Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंगज्यादा क्षमता वाले 5 हायरटॉप ब्रांडेड एयर फ्रायर्स के

Wireless या Wired: कौन-सा Sound Bar ऑडियो क्वालिटी को बनाएगा दमदार? जानिए अंतर को

वायरलेस Soundbar अपनी स्लीक डिजाइन और आसान सेटअप के कारण एक स्मार्ट पसंद साबित हो सकते हैं। वहीं, वायर्ड मॉडल में सबवूफर व रीयर स्पीकर्स जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं जो सराउंड साउंड का अनुभव कराएंगी। दोनों ही अपनी-अपनी जगह एक सही पसंद हो सकते हैं, इनके अंतर को विस्तार से समझिए और देखिए कुछ मॉडल्स भी।

कौन-सा Sound Bar रहेगा बेहतर: वायर्ड या वायरलेस?
कौन-सा Sound Bar रहेगा बेहतर: वायर्ड या वायरलेस?

वायरलेस और वायर्ड साउंडबार में से किसी एक का चयन करना मुश्किल काम हो सकता है, वहीं किसी एक को बेहतर कहना भी गलत होगा। वायर्ड साउंडबार में आपको HDMI या ऑप्टिकल कनेक्टिविटी देखने मिल सकती है जो आपके टीवी, गेमिंग कॉन्सोल या प्रोजेक्टर से कनेक्ट होकर दमदार साउंड का अनुभव करा सकते हैं। ये बिना किसी रुकावट या लिप-सिंक में देरी के, हाई रेजॉल्यूशन ऑडियो आउटपुट दे सकते हैं। अगर आप डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी के साथ एक सिनेमाई अनुभव चाहते हैं, तो वायर्ड Sound Bar बेहतर होता है। दूसरी तरफ, वायरलेस साउंडबार में आपको ब्लूटूथ या वाईफाई कनेक्टिविटी देखने मिल सकती है, जिन्हें आसानी से किसी भी डिवाइस (टीवी, स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, गेमिंग कॉन्सोल या प्रोजेक्टर) से कनेक्ट किया जा सकता है। इनकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये तारों के उलझने की समस्या को खत्म कर देते हैं और मल्टी-रूम स्ट्रीमिंग के लिहाज से सही पसंद हो सकते हैं। तो आइए अब दोनों के बीच के अंतर को समझने के लिए कुछ मॉडल्स पर नजर डालते हैं।

01

Sony HT-S100F 2.0 Ch Dolby Audio Soundbar

Check Price on Amazon

यह वायरलेस साउंडबार 2.0 चैनल वाला है, जो अपनी डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ दमदार साउंड का अनुभव आपको करा सकता है। अगर आप एक ऐसे साउंडबार की तलाश में है जो घर पर ही फिल्म थिएटर जैसा अनुभव कराए, तो इसका सिनेमैटिक साउंड प्रिशिज्न हर डायलॉग को आपतक सफाई से पहुंचा सकता है और आप हर सीन में डूबने जैसा अनुभव ले सकते हैं। इसका डीप साउंड प्रिशिज्न कम फ्रिक्वेंसी वाले साउंड को भी आपतक आसानी से पहुंचा सकता है और बेस रिफ्लेक्स स्पीकर ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने मे मदद कर सकते हैं। अलग-अलग डिवाइसेज से इस Sony Soundbar को कनेक्ट करन के लिए आपको ब्लूटूथ, HDMI और Optical कनेक्टिविटी का विकल्प मिल जाएगा। सोनी का यह साउंडबार अपने फ्रंट-फोकस्ड सराउंड साउंड के साथ एक बड़ा साउंड स्टेज बना सकता है, जिस वजह से हर तरह के कंटेंट की क्वालिटी बेहतर हो सकती है। अगर आपके टीवी यूनिट में साउंडबार रखने के लिए ज्यादा जगह नहीं है तो इसकी स्लिम डिजाइन उस लिहाज से सही हो सकती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Sony
  • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 120 Watts
  • फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 Hz
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Bluetooth, HDMI और Optical
  • ऑडियो आउटपुट- स्टीरियो
  • कंट्रोल- रिमोट
  • बैटरी लाइफ- करीब 12 घंटे
  • स्पीकर साइज- 2 इंच
  • ब्लूटूथ रेंज- 10 मीटर
  • मॉडल- HTS100F

खूबियां

  • इसका कुल साउंड आउटपुट 120 Watts का है।
  • अलग-अलग साउंड मोड्स के साथ ऑडियो को कंटेंट के हिसाब से सेट किया जा सकता है।
  • रिमोट की मदद से इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। 

कमी

  • इस सोनी साउंडबार को लेकर अमेजन यूजर्स ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है। 


फैशन, ब्यूटी, एप्लाइंसेस और गैजेट्स संबंधित अन्य जानकारी मिल सकती है योर पिक्स पर

Sony HT-S100F 2.0 Ch Dolby Audio Soundbar

Rs. 7989

Get This
02

Sony HT-S40R Real 5.1ch Dolby Audio Soundbar for TV

Check Price on Amazon

सोनी के इस वायर्ड साउंडबार का मैक्सिमम पावर आउटपुट 600 Watts का है जिसके साथ आपको 5.1 चैनल सराउंड साउंड का अनुभव होगा। इसमें आपको 3 चैनल वाला बार स्पीकर, 2 रीयर स्पीकर्स और 1 सबवूफर मिलेगा जो फुल फ्रिक्वेंसी साउंड का अनुभव कराएंगे। इस साउंडबार के साथ आने वाले रीयर स्पीकर्स के साथ आपको एक वायरलेस ऐंपलिफायर भी मिलेगा जो स्पीकर को पावर करेगा और दमदार साउंड का अनुव हो सकता है।। इस की खास बात यह है कि इसके फ्रंट व रीयर स्पीकर्स के बीच आपको एक भी वायर नहीं मिलेगी जो आपके टीवी यूनिट के स्पेस को भी बिल्कुल साफ-सुथरा रखेगा। इस सोनी साउंडबार  के साथ हर मूवी या वेब सीरीज का सीन असली जैसा लग सकता है। अगर आपके पास सोनी ब्राविया का टीवी है तो यह साउंडबार आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन रहेगा क्योंकि वायरलेस कनेक्शन के साथ आप इस साउंडबार को टीवी से कनेक्ट कर सकेंगे। डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह साउंडबार हाई क्वॉलिटी व ड्रमैटिक सराउंड साउंड का अनुभव कराएगा।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Sony
  • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 600 Watts
  • फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
  • कनेक्टिविटी- Bluetooth, HDMI, Optical और USB
  • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
  • वूफर ड्राइवर डायमीटर- 192 Millimetres
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 7.5D x 90W x 5.2H सेंटीमीटर
  • वजन- 454 ग्राम
  • मॉडल- HT-S40R
  • ऑडियो चैनल- 5.1

खूबियां

  • इसे ऑटो, स्टैंडर्ड, सिनेमा और म्यूजिक जैसे साउंड मोड पर सेट किया जा सकता है।
  • डायलॉग इन्हैंसमेंट सुविधा के साथ फिल्म देखने का अनुभव बेहतर हो सकता है।
  • होम थिएटर सेटअप के लिए यह साउंडबार सही पसंद हो सकता है। 

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के ठीक से काम न करने की शिकायत की है।


सोनी के वायरलेस और वायर्ड साउंडबार में से कौन-सा है बेहतर?

सोनी के वायरलेस और वायर्ड साउंडबार दोनों ही अपनी-अपनी जगह बेहतर हो सकते हैं। अगर आपको एक छोटे कमरे और सामान्य मनोरंजन के लिहाज से साउंडबार चाहिए तो वायरलेस मॉडल बेहतर होगा और सिनेमैटिक अनुभव के लिए वायर्ड मॉडल सही रहेगा।

Sony HT-S40R Real 5.1ch Dolby Audio Soundbar for TV

Rs. 24935

Get This
03

ZEBRONICS Juke BAR 9510WS PRO Dolby 5.1 Soundba

Check Price on Amazon

डॉल्बी ऑडियो के साथ आने वाला यह वायर्ड साउंडबार आपको बेहतरीन साउंड का अनुभव करा सकता है। 600 Watts साउंड आउटपुट वाला यह साउंडबार अपने तीन ड्राइवर्स के साथ हर तरह के ऑडियो की क्वालिटी को बेहतर बना सकता है। यह एक 5.1 चैनल वाला साउंडबार है जिसमें आपको ब्लूटूथ के साथ-साथ USB, ARC, AUX और ऑप्टिकल कनेक्टिविटी का विकल्प मिल जाएगा। इसका 16.5 सेंटीमीटर साइज और 225 Watts आउटपुट वाला सबवूफर ऑडियो के बेस को बेहतर कर सकता है, जिससे यह फिल्में देखने से लेकर गेमिंग के लिए एक सही पसंद हो सकता है। इस Zebronics Sound Bar को आप आसानी से टीवी, स्मार्टफोन, लैपटॉप, गेमिंग कॉन्सोल और प्रोजेक्टर जैसे डिवाइसेज से कनेक्ट कर सकेंगे। रिमोट की मदद से आप इसे आसानी से ऑपरेट कर सकेंगे। यह साउंडबार 75 Watts वाले 2 रीयर स्पीकर्स से भी लैस है जो पूरे कमरे को असली जैसे लगने वाले साउंड से भर सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Zebronics
  • स्पीकर टाइप- साउंडबार
  • कम्पैटिबल डिवाइसेज- टीवी, स्मार्टफोन, लैपटॉप, गेमिंग कॉन्सोल
  • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 600 Watts
  • फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz 
  • स्पीकर साइथ- 16.51 सेंटीमीटर
  • कलर- ब्लैक
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 8.8D x 96W x 6.7H सेंटीमीटर

खूबियां

  • इसके साउंडबार को कुल साउंड आउटपुट 225 Watts है।
  • इसकी वॉल माउंटिंग डिजाइन के कारण यह कमरे के हर कोने तक साउंड पहुंचा सकता है।
  • LED डिस्प्ले पर सेटिंग्स व पावर संबंधित जानकारी को देखा जा सकता है। 

कमी

  • इसके रिमोट कंट्रोल की क्वालिटी कुछ अमेजन यूजर्स को पसंद नहीं आई है।

ZEBRONICS Juke BAR 9510WS PRO Dolby 5.1 Soundba

Rs. 8999

Get This
04

ZEBRONICS VITA BAR 150 Wireless Bluetooth Soundba

Check Price on Amazon

यह जेबरॉनिक्स का ब्लूटूथ साउंडबार है जिसमें आपको वायरलेस कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इसका कुल साउंड आउटपुट 20 Watts है, जो आपके कमरे को हाई क्वालिटी से भर सकता है। यह साउंडबार पार्टी, मनोरंजन और गाने सुनने से लेकर हर तरह के कामों के लिए सही हो सकता है। यह जेबरॉनिक्स साउंडबार अपने ड्यूअल पैसिव रैडिएटर्स के साथ ऑडियो के बेस को बेहतर बना सकता है, जिससे आपको डीप व लो फ्रिक्वेंसी साउंड का अनुभव हो सकता है। इसमें आपको ब्लूटूथ के साथ-साथ mSD, USB और AUX कनेक्टिविटी का भी विकल्प मिल जाएगा। इसे आप अपनी टीवी, स्मार्टफोन व लैपटॉप जैसे डिवाइसेज से कनेक्ट कर सकेंगे। इस वायरलेस साउंडबरा के दमदार 5.2 सेंटीमीटर वाले ड्यूअल ड्राइवर क्लीयर साउंड डिलिवर कर सकते हैं। नहीं, इसमें लगी रीचार्जेबलबैटरी को आसानी से चार्ज किया जा सकता है और सिंगल चार्ज पर यह करीब 8 घंटे तक काम कर सकता है। बटन कंट्रोल की मदद से इसे आसानी से ऑपरेट भी किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Zebronics
  • कम्पैटिबल डिवाइस- टीवी
  • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 20 Watts
  • फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz 
  • कनेक्टिविटी- AUX, USB व ब्लूटूथ
  • मैक्सिमम रेंज- 10 मीटर
  • कंट्रोल- पुश बटन
  • स्पीकर साइज- 8.7 मीटर

खूबियां

  • इसमें लगी RGB LED लाइट बढ़िया विजुअल इफेक्ट्स देने का काम करेंगी।
  • TWS सुविधा के साथ ऐसे ही दो मॉडल्स को आपस में कनेक्ट करके ज्यादा तेज ऑडियो का अनुभव मिल सकता है।
  • स्पैल्शप्रूफ क्वालिटी का होने की वजह से यह आसानी से पानी के असर से खराब नहीं होगा। 

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी क्वालिटी टिकाऊ नहीं लगी है। 


जेबरॉनिक्स के वायरलेस और वायर्ड साउंडबार में से कौन-सा है बेहतर?

अगर आपको एक कॉम्पैक्ट व पोर्टेबल साइज वाले साउंडबार की तलाश है तो वायरलेस मॉडल ज्यादा बेहतर हो सकता है। वहीं, होम थिएटर सेटअप के लिए वायर्ड मॉडल बेहतर रहेगा। वायरलेस मॉडल को आप साथ कहीं भी लेकर जा सकते हैं, लेकिन वायरलेस साउंडबार इंडोर सेटअप में इस्तेमाल करने के लिहाज से सही होगा। 

ZEBRONICS VITA BAR 150 Wireless Bluetooth Soundba

Rs. 999

Get This
05

JBL Bar 2.1 Deep Bass (MK2), Soundbar

Check Price on Amazon

इस साउंडबार का साउंड आउटपुट 300 Watts है, जो कमरे के हर कोने तक बढ़िया साउंड का अनुभव करा सकता है। 300 watts साउंड आउटपुट वाला यह JBL साउंडबार डॉल्बी डिजिटल टेक्नोलॉजी से लैस है, जिस वजह से हर तरह का साउंड बेहतर बन सकता है। इसके साथ आने वाला 6.5 इंच का सबवूफर साउंड के बेस को बेहतर बना सकता है और इसके साथ आप मूवी, स्पोर्ट्स और म्यूजिक हर तरह के कंटेंट को बेहतरीन ऑडियो के साथ देख सकेंगे। यह 2.1 चैनल वाला साउंडबार आपको सराउंड साउंड का अनुभव करा सकता है। इसे आप अपने स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप और टैबलेट जैसे डिवाइसेज से कनेक्ट कर सकेंगे। बैटरी की बात की जाए तो यह सिंगल चार्ज पर करीब 24 घंटे तक काम कर सकता है। रिमोट कंट्रोल की मदद से इसे आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- JBL
  • स्पीकर टाइप- साउंडबार
  • कम्पैटिबल डिवाइस- लैपटॉप, टीवी, फोन व टैबलेट
  • चैनल- 2.1
  • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 300 Watts
  • माउंटिंग- वॉल माउंट
  • सबवूफर साइज- 6.5 इंच
  • कलर- ब्लैक

खूबियां

  • इसकी ब्लूटूथ रेंज 10 मीटर तक की है।
  • इसके साथ फोन व टैबलेट को कनेक्ट करके वायरले तरह से गाने प्ले किए जा सकते हैं।
  • स्लीक डिजाइन की वजह से यह टीवी यूनिट में ज्यादा जगह नहीं घेरेगा।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका प्रदर्शन भरोसेमंद नहीं लगा है। 


ऐसे ही ट्रेंडिंग उपकरणों के लिए कीजिए गैजेट गली का रुख

JBL Bar 2.1 Deep Bass (MK2), Soundbar

Rs. 22999

Get This
06

JBL Cinema SB510, Dolby Audio Soundbar

Check Price on Amazon

वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ आने वाला यह साउंडबार 200 Watts का साउंड आउटपुट दे सकता है। इसे आप आसानी से टीवी, स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट व प्रोजेक्टर जैसे डिवाइसेज से कनेक्ट कर सकेंगे। यह JBL Soundbar बिल्ट-इन सबवूफर से लैस है जो डीप बेस वाले साउंड का अनुभव करा सकता है। इसमें दी गई ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की मदद से आसानी से वायरलेस तरह से गाने प्ले किए जा सकते हैं। डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी वाला यह साउंडबार आपके फिल्में व वेब सीरीज देखने के अनुभव को शानदार बना सकता है। इसमें दिए गए डेडिकेटेड सेंटर चैनल हर डायलॉग को सफाई से सुनने में मदद करेंगे और आप हर छोटी-छोटी डीटेल को आसानी से सुन सकेंगे। 3.1 चैनल वाला यह साउंडबार पूरे कमरे को सराउंड साउंड से भर सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- JBL
  • स्पीकर टाइप- साउंडबार
  • कम्पैटिबल डिवाइसेज- टीवी, स्मार्टफोन व लैपटॉप
  • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 200 Watts 
  • फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz 
  • ब्लूटूथ रेंज- 10 मीटर
  • कलर- ब्लैक
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 10.5D x 95W x 6.7H सेंटीमीटर

खूबियां

  • रिमोट की मदद से इसे आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है।
  • इसका 80 मिलीमीटर साइज वाला ऑडियो ड्राइवर बेहतरीन साउंड का आउटपुट दे सकता है।
  • इसमें ब्लूटूथ के साथ-साथ HDMI ARC कनेक्टिविटी भी दी गई है। 

कमी

  • इसकी क्वालिटी कुछ अमेजन यूजर्स को पैसा वसूल नहीं लगी है। 


JBL वायर्ड और वायरलेस साउंडबार में से कौन-सा रहेगा बेहतर?

JBL का वायरलेस साउंडबार उनके लिए बेहतर है जिन्हें आसान सेटअप में आसानी चाहिए। वहीं, वायर्ड कनेक्शन बिना किसी लैग के हाई-क्वालिटी ऑडियो और स्थिर परफॉर्मेंस दे सकती है। बेहतरीन अनुभव के लिए ऐसा मॉडल चुनें जिसमें दोनों विकल्प हों, ताकि सुविधा और क्वालिटी का तालमेल बना रहे।

JBL Cinema SB510, Dolby Audio Soundbar

Rs. 7999

Get This

अब समझिए इन मॉडल्स के बीच का अंतर

आपने Wireless और वायर्ड Soundbar के अलग-अलग विकल्पों को तो देख लिया, अब इनके बीच के अंतर को एक तालिका के साथ समझ लेते हैं।

मॉडल

साउंड आउटपुट

चैनल

खासियत

Sony HT-S100F

120 Watts

2.0

डीप बेस

Sony HT-S40R

600 Watts

5.1

डॉल्बी ऑडियो

ZEBRONICS Juke BAR 9510

600 Watts

5.1

मल्टी कनेक्टिविटी

ZEBRONICS VITA BAR 150 Wireless Bluetooth Soundbar

20 Watts

2.0

8 घंटे की बैटरी लाइफ

JBL Bar 2.1 Deep Bass (MK2), Soundbar

300 Watts

2.1

सराउंड साउंड

JBL Cinema SB510, Dolby Audio Soundbar

200 Watts

3.1

डेडिकेटेड सेंटर चैनल

अब जानिए निष्कर्ष

वायर्ड और वायरलेस साउंडबार में से किसी भी एक का चुनाव आपके कमरे के प्रकार और पसंद पर निर्भर करता है। वायर्ड साउंडबार परफॉर्मेंस के मामले में बेहतर हो सकते हैं; HDMI eARC कनेक्शन हाई क्वालिटी ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस जैसे स्पेशल फॉर्मेट के लिए जरूरी होता है। यह फिल्में देखने और गेमिंग के लिए सबसे अच्छा विकल्प बन सकता है। दूसरी तरफ वायरलेस कनेक्शन वाले Soundbar For TV केबलों के झंझट से छुटकारा दिलाते हैं, जिससे एक आकर्षक, आधुनिक लुक मिलता है और रियर स्पीकर लगाना भी आसान हो जाता है। हालांकि वाई-फाई मॉडल बेहतरीन साउंड क्वालिटी देते हैं, लेकिन नेटवर्क में रुकावट आने की संभावना बनी रह सकती है। वहीं, दमदार प्रदर्शन और सिनेमैटिक ऑडियो के लिए वायर्ड साउंडबार चुनें, और कम स्पेस में आसान सेटअप के लिए वायरलेस साउंडबार के साथ जाएं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

किन लोगों के लिए वायर्ड साउंडबार बेहतर रहेगा और किनके लिए वायरलेस?

वायर्ड साउंडबार उन गेमर्स और फिल्में देखने के शौकीन लोगों के लिए सही है जो बिना किसी ऑडियो लैग के हाई-डेफिनिशन साउंड चाहते हैं। वहीं, वायरलेस साउंडबार उन लोगों के लिए सही है जो मिनिमलिस्टिक सेटअप पसंद करते हैं और बिना तारों के झंझट के स्मार्टफोन या टैबलेट से आसानी से गाने प्ले करना चाहते हैं।

वायरलेस साउंडबार और वायर्ड साउंडबार की कीमत में कितना फर्क है?

आमतौर पर वायरलेस साउंडबार अपनी आधुनिक टेक्नोलॉजी और ऐक्स्ट्पा फीचर्सके कारण वायर्ड मॉडल से थोड़े महंगे हो सकते हैं। बजट वायर्ड साउंडबार ₹5,000 के आसपास शुरू हो जाते हैं, जबकि प्रीमियम वायरलेस और डॉल्बी एटमॉस वाले मॉडल्स की कीमत ₹15,000 से लेकर काफी ऊपर तक जा सकती है।

वायरलेस साउंडबार और वायर्ड साउंडबार में से ज्यादा टिकाऊ कौन-से होते हैं?

टिकाऊपन के मामले वायर्ड साउंडबार अक्सर बाजी मार सकते हैं। इनमें वायरलेस चिप्स या बैटरी जैसे पार्ट्स कम होते हैं, जिससे कनेक्टिविटी फेलियर का खतरा कम रहता है। वायरलेस मॉडल्स में समय के साथ सॉफ्टवेयर अपडेट और सिग्नल इंटरफेरेंस जैसी समस्याएं आ सकती हैं, जबकि वायर्ड कनेक्शन सालों-साल स्थिर रह सकता है।

You May Also Like