Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

1.5 Ton क्षमता वाले Split AC को आवाज की मदद से करें कंट्रोल! विकल्पों पर डालें नजर

1.5 टन क्षमता के साथ आने वाले Split AC में मिल रहे वॉइस कमांड फीचर की मदद से अब आप अपने घर को बना सकते हैं स्मार्ट और साथ ही, मिलेगा आराम, स्मार्ट कंट्रोल और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन मेल।

1.5 टन का वॉइस कमांड वाला स्प्लिट एसी
1.5 टन का वॉइस कमांड वाला स्प्लिट एसी

आज के समय में स्मार्ट टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को पहले से कहीं अधिक आसान बना रही है। इसी कड़ी में 1.5 टन का वॉइस कमांड वाला स्प्लिट एसी एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आया है। आपको बता दें, यह एसी सिर्फ ठंडक ही नहीं देता, बल्कि आपकी सुविधा को भी एक नए स्तर पर ले जाता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे चलाने के लिए आपको हर बार रिमोट की जरूरत नहीं पड़ती। आप सिर्फ अपनी आवाज से इसे ऑन या ऑफ कर सकते हैं, तापमान बदल सकते हैं और अलग-अलग मोड्स का उपयोग कर सकते हैं जो इसे अधिक सुविधाजनक बन रहा है। यहां आपको Haier, Samsung, Carrier, Blue Star और Panasonic ब्रांड के 1.5 Ton AC के विकल्प दिए गए हैं जो मध्यम आकार के कमरों के लिए सही माने जाते हैं। यह तेज और समान रूप से कूलिंग दे सकता है, जिससे गर्मी के दिनों में भी कमरा ठंडा और आरामदायक बना रह सकता है। साथ ही, इसमें आधुनिक फीचर्स और ऊर्जा दक्षता रेटिंग भी दी गई होती है, जो बिजली की खपत को कम रखने में मदद कर सकती  है। तो अब ज्यादा देर ना करते हुए फटाफट से नजर डालें 5 बढ़िया विकल्पों पर नीचे -

01

Haier 1.5 Ton 3 Star Triple Inverter Smart Split AC

Check Price on Amazon

1.5 टन क्षमता के साथ आने वाला यह एसी मध्यम आकार के कमरों के लिए एक सही चॉइस बन सकता है जो अपने 4-वे स्विंग फीचर के साथ कमरे में चारों तरफ हवा फैलाने में मदद कर सकता है। Haier का यह Split एसी 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ जो कम बिजली की खपत करते हुए बढ़िया ठंडक देने में मदद कर सकता है। आपको बता दें, इसे आप अपनी आवाज की मदद से भी आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। ब्रांड के अनुसार यह 60°C में भी आपको दमदार कूलिंग देने में मदद कर सकता है। इसमें 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड दिया गया है जिसके चलते उपयोगकर्ता कूलिंग क्षमता को अपने अनुसार सेट कर सकते हैं और बिजली की खपत को रोक सकते हैं। इसमें फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन तकनीक मौजूद है जिसकी मदद से सिर्फ एक बटन दबाने से 21 मिनट में एसी के अंदर की पूरी सफाई जो सकती है। इसके अलावा, इसमें कॉपर कंडेंसर कॉइल दिया गया है जो बेहतर कूलिंग प्रदान करने के साथ-साथ एसी को जंग से बचा कर लंबे समय तक सुरक्षित रखने में भी मदद कर सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Haier
  • मॉडल - ‎HSU18K-PYFR3BN-INV
  • कूलिंग पॉवर - 17490 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
  • रंग - सफेद 
  • वोल्टेज - 50 वोल्ट 
  • वाटेज - ‎1695 वाट 

खासियत 

  • इसमें मौजूद डीह्यूमिडिफायर कमरे में मौजूद अतिरिक्त नमी को हटा कर चिपचिपाहट को रोकते हुए बढ़िया ठंडक देने में मदद कर सकता है। 
  • यह वाईफाई की मदद से भी चलाया जा सकता है जिससे आसानी से फोन के जरिए इसे घर बैठे या बाहर से कंट्रोल कर सकते हैं। 
  • यह स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन के साथ आता है जिससे वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी आपको सामान रुप से ठंडक मिल सकती है।

कमी 

  • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है। 

योरपिक्स पर क्लिक करके अन्य प्रोडक्ट की जानकारी ले सकते हैं।

Haier 1.5 Ton 3 Star Triple Inverter Smart Split AC

Rs. 35480

Get This
02

Samsung 1.5 Ton 3 Star Bespoke AI Inverter Smart Split AC

Check Price on Amazon

3 स्टार के साथ आने वाला यह आधुनिक तकनीक से लैस एक स्मार्ट एयर कंडीशनर है जिसकी क्षमता 1.5 टन है जो मध्यम आकार के कमरों यानी लगभग 120 से 150 वर्ग फुट के लिए उपयुक्त हो सकता है। Samsung के इस एसी में AI आधारित ऊर्जा बचत फीचर दिया गया है, जो लगभग 30% तक बिजली की बचत करने में मदद कर सकता है। इस एसी में वाईफाई और वॉइस कंट्रोल की सुविधा दी गई है, जिससे आप इसे अलेक्सा, गूगल या बिक्सबी के जरिए आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। वहीं, SmartThings ऐप के माध्यम से भी इसे कहीं से भी ऑपरेट किया जा सकता है। आपको बता दें, इसका 5-स्टेप कन्वर्टिबल मोड और 4-वे स्विंग बेहतर कूलिंग प्रदान कर सकते हैं। साथ ही, डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी तेज और स्थिर ठंडक दे सकती है। इसमें मौजूद कॉपर कंडेंसर और एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर इसे टिकाऊ और सुरक्षित बनाते हैं और साथ ही, कमरे में मौजूद धूल-कण और बैक्टीरिया को हटा कर साफ हवा देने में मदद कर सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Samsung
  • मॉडल - ‎AR50H18D13H
  • कूलिंग पॉवर - 4.85 किलोवाट 
  • रंग - सफेद 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
  • वाटेज - ‎‎1485 वाट 

खासियत 

  • इसमें दिए गए एरर डायग्नोसिस की मदद से यह एसी में होने वाली खराबी को खुद ही बता सकता है जिससे समस्या होने पर तुरंत इसे ठीक कराया जा सके। 
  • ब्रांड के अनुसार यह एसी 58 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी में भी दमदार कूलिंग दे सकता है और आपके कमरे को तेजी से ठंडा कर सकता है। 
  • इसमें R32 रेफ्रिजरेंट गैस का उपयोग किया गया है जो इसे पर्यावरण के लिए सुरक्षित बनाता है।

कमी 

  • अमेजन से लेने पर यूजर ने कहा इसके साथ रिमोट नहीं मिला और साथ ही, सर्विस भी सही नहीं है।

Samsung 1.5 Ton 3 Star,New Star rated, Bespoke AI Inverter Smart Split AC (WiFi, Energy Saving,Voice Control,Powerful Cooling,Copper, Digital Inverter, 4 Way swing, White, AR50H18D13HNNA)

₹37,490.00

Get This
03

Carrier 1.5 Ton 3 Star Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

Check Price on Amazon

100% कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ आने वाले इस एसी में एंटी-कोरोजन ब्लू कोटिंग दी गई है जिससे यह जंग और खराबी से सुरक्षित रहता है और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। Carrier के इस एसी में 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग दी गई है जिससे यह कम बिजली खपत के साथ बेहतरीन ठंडक देने में मदद कर सकता है। यह AC 1.5 Ton खासतौर पर मिड-साइज कमरों के लिए डिजाइन किया गया है, जो लगभग 111 से 150 वर्ग फुट के क्षेत्र को आसानी से ठंडा कर सकता है। इस एसी की खासियत इसकी फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर तकनीक है, जो कमरे के तापमान और हीट लोड के अनुसार अपने आप पावर को एडजस्ट कर सकती है। इससे न केवल बेहतर कूलिंग मिलती है बल्कि बिजली की खपत भी काफी हद तक कम हो सकती है। कंपनी के अनुसार, यह तकनीक ऊर्जा की खपत को लगभग 50% तक कम करने में मदद कर सकती है। आपको बता दें, इसमें 6-इन-1 कन्वर्टिबल फीचर दिया गया है, जिससे उपयोगकर्ता अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को बढ़ा या घटा सकता है। इसके अलावा, वाईफाई और स्मार्ट फीचर्स जैसे जियो-फेंसिंग, वॉयस कंट्रोल और स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले इसे और भी आधुनिक बना सकते हैं और आप इसे अपने स्मार्टफोन या वॉइस कमांड के जरिए आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Carrier
  • मॉडल - ‎‎CAI18EE3R36W0
  • कूलिंग पॉवर - 4800 किलोवाट 
  • रंग - सफेद 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
  • वाटेज - ‎‎1435 वाट 

खासियत 

  • इसमें ड्यूल फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है जिसमें एचडी और PM 2.5 फिल्टर शामिल हैं, जो हवा को साफ और स्वस्थ बना सकते हैं।
  • इसकी एयर फ्लो क्षमता 580 CFM है और यह 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी दमदार कूलिंग देने में सक्षम माना जाता है।
  • इस एसी में इंस्टा कूल फीचर भी मौजूद है, जो तेज़ी से कमरे को ठंडा कर सकता है और आपको तपती गर्मी में भी राहत दिला सकता है। 

कमी 

  • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।

Carrier 1.5 Ton 3 Star,New Star rated, Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC (Copper, Convertible 6-in-1 with Wi-Fi with Geo-Fencing, Smart Energy Display, ESTER EDGE Gxi WiFi-CAI18EE3R36W0, White)

Rs. 35490

Get This
04

Blue Star 1.5 Ton 3 Star Wi-Fi Inverter Smart Split AC

Check Price on Amazon

वाई-फाई फीचर के साथ आने वाले इस एसी को आप अपने स्मार्टफोन की मदद से कहीं से भी आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। चाहे आप घर पर हों या बाहर, आप पहले से ही कमरे का तापमान सेट कर सकते हैं, जिससे घर आते ही आपको ठंडा और आरामदायक माहौल मिल सकता है। Blue Star का यह 1.5 टन क्षमता के साथ आने वाला इन्वर्टर स्मार्ट स्प्लिट एसी मध्यम आकार के कमरों के लिए सही हो सकता है। वहीं, इसका इन्वर्टर कंप्रेसर बिजली की खपत को कम करने में मदद करता है और लगातार ठंडी हवा बनाए रख सकता है। 3 स्टार रेटिंग के कारण यह ऊर्जा की बचत भी कर सकता है, जिससे बिजली का बिल कम आता है। इस एसी का एक और आकर्षक फीचर है वॉयस कमांड सपोर्ट। आप इसे अमेजन एलेक्सा या गूगल असिस्टेंट के माध्यम से आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं। बिना रिमोट के भी आप एसी को ऑन या ऑफ कर सकते हैं या तापमान बदल सकते हैं, जो इसे और अधिक सुविधाजनक बना सकता है। इसके अलावा, इस एसी में डस्ट फिल्टर भी दिया गया है, जो हवा को साफ रखने में मदद कर सकता है। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए अच्छा हो सकता है जिन्हें एलर्जी या सांस से जुड़ी समस्याएं होती हैं।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Blue Star
  • मॉडल - ‎‎IC318VNUS
  • कूलिंग पॉवर - 5050 किलोवाट 
  • रंग - सफेद 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
  • वाटेज - ‎‎‎5050 वाट 

खासियत 

  • इसमें मौजूद 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड के जरिए आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को बदल सकते हैं। 
  • 4-वे स्विंग फीचर के कारण यह एसी हवा को चारों दिशाओं में समान रूप से फैला सकता है। इससे कमरे के हर कोने में ठंडक पहुंचती है और कोई भी हिस्सा गर्म नहीं रहता। 
  • इसमें मौजूद टर्बो कूल फीचर तेजी से कमरे को ठंडा कर सकता है, जो गर्मियों में बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

कमी 

  • यूजर ने कहा यह एसी शोर बहुत करता है।

Blue Star 1.5 Ton 3 Star Wi-Fi Inverter Smart Split AC (Copper, 5 in 1 Convertible Cooling, 4-Way Swing, Turbo Cool, Voice Command, IC318VNUS, White)

Rs. 36448

Get This
05

Panasonic 1.5 Ton 5 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC

Check Price on Amazon

क्या आप भी इस गर्मी में अपने घर के लिए एक बढ़िया और आधुनिक फीचर वाला एसी ढूंढ रहे हैं, तो सफेद रंग में आने वाला यह Panasonic का एसी आपके लिए एक सही चॉइस बन सकता है। यह 1.5 टन क्षमता के साथ आता है जो मध्यम आकार के कमरों के लिए सही हो सकता है और साथ ही, 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के चलते यह बिजली की खपत को कम करते हुए बढ़िया ठंडक दे सकता है। इसमें मौज 4-वे स्विंग फीचर आपके कमरे के चारों कोने में ठंडक फैलाने में मदद कर सकता है और साथ ही, साइलेंट मोड के चलते आप आराम से रात में सो सकते हैं। इस Air Conditioner में वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर दिया गया है जो हीट लोड के अनुसार कूलिंग क्षमता को एडजस्ट कर सकता है। वहीं, 8 अलग-अलग कूलिंग मोड वाला कनवर्टिबल फीचर कमरे के आकार या उसमें रहने वाले लोगों की संख्या के आधार पर अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए कूलिंग परफॉर्मेंस को 40% से लेकर HC तक एडजस्ट कर सकता है, जिससे ऊर्जा दक्षता बढ़ती है और कमरे में आरामदायक माहौल बना हुआ रह सकता है। आपको बता दें, यह स्टेबलाइजार फ्री ऑपरेशन के साथ काम करता है जिससे वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी सही ठंडक मिल सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Panasonic
  • मॉडल -‎ CS/CU-NU18BKY5WX
  • कूलिंग पॉवर - 17402 ब्रिटिश थर्मल यूनिट  
  • रंग - सफेद 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
  • वाटेज - ‎‎‎1178 वाट 

खासियत 

  • यह वाईफाई के साथ भी काम करता है जिसकी मदद से आप आराम से बोल कर अपनी आवाज की मदद से इसे कंट्रोल कर सकते हैं। 
  • इसमें दिया गया एआई मोड आरामदायक वातावरण बनाए रखने और ऊर्जा बचाने में मदद कर सकता है।
  • ब्रांड के अनुसार यह 55 डिग्री सेल्सियस तक में भी आपके कमरे को फटाफट से ठंडा करने में मदद कर सकता है। 

कमी 

  • अमेजन से लेने पर यूजर को इसकी सर्विस सही नहीं लगी। 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

Panasonic 1.5 Ton 5 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC (Matter/MirAIe, AI, DustBuster, 55°C Oper., Copper Condenser, 8in1 Convertible, 4-Way, PM0.1 Filter, CS/CU-NU18BKY5WX, 2026 Model, White)

₹48,990.00

Get This

जानें आपके लिए घर के लिए कौन-सा एसी है बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया वॉइस कमांड वाला 1.5 Ton स्प्लिट एसी ले सकते हैं - 

ब्रांड/मॉडल 

कूलिंग पॉवर 

स्पेशल फीचर 

नॉइस लेवल 

Haier 1.5 Ton 3 Star Triple Inverter Smart Split AC - HSU18K-PYFR3BN-INV

17490 ब्रिटिश थर्मल यूनिट

4-वे स्विंग, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर, ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, वाईफाई सुविधा

‎42 डेसिबल 

Samsung 1.5 Ton 3 Star Bespoke AI Inverter Smart Split AC - AR50H18D13HNNA

4.85 किलोवाट 

एंटी बैक्टीरियल फिल्टर, डिह्यूमिडिफायर, इन्वर्टर कंप्रेसर, रिमोट कंट्रोल, वाईफाई सक्षम

26 डेसिबल 

Carrier 1.5 Ton 3 Star Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC - ESTER EDGE Gxi WiFi-CAI18EE3R36W0

4800 किलोवाट 

ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, वाईफाई सक्षम

37 डेसिबल 

Blue Star 1.5 Ton 3 Star Wi-Fi Inverter Smart Split AC -  IC318VNUS

5050 किलोवाट 

इनवर्टर कंप्रेसर, वाईफाई सक्षम, डस्ट फिल्टर

35 डेसिबल 

Panasonic 1.5 Ton 5 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC - CS/CU-NU18BKY5WX

17402 ब्रिटिश थर्मल यूनिट 

4 वे स्विंग, एयर प्यूरीफिकेशन, ऑटो क्लीन, साइलेंट मोड, वाईफाई सक्षम

34 डेसिबल 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

वॉइस कमांड एसी कैसे काम करता है?

यह एसी स्मार्ट असिस्टेंट जैसे एलेक्सा या गूगल असिस्टेंट से कनेक्ट होकर काम करता है। आप अपनी आवाज से इसे ऑन या ऑफ, तापमान सेट और मोड बदल सकते हैं।

क्या इसे चलाने के लिए इंटरनेट जरूरी है?

आमतौर पर, वॉइस कमांड फीचर का उपयोग करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन जरूरी होता है। हालांकि, आप इसे रिमोट से भी चला सकते हैं।

1.5 टन एसी किस आकार के कमरे के लिए सही है?

आपको बता दें, यह एसी लगभग 120 से 180 वर्ग फुट के कमरे के लिए उपयुक्त माना जाता है। यानी देखा जाए तो मध्यम आकार के कमरों के लिए सही हो सकता है।

You May Also Like