Top SearchesDouble Door Refrigerators with Inverter Vacuum CleanersBottom Mounted RefrigeratorsHaier Washing Machines 8 KG Front Load Washing Machine Premium Double Door Refrigerators

बैचलर्स के लिए परफेक्ट हो सकते हैं 3 लीटर वाले Instant Geyser, यहां देखें विकल्प

यहां पर 3 लीटर क्षमता वाले इंस्टेंट गीजर के बारे में जानकारी दी जा रही है, बैचलर्स के लिए उपयोगी हो सकते हैं। ये गीजर सर्दियों में आपको नहाने या फिर बर्तन धुलने के लिए तुरंत गर्म पानी दे सकते हैं।

बैचलर्स के लिए 3 लीटर वाले Instant Geyser
बैचलर्स के लिए 3 लीटर वाले Instant Geyser

अगर आप बैचलर हैं और जॉब या पढ़ाई के सिलसिले में घर से दूर रहते हैं तो आपके लिए 3 लीटर क्षमता वाला इंस्टेंट गीजर उपयुक्त रहेगा। इतनी क्षमता वाला इंस्टेंट गीजर आपको कुछ ही समय में नहाने या बर्तन धोने के लिए एकदम गरमा गरम पानी दे सकता है, जिस वजह से आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इंस्टेंट गीजर का आकार भी छोटा होता है, जिस वजह से इन्हें छोटे बाथरूम या किचन में आराम से लगया जाता है। कम मात्रा में और तुरंत पानी गर्म करने के कारण ये गीजर बड़े स्टोरेज गीजर की तुलना में कम बिजली खर्च करते हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इनमें काफी सारे सेफ्टी फीचर्स भी दिए जाते हैं। यहां पर 3 लीटर क्षमता वाले इंस्टेंट गीजर के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो बैचलर्स के लिए परफेक्ट हो सकते हैं।

01

Haier Instant Water Heater 3 Litre Geyser 3000W Powerful Heating

Check Price on Amazon

3 लीटर क्षमता वाला यह Haier ब्रांड का इंस्टेंट वॉटर गीजर है। 3000-वॉट के हीटिंग एलिमेंट के साथ आने वाला यह गीजर तुरंत गर्मागर्म पानी देता है, जो कि बैचलर्स के लिए परफेक्ट हो सकता है। इसे आराम से किचन या फिर बाथरूम में लगाया जा सकता है। हायर ब्रांड के इस इंस्टेंट गीजर का टैंक स्टेनलेस स्टील से बना है, जो लंबे समय तक टिकाऊ होता है और कठोर पानी में भी इसमें जंग लगने की समस्या नहीं होती है। यह 3 लीटर का वॉटर हीटर 8 बार तक के दबाव को आसानी से संभाल सकता है, जिस वजह से इसे बहुमंजिला इमारतों में भी आसानी से लगाया जा सकता है। इसमें ओवर हीट प्रोटेक्शन भी है, जो गीजर के ज्यादा गर्म होने पर अपने आप बंद हो जाता है।

स्पेसिफिकेशन

  • रंग- सफ़ेद-नीला
  • वाट क्षमता- 3000 वाट
  • वोल्टेज- 230 वोल्ट
  • माउंटिंग प्रकार- दीवार
  • ब्रांड- हायर

खूबियां

  • तीन परत वाली अल्ट्रा माइक्रो कोटिंग के साथ यूएमसी टैंक।
  • यूरोपीय तकनीक से निर्मित मैग्नीशियम रॉड।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह गीजर अच्छे से पानी गर्म नहीं कर पाता है।

Haier Instant Water Heater 3 Litre Geyser 3000W Powerful Heating

Rs. 3499

Get This
02

Havells Instanio 3L Instant Water Heater(Geyser)| Temp. Sensing LED Indicator

Check Price on Amazon

Havells ब्रांड का यह इंस्टेंट गीजर सफेद और नीला रंग में मिल रहा है। 3 लीटर क्षमता वाला यह वॉटर हीटर छोटे बाथरूम या फिर किचन में लगाने के लिए उपयुक्त हो सकता है। इस गीजर में रंग बदलने वाली एलईडी लाइट लगी है, जो पानी के तापमान को दर्शाने के लिए नीले से एम्बर रंग में बदल जाती है। इस इंस्टेंट गीजर का टैंक 304 ग्रेड का स्टेनलेस स्टील मैटेरियल से बना है, जिस वजह से इसमें जंग नहीं लगता है। जबकि इसके आउटर बॉडी को ABS मैटेरियल से बनाया गया है, जिसमें जंग नहीं लगता है और करंट लगने का खतरा भी नहीं रहता है। हैवेल्स ब्रांड का यह इंस्टेंट गीजर 0.65 MPa बार प्रेशर के साथ आता है, जो इसे ऊंची इमारतों में लगाने के लिए भी उपयुक्त हो सकता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- हैवेल्स
  • प्रोडक्ट- 22.5W x 37.3H सेंटीमीटर
  • रंग- सफ़ेद नीला
  • वाट क्षमता- 3000 वाट
  • वोल्टेज- 230

खूबियां

  • तुरंत गर्म पानी के लिए इसमें हैवी ड्यूटी कॉपर एलिमेंट है।
  • यह इंस्टेंट गीजर कॉम्पैक्ट डिजाइन में मिल रहा है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।

Havells Instanio 3L Instant Water Heater(Geyser)| Temp. Sensing LED Indicator

Rs. 3349

Get This
03

Bajaj Splendora 3L 3KW Vertical Instant Water Heater for Home

Check Price on Amazon

Bajaj ब्रांड का इंस्टेंट गीजर काफी यूनिक डिजाइन में मिल रहा है। 3 लीटर क्षमता वाले इस रूम हीटर की बाहरी बॉडी एबीएस मैटेरियल से बनी है, जो कि शॉक प्रूफ है। वहीं इसके आंतरिक टैंक को स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है, जिसमें जंग लगने की समस्या नहीं होती है। हीटिंग फंक्शन और पॉवर ऑन को दर्शाने के लिए इस गीजर में LED इंडिकेटर लगा है। साथ ही इसमें एक नियॉन इंडिकेटर भी लगा हुआ है, जो कि पानी की गर्माहट को दर्शाता है। यह वॉटर गीजर 6 बार प्रेशर आसानी से सहन कर सकता है, जिस वजह से इसे ऊंची इमारतों में आसानी से लगाया जा सकता है। कॉपर हीटिंग एलिमेंट के साथ आने वाला यह गीजर पानी को जल्दी गर्म कर देता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- बजाज
  • उत्पाद का आयाम- 23.3W x 38.8H सेंटीमीटर
  • रंग- सफ़ेद
  • वाट क्षमता- 3 किलोवाट
  • वोल्टेज- ‎230 वोल्ट
  • स्टाइल- ‎स्प्लेंडोरा

खूबियां

  • यह गीजर अग्निरोधी केबल के साथ मिलता है।
  • इसकी बाहरी बॉडी सॉक रेजिस्टेंट है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की इंस्टॉलेशन सर्विस से नाखुश हैं।

Bajaj Splendora 3L 3KW Vertical Instant Water Heater for Home

Rs. 2699

Get This
04

Crompton Arno Neo 3 Litres instant water heater (Geyser)

Check Price on Amazon

यह इंस्टेंट वॉटर हीटर Crompton ब्रांड का है। 3000 वाट कॉपर हीटिंग एलिमेंट के साथ आने वाला यह गीजर 33% तेजी से पानी गर्म करता है, जिस वजह से सुबह ऑफिस जाते समय आपको ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। इसका आंतरिक टैंक 304 फूड ग्रेड स्टेनलेस स्टील से बना है, जिस वजह से इसे आप बाथरूम के अलावा किचन में खाना बनाने या बर्तन धोने के लिए लगा सकते हैं। उच्च गुणवत्ता वाली पॉलीमर इंजीनियरिंग से बनी इसकी बाहरी बॉडी जंग से सुरक्षित रहती है और लंबे समय तक टिकाऊ हो सकती है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस वॉटर हीटर में थर्मोस्टेट, थर्मल कट आउट, प्रेशर रिलीफ वाल्व जैसे 3 सेफ्टी फीचर भी दिए गए हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- ‎क्रॉम्पटन
  • उत्पाद आयाम- ‎18.5W x 37.5H सेंटीमीटर
  • रंग- ‎सफ़ेद
  • वस्तु का वजन- ‎2.41 किलोग्राम
  • माउंटिंग प्रकार- ‎दीवार

खूबियां

  • यह गीजर 6.5 बार तक दबाव आसानी से सहन कर सकता है।
  • सुरक्षा के लिए इसमें ऑटोमेटिक थर्मल कट-आउट सेफ्टी फीचर भी है।।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसमें लीकेज की समस्या है।

Crompton Arno Neo 3 Litres instant water heater (Geyser)

Rs. 2499

Get This
05

ACTIVA Volcano 3L Instant Water Heater Geyser

Check Price on Amazon

3 लीटर क्षमता वाला यह ACTIVA ब्रांड का इंस्टेंट गीजर है। यह 3000W पावरफुल हीटिंग एलिमेंट्स का इस्तेमाल करके तेजी से पानी को गर्म करता है, जिससे बिजली और समय दोनों की बचत हो सकती है। जंग रोधी कोटिंग के साथ के साथ इसमें स्टेनलेस स्टील से बना टैंक लगा हुआ है। कॉम्पैक्ट और पतला डिजाइन वाला यह वॉटर हीटर छोटे कमरों या बाथरूम में लगाने के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसकी मजबूत बॉडी नमी के संपर्क में आने पर भी जंग और क्षरण से सुरक्षित रहती है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस वॉटर गीजर में ऑटोमेटिक कट-ऑफ, ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन और सेफ्टी वाल्व जैसी कई सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- एक्टिवा
  • उत्पाद का आकार- 20W x 30H सेंटीमीटर
  • वाट क्षमता- 3000 वाट
  • क्षमता- 3 लीटर
  • मैटेरियल- कॉपर

खूबियां

  • इस वॉटर हीटर को ऊंची इमारतों में भी लगाया जा सकता है।
  • कॉपर हीटिंग एलिमेंट पानी को कम समय में तेजी से गरम करने में सक्षम है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसमें लीकेज की समस्या है।

ACTIVA Volcano 3L Instant Water Heater Geyser

Rs. 1927

Get This

जानें 3 लीटर वाले इन इंस्टेंट गीजर की खासियत

हर ब्रांड के वाटर हीटर में अलग-अलग विशेषता होती है। इसलिए ऊपर बताए गए वॉटर हीटर के कुछ प्रमुख फीचर्स की एक तालिका हमने यहां बनाई है, जिसकी मदद से आपको अपने घर के लिए सही गीजर चुनने में आसानी होगी-

ब्रांड

वॉट क्षमता

खास फीचर्स

Haier Instant Water Heater 3 Litre Geyser 3000W Powerful Heating

3000 वॉट

ओवर हीट प्रोटेक्शन, जंगरोधी, डुअल सेंसर के साथ टीटीएस तकनीक, इनकॉलोय 800एसएस हीटिंग एलिमेंट, यूरोपीय तकनीक से निर्मित मैग्नीशियम रॉड

Havells Instanio 3L Instant Water Heater(Geyser)

3000 वॉट

जंगरोधी, हैवी ड्यूटी हीटिंग एलिमेंट, फास्ट हीटिंग तकनीक।

Bajaj Splendora 3L 3KW Vertical Instant Water Heater for Home

3 KW

कॉपर हीटिंग एलिमेंट, LED इंडिकेटर।

Crompton Arno Neo 3 Litres instant water heater

3000 वॉट

फास्ट हीटिंग, कॉपर हीटिंग एलिमेंट।

ACTIVA Volcano 3L Instant Water Heater Geyser 

3000 वॉट

लाइटवेट, ओवर हीट प्रोटेक्शन, जंगरोधी।

घर के ऐसे ही अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

इन्हें भी देखें- 

 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

बैचलर्स के लिए कितनी क्षमता वाला वॉटर हीटर सही रहेगा?

बैचलर्स के लिए 3 या 5 लीटर क्षमता वाला इंस्टेंट गीजर उपयुक्त हो सकता है।

क्या 3 लीटर गीजर अधिक बिजली खाता है?

नहीं, कम समय और कम मात्रा में पानी गर्म करने के कारण 3 लीटर वाला गीजर ऊर्जा कुशल माना जाता है।

क्या 3 लीटर क्षमता वाला गीजर बाथरूम में लगा सकते हैं?

हां, अगर आप बैचलर हैं और एक लोग के इस्तेमाल के लिए गीजर लेने की सोच रहे हैं तो 3 लीटर वाला गीजर उपयुक्त हो सकता है।

You May Also Like