ऑटो कट ऑफ वाले शानदार वॉटर Heaters: अब सुरक्षा के साथ मिलेगा गर्म पानी!

अगर आप अपने घर के लिए वॉटर हीटर लेने की सोच रहे हैं, तो ऑटो कट ऑफ फीचर वाला मॉडल चुनना एक समझदारी भरा और सुरक्षित फैसला हो सकता है जो आपकी सुरक्षा का ख्याल रखते हुए आपको फटाफट से गर्म पानी दे सकता है।

देखें वॉटर हीटर जो आटे हैं ऑटो कट ऑफ फीचर के साथ
देखें वॉटर हीटर जो आटे हैं ऑटो कट ऑफ फीचर के साथ

सर्दियों की सुबह में नहाने के बारे में सोचते ही, कंपन-सी होने लगती है। ऐसे समय में एक अच्छा वॉटर हीटर सिर्फ सुविधा नहीं बल्कि जरूरत बन जाता है। लेकिन आज के आधुनिक घरों में केवल गर्म पानी देना ही काफी नहीं है, सुरक्षा और ऊर्जा की समझदारी भी उतनी ही अहम है। ऑटो कट ऑफ फीचर वाले शानदार गीजर न सिर्फ पानी को सही तापमान पर बनाए रख सकते हैं, बल्कि पानी को जरूरत से ज्यादा गर्म होते ही इसे अपने आप बंद कर सकता है, जिससे ओवरहीटिंग, बिजली की अधिक खपत और हादसों का खतरा कम हो सकता है। इसकी खासियत है कि यह जब पानी तय तापमान तक पहुंच जाता है, तो हीटर खुद बंद हो सकता है और दोबारा तभी चालू होता है जब जरूरत हो। इससे बिजली बिल तो कम आ ही सकता है, साथ ही,यह लंबे समय तक टिकाऊ भी बना हुआ रह सकता है। 

ऑटो कट ऑफ फीचर वाले वॉटर हीटर के देखें 5 बढ़िया विकल्प -

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier ES3V-C1 Instant Water Heater

    3 लीटर की क्षमता के साथ आने वाला यह वॉटर हीटर आपको फास्ट हीटिंग की सुविधा दे सकता है जिससे यह फटाफट से गर्म पानी कर सकता है और आपके समय की बचत कर सकता है। Haier के इस हीटर में प्रीमियम स्टेनलेस स्टील हीटिंग एलिमेंट लगा है जो एंटी-स्केल है, जिससे इसकी उम्र लंबी हो सकती है और समय के साथ लगातार परफॉर्मेंस मिल सकती है। इसमें लगा नो वेल्ड ग्लास-लाइन्ड टैंक जंग और एसिड से बचा सकता है और इसे टिकाऊपन दे सकता है और साथ ही, यह पूरी तरह से ऑटोमैटिक रोबोटिक लेजर ट्रैकिंग वेल्डिंग का इस्तेमाल करता है। 8 बार तक के प्रेशर को झेलने के लिए डिज़ाइन किया गया, यह ऊंची इमारतों के लिए एकदम सही विकल्प साबित हो सकता है। वहीं, यह कॉम्पैक्ट डिजाइन में आता है जिससे यह आराम से किसी भी बाथरूम में फिट हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • क्षमता - 3 लीटर 
    • स्पेशल फीचर - फास्ट हीटिंग 
    • रंग - सफेद-आइवरी
    • वाटेज - 3000 वाट 
    • हीट आउटपुट - 3 किलोवाट 

    खासियत 

    • यह डुअल थर्मल प्रोटेक्शन के साथ आता है जिसमें थर्मल कटऑफ की सुविधा भी मौजूद है जिससे पानी जरूरत से ज्यादा गर्म होने पर यह खुद ही हीटर को बंद कर सकता है। 
    • इसमें स्टाइलिश डिस्प्ले दिया गया है जिसमें गर्म होने पर ऊपरी कर्व लाल रंग से चमकता है, जबकि पावर ऑन होने पर निचला कर्व नीले रंग से जलता है।
    • यह IPX4 वाटरप्रूफ है जिससे किसी भी एंगल से पानी के छींटे पड़ने से वॉटर हीटर की परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ सकता है और यह यूजर को पूरी सुरक्षा मिल सकता है। 

    कमी 

    • यूजर ने कुछ खास कमी नहीं बताई है।
    01
  • Havells Monza Pro 25L Storage Water Heater(Geyser)

    हैवेल्स का यह 25 लीटर स्टोरेज वॉटर हीटर आधुनिक घरों के लिए एक भरोसेमंद और सुरक्षित विकल्प साबित हो सकता है। यह गीजर तेज हीटिंग क्षमता के साथ कम बिजली की खपत कर सकता है, जिससे रोजमर्रा के उपयोग में ऊर्जा की बचत हो सकती है। इसकी एंड्यूराशील्ड कोटेड टंकी हार्ड पानी से होने वाले जंग और क्षरण से सुरक्षा दे सकती है, जिससे इसकी उम्र लंबी हो सकती है। इसमें मौजूद मकोलॉय हीटिंग एलिमेंट पानी को जल्दी गर्म करने में मददगार साबित हो सकता है और कठिन जल परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन दे सकता है। यह गीजर हाई राइज इमारतों के लिए उपयुक्त माना जाता है और अधिक दबाव की स्थिति में सुरक्षा वाल्व अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान कर सकता है। मोटी पीयूएफ इंसुलेशन तकनीक गर्मी को लंबे समय तक बनाए रख सकती है और बिजली की खपत कम कर सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Havells
    • क्षमता - 25 लीटर 
    • स्पेशल फीचर - फास्ट हीटिंग, ऊर्जा दक्ष 
    • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 37.5W x 50.6H सेमी 
    • रंग - सफेद और ग्रे 
    • वाटेज - 2000 वाट 

    खासियत

    • इसमें मौजूद व्हर्लफ्लो तकनीक की मदद से गर्म पानी जल्दी और अधिक मात्रा में उपलब्ध हो सकता है। 
    • फायर रिटार्डेंट पावर कॉर्ड और ड्यूल सेफ्टी एडॉप्टर इसे उपयोग के दौरान और भी सुरक्षित बना सकते हैं।
    • यह 8 बार तक के प्रेशर को सहन कर सकता है जिससे यह ऊंची इमारतों वाले जगहों के लिए भी काफी बढ़िया विकल्प बन सकता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कुछ खास कमी नहीं बताई है। 

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • AO Smith Geyser 15 Litre Storage Water Heater

    यह AO Smith का 15 लीटर क्षमता वाला इलेक्ट्रिक वॉटर गीजर खासतौर पर रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिससे आपको हर दिन सुरक्षित और आरामदायक गर्म पानी मिल सके। इसमें डबल प्रोटेक्शन सेफ्टी सिस्टम दिया गया है, जिसमें फैक्ट्री-सेट थर्मोस्टेट, मल्टी-फंक्शन सेफ्टी वाल्व और थर्मल कट-आउट शामिल हैं, जो ओवरहीटिंग से बचाव कर सकते हैं और इस्तेमाल को पूरी तरह सुरक्षित बना सकते हैं। इस गीजर का डिज़ाइन न सिर्फ मजबूत है बल्कि देखने में भी काफी आकर्षक है। इसकी बॉडी ग्लॉसी ABS प्लास्टिक से बनी है और इसके अंदर ब्लू डायमंड ग्लास-लाइन टैंक दिया गया है, जो जंग से दोगुना बचाव कर सकता है। यह विशेष कोटिंग गीजर की उम्र बढ़ा सकती है और इसे लंबे समय तक टिकाऊ बना सकती है, जिससे यह बाथरूम की सुंदरता को भी बढ़ाने में मदद कर सकता है। साथ ही, यह 8 बार तक के प्रेशर को आसानी से संभाल सकता है, जिससे यह ऊंची इमारतों और हार्ड वॉटर वाले इलाकों के लिए भी एक शानदार विकल्प बन सकत। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - AO Smith
    • क्षमता - 15 लीटर 
    • स्पेशल फीचर - ओवरहीट प्रोटेक्शन, जंग रोधी, कम बिजली की खपत 
    • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 38.3W x 37.6H सेमी 
    • रंग - सफेद और लाल  
    • वाटेज - 2000 वाट 

    खासियत

    • यह BEE 5-स्टार रेटिंग के साथ आता है, जो बिजली की कम खपत सुनिश्चित करता है। इससे न सिर्फ आपके बिजली बिल कम होते हैं, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी एक समझदारी भरा चुनाव बन जाता है। 
    • यह कॉम्पैक्ट आकार में आता है जो हर तरीके के आकार के बाथरूम में आसानी से फिट हो सकता है। 
    • यह शॉक प्रूफ आउटर बॉडी के साथ आता है जिससे करंट लगने का खतरा कम हो जाता है। 

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर कुछ यूजर्स ने कहा यह आवाज बहुत करती है।
    03
  • V-Guard Fericio Geyser 3 Litre Instant Water Heater

    यह वॉटर हीटर खास तौर पर रसोई और बाथरूम के लिए डिज़ाइन किया गया है, जहां तुरंत गर्म पानी की आवश्यकता होती है। इसका कॉम्पैक्ट आकार इसे कम जगह में भी आसानी से इंस्टॉल करने योग्य बना सकता है। इस V-Guard के गीजर में 3000 वॉट का शक्तिशाली हीटिंग एलिमेंट दिया गया है, जो बहुत कम समय में पानी को गर्म कर सकता है। इसमें कॉपर शीथ और उच्च गुणवत्ता वाली मैग्नीशियम ऑक्साइड इंसुलेशन का उपयोग किया गया है, जिससे गर्मी का संचार तेजी से हो सकता है और ऊर्जा की बचत भी हो सकती है। यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है, जो बिना इंतजार किए तुरंत गर्म पानी चाहते हैं। यह न सिर्फ सुरक्षित माना जा सकता है बल्कि स्टाइलिश भी है। इसमें आकर्षक कलर चेंजिंग एलईडी रिंग्स दी गई हैं, जो हीट और पावर की स्थिति को स्पष्ट रूप से दर्शा सकती हैं। साथ ही, इसमें इको-फ्रेंडली इंसुलेशन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे गर्मी लंबे समय तक बनी रह सकती है और बिजली की खपत कम हो सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - V-Guard
    • क्षमता - 3 लीटर 
    • स्पेशल फीचर - एनर्जी एफिशिएंट, तेज हीटिंग, आकर्षक डिज़ाइन 
    • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 20.4W x 28.5H सेमी 
    • रंग - सफेद  
    • वाटेज - 3 किलोवाट 

    खासियत

    • इसमें प्रेशर रिलीज वाल्व दिया गया है, जो अधिक दबाव की स्थिति में सुरक्षित संचालन सुनिश्चित कर सकता है।
    • इसमें ISI मार्क वाला थर्मोस्टेट तापमान 55 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर अपने आप बिजली सप्लाई बंद कर सकता है। 
    • इसका इनर टैंक उच्च गुणवत्ता वाले 304 स्टेनलेस स्टील से बना है, जो जंग से सुरक्षित रह सकता है। 

    कमी 

    • कुछ उपयोगकर्ताओं ने बताया इसका प्लग इसके साथ नहीं मिला।
    04
  • Orient Electric Aquator Edge Geyser

    सफेद रंग में आने वाला यह गीजर खास तौर पर उन परिवारों के लिए डिजाइन किया गया है जो तेज हीटिंग, लंबी उम्र और ऊर्जा बचत की तलाश में हैं। इस गीजर में दी गई व्हर्लफ्लो टेक्नोलॉजी पानी को इस तरह गर्म करती है कि गर्म और ठंडे पानी का आपस में कम मिश्रण हो सकता है। इसके कारण यह सामान्य गीजर की तुलना में लगभग 20% अधिक गर्म पानी प्रदान कर सकता है, जिससे एक ही बार में पूरे परिवार की जरूरत आसानी से पूरी हो सकती है। इसमें अल्ट्रा डाईमंड ग्लासलाइन टैंक दिया गया है जो अंदर से बेहद मजबूत कोटिंग से बना है, जो जंग और क्षरण से बचा सकता है। अमेजन पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार यह तकनीक टैंक की उम्र को लगभग 40% तक बढ़ा सकती है, जिससे यह लंबे समय तक बिना परेशानी के काम कर सकता है। इस वॉटर हीटर में इस्तेमाल किया गया निकल कोटेड कॉपर हीटिंग एलिमेंट इसे और भी टिकाऊ बना सकता है। यह एलिमेंट तेजी से पानी गर्म कर सकता है और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन दे सकता है। साथ ही, इसका बाहरी बॉडी भी जंग-रोधी है, जो इसे हर तरह के बाथरूम वातावरण के लिए उपयुक्त बना सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Orient
    • क्षमता - 15 लीटर 
    • स्पेशल फीचर - BEE स्टार रेटेड, LED डिस्प्ले 
    • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 38.4W x 39.9H सेमी 
    • रंग - सफेद  
    • वाटेज - 2000 वाट 

    खासियत

    • यह गीजर 8 बार तक के प्रेशर को झेलने में सक्षम है, इसलिए यह ऊंची इमारतों और हाई-राइज अपार्टमेंट्स के लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। इसमें तापमान कंट्रोल नॉब दिया गया है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार पानी का तापमान आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। 
    • यह गीजर BEE 5-स्टार रेटिंग के साथ आता है, जो इसकी ऊर्जा दक्षता को दर्शाता है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है। 
    05

जानें कौन-सा वॉटर हीटर आपके लिए होगा सही 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप एक ऑटो कट ऑफ वाले बढ़िया वॉटर हीटर आसानी से ले सकते हैं -

ब्रांड/मॉडल 

क्षमता 

रंग 

स्पेशल फीचर्स 

Haier ES3V-C1 Instant Water Heater Geyser 3 KW Water Geyser for Home

3 लीटर 

सफेद-आइवरी 

फास्ट हीटिंग 

Havells Monza Pro 25L Storage Water Heater(Geyser)

25 लीटर 

सफेद और ग्रे 

फास्ट हीटिंग और ऊर्जा दक्ष 

AO Smith Geyser  Powerful 2KW Heating, Storage Water Heater

15 लीटर 

सफेद और लाल 

ओवरहीट प्रोटेक्शन, जंग रोधी, कम बिजली की खपत

V-Guard Fericio Geyser Instant Water Heater

3 लीटर 

सफेद 

एनर्जी एफिशिएंट, तेज हीटिंग, आकर्षक डिज़ाइन

Orient Electric Aquator Edge Geyser

15 लीटर 

सफेद 

BEE स्टार रेटेड, LED डिस्प्ले 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ऑटो कट ऑफ फीचर क्या होता है?
    ऑटो कट ऑफ एक सुरक्षा फीचर है, जो पानी तय तापमान तक गरम होते ही वॉटर हीटर को अपने आप बंद कर सकता है। इससे ओवरहीटिंग और दुर्घटनाओं का खतरा कम होता है।
  • ऑटो कट ऑफ फीचर वाले वॉटर हीटर ज़्यादा सुरक्षित क्यों माने जाते हैं?
    यह फीचर जरूरत से ज़्यादा गर्म होने पर हीटर को बंद कर सकता है, जिससे शॉर्ट सर्किट, पानी उबलने या हीटर खराब होने की संभावना कम हो जाती है।
  • क्या ऑटो कट ऑफ वॉटर हीटर बिजली की बचत करते हैं?
    आमतौर पर ऐसा कहा जाता है क्योंकि ये हीटर केवल उतना ही समय चलता है जितना जरूरी हो। पानी गरम होते ही यह बंद हो जाता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है।

Loading...

Loading...