Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

एयर फ्रायर या OTG: हेल्दी बेकिंग के लिए कौन-होगा बेहतर? जानें 5 फायदों के साथ

अगर आपको घर पर छोटे बैच में और अधिक स्वास्थ्यवर्धक तरीके से बेकिंग करनी है तो एयर फ्रायर एक सही विकल्प होगा। इसमें समय भी कम लगेगा और अलग-अलग प्री-सेट मेन्यू की वजह से काम भी आसानी से हो जाएगा। वहीं, अगर आपका किचन बड़ा है और आपको बिल्कुल बेकरी जैसे स्वाद व टेक्श्चर वाली डिशेज तैयार करनी हैं तो ओटीजी को चुनना चाहिए। इसमें ज्यादा मात्रा में चीजें बेक करने की सुविधा मिलती है।

एयर वर्सेज ओटीजी: बेकिंग के लिए क्या है बेहतर?
एयर वर्सेज ओटीजी: बेकिंग के लिए क्या है बेहतर?

रोजाना की हेल्दी बेकिंग के लिए एयर फ्रायर उन लोगों के लिए सही विकल्प होगा, जिनके किचन में जगह की कमी है और जो छोटे बैच में कुकी, कपकेक या छोटे केक बनाना चाहते हैं। इसमें कम समय में बेकिंग करने की सुविधा मिलती है। 

  • जो लोग ज्यादा मात्रा में बेकिंग करते हैं और अपनी ब्रेड, केक या अन्य चीजों को बिल्कुल बेकरी जैसा टेक्श्चर देना चाहते हैं उनके लिए OTG बेहतर रहेगा। एयर फ्रायर जल्दी बेकिंग करते हैं, लेकिन स्वाद और टेक्श्चर के मामले में ओटीजी बाजी मार जाता है। 
  • जो लोग बजट में रहते हुए घर पर सामान्य चीजों को बेक करना चाहते हैं उन्हें एयर फ्रायर चुनना चाहिए। वहीं, जिनकी प्राथमिकता घर पर सही स्वाद और प्रोफेशनल स्तर की बेकिंग है उनके लिए ओटीजी बेहतर रहेगा।

एयर फ्रायर को रोजाना की बेकिंग के लिए चुनने के 5 कारण

  • समय की होगी बचत- पारंपरिक ओवन की तुलना में यह जल्दी प्री-हीट होता है, जिस वजह से बेकिंग तेजी से होती है और तरह-तरह की डिशेज को झटपट तैयार किया जा सकता है। 
  • कम तेल और कैलोरी- इसमें बिना या बहुत कम बटर का इस्तेमाल करके मफिन, कुकीज और केक आसानी से बेक हो जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
  • रख-रखाव आसान है- नॉन-स्टिक कोटिंग वाले एयर फ्रायर को साफ करना आसान होता है और इसमें खाना आसानी से चिपकता नहीं है। यह सुविधा आजकल लगभग हर मॉडल में मिलती है। 
  • बिजली की कम खपत- ये ओटीजीकी तुलना में कम बिजली का इस्तेमाल करके काम करता है जिस वजह से ऊर्जा कुशल भी होता है। 
  • कॉम्पैक्ट साइज- ज्यादा जगह नहीं घेरता है जिस वजह से छोटे किचन में इस्तेमाल करने के लिए काफी अच्छे रहता है। 

इन 5 कारणों की वजह से ओटीजी आपकी रोज़ाना की बेकिंग को बना सकता है आसान

  • अधिक मात्रा में बेकिंग- इनमें अधिक मात्रा में चीज़ों को बेक करने की सुविधा मिलती है और एक बार में दो-तीन ट्रे रखने की सुविधा मिलती है।
  • सही तापमान नियंत्रण- जरूरत के हिसाब से इनका तापमान व समय नियंत्रित करना काफ़ी सुविधाजनक होता है और इस्तेमाल के दौरान भी इसे कम-ज़्यादा किया जा सकता है।
  • समान रूप से कुकिंग- बेहतर हीटिंग की वजह से इनमें हर चीज एक समान तरह से पकती है और उसकी बनावट भी काफी बेहतर निकलकर आती है।
  • मजबूत और टिकाऊ- ये लंबे समय तक मजबूत और टिकाऊ बने रहते हैं। लगातार इस्तेमाल के बावजूद इनके हीटिंग एलिमेंट या बॉडी में जल्दी खराबी नहीं आती है।
  • होम शेफ के लिए सही- जो लोग घर पर ही बेकिंग शुरू करके अपना क्लाउड किचन या छोटा व्यवसाय चलाना चाहते हैं उनके लिए ओटीजी काफी अच्छी पसंद रहेगी।
01

Haier Air Fryer 5 Litre Digital Control

Check Price on Amazon
  • यह एयर फ्रायर हायर ब्रांड का है जिसमें डिजिटल कंट्रोल देखने को मिलेगा।
  • 5 लीटर क्षमता वाला यह मॉडल कम तेल के साथ चीज़ों को पकाने का काम करेगा।इसमें 6 प्री-सेट मेन्यू की सुविधा दी गई है जिससे कई तरह की डिशेज़ को सिर्फ एक बटन दबाकर बनाने की सुविधा मिलेगी।

क्यों चुनें?

  • बेकिंग पूरी होने पर इसकी पावर सप्लाई अपने आप बंद हो जाएगी, जिससे चीज़ों के जलने की चिंता नहीं रहेगी।इसमें हर चीज एक समान रूप से पकेगी और उसके कहीं से जलने और कहीं से ज्यादा पक जाने की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • आप खाने को पकते समय बाहर से ही उस पर नजर रख पाएंगे और अगर जरूरत हुई तो उस हिसाब से टाइमर और तापमान को कम-ज्यादा किया जा सकता है।
  • इसकी बास्केट में खाना जलेगा और चिपकेगा नहीं और इसे साफ करना भी काफी आसान होगा।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 35.5D x 35.5W x 36.5H सेंटीमीटर
  • कलर- ब्लैक
  • क्षमता- 5 लीटर
  • मटेरियल- प्लास्टिक

अन्य सुविधाएं

  • डिशवॉशर सेफ बास्केट
  • 3D हॉट एयर बेकिंग
  • टच स्क्रीन

कमी

  • बॉडी ज्यादा मजबूत नहीं है। 


गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर 

Haier Air Fryer 5 Litre Digital Control | 1500 Watts Powerful Heating | See Through Window | 3D Hot Air Baking Technology | 6 Preset Recipes | Auto Shut Off | Black | 2 Year Warranty | HAF-D503B

₹6,250.00

Get This
02

iBELL Ibleo25Lgnew 25 Liters Electric Oven Toaster Grill Otg

Check Price on Amazon
  • यह 25 लीटर क्षमता वाला ओटीजी है जिसमें 60 मिनट तक का टाइमर दिया गया है।
  • इसके तापमान को भी जरूरत के हिसाब से आसानी से कम-ज्यादा किया जा सकता है।
  • नॉब कंट्रोल की मदद से इसे ऑपरेट करना काफी सुविधाजनक होगा।

क्यों चुनें?

बड़े परिवार के लिए यह ओटीजी एक अच्छी पसंद है जिसमें काफी सारी चीजें आसानी से बेक की जा सकती हैं।

  • अगर आपको घर पर ही तरह-तरह के मीट, पनीर और सब्जियों को बारबेक्यू करने का शौक है तो यह काम भी इसमें आसानी से किया जा सकता है।
  • लंबे टाइमर की वजह से इसमें आप उन चीजों को भी बना सकेंगे जिन्हें स्लो कुक करना होता है।
  • आप जरूरत के हिसाब से रैक को आसानी से ऊपर-नीचे करके सेट कर पाएंगे, ताकि हर डिश को सही टेक्सचर मिले।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- iBELL
  • कलर- ब्लैक
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 28D x 46W x 30H सेंटीमीटर
  • क्षमता- 25 लीटर
  • वॉटेज- 1600 Watts

अन्य सुविधाएं

  • इनर लाइट टेक्नोलॉजी
  • रोटेसरी 
  • ऑटो शटऑफ

कमी

  • आसानी से डेंट पड़ सकते हैं। 

iBELL Ibleo25Lgnew 25 Liters Electric Oven Toaster Grill Otg With Rotisserie, Black, 1600 Watts

₹4,474.00

Get This
03

Kitchen, 1800W OTG Air Fryer Oven 12 Litre

Check Price on Amazon
  • यह सोलारा ब्रांड का एयर फ्रायर ओवन है जिसमें चीज़ों को आसानी से बेक, ग्रिल और रोस्ट करने की सुविधा मिलेगी।
  • इसमें पहले से 12 प्री-सेट मेन्यू दिए गए हैं जिनकी मदद से आसानी से तरह-तरह की डिशेज़ को बनाने की सुविधा मिलेगी।
  • इसके साथ आपको 6 अलग-अलग ऐक्सेसरीज़ मिल जाएंगी, जिनकी मदद से कुकिंग का काम आसान बनेगा और उन्हें अलग से लेने की ज़रूरत नहीं होगी।

क्यों चुनें?

  • इस एयर फ्रायर की सबसे बड़ी ख़ासियत है कि यह 100% तक बिना तेल के कुकिंग कर सकता है जिस वजह से आपको सेहतमंद डिशेज बनाने की सुविधा मिलेगी।
  • इसमें एक बार में दो-तीन चीज़ों को आसानी से बनाया जा सकता है, और परिवार के अलग-अलग सदस्यों की फरमाइशें आसानी से पूरी होंगी।
  • अगर घर में कोई पार्टी या फंक्शन है तो यह एयर फ्रायर काफ़ी उपयोगी होगा क्योंकि ज्यादा मात्रा में कुकिंग करने की सुविधा मिलेगी।
  • यह जरूरत से ज्यादा गर्म नहीं होगा जिस वजह से खाना जलने की चिंता नहीं होगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 38.5D x 32.5W x 36.5H सेंटीमीटर
  • कलर- ब्लैक
  • क्षमता- 12 लीटर
  • मटेरियल- एल्यूमिनियम, प्लास्टिक, स्टेनलेस स्टील
  • वोल्टेज- 240 Volts (AC) 

अन्य सुविधाएं

  • काउंडटडाउन टाइमर
  • 3-ट्रे सेटअप
  • LED टच स्क्रीन

कमी

  • ज़ंग लगने की समस्या आ सकती है।


ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

SOLARA 12L Air Fryer Oven for Home Kitchen, 1800W OTG Air Fryer Oven 12 Litre with 12 Presets, 9 Accessories, Grill, Roast, Bake, Reheat, AirFryer OTG, XX-Large, Recipe E-book, 1 Year Warranty, Black

₹8,299.00

Get This
04

Glen Multi-Function OTG for Kitchen

Check Price on Amazon
  • यह ओटीजी मल्टीफ़ंक्शन कुकिंग सुविधा के साथ आता है जिसमें आसानी से बेकिंग, ग्रिलिंग, टोस्टिंग और अन्य कई तरह के काम किए जा सकते हैं।
  • इसके तापमान को 90 डिग्री सेल्सियस से लेकर 230 डिग्री सेल्सियस तक सेट करने की सुविधा दी गई है।
  • Glen का यह ओटीजी 60 मिनट तक के टाइमर से लैस है।

क्यों चुनें?

  • 35 लीटर क्षमता वाले इस ओटीजी में आप तरह-तरह के बेकरी उत्पाद घर पर ही आसानी से बना सकेंगे और यह होम बेकर्स के लिए एक अच्छा विकल्प होगा।
  • इसकी हर ट्रे को आसानी से निकालकर साफ किया जा सकता है जिससे रख-रखाव करना काफी सुविधाजनक बनेगा।
  • इसके अंदर मीट और अन्य कई तरह के व्यंजन बिल्कुल तंदूर वाले स्वाद और टेक्सचर के साथ रोस्ट किए जा सकते हैं।
  • बिल्ट-इन लाइट के साथ आप अंदर पक रही चीजों पर आसानी से नजर रख सकेंगे और उनके जलने की चिंता नहीं होगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Glen 
  • क्षमता- 35 लीटर
  • कलर- ब्लैक
  • शेल्फ- 2
  • वॉटेज- 2099.99 KW 

अन्य सुविधाएं

  • कैपिलेरी थर्मोस्टैट
  • नॉब कंट्रोल
  • क्रंब ट्रे

कमी

  • बॉडी पर बहुत जल्दी स्क्रैच लग सकते हैं। 

Glen Multi-Function OTG for Kitchen 35 Litre, 2100W, Oven Toaster Griller with 6 Heating Modes, Rotisserie, Convection Fan, Temp. Control, Bake, Grill & Toast,Oven for Baking - Black (SA5035BLRC)

₹6,990.00

Get This
05

PHILIPS Air Fryer NA231/00

Check Price on Amazon
  • इस एयर फ्रायर में आसानी से बेकिंग, ग्रिलिंग, रोस्टिंग और फ्राइंग जैसे काम किए जा सकते हैं।
  • 6.2 लीटर क्षमता वाला यह PHILIPS एयर फ्रायर टच कंट्रोल की मदद से कंट्रोल हो जाएगा।
  • इसमें हर तरह की डिशेज 90% तक कम तेल के इस्तेमाल के साथ तैयार होंगी।

क्यों चुनें?

  • अपने खास डिजाइन वाले पैन के साथ यह एयर फ्रायर खाने को बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम बनाएगा।
  • यह आपके लिए स्वस्थ के साथ-साथ एक ऊर्जा कुशल विकल्प भी होगा जो कम-से-कम बिजली की खपत करेगा।
  • सिर्फ एक टच के साथ इसमें 13 अलग-अलग तरह की कुकिंग की जा सकती है और हर बार आपको सही स्वाद और टेक्सचर वाला खाना मिलेगा।
  • 2-3 लोगों के परिवार के लिए यह एयर फ्रायर सही रहेगा जिसमें पर्याप्त मात्रा में डिशेज़ तैयार हो जाएंगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- PHILIPS
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 40.4D x 30.9W x 30.8H सेंटीमीटर
  • कलर- ब्लैक
  • क्षमता- 6.2 लीटर
  • मटेरियल- एल्यूमिनियम
  • वॉटेज- 1700 Watts 

अन्य सुविधाएं

  • रैपिडएयर टेक्नोलॉजी
  • स्टारफिश डिजाइन
  • डिशवॉशर सुरक्षित बास्केट

कमी

  • ज्यादा मजबूत नहीं है। 

PHILIPS Air Fryer NA231/00 with touch panel, 6.2 Litre, Extra Large

₹9,599.00

Get This
06

AGARO Marvel 48 Liters Oven Toaster Griller

Check Price
  • 48 लीटर क्षमता वाला यह ओटीजी तीन हीट मोड्स से लैस है। 
  • इसमें आपको 100°C से लेकर 250°C तक की तापमान रेंज और 120 मिनट तक का टाइमर मिलेगा।
  • 5-इन-1 फंक्शन वाले इस मॉडल में आसानी से बेकिंग, ग्रिलिंग, रोस्टिंग, टोस्टिंग और रोटिसरी जैसे काम हो जाएंगे।

क्यों चुनें?

  • इस AGARO ओटीजी में आपकी पसंद की हर डिश एक समान रूप से पकेगी और उसे सही रंग व टेक्सचर मिलेगा। 
  • आप जरूरत के हिसाब से इसकी हीट सेटिंग को आसानी से कंट्रोल कर पाएंगे और इस वजह से खाना बाहर से सुनहरा और अंदर से मुलायम बनेगा। 
  • सी-थ्रू विंडो की वजह से खाने पर पकते समय नजर रखी जा सकती है और इसके लिए बार-बार डोर पैनल को खोलना नहीं होगा। 
  • बेकिंग शुरू होने से पहले इसे प्री-हीट होने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा और इसमें हर डिश जल्दी और अच्छी तरह बेक होगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- AGARRO
  • क्षमता- 48 लीटर
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 42D x 58W x 36H सेंटीमीटर
  • कलर- ब्लैक
  • वॉटेज- 2000 Watts 

अन्य सुविधाएं

  • 4 नॉब कंट्रोल
  • रेडी बेल
  • मजबूत कांच से बनी विंडो

कमी

  • खरोंच आसानी से पड़ सकती है। 

जानिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

अलग-अलग ब्रांड के ओटीजी और एयर फ्रायर के विकल्पों को तो आपने देख लिया, अब यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसनी से समझा देगी।

मॉडल

क्षमता

वॉटेज

Haier Air Fryer Digital Control

5 लीटर

1500 Watts

iBELL Ibleo gnew Electric Oven Toaster Grill Otg

25 लीटर

1600 Watts

SOLARA Air Fryer Oven for Home Kitchen

12 लीटर

1800 Watts

Glen Multi-Function OTG for Kitchen

35 लीटर

2100 Watts

PHILIPS Air Fryer NA231/00

6.2 लीटर

1700 Watts

AGARO Marvel Oven Toaster Griller

48 लीटर

2000 Watts 

निष्कर्ष

आखिर में, हम यह कह सकते हैं कि जो लोग अपने शौक के लिए घर पर बेकिंग करते हैं और जिन्हें बहुत अधिक मात्रा में बेकिंग करने की आवश्यकता नहीं होती, उनके लिए एयर फ्रायर सही विकल्प रहेगा। दूसरी तरफ, जो लोग घर पर बिल्कुल बेकरी जैसी चीजें बनाना चाहते हैं और जिन्हें ज्यादा लोगों के लिए बेकिंग करनी है, उनके लिए ओटीजी सही होगा। कीमत के मामले में दोनों ही किफायती हैं और किसी एक का चुनाव पूरी तरह से आपकी पसंद और जरूरत पर निर्भर करता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

हेल्दी बेकिंग के लिहाज से एयर फ्रायर और ओटीजी में से क्या बेहतर होगा?

स्वस्थ बेकिंग के हिसाब से, एयर फ्रायर कम तेल के उपयोग के कारण जीतेगा, खासकर जब बात कुरकुरी बनावट वाले व्यंजनों की हो। यह स्नैक्स और छोटे बैच की बेकिंग के लिए आदर्श है। हालांकि, ओटीजी बड़ी मात्रा में या पारंपरिक बेक्ड चीजों के लिए अधिक उपयुक्त होगा।

कौन सा उपकरण कम बिजली की खपत करता है, एयर फ्रायर या ओटीजी?

एयर फ्रायर आमतौर पर कम समय में खाना पकाता है, इसलिए यह ओटीजी की तुलना में कम बिजली का उपयोग कर सकता है, हालांकि ओटीजी की कुल वाट क्षमता अधिक हो सकती है। लेकिन बिजली की खपत आपके उपयोग के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

एयर फ्रायर और ओटीजी में से किसमें अधिक मात्रा में बेकिंग हो सकती है?

अधिक मात्रा में चीज़ें बेक करने के लिए ओटीजी अधिक बेहतर होगा क्योंकि इसकी क्षमता एयर फ्रायर की तुलना में अधिक होती है। वहीं, जिन लोगों को कम मात्रा में बेकिंग करनी है उन्हें एयर फ्रायर चुनना चाहिए।

छोटे किचन के लिए एयर फ्रायर अधिक उपयोगी होगा या ओटीजी?

अपनी कॉम्पैक्ट और हल्की बनावट की वजह से छोटे किचन में इस्तेमाल करने के लिए एयर फ्रायर ओटीजी से अधिक बेहतर होगा। यह अधिक जगह नहीं घेरेगा और इसमें खाना जल्दी तैयार होगा।

अधिक किफायती क्या है एयर फ्रायर या ओटीजी?

एक अच्छा एयर फ्रायर आपको आसानी से ₹5,000 से ₹10,000 तक की रेंज में मिलेगा। वहीं, एक बढ़िया क्वालिटी वाला ओटीजी करीब ₹10,000 से ₹12,000 तक की रेंज में आ जाएगा। दोनों की कीमत में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन एयर फ्रायर अधिक किफायती होता है।

You May Also Like