Prestige या Faber: किसका गैस स्टोव भारतीय रसोई के लिए रहेगा ज्यादा भरोसेमंद? यहां जानिए

प्रेस्टीज व फेबर में से किसी एक ब्रांड के गैस स्टोव को भारतीय किचन के लिए चुनना मुश्किल काम हो सकता है। जहां प्रेस्टीज की मजबूत डिजाइन वाले मॉडल भारी बर्तनों को आसानी से संभालने के लिए जाने जाते हैं। वहीं, फेबर के गैस स्टोव अपनी स्टाइलिश बनावट की वजह से मॉड्यूलर किचन की शान को बढ़ाएंगे। जानिए दोनों के बीच का अंतर विस्तार से।

प्रेस्टीज वर्सेज फैबर गैस स्टोव: भारतीय किचन के लिए कौन-सा बेहतर है?
प्रेस्टीज वर्सेज फैबर गैस स्टोव: भारतीय किचन के लिए कौन-सा बेहतर है?

एक मजबूत क्वालिटी का गैस स्टोव तो भारत के हर किचन के लिए जरूरी होता है, वहीं जब बात आती है इसके लिए प्रेस्टीज व फेबर में से किसी एक को भरोसेमंद कहने की तो चयन मुश्लिक हो सकता है। दोनों ही ब्रांड बाजार में अपनी मजबूत डिजाइन और क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं। जहां प्रेस्टीज गैस स्टोव में आपको बढ़िया क्वालटी के मटेरियल से बने मॉडल मिल जाएंगे जिन्हें खासकर भारतीय किचन के लिहाज से ही डिजाइन किया जाता है। स्टेनलेस स्टील व मजबूत कांच से बने होने की वजह से ये लंबे समय तक टिकाऊ भी रहेंगे और साथ ही किफायती भी होते हैं। दूसरी तरफ फेबर गैस स्टोव की स्टाइलिश डिजाइन आपके किचन काउंटर की शोभा बढ़ाएगी। इसमें लगे ब्रास से बने मजबूत बर्नर भारी बर्तनों को आसानी से संभालते हुए खाने को एक समान रूप से पकाने का काम करेंगे इनमें आसानी से ज़ंग लगने की समस्या भी नहीं होगी। दोनों ही ब्रांड के पास आपको अलग-अलग साइज वाले गैस स्टोव देखने मिल जाएंगे। 

प्रेस्टीज व फेबर गैस स्टोव के बीच का अंतर

तुलना का पैमान

Prestige गैस स्टोव

Faber गैस स्टोव

डिजाइन

मजबूत कांच व स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने मॉडल देखने मिलेंगे जो तरह-तरह की साइज में आते हैं।

काफी स्लिम व स्टाइलिश डिजाइन वाले होते हैं जो मॉड्यूलर किचन के लिए काफी पसंद किए जाते हैं।

बर्नर

इनमें पीतल व ऐल्यूमिनिय दोनों तरह के मटेरियल से बने मजबूत बर्नर होते हैं। इनमें 2 से लेकर 4 बर्नर वाले मॉडल देखने मिल जाएंगे।

इस ब्रांड के गैस स्टोव में ज्यादातर पीतल से बने बर्नर ही मिलेंगे जो सही हीट डिस्ट्रिब्यूशन के साथ खाने को एक समान रूप से पकाएंगे। इसके पास भी 2 से लेकर 4 बर्नर वाले मॉडल उपलब्ध हैं।

मजबूती

इन गैस स्टोव को मजबूत व टिकाऊपन के लिए जाना जाता है जो लंबे समय तक बिना खराब हुए काम करेंगे। 

इस ब्रांड के पास टिकाऊ क्वालिटी वाले स्पिल-प्रूफ गैस स्टोव उपलब्ध हैं, जो लंबे समय तक मजबूत बने रहेंगे। 

कीमत

ये किफायती से लेकर प्रीमियम हर तरह के बजट में आसानी से फिट होंगे। इनकी कीमत करीब ₹3,000 से लेकर ₹10,000+ तक जा सकती है।

इस ब्रांड के गैस स्टोव मीडियम से लेकर प्रीमियम प्राइस रेंज के लिए जाने जाते हैं। ये करीब ₹4,000 से लेकर ₹20,000+ तक के बजट में आएंगे।

कंपनी की सर्विस

इस ब्रांड की सर्विस देश के हर छोटे-बड़े शहर में आसानी से देखने मिलेगी। 

इसकी सर्विस भी अच्छी है लेकिन बड़े शहरों में ज्यादा बेहतर नेटवर्क देखने मिलेगा।

गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी व लाइफस्टाइल समेत अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी के लिए कीजिए योर पिक्स का रुख

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Prestige IRIS Toughened Glass-Top 2 Brass Burner LPG Gas Stove

    भारतीय रसोई के लिए क्यों रहेगा भरोसेमंद?

    • 2 बर्नर वाला यह गैस स्टोव काफी मजबूत क्वालिटी वाला है। इसे खासकर ऐसे डिजाइन किया गया है कि अगर कभी गलती से कोई भारी बर्तन हाथ से छूट भी जाता है तो इसकी बॉडी पर खरोंच या क्रैक नहीं आएंगे। यह भारी कढ़ाई व बड़े पतीले का वजन भी आसानी से झेल लेगा, जिनका इस्तेमाल भारतीय रसोईघर में होना आम बात है। 
    • चाय या दूध उबल जाने पर गैस स्टोव गंदा होना तो हर घर में आम बात है, लेकिन इसमें लगे ट्रे इस समस्या को रोकेंगे। अगर कभी कोई चीज बर्तन से बाहर गिरती भी है तो वो ट्रे पर ही गिरेगी जिस वजह से स्टोव साफ-सुथरा रहेगा।
    • अगर कभी किसी डिश को तेजी मिलाने या भूनने की जरूरत पड़ती है तो हल्की डिजाइन वाले स्टोव के सरकने की चिंता रहती है। लेकिन, मजबूत क्वालिटी वाले स्टैंड इसे अपनी जगह पर टिकाकर रखेंगे जिसके चलते हादसों का खतरा नहीं रहेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Prestige
    • कलर- ब्लैक
    • मटेरियल- ग्लास
    • बर्नर की संख्या- 2
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 32D x 62W x 4.7H सेंटीमीटर

    ये फीचर्स इसे बनाते हैं खास

    • मजबूत नॉब
    • ट्राई-पिन पीतल बर्नर
    • हेवी पैन सपोर्ट

    कमी

    • कांच की बॉडी पर उंगलियों के निशान आसानी से पड़ेंगे।
    01
  • Faber high efficiency 2 Brass Burner gas stove

    भारतीय रसोई के लिए क्यों रहेगा भरोसेमंद?

    • किसी भी गैस स्टोव को इस्तेाल करने के लिए एक मजबूत व सुरक्षित कनेक्शन की आवश्यकता होती है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि सिलेंडर या PNG पाइप दूर होने की वजह से सप्लाई में परेशानी होती है। वहीं, 2 बर्नर वाला यह स्टोव इस समस्या से छुटकारा देगा क्योंकि इसमें लगा 360 डिग्री घूमने वाला नोजल आसान कनेक्शन की सुविधा देगा और आपको बार-बार पाइप एडजस्ट नहीं करनी होगी।
    • आम क्वालिटी वाले स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने गैस स्टोव लगातार इस्तेमाल से घिस जाते हैं और पानी व हीट की वजह से उनमें ज़ंग लग जाती है। हालांकि, फेबर का यह मॉडल लंबे समय तक टिकाऊ बना रहेगा और रोज इस्तेमाल के बावजूद इसपर खरोंच व निशान नहीं पड़ेंगे। 
    • कई गैस स्टोव के नॉब आसानी से टूट जाते हैं या उनकी ग्रिप खराब हो जाती है। हालांकि, इस मॉडल में लगे बढ़िया क्वालिटी वाले नॉब लंबे समय तक टिकाऊ बने रहेंगे और इनकी मजबूत ग्रिप के साथ आपको आसान कंट्रोल मिलेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • ब्रांड- Faber
    • हीटिंग एलिमेंट- 2
    • वजन- 9000 ग्राम
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 33D x 63W x 10H सेंटीमीटर

    ये फीचर्स इसे बनाते हैं खास

    • भारी पीतल के बर्नर
    • नायलॉन नॉब
    • ऐंटी-स्किड रबर

    कमी

    • दोनों बर्नर बहुत पास लगाए गए हैं। 

    दोनों में से कौन-सा है बेहतर?

    दो बर्नर वाले ये गैस स्टोव क्वालिटी व डिजाइन के मामले में अपनी-अपनी जगह अच्छे हैं। हालांकि, अगर आपको थोड़े स्टाइलिश डिजाइन वाले मॉडल की तलाश है तो प्रेस्टीज ज्यादा बेहतर होगा। वहीं, अगर आपको एक समान्य डिजाइन वाला टिकाऊ गैस स्टोव चाहिए तो फेबर के साथ जाना बेहतर होगा। 

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Prestige Svachh Neo 3 Burner Gas Stove

    भारतीय रसोई के लिए क्यों रहेगा भरोसेमंद?

    • मल्टीपल बर्नर वाले गैस स्टोव के साथ यह शिकायत अक्सर आती है कि दो बड़े बर्तन रखने से एक बर्नर पर कोई भी चीज नहीं फिट हो पाती। लेकिन प्रेस्टीज का यह मॉडल इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसके सभी बर्नर पर एक साथ कुकिंग की जा सकती है है और कोई भी पतीला या कढ़ाई आपस में टकराएंगे नहीं। इस वजह से जल्दी के दिनों में सारा खाना एक साथ बन जाएगा।
    • गैस के बर्नर वाले हिस्से को साफ करने में काफी परेशानी होती है, वहीं इस स्टोव की खासियत है कि इसके तीनों बर्नर को आसानी से उठाया जा सकता है जिसके चलते सफाई का काम काफी आसान बनेगा और कोई भी कोना गंदा नहीं रहेगा।
    • पीतल मटेरियल से बने इसके बर्नर हीट को एक समान रूप से फैलाने का काम करेंगे, जिस वजह से बर्तन चारों तरह के एक समान रूप से गर्म होगा और खाना भी जल्दी व अच्छी तरह से पकेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Prestige
    • कलर- ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 79D x 49W x 19H सेंटीमीटर
    • बर्नर की संख्या- 3
    • मटेरियल- मजबूत कांच

    ये फीचर्स इसे बनाते हैं खास

    • स्पिलप्रूफ ड्रिप ट्रे
    • मजबूत पैन सपोर्ट
    • तीन साइज के बर्नर

    कमी

    • गैस की खपत ज्यादा करेगा। 
    03
  • Faber Phoenix 3 Burner Cooktop

    भारतीय रसोई के लिए क्यों रहेगा भरोसेमंद?

    • फेबर के इस स्टोव की खासियत है कि यह खासकर भारतीय कुकिंग के लिहाज से डिजाइन किया गया है। फिर चाहे आप लोहे की कढ़ाई में खाना बनाते हैं, ऐल्यूमिनियम के कुकर में या नॉन-स्टिक तवे पर; यह सभी प्रकार के बर्तनों को आसानी से संभाल लेगा। इसके बर्नर बर्तनों को एक समान रूप से गर्म करेंगे जिससे कुकिंग भी एक जैसी सुनिश्चित होगी।
    • यह गैस स्टोव हीट को झेलने में सक्षम है और फिर चाहे आप फुल फ्लेम पर ही लंबे समय तक कुकिंग क्यों न कर रहे हों। इस वजह से बर्नर की क्वालिटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा और यह स्टोव लंबे समय तक टिकाऊ बना रहेगा।
    • इसमें बर्नर के नीचे की तरफ दो ट्रे लगे हैं और यह सुविधा सफाई के लिहाज से काफी काम आएंगे। कुकिंग करते समय अगर कभी बर्तन से कोई चीज बाहर गिर जाती है तो गैस गंदा होने की जगह वो ट्रे में इकट्ठा हो जाएगी, जिससे सफाई बनी रहेगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Faber
    • मटेरियल- ग्लास
    • बर्नर की संख्या- 3
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 38D x 77W x 10.5H सेंटीमीटर
    • कंट्रोल- नॉब

    ये फीचर्स इसे बनाते हैं खास

    • 3 अलग-अलग साइज के बर्नर
    • बड़ा पैन सपोर्ट
    • हीट-रेजिटेंट डिजाइन

    कमी

    • नॉब ज्यादा मजबूत नहीं हैं। 


    दोनों में से कौन-सा है बेहतर?

    तीन बर्नर वाले ये गैस स्टोव भारतीय किचन के लिहाज से सही पसंद रहेंगे। हालांकि, अगर आपको आसान रख-रखाव वाले मॉडल की तलाश है तो प्रेस्टीज ज्यादा बेहतर होगा और अगर बात की जाए मजबूती व भारी बर्तनों को संभालने की तो फेबर सही रहेगा। 


    घर व किचन में इस्तेमाल होने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर 

    04
  • Prestige Vectra 4 Burner Glasstop Gas Stove

    भारतीय रसोई के लिए क्यों रहेगा भरोसेमंद?

    • जब भी किचन प्लैटफॉर्म को अच्छी तरह से साफ करने का समय आता है तो गैस स्टोव का कनेक्शन निकालकर उसे दूसरी जगह रखना पड़ता है फिर सही सफाई सुनिश्चित होती है। लेकिन इस मॉडल की खासियत है कि इसमें नीचे की तरफ एक स्टैंड लगा है जिसे लगाने से आपको नीचे वाले हिस्से तक आसान पहुंच मिलेगी और सफाई भी काफी बेहतर तरह से हो जाएगी।
    • किचन में लाइटर इधर-उधर होना आम बात है कभी उसे ड्रॉर में रखना पड़ता है या किसी होल्डर में डालना पड़ता है। लेकिन 4 बर्नर वाला यह गैस स्टोव लाइटर होल्डर से लैस है जिसमें आप उसे आसानी से फंसाकर रख सकेंगे और बार-बार उसे ढूंढने के लिए परेशान नहीं होना होगा।
    • जहां, ज्यादातर गैस स्टोव में बर्तनों को संभालने वाला पैन गोल आकार का होता है इसमें चौकोर स्टैंड लगे हैं। इस वजह से भारी बर्तन तो इसमें आसानी से रखे ही जा सकते हैं, कुकिंग के दौरान उनके गिरने की भी चिंता नहीं करनी होगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Prestige
    • मटेरियल- ग्लास
    • कलर- ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 90D x 59W x 16H सेंटीमीटर
    • वजन- 17.24 किलोग्राम

    ये फीचर्स इसे बनाते हैं खास

    • बड़े ब्रास बर्नर
    • 360 डिग्री घूमने वाला नोजल
    • 3 वे गैस इन्लेट

    कमी

    • बॉडी ज्यादा मजबूत नहीं है। 
    05
  • Faber 4 Burner 70cm Hob |Auto-Ignition

    भारतीय रसोई के लिए क्यों रहेगा भरोसेमंद?

    • इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि फ्लेम को सेट करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी नहीं होगी, क्योंकि यह बर्तन के हिसाब से उसे खुद से ही सेट करेगा, ताकि खाना जल्दी व अच्छी तरह से पक जाए और गैस की भी ज्यादा बर्बादी न हो।
    • हर गैस के नॉब अलग-अलग तरह से काम करते हैं जिस वजह से अगर कोई नया शख्स किचन में खाना बनाता है तो उसे कंट्रोल में परेशानी आ सकती है। लेकिन इस मॉडल की खासियत है कि इसके नॉब के पास अलग-अलग इंडीकेटर लगे हैं जो फ्लेम व पावर दोनों को जरूरत के हिसाब से सेट करने की सहूलियत देंगे और इसे इस्तेमाल करना सुविधाजनक बनेगा।
    • इस गैस स्टोव की सफाई करने के लिए भी आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी सिर्फ एक गीले कपड़े या स्पंज से पोछने पर यह एक ही बार में चमक जाएगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Faber
    • बर्नर की संख्या- 4
    • कलर- ब्लैक
    • वॉटेज- 2.5 Watts 
    • वोल्टेज- 1.5 Volts 

    ये फीचर्स इसे बनाते हैं खास

    • ऑटो इग्नीशन
    • मल्टी फ्लेम बर्नर
    • मेटल नॉब

    कमी

    • डिजाइन ऐंटी स्किड नहीं है।

    दोनों में से कौन-सा है बेहतर?

    चार बर्नर वाले ये दोनों ही गैस स्टोव अपनी-अपनी जगह काफी बढ़िया प्रदर्शन सुनिश्चित करेंगे। हालांकि, अगर आपको एक सामान्य डिजाइन व मजबूत क्वालिटी वाले विकल्प की तलाश है तो प्रेस्टीज सही रहेगा। वहीं, अगर आपका किचन मॉड्यूलर है और उसके लिए एक आधुनिक डिजाइन व ऑपरेशन वाला चूल्हा चाहिए तो फेबर के साथ जाइए।

    06

समझिए इन सभी प्रेस्टीज व फेबर गैस स्टोव के बीच का अंतर

अगर आपको प्रेस्टीज व फेबर के इन सभी 6 गैस स्टोव के बीच के अंतर को आसान तरीके से समझना है तो यह तालिका मदद करेगी।

मॉडल

साइज

खासियत

Prestige IRIS 2 Brass Burner LPG Gas Stove

32D x 62W x 4.7H सेंटीमीटर

स्पिलप्रूफ

Faber high efficiency 2 Brass Burner gas stove

33D x 63W x 10H सेंटीमीटर

SS ड्रिप ट्रे

Prestige Svachh Neo 3 Burner Gas Stove

38D x 77W x 10.5H सेंटीमीटर

लिफ्टेबल बर्नर

Faber Phoenix 3 Burner Cooktop

38D x 77W x 10.5H सेंटीमीटर

हीट रेजिटेंट कोटिंग

Prestige Vectra 4 Burner Glasstop Gas Stove

90D x 59W x 16H सेंटीमीटर

360° घूमने वाले नोजल

Faber 4 Burner 70cm Hob

52.5D x 70W x 13H सेंटीमीटर

ऑटो इग्निशन

एक नजर निष्कर्ष पर भी

अगर क्वालिटी की तुलना की जाए तो प्रेस्टीज व फेबर दोनों के ही गैस स्टोव को अपनी-अपनी जगह अच्छा कहा जा सकता है। लेकिन अगर आपको एक समान्य व मजबूत डिजाइन वाले किफायती गैस स्टोव की तलाश है तो Prestige के साथ जाना ज्यादा बेहतर रहेगा। दूसरी तरफ, अगर आपको मॉड्यूलर किचन में इस्तेमाल करने के लिए एक स्टाइलिश व मजबूत गैस स्टोव चाहिए जो प्रदर्शन के मामले में भी दमदार हो तो Faber बेहतर होगा। वहीं, दोनों में से किसी एक का चुनाव आखिर में आपकी पसंद, जरूरत व बजट पर निर्भर करता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • प्रेस्टीज व फेबर में से किसका गैस स्टोव ज्यादा बेहतर होता है?
    गैस स्टोव के मामले में प्रेस्टीज और फेबर दोनों ही बेहतरीन ब्रांड हैं। अगर आप किफायती कीमत, टिकाऊपन, पारंपरिक डिजाइन और बेहतरीन सर्विस चाहते हैं, तो प्रेस्टीज सही रहेगा। वहीं, अगर आपकी प्राथमिकता प्रीमियम लुक, आधुनिक डिजाइन, हाई-एंड ग्लास टॉप और भारी बर्नर हैं, तो फेबर आपके लिए अधिक बेहतर विकल्प होगा।
  • किस ब्रांड के पास अलग-अलग बर्नर वाले मॉडल देखने मिलेंगे?
    प्रेस्टीज और फेबर दोनों ही ब्रांड्स के पास 2, 3 और 4 बर्नर वाले अलग-अलग मॉडल उपलब्ध हैं। जहाँ प्रेस्टीज छोटे स्पेस के लिए किफायती 1-बर्नर से लेकर पारंपरिक डिजाइन में बेहतरीन वैरायटी देता है, वहीं फेबर बड़े परिवारों के लिए प्रीमियम लुक वाले आधुनिक 4 और 5-बर्नर वाले हॉब-टॉप मॉडल्स की शानदार रेंज पेश करता है
  • प्रेस्टीज व फेबर में से किसका गैस स्टोव किफायती रहेगा?
    किफायती होने के मामले में प्रेस्टीज ज्यादा बेहतर है, क्योंकि इसके शुरुआती मॉडल कम बजट में शानदार मजबूती और लंबी वॉरंटी देते हैं। दूसरी ओर, फेबर प्रीमियम और आधुनिक फीचर्स के कारण थोड़ा महंगा होता है, लेकिन लंबे समय में इसकी मजबूत डिजाइन पैसा वसूल साबित होती है।
  • वॉरंटी के मामले में प्रेस्टीज का गैस स्टोव बेहतर है या फेबर का?
    वारंटी के मामले में दोनों ही ब्रांड्स काफी अच्छे हैं। प्रेस्टीज अपने ज्यादातर गैस स्टोव और पार्ट्स पर 2 से 5 साल की वॉरंटी और बेहतरीन सर्विस नेटवर्क देता है। वहीं, फेबर अपने कुछ प्रीमियम मॉडल्स के बर्नर और वाल्व पर 5 से 7 साल तक की लंबी वॉरंटी देता है।
  • पारंपरिक व मॉड्यूलर रसोईघर के लिए दोनों में से किस ब्रांड के गैस स्टोव का चयन करना चाहिए?
    पारंपरिक रसोईघर के लिए प्रेस्टीज सबसे बेहतरीन है, क्योंकि इसके मजबूत स्टेनलेस स्टील या ग्लास-टॉप मॉडल कहीं भी आसानी से फिट हो जाते हैं। वहीं, मॉड्यूलर रसोईघर के लिए फेबर बेहतर रहेगा, क्योंकि इसके स्लीक हॉब-टॉप डिजाइन और इन-बिल्ट मॉडल आधुनिक किचन को बेहद प्रीमियम और लग्जरी लुक देते हैं।

Loading...

Loading...