीडम सेल अमेजन पर कब शुरू होगी?
2026 की Amazon Great Freedom Sale 7 अगस्त को लाइव होने वाली है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, होम एप्लायंसेज, मोबाइल और एक्सेसरीज, फैशन-ब्यूटी, स्मार्ट टीवी, ग्रोसरी और अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स पर छूट मिलेगी।
होम एप्लायंसेज की कैटेगरी पर कितनी छूट मिलेगी?
हां, यह सेल घर पर इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर 65% तक की छूट देगी। इसमें वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, किचन चिमनी, माइक्रोवेव ओवन, डिशवॉशर और एयर कंडीशनर जैसे प्रोडक्ट्स शामिल होंगे।
क्या किसी बैंक के क्रेडिट कार्ड पर इस सेल में अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा?
हां, अगर आप फ्रीडम सेल में भुगतान करने के लिए HDFC क्रेडिट कार्ड या EASYEMI ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल करेंगे तो 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसी के साथ नो कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर और कूपन डिस्काउंट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
क्या फ्रीडम सेल 2026 में सिर्फ प्राइम मेंबर्स ही शॉपिंग कर पाएंगे?
नहीं, यह सेल अमेजन के प्राइम और नॉन-प्राइम मेंबर्स दोनों के लिए है। हालांकि, प्राइम मेंबर्स को फ्री, फास्ट और सेम डे डिलीवरी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि सेल प्राइम सदस्यों के लिए 12 घंटे पहले ही लाइव हो जाएगी।
यह सेल कब तक जारी रहेगी?
अभी तक फ्रीडम सेल की अंतिम तारीख सामने नहीं आई है। हालांकि, उम्मीद यही है कि हर साल की तरह इस बार भी यह एक हफ्ते के लिए जारी रहेगी और इसके 15 अगस्त तक खत्म होने की संभावना है।