V-Guard किचन एप्लाइंसेस बनेंगे हर भरतीय रसोई में कुकिंग के नए साथी!

वी-गार्ड के पास मिक्सर ग्राइंडर, इंडक्शन कुकटॉप, राइस कुकर, इलेक्ट्रिक केटल और सैंडविच मेकर जैसे तरह-तरह के किचन एप्लाइंसेस मिल जाएंगे जो हर भारतीय रसोई में काफी उपयोगी साबित होंगे। इनके साथ खाना बनाने से लेकर उसकी तैयारी करने जैसे काम काफी आसानी से किए जा सकते हैं; जिससे समय व मेहनत दोनों की बचत होगी।

भारतीय रसोई के लिए वी-गार्ड के किचन एप्लाइंसेस
भारतीय रसोई के लिए वी-गार्ड के किचन एप्लाइंसेस

आज की व्यस्त जीवनशैली में हर कोई भारतीय व्यंजनों का स्वाद बरकरार रखते हुए खाना पकाने में लगने वाले समय को कम करना चाहता है। ऐसे में V-Guard किचन एप्लाइंसेस आपके साथी बनेंगे जो हर रसोईघर के लिए सही पसंद साबित होंगे। तरह-तरह की डिशेज बनाने से लेकर उनकी तैयार करने जैसे कामों में काफी समय लगता है, लेकिन इन उपकरणों की मदद से यह समस्या हल हो सकती है। फटा-फट मसाला और चटनी पीसनी है तो मिक्सर ग्राइंडर, बच्चों के टिफिन में कोई टेस्टी चीज रखनी है तो सैंडविच मेकर, गैस सिलेंडर खत्म हो गया है तो इंडक्शन कुकटॉप और वन-पॉट डिश बनानी है तो इलेक्ट्रिक कूकर; ऐसे कई तरह के एप्लाइंसेस वी-गार्ड के पास मिल जाएंगे। फिर चाहे आप अकेले रहते हैं हो या परिवार के साथ ये हर भारतीय किचन में उपयोगी रहेंगे। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • V-Guard VKM12 1.2 Litre Multipurpose Electric Kettle

    हमारी राय

    चाहे ग्रीन टी बनानी हो, सूप तैयार करना हो या किसी डिश की तैयारी करनी हो; गर्म पानी की जरूरत लगातार पड़ती रहती है। ऐसे में गैस पर पानी गर्म करने के समय को बचाने का काम वी-गार्ड की यह मल्टीपर्पस इलेक्ट्रिक केटल करेगी। यह पानी गर्म करने के साथ-साथ दूध, कॉफी और नूडल्स बनाने के काम आएगी।

    इसकी खासियतें

    • इस की बॉडी स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बनी है जो न सिर्फ लंबे समय तक टिकाऊ रहेगी; बल्कि साफ-सफाई और रख-रखाव में भी असुविधा नहीं आएगी।
    • सुरक्षित संचालन के लिए इसमें ऑटोमैटिक शट-ऑफ भी दिया गया है जो कुकिंग पूरी होने या पानी गर्म होने पर पावर सप्लाई को अपने आप रोक देगा।
    • इसके साथ आने वाले अलग-अलग अटैचमेंट की मदद से अंडे उबालने, खाना गर्म करने या इंस्टेंट डिशेज बनाने का काम आसान बनेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- V-Guard 
    • क्षमता- 1.2 लीटर
    • वोल्टेज- 240 Volts
    • वॉटेज- 600 Watts
    • केबल की लंबाई- 1 मीटर

    अन्य सुविधाएं

    • थ्री टेंप्रेचर मोड
    • 360 डिग्री कॉर्डलेस बेस
    • LED इंडीकेटर

    कमी

    • बॉइलिंग स्पीड कम है। 
    01
  • V-Guard VSG80 2 Slice Non-Stick Grill Electric Sandwich Maker

    हमारी राय

    सैंडविच वैसे तो विदेशी डिश है, लेकिन यह भारतीय रसोईघरों का भी पसंदीदा नाश्ता बन चुका है। शाम की छोटी-मोटी भूख से लेकर सुबह जल्दबाजी में बच्चे का लंचबॉक्स पैक करने तक; यह सैंडविच मेकर काफी उपोयगी रहेगा। इसकी मदद से घर पर ही तरह-तरह के सैंडविच बिल्कुल कैफे स्टाइल में बनाए जा सकते हैं।

    इसकी खासियतें

    • नॉन-स्टिक कोटिंग वाले इस वी-गार्ड सैंडविच मेकर में ब्रेड चिपकेगी नहीं और आप कम बटर/तेल के साथ इसमें कुकिंग कर सकेंगे। वहीं, यह कोटिंग साफ करने में भी काफी आसान है।
    • इसका मजबूत लॉक सैंडविच में भरी सामग्री को बाहर गिरने से रोकेगा और साथ-साथ उसे दोनों तरफ से एक समान रूप से ग्रिल करेगा। 
    • बाहर की तरफ लगे LED इंडीकेटर की वजह से बार-बार इसे खोलकर सैंडविच को चेक करने की जरूरत नहीं होगी। लाल लाइट मतलब सैंडविच पक रहा है और ग्रीन लाइट मतलब सैंडविच तैयार है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • कलर- ब्लैक
    • मटेरियल- बेकलाइट
    • ब्रांड- V-Guard
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 22.5D x 9W x 22H 
    • वॉटेज- 800 Watts

    अन्य सुविधाएं

    • कूल टच हैंडल
    • ऐंटी-स्किड फीट
    • मल्टीफंक्शनल कुकिंग

    कमी

    • साइज छोटा है।

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर मिलेंगी ऐसे ही कई तरह के उपकरणों की जानकारी

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • V-Guard VRC 1.8-Litre Electric Rice Cooker

    हमारी राय

    यह सिर्फ एक इलेक्ट्रिक राइस कूकर नहीं है, बल्कि तरह-तरह की वन-पॉट मील बनाने के लिए हर भारतीय किचन में काफी उपयोगी रहेगा। इसमें चावल के साथ-साथ बिरयानी, खिचड़ी, दाल और पुलाव जैसी चीजें आसानी से बनाई जा सकती हैं। वहीं, इडली, मोमो या ढोकला जैसी चीजों को इसमें स्टीम भी किया जा सकता है।

    इसकी खासियतें

    • 1.8 लीटर क्षमता वाले इस वी-गार्ड राइस कूकर में तरह-तरह की डिशेज आसानी से बनेंगी भी और लंबे समय तक गर्म भी रहेंगी। इसमें दिया गया ‘कीप वॉर्म’ फंक्शन खाने को पकने के बाद उसे गर्म रखेगा जिससे आपको हर बार गर्मा-गर्म डिश मिलेगी।
    • इसे इस्तेमाल करना और संभालना दोनों ही सुविधाजनक है। खाना पकने के बाद बाहर की तरफ से इसकी बॉडी गर्म नहीं होगी जिसके चलते हाथ नहीं जलेंगे।
    • अगर आपको खाना बनाने की आदत नहीं है तब भी इसमें आसानी से तरह-तरह की डिशेज बना सकेंगे। इसमें दी गई वॉटर लेवल मार्किंग आपको बताएगी कि चावल के हिसाब से कितना पानी डालना है, ताकि अंदाजा न लगाना पड़े।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- V-Guard
    • क्षमता- 1.8 लीटर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 11.6D x 32.2W x 27.3H सेंटीमीटर
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • वोल्टेज- 230 Volts (AC) 

    अन्य सुविधाएं

    • स्टीम वेंट्स
    • राइस सेपरेटर
    • 2 ऐल्यूमिनिटम पॉट

    कमी

    • ज्यादा मजबूत नहीं है। 
    03
  • V-Guard Citius 750 Watt Juicer Mixer Grinder for Kitchen

    हमारी राय

    कोई ऐसा भारतीय किचन नहीं है जहां मिक्सर-ग्राइंडर की जरूरत नहीं पड़ती, ऐसे में यह मॉडल काफी भरोसेमंद होगा। फिर चाहे मसाले पीसने हों या साउथ इंडियन डिशेज का घोल बनाना हो इसके धरादार ब्लेड बेहतरी प्रदर्शन सुनिश्चित करेंगे। इसी के साथ सेहत का ख्याल रखने के लिए इसमें आसानी से फल-सब्जियों का जूस भी निकाला जा सकता है।

    इसकी खासियतें

    • वी-गार्ड के इस मिक्सर का जूसर जार खास डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, जो सही तरह से जूस निकालते हुए पौष्टिक तत्वों को भी बनाए रखेगा। वहीं, आपको रेशों व बीज को अलग से छानने की भी मेहनत नहीं करनी होगी।
    • पिसाई के दौरान इसके जार से चीजें बाहर की तरफ आसानी से लीक नहीं करेंगी और हैंडल की मदद से इन्हें संभालने में आसानी होगी।
    • इसके ब्लेड और जार में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी जिससे यह सालों-साल टिकाऊ बने रहेंगे। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- V-Guard 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 18D x 24W x 19H सेंटीमीटर
    • क्षमता- 1.5 लीटर
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • वॉटेज- 750 Watts 

    अन्य सुविधाएं

    • फ्लो ब्रेकर
    • तीन स्पीड कंट्रोल
    • ABS बॉडी

    कमी

    • शोर स्तर ज्यादा है। 
    04
  • V-Guard VIC 2.0 TSP 2000 Watt Induction Cooktop

    हमारी राय

    भारत में कुछ ही महीनों पहले गैस सिलेंडर सप्लाई की समस्या हुई थी, जिसके बाद लगभग हर रसोईघर के लिए इंडक्शन कुकटॉप जरूरी बन चुका है। वहीं, अगर कभी एक साथ 3-4 डिशेज बनाने की जरूरत पड़ती है और स्टोव खाली नहीं है; तब भी इस वी-गार्ड इंडक्शन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    इसकी खासियतें

    • तरह-तरह की भारतीय डिशेज बनाने के लिए इसमें पहले से ही 8 प्री-सेट मेन्यू की सुविधा दी गई है। इसके साथ आपको तापमान सेट करने की मेहनत नहीं करनी होगी और कुकिंग के हिसाब से यह ऑटोमैटिक तरह से काम करेगा। 
    • टच कंट्रोल पैनल की मदद से इसे इस्तेमाल करना काफी आसान रहेगा। फिर चाहे युवा हो या बुजुर्ग इसे चलाने में किसी को भी परेशानी नहीं होगी।
    • यह इंडक्शन तब तक काम नहीं करेगा जब तक इस पर कोई बर्तन न रखा जाए। यह सुविधा सुरक्षित इस्तेमाल और ऊर्जा की बचत दोनों सुनिश्चित करेगी। 

    स्पेसफिकेशन्स

    • ब्रांड- V-Guard
    • हीटिंग एलिमेंट- 1
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 36D x 28W x 41H सेंटीमीटर
    • वजन- 2.5 किलोग्राम
    • मटेरियल- क्रिस्टल ग्लास

    अन्य सुविधाएं

    • ऑटो-कट ऑफ
    • 60°C-240°C तक की तापमान रेंज
    • वोल्टेज इंडीकेटर

    कमी

    • बॉडी ज्यादा मजबूत नहीं है। 


    योर पिक्स पर मिलेगी गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन और अन्य कई उपयोगी प्रोडक्ट्स की जानकारी 

    05

आसानी से जानिए इन सभी वी-गार्ड एप्लाइंसेस की खासियतें

भारतीय रसोईघर के लिए काफी उपयोगी रहने वाले अलग-अलग वी-गार्ड किचन एप्लाइंसेस को देखने के बाद इस तालिका की मदद से उनकी खासियतों को आसानी से समझ लीजिए।

मॉडल

खासियत 

वॉटेज

V-Guard VKM12 1.2 Litre Multipurpose Electric Kettle

तीन टेंप्रेचर मोड

600 Watts

V-Guard VSG80 2 Slice Non-Stick Grill Electric Sandwich Maker

नॉन-स्टिक कोटिंग

800 Watts

V-Guard VRC 1.8-Litre Electric Rice Cooker

ड्यूअल ऑटोमैटिक कुकिंग मोड

700 Watts

V-Guard Citius 750 Watt Juicer Mixer Grinder for Kitchen

क्वाड्रफ्लो डिजाइव

750 Watts

V-Guard VIC 2.0 TSP 2000 Watt Induction Cooktop

स्मार्ट पैन सेंसेर टेक्नोलॉजी

2000 Watts

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या किचन एप्लाइंसेस के लिए भारत में वी-गार्ड एक भरोसेमंद ब्रांड है?
    वी-गार्ड के किचन एप्लाइंसेस भारतीय रसोई में इस्तेमाल करने के लिए काफी टिकाऊ और भरोसेमंद साबित होंगे। भारतीय खाना पकाने में अक्सर मसालों को पीसना, लंबे समय तक पकाना और भारी कुकिंग शामिल होती है, और वी-गार्ड के अलग-अलग उपकरण इसे संभाल सकते हैं। वहीं, उनकी मजबूत बनावट इन्हें एक विश्वसनीय विकल्प बनाती है।
  • भारतीय कुकिंग को आसान बनाने के लिए वी-गार्ड के पास किस तरह के उपकरण मिल जाएंगे?
    वी-गार्ड के पास आपको इंडक्शन, मिक्सर ग्राइंडर, इलेक्ट्रिक राइस कुकर, इलेक्ट्रिक केटल, सैंडविच मेकर, गैस स्टोव और चिमनी जैसे उपकरण मिल जाएंगे। इनके साथ खाना बनाने में सुविधा रहेगी और उसकी तैयारी भी आसानी से हो जाएगी।
  • क्या वी-गार्ड किचन एप्लाइंसेस पर वॉरंटी मिलती है?
    हां, वी-गार्ड के सभी किचन एप्लाइंसेस पर वारंटी मिलती है। आमतौर पर इन पर 1 से 2 साल की प्रोडक्ट वॉरंटी मिलती है, मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट्स को कवर करती है। वहीं, कुछ प्रोडक्ट्स के पार्ट पर हिस्सों पर 5 साल तक की वारंटी भी मिल सकती है। यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कौन-सा उपकरण चुना है।
  • वी-गार्ड किचन एप्लाइंसेस का इस्तेमाल करके किचन में समय कैसे बचेगा?
    वी-गार्ड एप्लाइंसेस समय बचाने के लिए डिजाइन किए जाते हैं। जैसे वी-गार्ड इंडक्शन कुकटॉप पर पानी उबालना या खाना पकाना गैस स्टोव की तुलना में तेजी से होगा। इसी के साथ राइस कुकर चावल को परफेक्ट तरीके से पकाएगा जिससे दूसरी डिशेज बनाने के लिए ज्यादा समय मिल जाएगा। वहीं, सैंडविच मेकर के साथ सुबह का नाश्ता आसानी से बनेगा।
  • भारत में वी-गार्ड ब्रांड की सर्विस कैसी है?
    भारत में वी-गार्ड की सर्विस काफी अच्छी और भरोसेमंद मानी जाती है। पूरे देश में इसके काफी सारे सर्विस सेंटर मौजूद हैं। वहीं, छोटे और बड़े दोनों शहरों में इसका सर्विस नेटवर्क फैला हुआ है।

Loading...

Loading...