ठंड का मौसम शुरू हो गया है और इसकी को देखते हुए हर किसी को एक बढ़िया रूम हीटर की जरूरत भी पड़ रही होगी। ऐसे में मार्केट में इतने सारे ऑप्शन उपलब्ध है कि अपने लिए किस का चुनाव करें ये एक मुश्किल काम हो जाता है। इसलिए हम आपके लिए 5 बढ़िया ऑयल फील्ड Room Heater के विकल्प लेकर आए हैं जो न सिर्फ कम शोर पर काम करते हुए कमरे को गर्म रखते हैं बल्कि बिजली की भी कम खपत करते हैं। ये सेफ्टी फीचर्स के साथ मिलते हैं जिसके तहत परिवार के उपयोग के लिए किफायती रहते हैं। इस सूची में आपको Bajaj, Havells, Morphy Richard, Orient और Usha जैसी भरोसेमंद ब्रांड के नाम देखने को मिल जाएंगे। इनमें से कुछ विकल्पों में आपको थर्मोस्टेट को एडजस्ट करने, मैनुअल और ऑटोमैटिक थर्मल कट आउट से लेकर सेफ्टी टिल्ट स्विच तक जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। इन्हें उपयोग करना भी काफी आसान है और ये व्हील के साथ मिलते हैं जिसके तहत आप एक से दुसरे कमरे में इन्हें आसानी से लेकर जा सकते हैं।
इस प्रकार के और लेख पढ़ने के लिए आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर जा सकते हैं।
नीचे बढ़िया ऑयल फील्ड रूम हीटर के विकल्प दिए गए हैं।
