जब भी बात आती है एक ऐसे डीप फ्रीजर का चुनाव करने की जिसमें फ्लेक्सिबल स्टोरेज मिले, तो हायर और वोल्टास को लेकर उलझन होना लाजमी है। दोनों ही ब्रांड्स के पास आपको बढ़िया क्षमता वाले डीप फ्रीजर मिल जाएंगे, जिनकी स्टोरेज को जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। अगर हम तुलना करें तो क्वालिटी के मामले में दोनों ही भोरसेमंद है, लेकिन कीमत के आधार पर Haier डीप फ्रीजर को वोल्टास की तुलना में थोड़ा किफायती कहा जा सकता है। वहीं, सर्विस क्वालिटी के मामले में हायर थोड़ा पीछा रहता है और Voltas डीप फ्रीजर अपने शानदार सर्विस नेटवर्क की वजह से छोटे शहरों में रहने वाले लोगों के लिए सही होंगे। आपको इन दोनों ब्रांड्स के डीप फ्रीजर का अंतर बेहतर तरह से समझाने के लिए हमने कुछ मॉडल्स चुने हैं, जिनकी खासियतों को जानकर आपको एक सही विकल्प तलाशने में आसानी होगी। इनका चुनाव हमने गहन रिसर्च और विश्लेषण के आधार पर किया है, ताकि आपको ज्यादा मेहनत न करनी पड़े। डालिए एक नजर-
Haier या Voltas: किसका डीप फ्रीजर जरूरत के हिसाब से देगा आसान स्टोरेज की सुविधा?
Haier और Voltas दोनों ही ब्रांड के डीप फ्रीजर में जरूरत के हिसाब से चिलर या फ्रीजिंग मोड पर सेट करने की सुविधा होती है। अलग-अलग टेंप्रेचर रेंज आपको दोनों ही कंपनियों के पास देखने मिलेगी। चुनाव पूरी तरह से आपकी जरूरत व बजट पर निर्भर करता है; क्योंकि हायर के मॉडल वोल्टास की तुलना में थोड़े किफायती होते हैं, लेकिन वोल्टास की सर्विस हायर से बेहतर होती है।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier HFC-500DPW5, 5 Star (2026 Star Rating) Double Door Convertible Deep Freezer
अमेजन ने बताई ये खासियतें
इस डीप फ्रीजर की कुल क्षमता 439 लीटर है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह डीप फ्रीजर ड्यूअल कंडेंसर से लैस है जो चीजों को 2 गुना तेजी ठंडा करेगा। 160V-270V तक की वोल्टेज रेंज को यह आसानी से संभाल लेगा और इसे इस्तेमाल करने के लिए स्टेबालइजर अलग से कनेक्ट नहीं करना होगा।
हमे क्यों पसंद आया यह मॉडल?
Haier के इस डीप फ्रीजर के साथ खाना खराब होने की चिंता नहीं करनी होगी। चाहे ताजा चीजें स्टोर करनी हों या चीजों को जमाना हो; बस तापमान को जरूरत के हिसाब से सेट करिए और बेफिक्र हो जाइए। इसके साथ इस बात की चिंता नहीं करनी होगी कि एक साइड में रखी गई चीजें ज्यादा ठंडी हो रही हैं और दूसरी तरफ रखा सामान पिघल रहा है। दरवाजा चाहे जितनी बार भी खुले कूलिंग पर असर नहीं होगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 74.5D x 140.5W x 90.5H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Haier
- कलर- व्हाइट
- डोर मटेरियल- मेटल
- वॉटेज- 190 Watts
खासियतें
- 5 साइड फ्रीजिंग
- कन्वर्टेबल सुविधा
कमी
- फ्रॉस्ट फ्री नहीं है।
01Voltas CVF320DB3 Double Door Deep Freezer cum chiller
अमेजन ने बताई ये खासियतें
यह डबल डोर फ्रीजर कम चिलर है जिसकी क्षमता 303 लीटर है। बेहतर हाईजीन के लिए इसमें ऐल्यूमिनियम का इनर लाइनर मौजूद है और इसे एक से दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए व्हील्स लगे हैं। जरूरत के हिसाब से इसे फ्रीजर या कूलर में से किसी एक पर सेट किया जा सकता है।
हमे क्यों पसंद आया यह मॉडल?
यह Voltas डीप फ्रीजर बिजली की भरपूर बचत करेगा और अगर कभी लंबे समय तक बिजली चली भी जाती है तो इसके अंदर का तापमान बना रहेगा। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं या अंदर रखी चीजों को अनचाहे तत्वों से सुरक्षित रखना है तो बस डोर को लॉक करिए और बेफिक्र हो जाइए। इसकी बॉडी में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी और इसमें सी फूड, मीट, डेयरी और ड्रिंक्स समेत कई चीजें स्टोर कर सकेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 60D x 111W x 82.6H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Voltas
- कलर- ग्रे
- डोर मटेरियल- कास्ट आयरन
- वोल्टेज- 240 Volts
खासियतें
- ड्यूअल टेंप्रेचर फ्रीजर कूलिंग
- लॉक इन फ्रेशनेस
कमी
- सिर्फ एक ही स्टोरेज बास्केट दी गई है।
दोनों में से कौन-सा है बेहतर?
ये दोनों ही डीप फ्रीजर अपनी-अपनी जगह अच्छे हैं, लेकिन अगर आपको ज्यादा स्टोरेज की जरूरत पड़ती है तो हायर के साथ जाइए और अगर आपको सीमित स्टोरेज की आवश्यकता हो तो वोल्टास बेहतर रहेगा। दोनों में से हायर ज्यादा किफायती और ऊर्जा कुशल भी है।
ऐसे ही कई सारे उपकरणों की जानकारी के लिए करिए हाउस ऑफ एप्लांसेस का रुख
02Haier HFC-588DPW5, 5 Star (2026 Star Rating) Double Door Convertible Deep Freezer
अमेजन ने बताई ये खासियतें
ड्यूअल कंडेंसर वाला यह हायर का डीप फ्रीजर भीषण गर्मी में भी कम ऊर्जा की खपत करते हुए बेहतरीन कूलिंग करेगा। इसके तापमान को आसानी से -26 डिग्री सेल्सियस से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस तक की रेंज में सेट किया जा सकता है। इसमें कूलिंग एक समान स्तर पर बनी रहेगी।
हमे क्यों पसंद आया यह मॉडल?
इस डीप फ्रीजर को पसंद करने की सबसे बड़ी वजह है बेहतरीन क्षमता। चाहे घर पर ज्यादा सामान स्टोर करना हो या ऑफिस/दुकान में; इसमें जगह की कमी महसूस नहीं होगी। सामान निकलाने के लिए इसका दरवाजा चाहे जितनी बार भी खुले कूलिंग पर असर नहीं होगा, और खाना खराब होने की या जमी हुई चीजों के पिघलने की चिंता नहीं करनी होगी। इसी के साथ इसमें जल्दी-जल्दी बर्फ की परत भी नहीं जमेगी; तो अब हर हफ्ते डीफ्रॉस्टिंग की झंझट से भी छुटकारा मिलेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 74.5D x 164.5W x 90.5H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Haier
- कलर- व्हाइट
- डोर मटेरियल टाइप- मेटल
- क्षमता- 524 लीटर
खासियतें
- PCM इनर लाइनर
- 5-साइड फ्रीजिंग
कमी
- छोटे साइज के किचन में फिट नहीं होगा।
03Voltas CVF320DD-P 295 Litre 4 Star Double Door Hard Top Deep Freezer
अमेजन ने बताई ये खासियतें
कन्वर्टेबल टेक्नोलॉजी वाले इस डीप फ्रीजर को जरूरत के हिसाब से आसानी से फ्रीजर व कूलर मोड पर सेट किया जा सकता है। इस डबल डोर डीप फ्रीजर की क्षमता 295 लीटर है और कास्टर व्हील्स की मदद से इसे कहीं भी आसानी से शिफ्ट किया जा सकता है।
हमे क्यों पसंद आया यह मॉडल?
Voltas का यह डीप फ्रीजर हमें इसलिए पसंद आया है क्योंकि यह स्टोरेज से जुड़ी अलग-अलग जरूरतों को संभाल लेगा। यह लंबे समय तक टिकाऊ बना रहेगा और डबल डोर डिजाइन सामान निकालने या रखने के लिए आपकी सुविधा को बढ़ाएगी। अंदर चाहे जो भी चीज रखी हो आपको बस तापमान को उस हिसाब से सेट करना है और उसकी ताजगी की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। चाहे वोल्टेज का उतार-चढ़ाव हो या लंबी बिजली कटौती यह किसी भी परिस्थिती में कूलिंग पर असर नहीं पड़ने देगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 74D x 128W x 88H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Voltas
- डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- वजन- 59 किलोग्राम
- क्षमता- 295 लीटर
खासियतें
- UV ग्रेड प्लास्टिक
- ऐल्यूमिनियम इनर लाइनर
कमी
- एक ही कंपार्टमेंट दिया गया है।
दोनों में से कौन-सा है बेहतर?
हायर के डीप फ्रीजर की एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है और वोल्टास की 4 है, जिस वजह से ऊर्जा कुशलता के मामले में हायर थोड़ा बेहतर रहेगा। वहीं, अगर आपकी स्टोरेज सीमित है तो वोल्टास डीप फ्रीजर को चुनिए और ज्यादा स्टोरेज के लिए हायर सही होगा।
04Haier HFC-410DPW5, 5 Star (2026 Star Rating) Double Door Convertible Deep Freezer
अमेजन ने बताई ये खासियतें
इस कन्वर्टेबल डीप फ्रीजर की एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है और यह डबल डोर डिजाइन में आता है। इसे -26°C से लेकर 10°C तक की तापमान रेंज पर सेट किया जा सकता है और ड्यूअल कंडेंसर हीट को तेजी से रिलीज करेगा जिससे कूलिंग जल्दी होगी।
हमे क्यों पसंद आया यह मॉडल?
तेज कूलिंग की वजह से यह Haier डीप फ्रीजर हमें पसंद आया है। अब इसमें बर्फ या आइसक्रीम जमाने के लिए आपको 6-8 घंटों तक इंतजार नहीं करना होगा, काफी कम समय में यह चीजों को जमा देगा। जैसी आपकी जरूरत वैसा इसका ऑपरेशन। जी हां! अगर कभी फल-सब्जियां, डेयरी या बचा खाना रखना है तो इसे कूलर की तरह इस्तेमाल करिए और कभी फ्रोजेन सामग्री रखनी है तो इसे फ्रीजर बना दीजिए। दरवाजा बार-बार खोलने पर भी कूलिंग में कमी नहीं होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 74.5D x 123.5W x 90.5H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Haier
- कलर- व्हाइट
- डोर मटेरियल- मेटल
- वॉटेज- 190 Watts
खासियतें
- बड़ी वोल्टेज रेंज
- 5 साइड फ्रीजिंग
कमी
- बॉडी ज्यादा हीट होगी।
05Voltas CVF501DA5-W-GW 501L Convertible 5 Star Deep Freezer
अमेजन ने बताई ये खासियतें
इस वोल्टास डीप फ्रीजर की क्षमता 501 लीटर है। जरूरत के हिसाब से इसे आसानी से फ्रीजर और कूलर दोनों ही मोड पर सेट किया जा सकता है। इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है और यह भीषण गर्मी व उमस वाले मौमस में भी बिना रुकावट कूलिंग करेगा।
हमे क्यों पसंद आया यह मॉडल?
कैफे, रस्टोरेंट या कैंटीन जैसी जगहों पर इस्तेमाल करने के लिए यह डबल डोर डीप फ्रीजर हमें पसंद आया है। लगातार इस्तेमाल और मौसम की मार से न तो इसका रंग फीका पड़ेगा और न ही इसमें ज़ंग लगेगी। अगर कभी वोल्टेज का उतार चढ़ाव होता है तब भी कंप्रेसर खराब होने की चिंता करने की जरूरत नहीं है और कूलिंग में कमी नहीं आएगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 75D x 156W x 93H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Voltas
- डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- कलर- ग्रे
- वोल्टेज- 220 Volts
खासियतें
- स्प्रिंग लोडेड हिंज
- कास्टर व्हील्स
कमी
- ऑटो डीफ्रॉस्ट नहीं है।
दोनों में से कौन-सा है बेहतर?
हायर और वोल्टास दोनों ही ब्रांड के ये कन्वर्टेबल डीप फ्रीजर बढ़िया क्वालिटी के हैं। हालांकि, अगर आपको घर या किसी छोटी जगह पर इस्तेमाल करने के लिए सीमित स्टोरेज चाहिए तो हायर के साथ जानिए। वहीं, कॉमर्शियल इस्तेमाल के लिए वोल्टास की ज्यादा क्षमता बेहतर होगी।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व ब्यूटी समेत कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
06
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
जानिए इन सभी मॉडल्स के बीच का अंतर
आपने दोनों ही ब्रांड के अलग-अलग डीप फ्रीजर मॉडल तो देख लिए, अब इनके बीच के अंतर को यह तालिका समझा देगी।
|
ब्रांड व मॉडल |
क्षमता |
खासियत |
|
Haier HFC-500DPW5 |
439 लीटर |
ड्यूअल कंडेंसर |
|
Voltas CVF320DB3 Double Door Deep Freezer cum chiller |
303 लीटर |
एल्युमीनियम इनर लाइनर |
|
Haier HFC-588DPW5 |
524 लीटर |
-26°C से लेकर 10°C की तापमान रेंज |
|
Voltas CVF320DD-P |
295 लीटर |
ऐंटी कॉरेज़िव बॉडी |
|
Haier HFC-410DPW5 |
383 लीटर |
70mm Puff थिकनेस |
|
Voltas CVF501DA5-W-GW |
501 लीटर |
UV ग्रेड बॉडी |
निष्कर्ष क्या है?
हायर और वोल्टास में से किसी एक के डीप फ्रीजर को आसान स्टोरेज सुविधा के लिए सबसे अच्छा कहना सही नहीं होगा। दोनों अपनी-अपनी जगह दमदार प्रदर्शन देते हैं। हालांकि, हम यह कह सकते हैं कि अगर आपको घर या किसी ऐसी जगह पर जहां ज्यादा सीमित इस्तेमाल के लिए एक किफायती डीप फ्रीजर की तलाश है तो हायर का चयन करिए। वहीं, दुकान, गोदाम, ऑफिस, होटल या रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर ज्यादा सामान स्टोर करने और लंबी ताजगी के लिए वोल्टास बेहतर होगा। दोनों में से किसी का भी चयन हर किसी की जरूत, बजट व पसंद के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या हायर और वोल्टास दोनों के डीप फ्रीजर में फ्लेक्सिबल स्टोरेज मिलेगी?हां, आपको हायर और वोल्टास दोनों ही ब्रांड के डीप फ्रीजर में फ्लेक्सिब स्टोरेज मिल जाएगी। इसका मतलब है कि आप अपनी जरूरत के हिसाब से इन्हें फ्रीजर या चिलर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं और तापमान को भी आवश्यकता अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं।
- किसका डीप फ्रीजर ज्यादा किफायती है हायर या वोल्टास?अगर बात कीमत की करें तो इस मामले में हायर के मॉडल वोल्टास से ज्यादा किफायती कहे जा सकते हैं। हालांकि, दोनों की कीमत में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। हायर के डीप फ्रीजर आपको करीब ₹20,000-₹40,000 तक की रेंज में मिलेंगे और वोल्टास के मॉडल की कीमत करीब ₹22,000 की रेंज से शुरब होते हैं।
- किन लोगों के लिए हायर का डिप फ्रीजर बेहतर रहेगा और किनके लिए वोल्टास का?अगर आपको किसी छोटी जगह पर इस्तेमाल करने और कम स्टोरेज के लिहाज से एक डीप फ्रीजर की तलाश है तो हायर ज्यादा बेहतर होगा। वहीं, अगर आपको रेस्टोरेंट, दुकान, गोदाम या किसी कमर्शियल जगह पर इस्तेमाल करने के लिए एक डीप फ्रीजर तलाश रहे हैं तो वोल्टास को चुनना सही रहेगा।
Loading...
Loading...
You May Also Like