हमारी स्टडी रूम ना सिर्फ पढ़ने की जगह होती है, बल्कि यह घर का एक ऐसा हिस्सा होता है जहां हमें किताबों के जरिए हमेशा कुछ नया सीखने का मौका मिलता है, खुद में खो जाने का मौका मिलता है। लेकिन क्या बिखरे किताबों को देख कर आप भी कभी-कभी चिढ़ जाते हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कई सारे डिजाइन के किताबों की अलमारी को लेकर आएं हैं जो आपके किताबों को संभाल कर व्यवस्थित तरीके से रखने में तो मदद करेंगे ही, साथ ही आपके स्टडी रूम को एक आकर्षक लुक भी दे सकते हैं। साथ ही यह आपको विभिन्न आकारों में भी मिल सकता है, जिससे आप अपने कमरे के साइज़ के हिसाब से इसको चुन सकते हैं। साथ ही यह आपके साज-सज्जा में एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन कर मेहमान से तारीफ़ें भी दिलवा सकता है।
क्या बुकशेल्फ घर की सजावट में भी मदद कर सकता है?
जब घर सजाने की बात होती है तो क्या आप भी सिर्फ रंग, लाइट, परदे, रंगोली बस यही सब सोचते हैं? लेकिन कभी आपने सोचा है कि एक साधारण-सी किताबों की अलमारी भी आपके घर के सजावट का एक भाग बन सकती है? जी हां, Bookshelf सिर्फ किताबों को संभाल कर रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि आपके कमरे को स्मार्ट और शालीन दिखाने का तरीका भी बन सकता है। यदि इसे सही जगह सही तरीके से रखा जाए तो यह घर की रौनक बढ़ा सकता है। जिस तरह आप अपनी पसंद की किताबों को चुनते हैं, ठीक उसी तरह एक सही बुकशेल्फ आपके स्टडी रूम में एक सकरात्मकता वाली ऊर्जा भरने के साथ-साथ कमरे को निखारने का भी काम कर सकती है। आप किताबों के साथ पौधा या फोटो फ्रेम को रख कर इसकी आकर्षकता को दोगुना कर सकते हैं।