छोटे परिवारों के लिए कौन सा Haier Refrigerator रहेगा अच्छा? पाएं जानकारी और देखें विकल्प

अपने छोटे परिवार के लिए Haier ब्रांड का Fridge लेने की सोच रहे हैं, लेकिन सही विकल्प चुनने में हो रही है परेशानी? तो डालें एक नजर यहां दिए जा रहे मॉडल्स पर। 165 से लेकर 325 लीटर तक की क्षमता में मिलने वाले ये रेफ्रिजरेटर हो सकते हैं आपके परिवार के लिए उपयुक्त विकल्प-

Haier Refrigerator
Haier Refrigerator

क्या आप अपने छोटे परिवार के लिए हायर ब्रांड का रेफ्रिजरेटर लेना चाहते हैं, लेकिन कौन सा मॉडल सही रहेगा इसका चयन नहीं कर पा रहे हैं तो आपकी इस समस्या का हल यहां मिल सकता है। यहां पर हायर ब्रांड के 5 ऐसे रेफ्रिजरेटर के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो छोटे परिवारों के लिए उपयुक्त रहेंगे। ये सभी फ्रिज 165 से लेकर 325 लीटर तक की क्षमता में मिल रहे हैं, जिन्हें आप अपने परिवार की जरूरत और सदस्यों की संख्या के हिसाब से चुन सकते हैं। फिर चाहे आपकी प्राथमिकता कम बिजली खपत हो, बेहतर कूलिंग हो या पर्याप्त स्टोरेज ये रेफ्रिजरेटर हर तरह से आपके परिवार के लिए उपयोगी हो सकते हैं। Haier ब्रांड अपने टिकाऊ निर्माण, बेहतर कूलिंग, स्मार्ट फीचर्स और ऊर्जा एफिशिएंट मॉडल के लिए जाना जाता है, जो छोटे परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर फ्रिज के अलग-अलग मॉडल पेश करता है। ऐसे में आइए नजर डालते हैं छोटे परिवार के लिए उपयुक्त रहने वाले हायर ब्रांड के रेफ्रिजरेटर पर-

परिवार की जरूरत के हिसाब से कैसे करें हायर फ्रिज का चुनाव?

  • परिवार के सदस्यों की संख्या- फ्रिज हमेशा अपने परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार पर ही लेना चाहिए। 2 से 3 सदस्यों या छोटे परिवारों के लिए 150 से लेकर 300 लीटर तक की क्षमता वाला फ्रिज पर्याप्त माना जाता है। मध्यम आकार के परिवार के लिए 260 लेकर 350 लीटर क्षमता वाला हायर रेफ्रिजरेटर उपयुक्त रहेगा। वहीं बड़ी फैमिली के लिए 350 या उससे अधिक क्षमता वाले फ्रिज सही माने जाते हैं। 
  • आकार और फिट- अपने परिवार के लिए फ्रिज लेते समय सिर्फ उसकी कैपेसिटी ही नहीं बल्कि उसका आकार यानी डाइयमेंशन भी देखें। फ्रिज की लंबाई-चौड़ाई को अपनी रसोई या जगह की माप के हिसाब से चेक करें ताकि फ्रिज सही तरीके से फिट हो जाए।
  • फ्रिज का प्रकार- छोटे परिवार के लिए डाइरेक्ट कूल वाला हायर रेफ्रिजरेटर सही हो सकता है। इस तरह का फ्रिज मॉडल सरल, सस्ता और कम बिजली खपत वाला माना जाता है। वहीं जिन लोगों का परिवार बड़ा है या जिन घरों में बार-बार फ्रिज खोलना पड़ता है, ऐसे घरों के लिए फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर सही हो सकता है। इस तरह का फ्रिज ऑटो-डिफ्रॉस्ट, बेहतर स्टोरेज और सुविधाजनक रखरखाव के साथ आता है। 
  • बजट का ध्यान रखें- छोटे परिवार के लिए 150 से 200 लीटर क्षमता वाले डाइरेक्ट कूल फ्रिज बजट-फ्रेंडली होते हैं। वहीं अगर आप बजट की चिंता किए बिना Frost Free Technology और स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं तो 300 लीटर के आसपास या उससे अधिक क्षमता का फ्रिज बेहतर रहेगा।
  • ऊर्जा दक्षता- रेफ्रिजरेटर की BEE स्टार रेटिंग जितनी ज़्यादा होगी, बिजली बचत उतनी बेहतर होगी। छोटे परिवारों में 3 स्टार से 5 स्टार रेटिंग के मॉडल बिजली बिल कम रखने में मदद करते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 190L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

    हायर ब्रांड का यह रेफ्रिजरेटर 190 लीटर की क्षमता में मिल रहा है। यह रेफ्रिजरेटर 2 से 3 सदस्यों वाले छोटे परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इस फ्रिज को 176 लीटर फ्रेश फूड क्षमता और 14 लीटर फ्रीजर क्षमता के साथ पेश किया जा रहा है। इसके अलावा इसमें 1 कंपार्टमेंट, 1 सब्जी दराज और 3 कठोर ग्लास से बने शेल्फ लगे हुए हैं। खाने को सुरक्षित रखने के लिए इस फ्रिज में एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट भी लगा है। डेजल स्टील कलर का यह फ्रिज लंबे समय तक चलने वाली कूलिंग प्रदान करता है। Direct Cool Technology वाला यह रेफ्रिजरेटर लंबे समय तक चलने वाली शक्तिशाली ठंडक प्रदान करता है और खाने को लंबे समय तक फ्रेश रखता है। यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला फ्रिज है, जिसकी वार्षिक ऊर्जा खपत 136 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष है। इसका कंप्रेसर बेहतर ऊर्जा दक्षता, कम शोर और लंबे समय तक चलने वाला प्रदर्शन प्रदान करता है। ब्रांड के अनुसार इसका कंप्रेसर 50% कम बिजली की खपत करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- हायर
    • मॉडल- ‎HED-205DS-P
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- ‎136 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • क्षमता- ‎190 लीटर
    • ताज़ा भोजन क्षमता- ‎176 लीटर
    • फ़्रीज़र क्षमता- ‎14 लीटर
    • स्थापना प्रकार- ‎फ्रीस्टैंडिंग
    • रंग- ‎डैजल स्टील
    • वोल्टेज- ‎230 वोल्ट
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम- ‎मैनुअल

    खूबियां

    • यह फ्रिज 230 वोल्ट पर बिना अलग स्टेबलाइज़र के काम कर सकता है। 
    • इसमें लगे बाहरी हैंडल के कारण दरवाज़ा खोलना आसान होता है। 
    • इसमें लॉक और चाबी की सुविधा दी गई है, जिससे आप फ्रिज को सुरक्षित रख सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इस रेफ्रिजरेटर का दरवाजा ठीक से बंद नहीं होता है।
    01
  • Haier 240L 2 Star Frost Free Top Mount Double Door Refrigerator

    अगर आप अपने परिवार के लिए डबल डोर वाला हायर रेफ्रिजरेटर लेने की सोच रहे हैं तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है। 240 लीटर की क्षमता वाला यह डबल डोर फ्रिज 3 से 4 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त रहेगा। इसमें फ्रीजर की कैपेसिटी 57 लीटर और फ्रेश फूड की कैपेसिटी 183 लीटर दी जा रही है। इसके अलावा इस रेफ्रिजरेटर में 1 कंपार्टमेंट, 3 शेल्व्स और एक वेजिटेबल ड्रॉर दिया जा रहा है। फ्रिज के दरवाजे पर एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट लगा है, जो बैक्टीरिया और गंदगी को फ्रिज के अंदर जाने से रोकता है। यह रेफ्रिजरेटर एडवांस्ड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। वहीं इसका एनर्जी एफिशिएंट कंप्रेसर कम बिजली में अधिक ठंडक देता है। साथ ही साइलेंट ऑपरेशन के कारण यह शांत तरीके से चलता है और कम शोर पैदा करता है। इसका Auto Defrost फ्रिज जमने वाले बर्फ को रोकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- हायर
    • मॉडल- ‎‎HEF-252EGS-P
    • क्षमता- ‎240 लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- ‎270 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • ताज़ा भोजन क्षमता- ‎183 लीटर
    • फ़्रीजर क्षमता- ‎57 लीटर
    • स्थापना प्रकार- ‎फ्रीस्टैंडिंग
    • रंग- ‎मून सिल्वर
    • वोल्टेज- ‎220.0

    खूबियां

    • इसमें बड़ा वेजिटेबल बॉक्स दिया गया है, जिससे आप काफी सारी सब्जियां स्टोर कर सकते हैं। 
    • फ्रिज के अंदर लगी LED लाइट कम बिजली खर्च करती है और फ्रिज के अंदर पर्याप्त रोशनी देती है।
    • तेजी से बर्फ जमाने के लिए टर्बो आइसिंग टेक्नोलॉजी।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स लॉकिंग मैकेनिज्म से नाखुश हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Haier 165L 1 Star Direct Cool Single Door Refrigerator | Wired Shelves

    165 लीटर क्षमता वाला यह एक कॉम्पैक्ट और उपयोगी सिंगल डोर फ्रिज है, जो खासकर छोटे परिवारों या एक-दो सदस्यों वाले घरों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें आपको रोजमर्रा के फल, दूध और सब्जियों के लिए पर्याप्त जगह मिल जाएगी। लाल रंग के इस फ्रिज में वायर्ड शेल्व लगे हैं, जो मजबूत होते हैं और भारी बर्तन या बड़े कंटेनर्स को भी सपोर्ट कर सकते हैं। इस फ्रिज में आपको एक बड़ा वेजिटेबल बॉक्स मिल जाएगा, जिससे में आप पर्याप्त मात्रा फल-सब्जियां रख सकते हैं। फास्ट Ice Making फीचर के कारण यह फ्रीजर सेक्शन में जल्दी बर्फ बना देता है, जिससे आपको ठंडी ड्रिंक्स या बर्फ के लिए ज्यादा इंचजार नहीं करना पड़ता। वहीं इजी क्लीन बैक डिजाइन के कारण फ्रिज के पिछले हिस्से को साफ करना आसान होता है, जिससे धूल जमा नहीं होती और मेंटेनेंस आसान रहता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- हायर
    • मॉडल- HED-171RS-P
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- 215 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • क्षमता- 165 लीटर
    • बोतलों की संख्या- 4
    • स्थापना प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • फॉर्म फैक्टर- फ्रीजर टॉप

    खूबियां

    • फ्रिज को आसानी के खोलने के लिए इसमें हैंडल लगा हुआ है।
    • यह फ्रिज होम इन्वर्टर से ऑटो कनेक्ट हो जाता है, जिससे बिजली कटने पर भी फ्रिज के अंदर ठंडक बनी रहती है।
    • यह फ्रिज 110 से 300 वोल्ट तक में बिना स्टेबलाइजर के सुरक्षित रूप से काम कर सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को डैमैज प्रोडक्ट प्राप्त हुआ है।
    03
  • Haier 190L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

    2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त रहने वाला यह रेफ्रिजरेटर 190 लीटर क्षमता के साथ मिल रहा है। इस सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में मॉर्डन मरीन पेओनी पैटर्न जैसा आकर्षक डिज़ाइन बना है, जिससे यह रसोई या किचन की सजावट के साथ अच्छी तरह मैच होता है। डाइरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी की वजह से यह फ्रिज भरोसेमंद कूलिंग प्रदान करता है। इस फ्रिज में फ्रेश फूड के लिए 176 लीटर की क्षमता दी गई है, जो रोजमर्रा के खाने‑पीने की चीजों को रखने के लिए पर्याप्त है। वहीं फ्रीजर की 14 लीटर क्षमता आइसक्रीम, बर्फ़ या छोटे फ्रीजर आइटम रखने के लिए उपयुक्त है। इसमें तीन टफन्ड ग्लास शेल्व्स लगी हैं, जो भारी बर्तन और कंटेनर्स को आसानी से सपोर्ट कर सकती हैं। इसके अलावा दरवाजे पर एंटी‑बैक्टीरियल गैस्केट लगा है, जो बैक्टीरिया को अंदर पनपने से रोकता है। यह फ्रिज 230V रेंज के भीतर स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- हायर
    • मॉडल- HED-205MFB-P
    • क्षमता- 190 लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- 136 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • स्थापना प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • फॉर्म फैक्टर- फ्रीजर टॉप
    • वोल्टेज- 220.0 वोल्ट
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- मैनुअल
    • शेल्फ का प्रकार- ‎टफन्ड ग्लास

    खूबियां

    • पावर कट होने पर यह फ्रिज होम इन्वर्टर से ऑटो कनेक्ट हो जाता है।
    • दरवाजे को आसानी से खोलने बंद करने के लिए इसमें बाहर की तरफ एक हैंडल लगा है। 
    • इसमें लॉक और चाबी की सुविधा दी गई है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स लॉकिंग मैकेनिज्म से नाखुश हैं।
    04
  • Haier 325 L 3 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator

    325 लीटर क्षमता के साथ मिलने वाला हायर ब्रांड का यह डबल डोर फ्रिज 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें फ्रीजर के लिए 85 लीटर और ताजा भोजन के लिए 240 लीटर क्षमता दी जा रही है। यह बॉटम माउंटेड फ्रिज है, जिसमें फ्रिजर नीचे की तरफ दिया गया है। यानी आपको फल, सब्जी या फिर अन्य जरूरी सामान निकालने के लिए झुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 14 इन 1 Convertible Modes होने की वजह से अलग‑अलग जरूरतों के अनुसार फ्रिज की सेटिंग बदल सकते हैं। इस फ्रिज में 1 कंपार्टमेंट, 1 सब्जी दराज और 3 शेल्फ बने हुए हैं। इसमें मजबूत ग्लास से बने शेल्फ लगे हैं। यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ पेश किया जा रहा है, जो कम बिजली खपत करते हुए शांत संचालन देता है। इसकी टर्बो आइसिंग तकनीक फ्रीजर में जल्दी बर्फ जमने में मदद करती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- ‎Haier
    • मॉडल- ‎HEB-333GB-P
    • ऊर्जा दक्षता- ‎3 स्टार
    • क्षमता- ‎325 लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- ‎250 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • रेफ्रिजरेटर ताज़ा भोजन क्षमता- ‎240 लीटर
    • फ़्रीज़र क्षमता -‎85 लीटर
    • वोल्टेज- ‎220 वोल्ट

    खूबियां

    • इसमें 2 गुना बड़ा वेजिटेबल बॉक्स भी दिया जा रहा है।
    • आसानी से बर्फ निकालने के लिए इसमें ट्विस्ट आइस मेकर लगा हुआ है।
    • फ्रिज के अंदर एलईडी लाइट लगी है, जो पर्याप्त रोशनी देती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं। 
    05

छोटे परिवारों के लिए उपयुक्त रहने वाले हायर ब्रांड के रेफ्रिजरेटर के प्रमुख फीचर्स की तुलना-

ब्रांड व मॉडल

क्षमता

ऊर्जा दक्षता

खासियत

Haier- ‎HED-205DS-P

190 लीटर

5 स्टार

‎3 मजबूत कांच की शेल्फ, मात्र 60 मिनट में बर्फ बनाने की सुविधा, बड़ा वेजिटेबल बॉक्स

Haier- ‎‎HEF-252EGS-P

240 लीटर

2 स्टार

फ्रॉस्ट फ्री टॉप माउंट डबल डोर रेफ्रिजरेटर, कूल पैड, 49 मिनट में 200% तेज़ बर्फ बनाना

Haier- HED-171RS-P

165 लीटर

1 स्टार

वायर्ड शेल्व्स, | बड़ा वेजिटेबल बॉक्स, तेजी से बर्फ बनाने की क्षमता,आसानी से साफ होने वाला पिछला हिस्सा

Haier- HED-205MFB-P

190 लीटर

5 स्टार

3 मजबूत कांच की शेल्फ, मात्र 60 मिनट में बर्फ बनाने की सुविधा, बड़ा वेजिटेबल बॉक्स

Haier- ‎HEB-333GB-P

325 लीटर

3 स्टार

कनवर्टिबल 14-इन-1, बॉटम फ्रीजर, डिजिटल डिस्प्ले पैनल, ट्रिपल इन्वर्टर

निष्कर्ष-

सही फ्रिज न सिर्फ आपके परिवार की जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि अपने बेहतर कूलिंग सिस्टम, क्षमता और ऊर्जा दक्षता के साथ खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक ताजा भी रखता है। ऐसे में ऊपर दिए गए मॉडल्स और उनके फीचर्स के आधार पर आप अपने परिवार की जरूरत, स्थान और उपयोग के हिसाब से सही Haier रेफ्रिजरेटर का चुनाव कर सकते हैं, जिससे बिजली बचत, बेहतर कूलिंग और रोजमर्रा की जरूरतें पूरे हो सकें।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • छोटे परिवारों के लिए हायर का कौन सा मॉडल सबसे अच्छा हो सकता है?
    छोटे परिवारों के लिए 165लीटर से 325 लीटर क्षमता वाले हायर फ्रिज अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
  • क्या हायर फ्रिज की सफाई और मेंटेनेंस आसान है?
    जी हां, हायर फ्रिज में इजी क्लीन बैक और एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट जैसे फीचर्स होते हैं, जिससे फ्रिज की सफाई और रखरखाव आसान हो जाता है।
  • क्या हायर फ्रिज बिजली कटने पर भी चलता है?
    हां, कई हायर फ्रिज ऑटो कनेक्ट टू होम इन्वर्टर फीचर के साथ आते हैं, जो बिजली जाने पर अपने आप इन्वर्टर से जुड़ जाता है।

Loading...

Loading...