Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

Voltas Beko वॉशिंग मशीन किफायती दाम में कपड़ों को बनाएंगी बेदाग!

वोल्टास बेको ब्रांड की वॉशिंग मशीन में आपको किफायती दाम में फुली-ऑटोमैटिक और सेमी-ऑटोमैटिक मॉडल देखने मिल जाएंगे। इनमें आप तरह-तरह के कपड़ों को आसानी से बेदाग बना सकते हैं और उन्हें सुखाने के लिए भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। अलग-अलग वॉश प्रोग्राम के साथ मिलेगी लंबी मोटर वॉरंटी भी।

Voltas Beko वॉशिंग मशीन
Voltas Beko वॉशिंग मशीन

जब भी बात आती है एक किफायती दाम वाली वॉशिंग मशीन का चयन करने की तो इस मामले में Voltas Beko कई ब्रांड्स को पछाड़ता है। इसके मॉडल भले ही कम दाम वाले होते हैं, लेकिन प्रदर्शन के लिहाज से भरोसेमंद होते हैं।  फिर चाहे आपको सहूलियत के लिहाज से एक फुली-ऑटोमैटिक मॉडल की तलाश है या आसान कंट्रोल वाली सेमी-ऑटोमैटिक Washing Machine की, वोल्टास बेको के पास तरह-तरह के ऑप्शन मौजूद हैं। इनमें मिलने वाली डबल वॉटर फॉल सुविधा, डिटर्जेंट वाले पानी को कपड़ों पर अच्छी तरह से छिड़केगी जिससे कपड़ों की शानदार सफाई सुनिश्चित होगी। इनकी एक खासियत यह भी होती है कि ये बारिश वाले मौसम में भी आपकी लॉन्ड्री को अच्छी तरह से सुखाने का काम करेंगी, ताकि उनसे दुर्गंध न आए। वोल्टास बेको वॉशिंग मशीन को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि ये कपड़ों से कीचड़, मिट्टी, चाय, हल्दी और अन्य जिद्दी दागों को साफ करे, ताकि आपको उन्हें हाथ से न घिसना पड़े।

इसी कड़ी में हमने तलाशे हैं ऐसे 5 मॉडल जो किफायती दाम और बेहतरीन धुलाई का सही संतुलन बनाते हैं। इनका चयन हमने रिसर्च करने के बाद प्रदर्शन, सहूलियत, ऊर्जा कुशलता और भारतीय घरों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया है।

01

Voltas beko, A Tata Product 6 kg 5 Star Semi-Automatic Top Load Washing Machine

Check Price on Amazon

अमेजन ने इसको लेकर बताई ये खासियतें

यह 6 किलोग्राम क्षमता वाली सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। यह 3-4 लोगों के परिवार के लिए एक सही पसंद होगी और नॉब की मदद से आप इसे आसानी से कंट्रोल कर सकेंगे। जिन भारतीय क्षेत्रों में पानी की कमी रहती है, उनके लिए यह मॉडल सही पसंद रहेगा, क्योंकि यह कम पानी की खपत करेगा। 

इस वॉशिंग मशीन को पसंद करने के हमारे तीन कारण

  • कपड़ों से निकलने वाले धागे, बटन और अन्य कई तरह के तत्व मोटर के प्रदर्शन पर असर डालते हैं; लेकिन उन्हें अलग करने का काम यह वॉशिंग मशीन बखूबी करेगी और कपड़े भी अच्छी तरह से साफ होंगे।
  • कपड़ों में जमा नमी को यह वॉशिंग मशीन अच्छी तरह से हटाएगी, जिससे न तो उनमें बदबू पैदा होगी और न ही धूप में उन्हें ज्यादा देर तक सुखाना होगा।
  • पर्दे, पायदान और दरी जैसी भारी चीजों को भी इसमें आसानी से धोया जा सकता है और उसके लिए अलग से लॉन्ड्री का खर्चा आपको नहीं करना होगा।

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 44D x 74.5W x 91H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Voltas Beko
  • क्षमता- 6 किलोग्राम
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • कंट्रोल- नॉब

खासियतें

  • एयर ड्राय
  • विंग पल्सेटर वॉश

कमी

  • डेलिकेट वॉश साइकिल नहीं है। 


घर में इस्तेमाल होने वाले ऐसे ही तरह-तरह के उपकरणों के लिए कीजिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस का रुख

Voltas beko, A Tata Product 6 kg 5 Star Semi-Automatic Top Load Washing Machine With Air Dry (WTT60UNX/OK3R0R0W01, Burgundy, Special Pulsator Technology)

₹8,545.00

Get This
02

Voltas Beko, Top Load 7 Kg 5 Star Eco Wash/Monsoon Dry Fully-Automatic Washing Machine

Check Price on Amazon

अमेजन ने इसको लेकर बताई ये खासियतें

5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन 7 किलोग्राम क्षमता की है। यह 3-4 लोगों के परिवार के लिए एक सही पसंद रहेगी और इसकी मोटर स्पीड 700 RPM है। इसमें तरह-तरह के कपड़ों को धोने के लिए 10 वॉश प्रोग्राम मौजूद हैं और मैजिक फिल्टर कपड़ों से निकलने वाले धागों, बटन व रेशों को अलग करेगा।

इस वॉशिंग मशीन को पसंद करने के हमारे तीन कारण

  • अगर घर पर छोटे बच्चे हैं तो उनके द्वारा वॉशिंग मशीन से छेड़खानी करने की झंझट से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको बस एक बटन की मदद से डोर और कंट्रोल पैनल को लॉक करना है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेफिक्र हो जाना है।
  • अगर कभी कपड़े धोते समय बिजली कट जाती है तो सप्लाई वापस आने पर आपको फिर से सारी सेटिंग्स नहीं लगानी होगी। यह वॉशिंग मशीन पुराने ही वॉश प्रोग्राम व टाइमर पर फिर से स्टार्ट हो जाएगी।
  • बारिश के मौसम में अक्सर कपड़े अच्छी तरह सूखते नहीं है और उनसे बदबू आती है। इस समस्या के समाधान के लिए यह वॉशिंग मशीन बखूबी काम करेगी और उन्हें तरो-ताजा बनाए रखेगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • क्षमता- 7 किलोग्राम
  • कलर- डार्क ग्रे
  • ब्रांड- Voltas Beko
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 55D x 52.5W x 90.5H सेंटीमीटर
  • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 700 RPM

खासियतें

  • साइड वॉटरफॉल
  • ऑटो बैलेंस डिटेक्शन

कमी

  • हीटर मौजूद नहीं है। 

Voltas Beko, Top Load 7 Kg 5 Star Eco Wash/Monsoon Dry Fully-Automatic Washing Machine (WTL70, Water Reuse, Side Waterfall, Mansoon Dry, Dark Grey)

₹15,590.00

Get This
03

Voltas Beko, A Tata Product 6.5 Kg 5 Star Fully-Automatic Top Loading Washing Machine

Check Price on Amazon

अमेजन ने इसको लेकर बताई ये खासियतें

यह वॉशिंग मशीन 3-4 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद रहेगी। 6.5 किलोग्राम क्षमता वाले इस फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड मॉडल के साथ आपको दमदार वॉश क्वालिटी और आसान कंट्रोल का अनुभव होगा। भारत में आज भी कई लोग टेक्नोलॉजी को लेकर इतने जागरुक नहीं है, लेकिन इस वॉशिंग मशीन को आसानी से हर कोई इस्तेमाल कर पाएगा।

इस वॉशिंग मशीन को पसंद करने के हमारे तीन कारण

  • कई लोगों को आज भी लगता है कि वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने से जिद्दी दाग साफ नहीं होते, लेकिन यह Automatic Washing Machine उस समस्या से आपको निजात दिलाएगी। इसमें कपड़े बेदाग बनेंगे और उनकी क्वालिटी भी बरकरार रहेगी।
  • कपड़ों को धोने से पहले आपको अब उन्हें अलग से बाल्टी में भिगोकर रखने की जरूरत नहीं होगी और यह काम आसानी से वॉशिंग मशीन में ही हो जाएगा।
  • अगर आपके घर में चूहों की समस्या है और यह डर लगा रहता है कि वो मोटर व पुर्जों को खराब कर देंगें, तो इसके साथ यह परेशानी भी नहीं रहेगी। प्रोटेक्टिव मेश चूहों से मशीन को बचाकर रखेगा।

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 53D x 51.5W x 93.5H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Voltas Beko
  • क्षमता- 6.5 किलोग्राम
  • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 700 RPM
  • वोल्टेज- 230 Volts

खासियतें

  • 4 वॉटर लेवल
  • स्टेनलेस स्टील ड्रम

कमी

  • सीमित वॉश प्रोग्राम।

Voltas Beko, A Tata Product 6.5 Kg 5 Star Fully-Automatic Top Loading Washing Machine (WTL6504UEA/OBS2P10 Eco-Series,Dark Grey, Pulsator wash and Double waterfall technology)

Rs. 13790

Get This
04

Voltas Beko, A Tata Product 10 Kg 5 Star Semi-Automatic Top Load Washing Machine

Check Price on Amazon

अमेजन ने इसको लेकर बताई ये खासियतें

इस वॉशिंग मशीन में डबल वॉटर फॉल दिया गया है जो पानी व डिटर्जेंट को अच्छी तरह से मिक्स करने का काम करेगा। 10 किलोग्राम क्षमता वाली यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग Voltas Beko वॉशिंग मशीन संयुक्त परिवार या उन लोगों के लिए सही रहेगी जो एकसाथ काफी सारे कपड़े धोते हैं। 

इस वॉशिंग मशीन को पसंद करने के हमारे तीन कारण

  • फिर चाहे कंबल धोना हो या पर्दे इस सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की दमदार मोटर हर तरह के कपड़ों को आसानी से धो व सुखा सकती है और उन्हें हाथ से धोने की मेहनत से आप बच जाएंगे। 
  • अक्सर ऐसा होता है कि पानी व मौसम की मार से वॉशिंग मशीन की बॉडी में ज़ंग लग जाती है और वो सड़ने लगती है। लेकिन इसमें आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी और यह लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहेगी।
  • बार-बार आपको दूसरे काम करते समय वॉशिंग मशीन को आकर चेक नहीं करना होगा, क्योंकि जैसे ही धुलाई पूरी हो जाएगी एक बजर बजेगा और आपको पता चल जाएगा।

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 56.5D x 92W x 106H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Voltas Beko
  • क्षमता- 10 किलोग्राम
  • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 1350 RPM 
  • वोल्टेज- 230 Volts 

खासियतें

  • वॉटर रेजिजटेंट कंट्रोल पैनल
  • कैसेट फिल्टर

कमी

  • शोर स्तर ज्यादा है।


गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी और अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स देखिए योर पिक्स पर 

Voltas Beko, A Tata Product 10 Kg 5 Star Semi-Automatic Top Load Washing Machine (WTT100UPA/GR5KPTD, Grey, Special pulsator and Double waterfall Technology)

₹14,300.00

Get This
05

Voltas beko, A Tata Product 8.5 kg 5 Star Semi-Automatic Top Load Washing Machine

Check Price on Amazon

अमेजन ने इसको लेकर बताई ये खासियतें

5 नॉब कंट्रोल वाली इस वॉशिंग मशीन को इस्तेमाल करने में आपको काफी सहूलियत होगी। यह 8 किलोग्राम क्षमता वाली सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। यह कम पानी व बिजली की खपत करते हुए लंबी बचत सुनिश्चित करेगी, जो कई भारतीयों की प्राथमिकता होती है।

इस वॉशिंग मशीन को पसंद करने के हमारे तीन कारण

  • चाहे आपको पार्टी वियर सूट धोना हो या जिद्दी दाग वाली बच्चों की स्कूल यूनिफॉर्म इसमें हर कपड़े बेदाग बनेगा और अच्छी तरह सूखेगा; जिससे आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
  • कई लोग शिकायत करते हैं कि महंगे से महंगा डिटर्जेंट सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में सही तरह से काम नहीं करता, लेकिन यह मॉडल इस समस्या को खत्म करते हुए पानी में डिटर्जें को अच्छी तरह मिलाता है जिससे कपड़े अच्छी तरह साफ हो जाएं।
  • इसका खास डिजाइन वाला ड्रम कपड़ों पर जमा जिद्दी दागों को हटाने का काम करेगा और उन्हें हाथ से घिसने या कपड़ों को भिगोकर रखने के बाद मशीन में धोने की जरूरत नहीं होगी। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • क्षमता- 8.5 किलोग्राम
  • कलर- ब्लू
  • ब्रांड- Voltas Beko
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 49.5D x 83W x 103.5H सेंटीमीटर
  • वॉटेज- 690 Watts

खासियतें

  • मजबूत कांच लिड
  • ड्राय स्पिन

कमी

  • बॉडी प्लास्टिक से बनी है। 

Voltas beko, A Tata Product 8.5 kg 5 Star Semi-Automatic Top Load Washing Machine With Double Water Fall technology (WTT85DBLG/FLRB5, Blue, Special Pulsator & 5 Knob Control Method)

₹11,790.00

Get This

अब समझिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

यहां आपने Voltas Beko की किफायती वॉशिंग मशीन के अलग-अलग विकल्पों को तो देख लिया, अब हमने एक तालिका बनाई है जो उनके बीच के अंतर को आसानी से समझा देगी।

मॉडल

खासियत

वॉश प्रोग्राम

Voltas beko, A Tata Product 6 kg 5 Star Semi-Automatic Top Load Washing Machine

एयर ड्राय

Voltas Beko, Top Load 7 Kg 5 Star Eco Wash/Monsoon Dry Fully-Automatic Washing Machine

साइड वॉटर फॉल

10

Voltas Beko, A Tata Product 6.5 Kg 5 Star Fully-Automatic Top Loading Washing Machine

प्योर स्ट्रीम पल्सेटर वॉश

4

Voltas Beko, A Tata Product 10 Kg 5 Star Semi-Automatic Top Load Washing Machine

फास्ट ड्राय

4

Voltas beko, A Tata Product 8.5 kg 5 Star Semi-Automatic Top Load Washing Machine

कैसेट फिल्टर

4

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या वोल्टास बेको वॉशिंग मशीन भारतीय परिवारों के लिए सही रहती हैं?

हां भारतीय घरों के लिए वोल्टास बेको वॉशिंग मशीन काफी अच्छी पसंद होंगी। ये पानी व बिजली की बचत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की जाती हैं, जिनके साथ तरह-तरह के कपड़ों को आसानी से धोया व सुखाया जा सकता है। ये किफायती कीमत और बेहतरीन प्रदर्शन का अनुभव आपको कराएंगी।

वोल्टास बेको के पास किस तरह की वॉशिंग मशीन देखने मिलेंगी?

वोल्टास बेको के पास आपको अलग-अलग क्षमता वाली फुली-ऑटोमैटिक (टॉप लोड व फ्रंट लोड) और सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन देखने मिलेंगी। ये 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली होती है जो इनकी ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है।

वोल्टास बेको वॉशिंग मशीन किस कीमत रेंज में आती है?

वोल्टास बेको वॉशिंग मशीन की कीमत कई अन्य ब्रांड्स की तुलना में काफी किफायती होती है। इनकी शुरआती कीमत करीब ₹8,000 से शुरू होती है जो करीब ₹25,000 तक की रेंज में मिलेंगी। हालांकि, किसी भी मॉडल का दाम क्षमता, ऑपरेशन और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग रहेगा।

You May Also Like