व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन: फुली ऑटोमेटिक या सेमी-ऑटोमेटिक, क्या है आपके लिए सही चुनाव? जानकारी के साथ देखें विकल्प

क्या आप भी अपने घर के लिए एक बढ़िया Whirlpool Washing Machine लेना चाहते हैं लेकिन असमंजस में है कि फुली ऑटोमैटिक ले या सेमी-ऑटोमैटिक? तो नीचे आपको 6 बेहतरीन विकल्पों के साथ जानकारी मिल जाएगी जिसपर नजर डाल सकते हैं।

Whirlpool की फुली ऑटोमैटिक और सेमी-ऑटोमैटिक Washing Machine
Whirlpool की फुली ऑटोमैटिक और सेमी-ऑटोमैटिक Washing Machine

जब भी घर के लिए नई वॉशिंग मशीन लेने की बात आती है, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि फुली ऑटोमैटिक लें या सेमी-ऑटोमैटिक? वैसे अगर बात करें Whirlpool ब्रांड की तो यह दोनों तरह की वॉशिंग मशीनें पेश करती है जिसके विकल्प आपको नीचे मिल जाएंगे। आपको बता दें, फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन उन लोगों के लिए सही रहती है जो कम मेहनत में पूरा काम चाहते हैं। इसमें कपड़े डालने के बाद आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होती। मशीन खुद ही वॉश, रिंस और स्पिन का पूरा चक्र पूरा कर सकती है। यह समय बचा सकती है और इस्तेमाल में भी आसान होती है। हालांकि इसकी कीमत सेमी-ऑटोमैटिक मशीन की तुलना में थोड़ी ज्यादा हो सकती है। वहीं Semi Automatic Washing Machine मशीन बजट के लिहाज से किफायती मानी जाती है। इसमें दो टब होते हैं और कपड़ों को वॉश टब से स्पिन टब में आपको खुद शिफ्ट करना पड़ता है। यह मशीन कम पानी में भी काम कर सकती है और बिजली की खपत भी कम हो सकती है। जिन इलाकों में पानी की समस्या रहती है उस जगह के लिए यह सही हो सकती है। 

नीचे आपको 6 बढ़िया विकल्प मिल सकते हैं जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं -

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Whirlpool 6.5 Kg 5 Star Magic Clean Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

    6.5 किलोग्राम क्षमता के साथ आने वाली यह मशीन छोटे से मध्यम आकार वाले परिवार के लिए बढ़िया हो सकती है। यह ग्रे रंग में आती है सेमी-ऑटोमैटिक टॉप लोड मशीन है जिसमें आपको धुलाई व सुखाने के लिए दो अलग-अलग टब होते हैं। यह 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आती है और कम पानी और बिजली की खपत के साथ बेहतरीन धुलाई दे सकती है। यह 1400 RPM के साथ तेज गति में कपड़ों से पानी निकाल कर उसे सुखाने में मदद कर सकती है। इसमें 3 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिसमें डेलिकेट साइकिल रेशम, लेस और ऊन जैसे नाज़ुक कपड़ों की धुलाई के लिए है, हेवी साइकिल बिस्तर और तौलिये जैसी ज़्यादा गंदी चीज़ों की सफाई के लिए है और नॉर्मल साइकिल विभिन्न प्रकार के कपड़ों की रोज़ाना धुलाई के लिए सही हो सकती है। साथ ही, यह रस्ट प्रूफ डिजाइन के साथ बनी हुई है जिससे जंग की समस्या नहीं होती है और यह लंबे समय तक टिकाऊ बनी हुई रह सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 6.5 किलोग्राम 
    • मॉडल - ‎30337
    • रंग - ग्रे 
    • कंट्रोल टाइप - नॉब 
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1400 RPM
    • एक्सेस लोकेशन - टॉप लोड 

    खासियत 

    • इसमें लार्ज ट्यूब दिया गया है जो 66 लीटर की गहरी धुलाई यानी अधिकतम मात्रा में पानी का उपयोग कर कपड़े को धो सकता है। 
    • ऐस वॉश स्टेशन को आपके कपड़े धोने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे आप जिद्दी दागों और नाजुक कपड़ों को सही से साफ कर सकते हैं।
    • यह रैट प्रोटेक्शन के साथ आती है जिससे चूहों से सुरक्षित रहकर लंबे समय तक चल सकती है। 

    कमी 

    • यूजर ने कहा यह टिकाऊ नहीं है और इसका ड्रायर 1 महीने में ही खराब हो गया।

    योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट की जानकारी लीजिए। 

    01
  • Whirlpool 8 Kg 5 Star Inverter Supreme Care Front Load Fully Automatic Washing Machine

    इस मशीन में 5 स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है, जिससे बिजली की बचत हो सकती है और ऊर्जा की खपत कम रहती है। यह 1400 RPM की उच्च स्पिन स्पीड कपड़ों को तेजी से सुखाने में मदद कर सकती है। इसमें इंटेलीसेंस इन्वर्टर तकनीक दी गई है, जो मशीन को कम शोर और बेहतर प्रदर्शन के साथ चला सकती है, जिससे बिना शोर के आराम से कपड़े धोए जा सकते हैं। आपको बता दें, यह Front Load Washing Machine 8 किलोग्राम की क्षमता के साथ आती है जिसके कारण यह 5–6 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त हो सकती है। यह फुली ऑटोमैटिक है और इसका आकर्षक मिडनाइट ग्रे रंग घर की सुंदरता को बढ़ा सकता है। इसमें 15 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जैसे सैनिटाइज, कॉटन, इको कॉटन, बेबी केयर, वूलेंस, डेली वॉश और रैपिड 30 मिनट आदि जिसकी मदद से अलग-अलग फैब्रिक के कपड़ों को धोने के लिए अलग-अलग सेटिंग्स मिल सकते हैं। साथ ही, स्टीम टेक्नोलॉजी और इन-बिल्ट हीटर की मदद से यह 100 से अधिक कठिन दागों को हटाने में भी यह सक्षम है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 8 किलोग्राम 
    • मॉडल - ‎‎XS8014BWM52E
    • रंग - मिडनाइट ग्रे 
    • कंट्रोल टाइप - पुश बटन  
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1400 RPM
    • एक्सेस लोकेशन - फ्रंट लोड 

    खासियत 

    • इसमें दिए गए 6th सेंस सॉफ्ट मूव टेक्नोलॉजी कपड़ों की कोमलता बनाए रखते हुए बेहतर धुलाई सुनिश्चित करती है।
    • स्टेनलेस स्टील ड्रम और बॉडी इसे मजबूत और टिकाऊ बना सकते हैं। 
    • इसमें मौजूद एलईडी डिस्प्ले और टच कंट्रोल पैनल के कारण इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान हो सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसका इंस्टॉलेशन सर्विस सही नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Whirlpool 8.5 kg 5 Star Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

    यह सेमी-ऑटोमैटिक टॉप लोडिंग वॉशिंग मशीन मध्यम आकार के परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है क्योंकि इसमीं 8.5 किलोग्राम की क्षमता मौजूद है। Whirlpool की यह मशीन उन्नत टर्बोड्राई तकनीक के साथ आती है, जो कपड़ों को कम समय में बेहतर तरीके से सुखाने में मदद कर सकती है। 1400 RPM की उच्च स्पिन स्पीड के कारण कपड़े तेजी से सूख सकते हैं और आपका समय बच सकता है। इसमें 3 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, डेलिकेट, नॉर्मल और हेवी। डेलिकेट मोड रेशम, लेस और ऊनी कपड़ों जैसे नाजुक फैब्रिक के लिए उपयुक्त है, जबकि हेवी मोड चादर, तौलिया और ज्यादा गंदे कपड़ों की गहरी सफाई करता है, वहीं, नॉर्मल मोड रोजमर्रा के कपड़ों की धुलाई के लिए सही हो सकता है। आपको बता दें, इस मशीन में 3D टर्बो इम्पेलर, इन-बिल्ट कॉलर स्क्रबर और सोक टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो जिद्दी दाग हटाने में मदद कर सकते हैं। वहीं, 10 मिनट का ड्राई टाइम और सुपरियर ड्राइंग क्षमता इसे और भी उपयोगी बना सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 8.5 किलोग्राम 
    • मॉडल - ‎‎XS8014BWM52E
    • रंग - ग्रे डेजल 
    • कंट्रोल टाइप - नॉब  
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1400 RPM
    • एक्सेस लोकेशन - टॉप लोड 

    खासियत 

    • इसमें मौजूद ऑटो रीस्टार्ट फीचर बिजली जाने के बाद मशीन को वहीं से दोबारा शुरू करने में सहायता कर सकता है।
    • यह मशीन 5 स्टार ऊर्जा दक्षता के साथ आती है, जिससे बिजली की खपत कम होती है। 
    • इसका प्लास्टिक ड्रम और रस्ट-प्रूफ बॉडी लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन सुनिश्चित कर सकते हैं। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    03
  • Whirlpool 9.5 kg Fully-Automatic Top Loading Washing Machine

    अगर आप अपने घर के लिए काफी दिनों से एक बढ़िया वॉशिंग मशीन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यह व्हर्लपूल ब्रांड की मशीन आपके लिए सही विकल्प बन सकती है। यह ग्रेफाइट रंग और एज-टू-एज प्रीमियम डिजाइन के साथ आती है जो आपके घर को स्टाइलिश दिखा सकती है। यह 9.5 किलोग्राम क्षमता वाला फुली-ऑटोमैटिक Top Load Washing Machine है जो बड़े परिवार के लिए डिजाइन की गई है। इस मशीन में 12 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जैसे डेली, हेवी, डेलिकेट्स, व्हाइट्स, स्टेनवॉश, एंटी बैक्टीरियल, ईको, वूलन्स, बेडशीट, रिंस + स्पिन, स्पिन और वॉश ओनली जसिकी मदद से आप अपने कपड़ों के प्रकार के अनुसार सही प्रोग्राम चुन सकते हैं। इससे कपड़ों की गुणवत्ता भी बनी रहती है और बिजली व पानी की बचत भी हो सकती है। साथ ही, इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत इसका इन-बिल्ट हीटर है। यह पानी को तीन अलग-अलग स्तरों पर गर्म कर सकता है, वॉर्म, हॉट और एलर्जन फ्री। गर्म पानी से कपड़े बेहतर तरीके से साफ हो सकते हैं और बैक्टीरिया भी खत्म हो सकते हैं। छोटे बच्चों वाले घरों के लिए यह फीचर बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 9.5 किलोग्राम 
    • मॉडल - ‎‎360 Degree Bloomwash Pro H 9.5
    • रंग - ग्राफिट 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - ‎740 RPM
    • एक्सेस लोकेशन - टॉप लोड 

    खासियत 

    • इसमें 360° ब्लूमवॉश प्रो तकनीक दी गई है, जो हेक्साब्लूम इम्पेलर के साथ मिलकर कपड़ों को हर दिशा में घुमाकर गहराई से सफाई कर सकती है। 
    • इसका एलईडी डिजिटल डिस्प्ले उपयोग में बहुत आसान है जिसकी मदद से आप आसानी से समय और सेटिंग्स देख सकते हैं। 
    • इसमीं दिए गए जीरो प्रेशर फिल टेक्नोलॉजी की मदद से यह मशीन कम पानी के दबाव में भी तेजी से टब भर सकती है। 

    कमी 

    • यूजर ने कहा यह चलने पर शोर बहुत करती है।
    04
  • Whirlpool 11Kg Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

    यह सेमी-ऑटोमैटिक टॉप लोडिंग वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है। यह मशीन मजबूत डिज़ाइन, शानदार परफॉर्मेंस और ऊर्जा की बचत के साथ आती है, जिससे कपड़े धोना आसान बन सकता है। इसमें 11 किलोग्राम की क्षमता दी गई है और साथ ही, यह 5 स्टार रेटिंग के साथ आती है जो कम बिजली और पानी की खपत के साथ आपको बेहतरीन धुलाई दे सकती है। इस मशीन में दिया गया डायनामिक्स डिटर्जेंट डिस्पेंसर, डिटर्जेंट को पानी के साथ अच्छी तरह और तेज़ी से घोलता है। इससे डिटर्जेंट के थक्के नहीं बनते और कपड़ों पर डिटर्जेंट के दाग नहीं पड़ते। वहीं, इस वॉशिंग मशीन की खासियत इसका 10 टफ स्टेन रिमोवल फीचर है जो केचप, जूस, तेल, ग्रीस और अन्य जिद्दी दागों को अच्छे तरीके से हटाने में सक्षम माना गया है। इसलिए बच्चों के कपड़े हों या रोजमर्रा के गंदे कपड़े, यह मशीन हर तरह की धुलाई को सही से कर सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 11 किलोग्राम 
    • मॉडल - ‎‎‎ACE XL 11 DMIX GRAPHITE GREY (10YR)
    • रंग - काला  
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1400 RPM
    • एक्सेस लोकेशन - टॉप लोड 

    खासियत 

    • इसमें मौजूद 3D लिन्ट फिल्टर तीन परतों वाली विशेष फिल्ट्रेशन प्रक्रिया के साथ आता है। यह कपड़ों से निकलने वाले रेशों और लिंट को प्रभावी रूप से इकट्ठा कर सकता है। 
    • इसमें हार्ड वॉटर वॉश फीचर दिया गया है जो कठोर पानी में भी बेहतर सफाई और दाग हटाने में मदद कर सकती है। 
    • यह कपड़ों को चारों तरफ से घुमाकर और रगड़कर गंदगी को गहराई से हटा सकता है। 

    कमी 

    • यूजर ने कहा इसकी बिल्ड क्वालिटी सही नहीं है। 
    05
  • Whirlpool 6 kg Magic Clean 5 Star and Digital Display Fully Automatic Top Load Washing Machine

    6 किलोग्राम क्षमता वाली यह मशीन पूरी तरह से ऑटोमैटिक टॉप लोड है जो छोटे और मध्यम परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है। यह मशीन आकर्षक ग्रे रंग और डिजिटल डिस्प्ले के साथ आती है, जो इसे आधुनिक और उपयोग में आसान बना सकती है। साथ ही, इसमें 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग दी गई है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और यह बजट के लिए भी अनुकूल रहती है। यह 740 RPM की मोटर तेज स्पिन स्पीड प्रदान करती है, जिससे कपड़े जल्दी सूख सकते हैं। साथ ही, हार्ड वॉटर वॉश तकनीक के कारण यह मशीन कठोर पानी में भी कपड़ों की बेहतर सफाई कर सकती है। वहीं, इस Fully Automatic Washing Machine में 8 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जैसे, नॉर्मल, हैवी, व्हाइट्स, ड्राई, एक्सप्रेस वॉश, ईको वॉश, रिंस + ड्राई और एक्वा स्टोर जिसकी मदद से आपको अलग-अलग फैब्रिक के लिए अलग-अलग सेटिंग मिल सकते हैं। इसके स्टेनलेस स्टील ड्रम से कपड़ों की कोमल देखभाल हो सकती है और मशीन की मजबूती भी बनी रह सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 6 किलोग्राम 
    • मॉडल - ‎‎360 Degree Bloomwash Pro H 9.5
    • रंग - ग्रे  
    • कंट्रोल टाइप - पुश बटन 
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 740 RPM
    • एक्सेस लोकेशन - टॉप लोड 

    खासियत 

    • इसमें चाइल्ड लॉक फीचर दिए गए हैं जिससे यह छोटे बच्चों वाले घर के लिए भी एक बढ़िया विकल्प बन सकती है। 
    • इसमें मौजूद ऑटो टब क्लीन ड्रम के अंदर जमा डिटर्जेंट अवशेष, गंदगी, बैक्टीरिया और फफूंद को अपने आप साफ कर सकता है। 
    • इसमें दिए गए एक्स्प्रेस वॉश फीचर की मदद से यह कम गंदे और हल्के कपड़ों को 15 से 30 मिनट में जल्दी धोकर साफ कर सकता है। 

    कमी 

    • यूजर ने कहा यह चलते समय कंपन बहुत करती है। 

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर आप इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं। 

    06

जानें आपके घर के लिए कौन-सी व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन है बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन ले सकते हैं-

मॉडल 

क्षमता 

प्रकार 

अधिकतम रोटेशनल स्पीड 

Whirlpool 5 Star Magic Clean Semi-Automatic Top Loading Washing Machine - MAGIC CLEAN 6.5 GREY

6.5 किलोग्राम 

सेमी-ऑटोमैटिक 

1400 RPM

Whirlpool Supreme Care Front Load Fully Automatic Washing Machine - XS8014BWME

8 किलोग्राम 

फुली ऑटोमैटिक

1400 RPM

Whirlpool Semi-Automatic Top Loading Washing Machine - MAGIC CLEAN 8.5 GREY DAZZLE

8.5 किलोग्राम 

सेमी-ऑटोमैटिक 

1400 RPM

Whirlpool Fully-Automatic Top Loading Washing Machine - 360° BLOOMWASH PRO Heater 9.5

9.5 व किलोग्राम 

फुली ऑटोमैटिक

‎740 RPM

Whirlpool Semi-Automatic Top Loading Washing Machine- ACE XL 11 DMIX GRAPHITE GREY,10YR MW

11 किलोग्राम 

सेमी-ऑटोमैटिक 

1400 RPM

Whirlpool Fully Automatic Top Load Washing Machine- MAGIC CLEAN 6.0 GENX GREY 5YrMW

6 किलोग्राम 

फुली ऑटोमैटिक

740 RPM

निष्कर्ष 

अंत में यह कह सकते हैं कि सही चुनाव आपकी जरूरत, बजट और सुविधा पर निर्भर करता है क्योंकि व्हर्लपूल ब्रांड के दोनों प्रकार के वॉशिंग मशीन अपनी-अपनी जगह सही है। अगर आप ज्यादा सुविधा और समय की बचत चाहते हैं तो फुली ऑटोमैटिक बेहतर है, लेकिन यदि आप कम खर्च में काम चलाना चाहते हैं तो सेमी-ऑटोमैटिक मशीन भी एक समझदारी भरा निर्णय हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • फुली ऑटोमैटिक और सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में मुख्य अंतर क्या है?
    फुली ऑटोमैटिक मशीन में वॉश, रिंस और स्पिन की पूरी प्रक्रिया अपने आप पूरी हो जाती है, जबकि सेमी-ऑटोमैटिक मशीन में कपड़ों को एक टब से दूसरे टब में मैन्युअली डालना पड़ता है।
  • कौन-सी मशीन बिजली की कम खपत करती है?
    देखा जाए तो सेमी-ऑटोमैटिक मशीन बिजली की खपत कम करती है, जबकि फुली ऑटोमैटिक मशीन में सुविधाएं ज्यादा होने के कारण खपत थोड़ी अधिक हो सकती है।
  • क्या फुली ऑटोमैटिक मशीन के लिए लगातार पानी की जरूरत होती है?
    आमतौर पर, फुली ऑटोमैटिक मशीन को बेहतर तरीके से काम करने के लिए लगातार पानी की सप्लाई और उचित पानी के दबाव की जरूरत होती है।

Loading...

Loading...