₹15,000 के अंदर मिलने वाले Microwave Oven, किफायती कीमत में पाएं शानदार परफॉर्मेंस

अगर आप कम बजट में एक ऐसा माइक्रोवेव ओवन ढूंढ रहे हैं जो आपका समय बचाए और कुकिंग को आसान बनाए, तो यहां दिए जा रहे माइक्रोवेव के विकल्पों पर नजर डाल सकते हैं। यहां पर ₹15,000 के अंदर मिलने वाले Haier, LG और Samsung जैसे मशहूर ब्रांड के ओवन की लिस्ट दी जा रही है।

₹15000 के अंदर मिलने वाले Microwave Oven
₹15000 के अंदर मिलने वाले Microwave Oven

बजट सीमित है और घर के लिए एक अच्छा सा माइक्रोवेव ओवन ढूंढ रहे हैं तो चिंता की कोई बात नहीं, क्योंकि कम कीमत में भी आपको बढ़िया और भरोसेमंद ब्रांड के माइक्रोवेव ओवन मिल सकते हैं। बजट में मिलने वाले माइक्रोवेव न सिर्फ खाना गर्म करने के काम आते हैं, बल्कि ग्रिलिंग, बेकिंग और डिफ्रॉस्ट जैसे कई काम भी आसानी से कर सकते हैं। यहां पर आपकी सहूलियत और जरूरत को ध्यान में रखते हुए ₹15000 के अंदर मिलने वाले Microwave Oven की लिस्ट दी जा रही है। ये सभी माइक्रोवेव Haier, LG, Samsung, IFB और Panasonic जैसे मशहूर ब्रांड्स के हैं। इन माइक्रोवेव ओवन में आपको ऑटो कुक मेन्यू, डिफ्रॉस्ट फंक्शन, चाइल्ड लॉक और डिजिटल कंट्रोल जैसे कई स्मार्ट फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। करीब 20 लीटर से लेकर 30 लीटर तक की क्षमता वाले इन ओवन को आप अपने परिवार के सदस्यों के हिसाब से चुन सकते हैं। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 30L Convection Microwave Oven (HIL3001CBSH, Black, Crispy Grill)

    यह Haier ब्रांड का माइक्रोवेव ओवन है। यह माइक्रोवेव 30 लीटर की क्षमता के साथ मिल रहा है, जो कि मीडियम से लेकर बड़े परिवार के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें आप एक बार में अधिक मात्रा में खाना बना सकते हैं। यह ओवन कॉम्पैक्ट और आकर्षक डिजाइन के साथ आता है, जो आपके किचन के इंटीरियर को और भी मॉडर्न बनाता है। साथ ही यह ज्यादा जगह भी नहीं घेरता है। इसमें 400 ऑटो-कुक मेन्यू दिए गए हैं, जो कुकिंग को बेहद आसान बना देते हैं। आपको बस डिश सिलेक्ट करनी होती है और माइक्रोवेव खुद ही पावर लेवल और कुकिंग टाइम सेट कर देता है। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। हायर के इस Microwave की यह खासियत है कि आप इसमें आसानी से घर पर घी, दही और पनीर बना सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो घर का शुद्ध और हेल्दी खाना पसंद करते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • साइज- 30 लीटर
    • ब्रांड- Haier
    • रंग- काला
    • हीटिंग विधि- कन्वेक्शन
    • फिनिश टाइप- काला
    • इंस्टॉलेशन प्रकार- काउंटरटॉप
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम प्रकार- डीफ्रॉस्ट
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट

    खूबियां

    • इस माइक्रोवेव में दिए गए क्रिस्पी ग्रिल मेन्यू आपको घर बैठे रेस्टोरेंट जैसा ग्रिल्ड खाना बनाने की सुविधा देते हैं।
    • इसमें दिए जा रहे होम फ्राई मेन्यू की मदद से आप घर पर ही कम तेल में हेल्दी स्नैक्स बना सकते हैं।
    • इसका लो टेंपरेचर कंट्रोल फीचर आपको कम तापमान पर नरम और स्वादिष्ट खाना पकाने की सुविधा देता है। 

    कमी

    • एक अमेजन यूजर रोटेटिंग रिंग के बिना माइक्रोवेव प्राप्त होने से नाखुश है।
    01
  • LG 20 L Solo Microwave Oven

    एलजी कंपनी का यह सोलो माइक्रोवेव ओवन है, जो खासतौर पर रिहीटिंग, डिफ्रॉस्टिंग और कुकिंग के लिए बनाया गया है। 20 लीटर की क्षमता वाला यह माइक्रोवेव छोटे परिवार, सिंगल यूजर्स या कपल्स के लिए उपयुक्त हो सकता है। 700W पावर आउटपुट के साथ इसमें 5 अलग-अलग पावर लेवल मिलते हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार कुकिंग की स्पीड और हीट को कंट्रोल कर सकते हैं। इस LG Microwave में इंडियन कुजीन, स्वीट कॉर्नर, ब्रेकफास्ट, स्नैक्स और हेल्थ प्लस जैसे कुल 44 ऑटो कूक मेन्यू दिए गए हैं, जिससे आप अपनी पसंद के व्यंजन आसानी से बना सकते हैं। इसमें आई-वेव तकनीक दी जा रही है, जो माइक्रोवेव को कैविटी के अंदर समान रूप से प्रसारित करके तेज और समान रूप से खाना पकाने में मदद करती है। इसमें एंटी-बैक्टीरिया कैविटी लगी है, जो कैविटी के अंदर बैक्टीरिया की वृद्धि को कम करती है, जिससे खाना ज्यादा हाइजीनिक रहता है। वहीं इसकी स्टीम क्लीन फीचर की मदद से आप माइक्रोवेव को आसानी से साफ कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • साइज- 20 लीटर
    • ब्रांड- LG
    • रंग- काला
    • हीटिंग विधि- सोलो
    • फिनिश का प्रकार- पॉलिश किया हुआ
    • वाट क्षमता- 700 वाट
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम प्रकार- डीफ्रॉस्ट
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट

    खूबियां

    • बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें चाइल्ड लॉक फीचर दिया गया है।
    • इसका वॉर्म फंक्शन खाने को लंबे समय समय तक गर्म रखता है।
    • माइक्रोवेव के अंदर दिया गया टर्नटेबल खाना घुमाता रहता है, जिससे वह हर तरफ से समान रूप से पकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह माइक्रोवेव तेज आवाज करता है। 

    ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आप योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • IFB 25L Solo Microwave Oven with 61 Auto Cook Menus

    900 वॉट की पावर आउटपुट के साथ आने वाला यह IFB ब्रांड का माइक्रोवेव ओवन है, जो तेजी से खाना पकाता और गर्म करता है। इससे आपका समय बचता है और खाना भी अच्छी तरह से पकता है। यह सोलो माइक्रोवेव खाना गर्म करने, पकाने, डीफ़्रॉस्ट करने और रोज़ाना के भोजन की तैयारी के लिए डिज़ाइन किया गया है। मग मील और वन-पॉट मील जैसी सरल रेसिपी के साथ यह Microwave Oven डेली यूज के लिए उपयुक्त हो सकता है। 25 लीटर की कैपेसिटी इसे मध्यम आकार के परिवार के लिए उपयुक्त बनाती है। इसमें आप बड़े बर्तन, डिनर प्लेट्स और माइक्रोवेव-सेफ बाउल्स आसानी से रख सकते हैं। साथ ही इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट है, जिससे यह किचन काउंटर पर ज्यादा जगह नहीं घेरता। इसमें दिए गए 61 ऑटो कुक रेसिपीज की मदद से आप बिना ज्यादा मेहनत के अलग-अलग तरह के व्यंजन बना सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • साइज- 25
    • ब्रांड- IFB
    • रंग- सिल्वर
    • हीटिंग विधि- माइक्रोवेव
    • फिनिश प्रकार- पॉलिश्ड
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट

    खूबियां

    • इसका ओवर हीटिंग प्रोटेक्शन माइक्रोवेव को ज्यादा गर्म होने से बचाता है। 
    • टाइमर ऑप्शन आपको कुकिंग का समय सेट करने की सुविधा देता है।
    • इसका ऑटो डिफ्रास्ट फंक्शन फीचर्स फ्रोजन फूड को सही तरीके से पिघलाने में मदद करता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह माइक्रोवेव तेज आवाज करता है। 
    03
  • Panasonic 20L Solo Microwave Oven

    यह माइक्रोवेव ओवल 20 लीटर की क्षमता के साथ मिल रहा है, जो कि बैचलर्स, कपल्स और छोटे परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें दिया गया 800 वॉट का पावरफुल आउटपुट खाना जल्दी और समान रूप से पकाने में मदद करता है, जिससे समय की बचत होती है और हर बार अंदर से नरम और बाहर से कुरकुरा भोजन बनकर तैयार होता है। इस माइक्रोवेव में ऑटो रीहीट डिफ्रॉस्ट फीचर भी दिए गए हैं, जो बिना स्वाद खराब किए खाने को समान रूप से गर्म या डीफ्रॉस्ट करते हैं। इसके साथ ही Panasonic ब्रांड के इस माइक्रोवेव ओवन में 51 ऑटो कुक मेन्यू दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप स्नैक्स से लेकर डेजर्ट तक कई तरह की डिशेज आसानी से बना सकते हैं। सफाई के लिए इसमें वैपर क्लीन फीचर दिया गया है, जो एक बटन दबाते ही अंदर की गंदगी और बदबू को हटाने में मदद करता है, जिससे माइक्रोवेव साफ और फ्रेश बना रहता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • साइज- 20 लीटर
    • ब्रांड- Panasonic
    • रंग- सिल्वर
    • हीटिंग विधि- सोलो
    • फिनिश टाइप- पॉलिश्ड
    • इंस्टॉलेशन टाइप- काउंटरटॉप
    • वाट क्षमता- 800 वाट

    खूबियां

    • इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन किचन में कम जगह लेता है। 
    • ग्लास टर्नटेबल खाना समान रूप से गर्म करने में मदद करता है।
    • टच कीपेड और डिजिटल डिस्प्ले इसे इस्तेमाल करने में और भी आसान बनाते हैं। 

    कमी

    • माइक्रोवेव की हीटिंग क्षमता से कुछ अमेजन यूजर्स नाखुश हैं।
    04
  • Samsung 28L, Convection Microwave Oven with Curd Making

    सैमसंग ब्रांड का यह कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन है। यह ओवन सिर्फ खाना गर्म करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आप बेकिंग, ग्रिलिंग, रोस्टिंग और डिफ्रॉस्टिंग जैसे कई काम आसानी से कर सकते हैं। इसकी 28 लीटर क्षमता इसे 4-6 लोगों के परिवार के लिए उपयुक्त बनाती है। इसमें पर्याप्त जगह है, जिससे आप बड़े बर्तन या एक साथ ज्यादा मात्रा में खाना आसानी से बना सकते हैं। इस Samsung Microwave में दिए गए 6 पावर लेवल्स की मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार हीट को कम या ज्यादा कर सकते हैं। वहीं मल्टी स्टेज प्रोग्राम की मदद से आप कुकिंग के अलग-अलग स्टेप्स सेट कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस माइक्रोवेव में योगर्ट मेकिंग फीचर है, जो आपको दही जमाने की सुविधा देता है। वहीं इसका डिफ्रॉस्ट फंक्शन फ्रोजन फूड को सही तरीके से पिघलाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • साइज- 28 लीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • रंग- काला
    • हीटिंग विधि- कन्वेक्शन, ग्रिल, माइक्रोवेव
    • फिनिश का प्रकार- सिरेमिक
    • इंस्टॉलेशन प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • वाट क्षमता- 900 वाट
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम प्रकार- पावर डीफ्रॉस्ट

    खूबियां

    • टच कीपैड की मदद से माइक्रोवेव का इस्तेमाल करना आसान हो जाता है।
    • छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें चाइल्ड लॉक फीचर दिया गया है।
    • टाइमर फीचर की मदद से आप कुकिंग का समय सेट कर सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसका टचपैड ठीक से काम नहीं करता।

    ऐसी ही जानकारी के लिए आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं। 

    05

देखें ₹15000 के अंदर मिलने वाले माइक्रोवेव ओवन के कुछ खास फीचर्स

ऊपर बताए माइक्रोवेव ओवन के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड

क्षमता

फिनिश टाइप

हीटिंग मेथड

Haier 30L Convection Microwave Oven

30 लीटर

ब्लैक

कन्वेक्शन

LG 20 L Solo Microwave Oven

20 लीटर

पॉलिश्ड

सोलो

IFB 25L Solo Microwave Oven

25 लीटर

पॉलिश्ड

माइक्रोवेव

Panasonic 20L Solo Microwave Oven

20 लीटर

पॉलिश्ड

सोलो

Samsung 28L, Convection Microwave Oven

28 लीटर

सिरेमिक

कन्वेक्शन, ग्रिल, माइक्रोवेव

नोट- लेख लिखने तक इन माइक्रोवेव ओवन की कीमत ₹15000 से कम थी। बाद में कीमत में बदलाव होने पर हम इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। इसलिए ग्राहकों से आग्रह है कि किसी भी प्रोडक्ट को लेने से पहले अमेजन पर उसका वर्तमान कीमत जरूरत चेक कर लें।

इन्हें भी देखें-

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹15,000 की बजट में माइक्रोवेव के लिए कौन से ब्रांड अच्छे हैं?
    ₹15,000 की बजट में LG, Samsung, IFB, Panasonic और Haier जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स के माइक्रोवेव ओवन अच्छे माने जाते हैं, जो ग्रिलिंग, बेकिंग और डिफ्रॉस्ट जैसे कई कार्यों को आसान बना सकते हैं।
  • ₹15,000 के अंदर कौन सा माइक्रोवेव सबसे अच्छा होता है?
    ₹15,000 के अंदर सोलो और कन्वेक्शन दोनों तरह के माइक्रोवेव मिल जाते हैं। अगर आपको सिर्फ खाना गर्म करना है तो सोलो ठीक है, लेकिन बेकिंग और ग्रिलिंग के लिए के लिए कन्वेक्शन माइक्रोवेव बेहतर विकल्प हो सकता है।
  • क्या बजट में मिलने वाला माइक्रोवेव सुरक्षित होता है?
    हां, बजट में मिलने वाले अक्सर माइक्रोवेव पूरी तरह सुरक्षित होते हैं। इनमें चाइल्ड लॉक, ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन और ऑटो शट ऑफ जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए जाते हैं।

Loading...

Loading...