Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

घर के लिए Water Purifier, देखें ₹12,000 के अंदर मिलने वाले 6 बेहतरीन विकल्प

घर के लिए ₹12,000 के बजट में एक अच्छा और भरोसेमंद वॉटर प्यूरीफायर ढूंढ रहे हैं, तो Aquaguard, Pureit और Livpure जैसे ब्रांड के प्यूरीफायर हो सकते हैं उपयुक्त। RO, UV और UF जैसी एडवांस तकनीक के साथ आने वाले ये प्यूरीफायर दे सकते हैं आपको हर दिन पीने के लिए साफ और सुरक्षित पानी।

 Water Purifier
Water Purifier

अगर आप अपने घर के लिए ₹12,000 के बजट में एक अच्छा और भरोसेमंद वॉटर प्यूरीफायर ढूंढ रहे हैं, तो यहां आपकी तलाश पूरी हो सकती है। इस बजट में आपको काफी सारे ब्रांड के वॉटर प्यूरीफायर मिल जाएंगे, जो पानी को कई चरणों में साफ करते हैं और पीने योग्य बनाते हैं। यहां पर Aquaguard, Pureit, Livpure, AQUA D PURE और Havells जैसे ब्रांड के मॉडल्स की जानकारी दी जा रही है। ये सभी प्यूरीफायर आमतौर पर अलग-अलग तकनीकों के साथ आते हैं, जो पानी की गंदगी, बदबू और हानिकारक तत्वों को हटा कर उसे पीने योग्य बनाते हैं। साथ ही इनमें पर्याप्त स्टोरेज क्षमता भी मिलती है, जिससे बिजली न होने पर भी आपके परिवार के लिए पानी उपलब्ध रहता है। ये Water Purifier For Home न सिर्फ पानी से हानिकारक तत्वों को हटाते हैं बल्कि उसमें जरूरी मिनरल्स को भी बरकरार रखते हैं, जिससे पीने का पानी सुरक्षित हेल्दी बनता है। ये प्यूरीफायर पानी को कई स्टेज तक साफ करते हैं, जिससे उनमें मौजूद सभी प्रकार की अशुद्धियां समाप्त हो जाती हैं। आइए नजर डालते हैं इन वाटर प्यूरीफायर की खूबियों और फीचर्स के बारे में-

01

Pureit Wave Plus RO Purifier + Mineral + UV (Black)

Check Price on Amazon

यह Pureit ब्रांड का वॉटर प्यूरीफायर है। यह प्यूरीफायर 6 स्टेज प्यूरिफिकेशन सिस्टम के साथ मिल रहा है, जो पानी को अलग-अलग स्टेज पर साफ करके उसे पीने योग्य बनाता है। यह प्यूरीफायर बोरवेल, टैंकर और नल के पानी के लिए उपयुक्त है। यानी चाहे पानी का स्रोत कोई भी हो यह प्यूरीफायर रोजाना आपको पीने और खाना बनाने के लिए साफ और हेल्दी पानी प्रदान करता है। इसमें UV तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो पानी में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस जैसे सूक्ष्म जीवों को खत्म करती है। यह सिर्फ पानी को साफ ही नहीं करता, बल्कि स्टोरेज टैंक में रखे पानी को भी दोबारा संक्रमित होने से बचाता है, जिससे हर बार आपको सुरक्षित और स्वच्छ पानी ही मिलता है। इस RO Purifier में मिनरल एन्हांसर कार्ट्रिज दिया गया है, जो शुद्ध पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी तत्व वापस मिलाता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- Pureit
  • मैटेरियल- प्लास्टिक
  • क्षमता- 7 लीटर
  • प्यूरीफिकेशन स्टेज- 6
  • इंस्टॉलेशन टाइप- वॉल माउंट
  • कंटेनर टाइप- डिस्पेंसर

खूबियां

  • इसमें 7 लीटर का स्टोरेज टैंक दिया गया है, जिससे आपके परिवार के लिए पर्याप्त पानी प्राप्त होता है।
  • इसमें स्मार्ट अलर्ट सिस्टम दिया गया है, जो आपको समय-समय पर फिल्टर बदलने या मशीन की स्थिति की जानकारी देता है।
  • इसके टैंक में 100% फूड-ग्रेड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है, जो पानी को सुरक्षित बनाए रखता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इस प्यूरीफायर ने एक ही दिन में काम करना बंद कर दिया।

ऐसे ही अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए क्लिक करें हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर।

Pureit Wave Plus RO Purifier + Mineral + UV (Black) | Water Purifier for Home | Up to 45% Water Savings | Suitable for Borewell/Tanker/Municipal Supply | Wall Mountable | 7L Storage

₹8,399.00

Get This
02

Aquaguard Sure Delight RO+MC 1X Water Purifier

Check Price on Amazon

6.2 लीटर क्षमता वाला यह Aquaguard ब्रांड का वॉटर प्यूरीफायर है, जिससे आपको एक दिन में पीने के लिए पर्याप्त पानी मिल जाता है। यह वॉटर प्यूरीफायर 200 ppm से ज्यादा TDS वाले बोरवेल और टैंकर के पानी के लिए उपयुक्त है। यानी इन स्रोतों से आने वाले पानी को यह प्यूरीफायर अच्छी तरह साफ करके पीने योग्य बनाता है। 2 इन 1 मिनरल चार्ज के साथ आने वाला यह Aquaguard Purifier सिर्फ पानी को साफ ही नहीं करता बल्कि उसमें कैल्शियम और मिनरल्स की मात्रा को भी बढ़ाता है। वहीं इस आरओ वॉटर प्यूरीफायर की बेहतरीन आरओ मैक्स तकनीक पानी से माइक्रोप्लास्टिक, कीटनाशक, आर्सेनिक और सीसा हटाती है, जिससे आपको हर दिन पीने के लिए साफ और शुद्ध पानी प्राप्त होता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- Aquaguard
  • मटेरियल- एक्रिलोनाइट्राइल, ब्यूटाडीन, स्टाइरीन
  • क्षमता- 6.2 लीटर
  • कंटेनर टाइप- बॉक्स
  • इंस्टॉलेशन टाइप- काउंटर टॉप
  • पावर सोर्स- इलेक्ट्रिक

खूबियां

  • यह प्यूरीफायर पानी को 6 स्टेज तक शुद्ध करता है।
  • इसमें चेंज फिल्टर इंडिकेटर लगा है, जो फिल्टर के खराब होने से पहले आपको बता देता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की सर्विस से नाखुश हैं।

Aquaguard Sure Delight RO+MC 1X Water Purifier | Free Service Plan worth ₹2000 | India’s #1 Water Purifier | Suitable for Borewell & Tanker Water | 30x Impurity Removal vs Local Purifiers

₹7,699.00

Get This
03

AQUA D PURE 4 in 1 Copper RO Water Purifier

Check Price on Amazon

यह वॉटर प्यूरीफायर 12 लीटर की बड़ी क्षमता में मिल रहा है, जिससे आपके परिवार के लिए पर्याप्त पीने का पानी प्राप्त हो जाता है। इसमें दिया गया TDS कंट्रोलर फीचर अलग-अलग सोर्स से आने वाले पानी में जरूरी मिनरल्स को बैलेंस करता है और स्वाद को भी बरकरार रखता है, जिससे हर बार आपको बेहतर और पीने लायक पानी मिलता है। इस AQUA Purifier में लंबी फिल्टर लाइफ दी गई है, जिससे बार-बार फिल्टर बदलने का झंझट कम हो जाता है और मेंटेनेंस आसान रहता है। साथ ही हाई-स्पीड प्यूरीफिकेशन की वजह से कम समय में ज्यादा पानी साफ हो जाता है, जो खासकर बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें ऑटो शट ऑफ फीचर दिया गया है, यानी टैंक के पूरी तरह से भर जाने पर मशीन अपने आप बंद हो जाती है। इससे पानी की बर्बादी नहीं होती और बिजली की बचत भी होती है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- AQUA D PURE
  • उत्पाद आयाम- 40 लीटर x 16 चौड़ाई x 52 सेंटीमीटर ऊंचाई
  • सामग्री- प्लास्टिक
  • क्षमता- 12 लीटर
  • कंटेनर प्रकार- डिस्पेंसर
  • इंस्टॉलेशन टाइप- वॉल माउंट, टेबल माउंट

खूबियां

  • इसमें RO + UV + UF की ट्रिपल लेयर सुरक्षा दी गई है।
  • इसमें कॉपर मिनरल्स इनफ्यूजर है, जो पानी में तांबे (कॉपर) के गुण जोड़ता है।
  • इसमें 100% फूड ग्रेड प्लास्टिक टैंक का इस्तेमाल किया गया है, जो जंग से सुरक्षित रहता है और आपको साफ पीने का पानी देता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसमें लीकेज की समस्या है।

AQUA D PURE 4 in 1 Copper RO Water Purifier with 10 Stage Purification Filtration, UV, UF, TDS Adjuster and 12 Liter Large Storage Tank, Suitable for all type of water supply.

₹5,247.00

Get This
04

Livpure Glo Star Copper Water Purifier

Check Price on Amazon

अगर आप अपने घर के लिए ऐसा वॉटर प्यूरीफायर चाहते हैं जो सिर्फ पानी साफ ही न करे, बल्कि उसे सेहत के लिए भी बेहतर बनाए, तो Livpure का यह प्यूरीफायर अच्छी पसंद हो सकता है। यह प्यूरीफायर मिनिरलाइजर फीचर के साथ मिल रहा है, जो पानी में मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स को बनाए रखता है। इससे पानी का स्वाद बेहतर रहता है और शरीर को भी फायदा मिलता है। इसके अलावा इसमें दिए गए LED इंडिकेटर्स इसे इस्तेमाल में और भी आसान बनाते हैं। ये इंडिकेटर्स आपको मशीन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी देते हैं। Livpure Water Purifier को बार-बार चेक करने की जरूरत नहीं पड़ती और मेंटेनेंस भी आसान हो जाता है। ब्लैक कलर वाले इस प्यूरीफायर का डिजाइन भी काफी मॉडर्न है, जो आपके किचन की शोभा बढ़ा सकता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- Livpure
  • सामग्री- प्लास्टिक
  • क्षमता- 7 लीटर
  • प्यूरीफिकेशन स्टेज- 8
  • इंस्टॉलेशन टाइप- वॉल माउंट

खूबियां

  • इस प्यूरीफायर में 8 स्टेज एडवांस प्यूरिफिकेशन सिस्टम है, जो पानी को कई स्टेज तक साफ करता है।
  • इसमें 2X पावरफुल फिल्ट्रेशन दिया गया है, जिससे पानी तेजी से साफ होता है।
  • 7 लीटर का स्टोरेज टैंक रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पर्याप्त है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसमें लीकेज की समस्या है।

Livpure Glo Star Copper Water Purifier | RO+UV+UF+Copper+Mineraliser | 2X Power Filter | No Filter Cost for 2 years* | Save upto 21,000 on Filters | 8 Stage Advance Purification | 7L Storage | Black

₹10,499.00

Get This
05

Havells Aquas Lite Water Purifier, UV + UF Purification,

Check Price on Amazon

हैवेल्स ब्रांड का यह वॉटर प्यूरीफायर एडवांस प्यूरिफिकेशन सिस्टम के साथ आता है। इसमें UV और UF तकनीक का कॉम्बिनेशन दिया गया है। UV तकनीक पानी में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को निष्क्रिय कर देती है, जिससे पानी पीने के लिए सुरक्षित बनता है। वहीं UF प्रक्रिया बची हुई गंदगी और सूक्ष्म कणों को हटाती है। Havells ब्रांड के इस Purifier में लगा मिनरल कार्ट्रिज पानी में मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे जरूरी तत्व मिलाता है। साथ ही यह कार्ट्रिज पानी से हानिकारक केमिकल्स और ऑर्गेनिक अशुद्धियों को भी कम करता है, जिससे पानी का स्वाद बेहतर और ज्यादा शुद्ध हो जाता है। इस वॉटर प्यूरीफायर का स्मार्ट प्यूरिफिकेशन सिस्टम पानी को साफ करने के साथ ही उसकी बर्बादी भी नहीं करता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- Havells
  • सामग्री- प्लास्टिक
  • क्षमता- 7 लीटर
  • कंटेनर टाइप- डिस्पेंसर
  • इंस्टॉलेशन टाइप- वॉल माउंट

खूबियां

  • 7 लीटर स्टोरेज क्षमता वाला यह प्यूरीफायर आपके घर में लगातार साफ पानी उपलब्ध कराता है।
  • 7 स्टेज प्यूरिफिकेशन सिस्टम के साथ यह पानी को गहराई से साफ करता है।
  • यह प्यूरीफायर पानी को साफ करने के साथ ही इसमें जिंक, कैल्शियम और कॉपर की खूबियों को भी जोड़ता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।

Havells Aquas Lite Water Purifier, UV + UF Purification,

Rs. 7190

Get This
06

AquaX Pure Ro water Purifier RO+UV+COPPER+ZINC 10 Stages Purification

Check Price on Amazon

इस वॉटर प्यूरीफायर में दिया गया कॉपर और जिंक बूस्टर कार्ट्रिज पानी को सिर्फ साफ ही नहीं करता, बल्कि उसमें जरूरी मिनरल्स भी जोड़ता है। इससे आपको हर दिन पीने के लिए साफ और हेल्दी पानी मिलता है। इसके अलावा इस प्यूरीफायर में RO तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो पानी में मौजूद नए तरह के खतरनाक तत्व जैसे लेड, मरकरी और आर्सेनिक को हटाने में सक्षम है। साथ ही यह Ro Water Purifier बैक्टीरिया और वायरस को भी खत्म करता है, जिससे पानी पूरी तरह सुरक्षित बनता है। इस प्यूरीफायर में 12 लीटर का बड़ा स्टोरेज टैंक दिया गया है, जो ABS++ फूड ग्रेड मटेरियल से बना है। यानी इसमें पानी लंबे समय तक सुरक्षित और पीने योग्य रहता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- MCLORD
  • मॉडल- AQUA X PURE
  • सामग्री- फ़ूड ग्रेड एबीएस प्लास्टिक
  • क्षमता- 12 लीटर
  • इंस्टॉलेशन टाइप- वॉल माउंट

खूबियां

  • इसमें वॉटर लेवल इंडिकेटर दिया गया है, जिससे आपको आसानी से पता चल जाता है कि टैंक में कितना पानी बचा है।
  • यह लगभग 20 लीटर प्रति घंटे की स्पीड से पानी साफ कर सकता है।
  • यह प्यूरीफायर लगभग 60% तक पानी बचाने में सक्षम है, जिससे पानी की ज्यादा बर्बादी भी नहीं होती है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।

योर पिक्स पर पाएं इस तरह के अन्य प्रोडक्ट की जानकारी।

AquaX Pure Grand+ RO Water Purifier | RO+UV+Copper+Zinc | 10-Stage Advanced Purification | MTDS & HTDS Control | Suitable for All Water Sources | 1 Year Warranty. (Grand Plus)

₹4,250.00

Get This

जानें ₹12,000 के अंदर मिलने वाले वॉटर प्यूरीफायर के प्रमुख फीचर्स के बारे में

ऊपर बताए गए वॉटर प्यूरीफायर के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड

स्टोरेज टैंक क्षमता

प्यूरिफिकेशन स्टेज

खासियत

Pureit Wave Plus RO Purifier + Mineral + UV Water Purifier 

7 लीटर

6 स्टेज

WQA सर्टिफाइड

Aquaguard Sure Delight RO+MC 1X Water Purifier

6.2 लीटर 

6 स्टेज

चेंज फिल्टर इंडिकेटर, मिनरल चार्ज

AQUA D PURE 4 in 1 Copper RO Water Purifier

12 लीटर

-

ऑटोमैटिक शट ऑफ

Livpure Glo Star Copper Water Purifier

7 लीटर

8 स्टेज

कॉपर, UF, UV

Havells Aquas Lite Water Purifier

7 लीटर

4 स्टेज

ऑटोमैटिक शट ऑफ

AquaX Pure Ro water Purifier 

12 लीटर

10 स्टेज

ऑटोमैटिक शट ऑफ

 नोट- लेख लिखने तक इन वॉटर प्यूरीफायर की कीमत ₹12,000 से कम थी। बाद में कीमत में बदलाव होने पर हम इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। इसलिए ग्राहकों से आग्रह है कि किसी भी प्रोडक्ट को लेने से पहले अमेजन पर उसका वर्तमान कीमत जरूरत चेक कर लें।

इसे भी देखें-

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

घर के लिए वॉटर प्यूरीफायर लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

घर के लिए वॉटर प्यूरीफायर लेने से पहले पानी का सोर्स (बोरवेल, टैंकर या नल) और उसका TDS लेवल चेक करें। अगर TDS ज्यादा है तो RO प्यूरीफायर लें और अगर कम है तो UV + UF भी सही रहेगा। साथ ही स्टोरेज क्षमता, फिल्टर लाइफ और मेंटेनेंस खर्च पर भी ध्यान दें।

क्या ₹12000 के अंदर अच्छा RO वॉटर प्यूरीफायर मिल सकता है?

हां, इस बजट में कई अच्छे RO + UV + UF प्यूरीफायर मिल जाते हैं, जिनमें TDS कंट्रोल, मिनिरलाइजर और मल्टी-स्टेज प्यूरीफिकेशन जैसे फीचर्स होते हैं।

क्या सस्ते वॉटर प्यूरीफायर में मेंटेनेंस ज्यादा होता है?

जरूरी नहीं है, लेकिन कुछ सस्ते ब्रांड्स में फिल्टर जल्दी बदलना पड़ सकता है। अच्छी कंपनी के प्यूरीफायर में फिल्टर लाइफ ज्यादा होती है, जिससे मेंटेनेंस खर्च कम रहता है।

You May Also Like