भारतीय घरों के लिए Whirlpool या Haier किस कंपनी की वॉशिंग मशीन देगी बेहतर प्रदर्शन? जानिए
भारतीय घरों के लिए Haier और Whirlpool में से किसी एक वॉशिंग मशीन का चयन करना मुश्किल काम है। वहर्लपूल के मॉडल हार्ड क्वालिटी के पानी में भी कपड़ों को अच्छी तरह से धोने का काम करते हैं, तो दूसरी तरफ हायर वॉशिंग मशीन तेज स्पीड वाली मोटर के साथ समय की बचत करेंगी। यहां जानिए दोनों के बीच का अंतर।
भारतीय घरों के लिए Whirlpool वॉशिंग मशीन बेहतर है या Haier?
एक अच्छी वॉशिंग मशीन सिर्फ कपड़े नहीं धोती, बल्कि आपके समय और बिजली की भी बचत करती है। जब बात व्हर्लपूल और हायर जैसे बड़े ब्रांड्स की आती है, तो चुनाव मुश्किल हो जाता है। भारतीय घरों में दोनों ही अपनी-अपनी जगह बेहतरीन प्रदर्शन का वादा करते हैं। जहां, Whirlpool वॉशिंग मशीन को अपनी 6th सेंस टेक्नोलॉजी और हार्ड क्वालिटी के पानी में भी दमदार धुलाई सुनिश्चित करने के लिए जाना जाता है। इनके पास कम से लेकर ज्यादा क्षमता वाले मॉडल देखने मिलेंगे, और तरह-तरह के वॉश प्रोग्राम हर कपड़े को बेदाग बनाने का काम करते हैं। दूसरी तरफ Haier Washing Machine अपनी तेज स्पीड वाली मोटर और ओशियनस वेव ड्रम के साथ कपड़ों को कम समय में अच्छी तरह धोने-सुखाने का काम करती हैं। इसी के साथ फजी लॉजिक ऑटोमैटिक तरह से कपड़ों के प्रकार व वजन को समझते हुए सही धुलाई करने का काम करता है।
दोनों में से किसी एक ब्रांड को प्रदर्शन के मामले में बेस्ट कहना गलत होगा, लेकिन हम यह कह सकते हैं कि व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन उन लोगों के लिए सही होगी जो दमदार प्रदर्शन के साथ आसान इस्तेमाल को प्राथमिकता देते हैं। दूसरी तरफ हायर वॉशिंग मशीन आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ बेदाग सफाई चाहने वालों के लिए सही होगी। तो आइए अब दोनों के बीच मुख्य अंतर और कुछ विकल्पों को नीचे देखते हैं-
व्हर्लपूल और हायर वॉशिंग मशीन के बीच का अंतर
तुलना का पैमाना
Whirlpool वॉशिंग मशीन
Haier वॉशिंग मशीन
दमदार प्रदर्शन के लिए
स्टेन वॉश
ओशियनस वेव ड्रम
स्मार्ट धुलाई के लिए
6th सेंस टेक्नोलॉजी
फजी लॉजिक
पानी के कम प्रेशर के लिए
ZPF टेक्नोलॉजी
नियर जीरो प्रेशर
वॉरंटी
प्रोडक्ट पर 2 साल तक और मोटर पर 5-10 साल तक की
प्रोडक्ट पर 2 साल तक और मोटर पर 10 साल तक की
कीमत
टॉप लोड मॉडल करीब ₹16,000 से लेकर ₹25,000 तक और फ्रंट लोड मॉडल करीब ₹25,000 से लेकर ₹35,000+ तक
टॉप लोड मॉडल करीब ₹16,000 से लेकर ₹20,000 तक और फ्रंट लोड मॉडल करीब ₹27,000 से लेकर ₹40,000+ तक
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Whirlpool 7 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine Grey
5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन हर कपड़े को काफी अच्छी तरह से धोने-सुखाने का काम करेगी। यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड मॉडल इस्तेमाल करने में भी काफी आसान है। अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए इसमें 8 वॉश प्रोग्राम मौजूद हैं और ड्रम स्टेनलेस स्टील मटेरियल का बना है।
प्रदर्शन के मामले में क्यों है दमदार?
यह 6th सेंस का इस्तेमाल करते हुए धुलाई की जरूरतों को अपने आप समझ लेती है और वॉश सेटिंग्स को उसी हिसाब से सेट करती है, ताकि बेहतर परिणाम मिलें। इसकी वजह से आपकी मेहनत और समय दोनों बचेंगे।
अगर कभी ज्यादा कपड़े नहीं धोने हैं तो इसे पूरी क्षमता पर चलाने की जरूरत नहीं है, ऐक्स्प्रेस वॉश की मदद से आसानी से कम कपड़ों को भी धोया-सुखाया जा सकता है। इसकी मदद से समय तो बचेगा ही, साथ-साथ बिजली और पानी की भी बचत होगी।
हार्ड क्वालिटी के पानी की वजह से कपड़ों की चमक व क्वालिटी के खराब होने की चिंता इसके साथ नहीं होगी। यह हर तरह के पानी में कपड़ों को अच्छी तरह धोएगी और वे लंबे समय तक नए जैसे लगेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
क्षमता- 7 किलोग्राम
ब्रांड- Whirlpool
वोल्टेज- 230 Volts
ड्राइंग साइकिल- 2
फिनिश- मैट
खासियतें
जिरो प्रेशर फिल
स्मार्ट सेंसर
लिंट फिल्टर
कमी
स्पिन साइकिल के दौरान शोर ज्यादा होगा।
01
Haier 7 Kg, Oceanus Wave Drum, 15 Min Quick Wash Fully Automatic Top Load Washing Machine
7 किलोग्राम क्षमता वाली यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन मीडियम साइज के परिवार के लिए सही पसंद होगी। इसमें एक समान्य लोड को करीब 40 मिनट में धोया-सुखाया जा सकता है। अगर कभी वोल्टेज का उतार-चढ़ाव होता है, तब भी इसकी मोटर उस वजह से खराब नहीं होगी, और मशीन लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहेगी।
प्रदर्शन के मामले में क्यों है दमदार?
ऊंची इमारतों वाले फ्लैट में नल से धीरे पानी आना काम बात है, लेकिन इस समस्या को यह वॉशिंग मशीन अच्छी तरह संभाल लेगी। इसकी खास जीरो प्रेशर सुविधा टब को जल्दी भरने का काम करेगी, जिससे समय की बचत होगी।
इसका खास डिजाइन वाला ड्रम कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग-धब्बों को आसानी से हटाने का काम करेगा और उन्हें हाथ से घिसने की जरूरत नहीं होगी। इसी के साथ यह इस बात का भी ख्याल रखेगा कि कपड़ों की क्वालिटी पर असर न पड़े।
धुलाई के दौरान कपड़ों से धागे, लिंट और बटन समेत कई तरह की चीजें निकलती है जो मोटर या पाइप में फंस जाते हैं। लेकिन इस समस्या से बचने के लिए इस मशीन में फिल्टर लगा है जो हर चीज को जमा करेगा, ताकि बेदाग सफाई और बिना रुकावट प्रदर्शन सुनिश्चित होगा।
स्पेसिफिकेशन्स
क्षमता- 7 किलोग्राम
ब्रांड- Haier
वोल्टेज- 220 Volts
कंट्रोल- पुश बटन
अधिकतम मोटर स्पीड- 780 RPM
खासियतें
क्विक वॉश
चाइल्ड लॉक
फज़ी लॉजिक
कमी
भारी कपड़ों को सूखने में समय लगेगा।
दोनों में से कौन-सी है बेहतर?
ये दोनों ही मॉडल 7 किलोग्राम क्षमता वाले हैं और अपनी-अपनी जगह बेहतर प्रदर्शन देंगे। अगर घर में हार्ड क्वालिटी का पानी आता है तो व्हर्लपूल ज्यादा बेहतर होगा और कम पानी के प्रेशर को अच्छी तरह से संभालने के लिए हायर सही पसंद रहेगा।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Whirlpool 8 Kg 5 MAGIC CLEAN PRO SW H Fully Automatic Top Load Washing Machine
6th सेंस टेक्नोलॉजी वाली इस वॉशिंग मशीन में कुल 12 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिनकी मदद से तरह-तरह के कपड़ों को आसानी से धोया जा सकता है। इन-बिल्ट हीटर वाली यह वॉशिंग मशीन कपड़ों को ठंडे व गर्म दोनों तरह के पानी में धो सकती है। इसमें 4-5 लोगों के कपड़े एकसाथ आसानी से धोए जा सकते हैं।
प्रदर्शन के मामले में क्यों है दमदार?
इस Whirlpool वॉशिंग मशीन की सबसे बड़ी खासियत है कि यह जिद्दी दागों को काफी अच्छी तरह से हटाएगी। फिर चाहे बच्चों ने स्कूल युनिफॉर्म पर कीचड़ लगा लिया हो या पति की शर्ट पर चाय गिर गई हो, यह मॉडल 40 तरह-तरह के दाग-धब्बों को काफी अच्छी तरह साफ करेगा।
ज्यादातर वॉशिंग मशीन में टब क्लीन साइकिल को अलग से चलाना पड़ता है जिसमें लगभग 2-2.5 घंटा का समय लगता है और पानी भी बर्बाद होता है। लेकिन यह मॉडल कपड़ों को सुखाते समय ही टब को साफ करेगा; जिससे बिजली, पानी और समय तीनों बचेंगे।
छोटे बच्चों के कपड़ों को हाथ से धोने की मेहनत से यह मॉडल बचाएगा। इसका हीटर मशीन में ही कपड़ों को गर्म पानी से धोएगा जिससे उनपर मौजूद बैक्टेरिया व किटाणु हट जाएंगे और वे हाईजीनिक बनेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Whirlpool
क्षमता- 8 किलोग्राम
कंट्रोल- पुश बटन
मोटर स्पीड- 740 RPM
वॉश प्रोग्राम- 12
खासियतें
ZPF टेक्नोलॉजी
ऐक्सप्रेस वॉश
3 हॉट वॉटर मोड
कमी
क्षमता के हिसाब से मोटर स्पीड कम है।
घर व किचन में इस्तेमाल होने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
03
Haier 8 Kg, In-Built Heater, Front Panel Design, Fully Automatic Top Load Washing Machine
इस वॉशिंग मशीन को खासकर भारतीय परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसकी 780 RPM वाली मोटर कपड़ों को अच्छी तरह से धोने-सुखाने का काम करेगी। इसमें रोजाना पहने जाने वाले से लेकर नाजुक कपड़े धोए जा सकते हैं।
प्रदर्शन के मामले में क्यों है दमदार?
इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन की खासियत है सिर्फ कपड़ों को धोने-सुखाने का काम नहीं करेगी, बल्कि उन्हें (हाईजीनिक) स्वच्छ बनाएगी। इसमें दिया गया हीटर कपड़ों पर जमा किटाणुओं का सफाया करेगा और उन्हें पहनने के लिए पूरी तरह सुरक्षित बनाएगा।
फिर चाहे बेबी के कपड़े धोने हों या पसीने वाली जिम की टी-शर्ट; इसकी मदद से तरह-तरह के कपड़ों को जरूरत के हिसाब से धोया जा सकता है। इसके 15+ वॉश प्रोग्राम आपकी सुविधा को बढ़ाएंगे और कपड़ों को वैसे ही धोएंगे; जैसी सफाई की जरूरत उन्हें है।
अगर कभी कपड़े धोते समय बिजली कट जाती है तो सप्लाई आने पर मशीन को दोबारा स्टार्ट नहीं करना होगा। यह जहां रुकी थी वहीं से दोबारा काम करेगी; जिससे समय, बिजली, पानी और डिटर्जेंट सबकी बचत होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Haier
क्षमता- 8 किलोग्राम
एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
वोल्टेज- 220 Volts
कंट्रोल- पुश बटन
खासियतें
ओशियनस वेव ड्रम
मैजिक फिल्टर
चाइल्ड लॉक
कमी
ज्यादा कपड़ों को सुखाते समय शोर स्तर अधिक होगा।
दोनों में से कौन-सी है बेहतर?
दोनों ही वॉशिंग मशीन की क्षमता 8 किलग्राम है और दोनों में ही हीटर की सुविधा मौजूद है। लेकिन अगर आपके घर में रोज ही कपड़े बहुत ज्यादा गंदे होते हैं तो व्हर्लपूल सही पसंद होगा और अगर आपकी प्राथमकिता कपड़ों को कम समय में बेहतर तरह से सुखाना है तो हायर बेहतर होगा।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर
04
Whirlpool 9 Kg Ozone Technology 5 Star Inverter Front Load Fully Automatic Washing Machine
इस वॉशिंग मशीन में 15 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिनकी मदद से हर कपड़ा बेदाग बनेगा। इस मॉडल की आधुनिक टेक्नोलॉजी कपड़ों की खास देखभाल करने का काम करेगी। इन्वर्टर टेक्नोलॉजी बिजली की बचत करने का काम करेगी।
प्रदर्शन के मामले में क्यों है दमदार?
कई लोग मशीन में कपड़े इसलिए नहीं धोते क्योंकि उनकी क्वालिटी पर असर पड़ता है और वे बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं। यह मॉडल इस समस्या का निवारण करेगा क्योंकि इसमें धोए गए कपड़े सिकुड़ेंगे नहीं और न ही उनकी चमक व रंग में किसी तरह की कमी आएगी।
अगर आपके घर में छोटा बच्चा है तो उनके कपड़ों को डबल सुरक्षा देने और पूरी तरह से हाईजीनिक बनाने के लिए यह मॉडल भाप का इस्तेमाल करेगा। इससे किटाणु व बैक्टेरिया जमा होने का खतरा नहीं होगा और आपको हाथ से कपड़े धोने की मेहनत भी नहीं करनी होगी।
जिस दिन कम कपड़े धोने हों या आपको जल्दी रहे तो क्विक30 साइकिल का इस्तेमाल करके मात्र 30 मिनट में कपड़ों को धोया-सुखाया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Whirlpool
क्षमता- 9 किलोग्राम
मोटर स्पीड- 1400 RPM
डिस्प्ले- LED
कंट्रोल- टच
खासियतें
6th सेंस टेक्नोलॉजी
फैब्रिक केयर
बिल्ट-इन हीटर
कमी
फुल स्पीड पर वाइब्रेशन ज्यादा होगा।
05
Haier 9Kg, 5 Star, Powered by AI-DBT, PuriSteam with Inbuilt Heater Front Load Washer
1400 RPM की मोटर के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन कपड़ों को धोने के साथ-साथ हाईजीनिक बनाने का भी काम करेगी। इसका मजबूत क्वालिटी का ड्रम स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना है, जिसमें आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी। इसमें चाइल्ड लॉक और 15+ वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
प्रदर्शन के मामले में क्यों है दमदार?
यह वॉशिंग मशीन कपड़ों को अच्छी तरह से धोते-सुखाते हुए बिजली, पानी व समय की बचत करने का काम करेगी। यह कम शोर स्तर व वाइब्रेशन के साथ कपड़े धोएगी, ताकि तेज आवाज से आपको असुविधा न हो और कपड़े भी बेदाग बनेंगे।
इसकी एडवांस टेक्नोलॉजी कपड़ों के प्रकार व वजन को खुद से ही पहचानते हुए पानी के लेवल और डिटर्जेंट के इस्तेमाल को सेट करेगी। इससे आपकी मेहनत तो बचेगी ही, साथ-साथ कपड़े भी अच्छी तरह साफ हो जाएंगे।
यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन स्टीम की मदद से कपड़ों को ताजा बनाने का काम करेगी। इस सुविधा की मदद से एक-दो बार पहने गए कपड़ों को बिना पानी या डिटर्जेंट में धोए बिना ही दुर्गंध व बैक्टेरिया को हटाया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Haier
क्षमता- 9 किलोग्राम
वोल्टेज- 220 Volts
मोटर स्पीड- 1400 RPM
कलर- ब्लैक
खासियतें
ऐंटी-बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी
स्मार्ट कंट्रोल
सेल्फ क्लीन
कमी
बड़ी रबर गास्केट में नमी आसानी से जमेगी।
दोनों में से कौन-सी है बेहतर?
ये दोनों ही फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों को धोने के साथ-साथ हाईजीनिक बनाने का काम करेंगी। हालांकि, अगर आपको कपड़ों को नाजुक तरह से धोना है और उनकी क्वालिटी बनाए रखनी है तो व्हर्लपूल बेहतर होगा। वहीं, अगर आपकी प्राथमिकता बिजली की बचत और कम शोर स्तर है तो हायर सही होगा।
06
अब जानिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर
व्हर्लपूल और हायर दोनों ही ब्रांड की अलग-अलग क्षमता वाली वॉशिंग मशीन की खासियतों को समझने के बाद अब इनके बीच के अंतर को एक तालिका के साथ समझ लेते हैं।
मॉडल
कुल वॉश प्रोग्राम
मोटर स्पीड
Whirlpool 7 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine
Whirlpool 9 Kg Ozone Technology 5 Star Inverter Front Load Fully Automatic Washing Machine
15
1400 RPM
Haier 9Kg, 5 Star, Powered by AI-DBT, PuriSteam with Inbuilt Heater, 525 mm Super Drum, AI DBT Fully Automatic Front Load Washer
15
1400 RPM
क्या निकला निष्कर्ष?
अंत में यही कहा जा सकता है कि भारतीय घरों के लिए व्हर्लपूल और हायर दोनों ही ब्रांड की वॉशिंग मशीन दमदार रहेंगी। दोनों ही अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ कपड़ों को बेदाग बनाने का काम करेंगी। हालांकि, ऊर्जा व पानी की बेहतर बचत के लिए हायर सही होगा और आसान इस्तेमाल के लिहाज से व्हर्लपूल। हायर की सर्विस बड़े शहरों में ज्यादा अच्छी है और व्हर्लपूल का सर्विस नेटवर्क बेहतर छोटे व ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने मिलेगा। दोनों में से किसी एक का चयन पूरी तरह से आपकी पसंद, जरूरत व बजट पर निर्भर करता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
भारतीय घरों के लिए व्हर्लपूल की वॉशिंग मशीन बेहतर होगी या हायर की?
भारतीय घरों के लिए व्हर्लपूल और हायर दोनों ही ब्रांड की वॉशिंग मशीन सही मानी जाती हैं। Whirlpool को 6th सेंस टेक्नोलॉजी और हार्ड क्वालिटी के पानी में भी दमदार धुलाई सुनिश्चित करने के लिए जाना जाता है। वहीं, Haier वॉशिंग मशीन अपनी तेज स्पीड वाली मोटर और ओशियनस वेव ड्रम के साथ कपड़ों को कम समय में अच्छी तरह धोती-सुखाती है।
व्हर्लपूल और हायर वॉशिंग मशीन की कीमत में कितना अंतर है?
दोनों ब्रांड की वॉशिंग मशीन की कीमत में ज्यादा अंतर नहीं है। व्हर्लपूल के टॉप लोड मॉडल करीब ₹16,000 से लेकर ₹25,000 तक और फ्रंट लोड मॉडल करीब ₹25,000 से लेकर ₹35,000+ तक की रेंज में मिल जाएंगे। वहीं, हायर के टॉप लोड मॉडल करीब ₹16,000 से लेकर ₹20,000 तक और फ्रंट लोड मॉडल करीब ₹27,000 से लेकर ₹40,000+ तक की रेंज में मिलेंगे।
सर्विस के मामले में क्या व्हर्लपूल की वॉशिंग मशीन हायर से बेहतर है?
हां, सर्विस और नेटवर्क के मामले में व्हर्लपूल हायर से बेहतर है। भारत में व्हर्लपूल का सर्विस नेटवर्क काफी बड़ा है, खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में भी। हालांकि, हायर की सर्विस छोटे शहरों में उतनी अच्छी नहीं है।