इन बढ़िया Induction Cooktop के साथ नहीं कहना पड़ेगा पुराने बर्तनों को अलविदा!

Induction Stove जो हर तरह के बर्तनों के साथ काम करते हैं आपके लिए एक सही पसंद साबित हो सकते हैं। ऊर्जा कुशलता के साथ काम करते हुए ये कम समय में खाने को पकाने में भी मददगार हो सकते हैं। यहां देखिए कुछ अच्छे क्वालिटी वाले विकल्प।

ये Induction Cooktop हर तरहके बर्तनों के साथ करेंगे काम
ये Induction Cooktop हर तरहके बर्तनों के साथ करेंगे काम

अपनी सुविधा और इमर्जेंसी की स्थिती में इस्तेमाल करने के लिए आजकल कई घरों में इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल होने लगा है। लेकिन, इनके साथ सबसे बड़ी समस्या यही होती है कि कभी-कभी ये सिर्फ खास तरह के बर्तनों के साथ ही काम करते हैं, इसी कड़ी में हम लेकर आए हैं कुछ दमदार क्वालिटी के Induction Cooktop के विकल्प जो हर तरह के बर्तनों के साथ काम कर सकते हैं। जी हां! इनपर खाना बनाने के लिए आपको अलग से बर्तन खरीदने की जरूरत नहीं होगी। इन पर आप स्टेनलेस स्टील, कास्ट आयर्न और नॉनस्टिक हर तरह के बर्तनों के साथ तरह-तरह के डिशेज आसानी से बना सकेंगे। वहीं, ऊर्जा कुशल क्वालिटी वाले ये इंडक्शन कुकटॉप खाने को जल्दी बनाने में भी मदद करेंगे और एलपीजी गैस की तुलना में ज्यादा किफायती भी साबित हो सकते हैं। तो आइए अब नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ इंडक्शन स्टोव के विकल्पों पर।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Prestige Iris Plus 1600 Watts Induction Cooktop

    यह इंडक्शन कुकटॉप बिल्ट-इन प्रोटेक्शन सुविधा के साथ आता है, जो वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से इसे खराब होने से बचा सकती है। इस फीचर की वजह से यह कुकटॉप खराब होने से बचा सकता है और लंबा प्रदर्शन भी सुनिश्चित कर सकता है। इसकी पावर सेवर टेक्नोलॉजी सेटिंग्स को आपके बर्तन की साइज व प्रकार के हिसाब से अपने आप सेट करती है, जिससे बिजली की बचत हो सकती है। यह Prestige Induction तेजा और एक समान हीटिंग सुनिश्चित कर सकता है और इसकी मदद से तरह-तरह का भारतीय खाना बनाया जा सकता है। यह वन-टच ऑपरेशन वाला कुकटॉप है जो अलग-अलग टेंप्रेचर पर काम कर सकता है और ऊर्जा की बचत करने में भी मददगार होगा। 1600 Watts वाला यह इंडक्शन सेसर-बेस्ड माइक्रोप्रोसेसर से लैस है, जो पावर व तापमान को ऑटोमैटिक तरह से एडजस्ट कर सकता है। इसके फ्लैट ग्लास सर्फेस को साफ करने में भी आपको परेशानी नहीं होगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Prestige 
    • हीटिंग एलिमेंट- 1
    • कलर- ब्लैक
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • फ्यूल टाइप- इलेक्ट्रिक
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • वॉटेज- 1600 Watts 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 39D x 31W x 8.5H सेंटमीटर
    • वजन- 1.900 किलोग्राम
    • मटेरियल- ग्लास

    खूबियां

    • इसपर आसानी से बॉइलिंग, फ्राइंग और अन्य तरह की कुकिंग की जा सकती है।
    • सेंसर-बेस्ड माइक्रोप्रोसेसर ऊर्जा कुशल संचालन सुनिश्चितकर सकता है।
    • लाइटवेट डिजाइन की वजह से इसे आसानी से कहीं भी लेकर जाया जा सकता है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने शिकायत की है कि इसके बटन ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। 
    01
  • Longway Infralite Pro 2200W Infrared Induction Cooktop

    2200 Watts की क्षमता पर काम करने वाला यह इंडक्शन कुकटॉप Longway ब्रांड का है। इसकी इन्फ्रारेड टेक्नोलॉजी तेज कुकिंग सुनिश्चित कर सकती है और ऊर्जा की बचत में भी मददगार हो सकती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसके साथ आपको एक स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना ग्रिलिंग रैक मिलेगा जो तंदूरी डिशेज बनाने या चीजों को भूनने में मदद करेगा। यह इंडक्शन हर तरह की फ्लैट सतह वाले बर्तनों के साथ काम कर सकता है। इसपर आप स्टील, कास्ट आयर्न और ऐल्यूमिनियम के बर्तन इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें आपको वन-टच प्रीसेट मेन्यू की सुविधा भी मिल जाएगी जिसकी मदद से इसे आसानी से स्टर फ्राय, बार्बेक्यू, हॉट पॉट और स्टीम मोड पर सेट किया जा सकता है। इसमें दी गई ऑटोशट-ऑफ सुविधा सतह से बर्तन उठाए जाने पर पावर सपलाई को रोक देगी। वहीं, ओवरहीट प्रोटेक्शन के साथ वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के दौरान यह खराब होने से बचा रहेगा। वहीं, प्रीमियम सिल्वर फिनिश वाली इसकी ग्लास सतह टिकाऊपन, हीट रेजिजटेंस और आसान रख-रखाव की सुविधा आपको देगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LONGWAY 
    • हीटिंग एलिमेंट- 1
    • कलर- ब्लैक
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • फ्यूल टाइप- इलेक्ट्रिक
    • खासियत- लाइटवेट
    • कंट्रोल- टच
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • वॉटेज- 2200 Watts 
    • वजन- 2.5 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसके ब्राइट डिजिटल डिस्प्ले पर आप सेटिंग्स व तापमान की जानकारी देख सकेंगे।
    • नॉब की मदद से इसके टेंप्रेचर को कम-ज्यादा किया जा सकता है।
    • इसमें लगे मजूत हैंडल आसानी से इसे कहीं भी शिफ्ट करने की सुविधा दे सकते हैं। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने शिकायत की है कि इसकी क्वालिटी टिकाऊ नहीं है। 


    ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर  

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • DIGISMART Mark-1 Induction Cooktop

    टाइमर फंक्शन की सुविधा के साथ आने वाला यह इंडक्शन कुकटॉप आसानी से आपको मल्टीटास्किंग करने में मदद कर सकता है। इसको आप टाइमर पर सेट करके आसानी से अन्य काम भी कर सकेंगे, और खाना जलेगा भी नहीं। ऊर्जा कुशल क्वालिटी वाला यह इंडक्शन DIGISMART ब्रांड का है, जो 2000 Watts की पावर पर काम कर सकता है। एडवांस क्वालिटी की वजह से यह खाने को हेल्दी बनाकर रख सकता है। इसपर आप आसानी से रोटी, इडली और डोसा जैसी डिशेज बना सकते हैं। यह ऊर्जा को बर्बाद होने से बचा सकता है और खाने को सीधा हीट करते हुए, उसे जल्दी भी पका सकता है। पोर्टेबल डिजाइन की वजह से इसे आसानी से कहीं भी लेकर जाया जा सकता है और ओवरहीट प्रोटेक्शन के साथ यह लंबे समय तक टिकाऊ भी बना रह सकता है। इसमें दिया गया इन-बिल्ट वोल्टेज रेगुलेटर न केवल वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को संभाल सकता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है इसकी क्वालिटी भी टिकाऊ बनी रहे। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- DIGISMART
    • हीटिंग एलिमेंट- 1
    • कलर- ब्लैक
    • पावर सोर्स- इलेक्ट्रिक
    • फ्यूल टाइप- इलेक्ट्रिक
    • वोल्टेज-230 Volts (AC) 
    • वॉटेज- 2000 Watts 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 32D x 27W x 4H सेंटीमीटर
    • साइज- मीडियम
    • वजन- 1.5 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें इंडियन कुकिंग के लिए प्री-सेट मेन्यू दिया गया है।
    • यह खाने के हिसाब से पावर को ऑटोमैटिक तरह से सेट कर सकता है।
    • फ्लैट कुकिंग सर्फेस को साफ करना आपके लिए काफी आसान हो सकता है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके जल्दी खराब होने की शिकायत की है।
    03
  • Exxelo 10 Year Warranty Portable Induction Cooktop 2000W

    2000 Watts की पावर पर काम करने वाला यह इंडक्शन कुकटॉप लगभग हर तरहके बर्तनों के साथ काम कर सकता है। यह खाने को जल्दी व अच्छी तरह से पकाने में मददगार हो सकता है और इसका हीट ट्रांस्फर काफी अच्छा हो सकता है। यह एडवांस इलेक्ट्रोमैग्नेटिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बर्तनों को सीधा हीट करता है और हीट लॉस को भी कम रखता है। यह Induction Stovetop आधुनिक घरों के लिए एक सही पसंद हो सकता है और इसकी मदद से बिजली की भी बचत हो सकती है। अलग-अलग तरह का खाना बनाने के लिए इसमें अलग-अलग कुकिंग मोड्स दिए गए हैं। इसमें आपको तापमान, कूकिंग मोड और टाइमर को सेट करने की सुविधा मिल सकती है। इसका एडवांस LED डिस्प्ले आपको सेटिंग्स पर नजर बनाए रखने में मदद कर सकता है। कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह यह पीजी या हॉस्टल में रहने वाले बच्चों के लिए भी सही पसंद हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • कलर- ब्लैक
    • मटेरियल- ABS, ग्लास व सिरैमिक
    • ब्रांड- Exxelo 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 48D x 48W x 20H सेंटीमीटर
    • वॉटेज- 2000.00 Watts

    खूबियां

    • यह रोजाना इस्तेमाल करने के लिए काफी अच्छी पसंद हो सकता है।
    • इसमें आपको सूप, स्टीम, बॉइल, करी, दाल और भुना जैसे मोड्स मिल जाएंगे।
    • टच पैनल की मदद से इसे आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। 

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई बड़ी खामी नहीं बताई है। 


    फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

    04
  • Cookzie 2200-watt Inferno Infrared Cooktop With Grill

    यह इंडक्शन कुकटॉप खाने को तेजी व ऊर्जा कुशलता के साथ बनाने में मदद कर सकता है। यह 2200 Watts की पावर पर काम कर सकता है, जो हीट को एक समान तरह से बांटते हुए ग्रिलिंग, स्टरफ्रायिंग, स्टीमिंग और अन्य तरह की कुकिंग में मददगार हो सकता है। इसकी खासियत है कि इसपर आर लगभग हर तरह के बर्तनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके डिजिटल डिस्प्ले और आसानी टच कंट्रोल की मदद से इसे इस्तेमाल करना आसान रहेगा। इसमें आपको स्टीम, बार्बेक्यू, स्टर फ्राय और हॉट पॉट जैसे कुकिंग मोड्स मिल सकते हैं; जिनकी मदद से अलग-अलग तरह की डिशेज को आसानी से पकाया जा सकता है। यह कुकटॉप लंबा टिकाऊपन सुनिश्चित कर सकता है। इसमें लगे मजबूत साइड हैंडल इसे सुरक्षित तरह से उठाने में मदद करेंगे। इसका ऑटोमैटिक कूलिगं सिस्टम और ऑटो शट-ऑफ टेक्नोलॉजी सुरक्षित संचालन सुनिश्चित कर सकती हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Cookzie 
    • कलर- ब्लैक
    • पावर सोर्स- AC
    • फ्यूल टाइप- इलेक्ट्रिक
    • खासियत- शॉकप्रूफ
    • वॉटेज- 2200 Watts
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 42D x 30W x 6H सेंटीमीटर
    • वजन- 2 किलोग्राम
    • मटेरियल- सिरैमिक

    खूबियां

    • स्टेनलेस स्टील बॉडी इसके काफी टिकाऊ बनाती है।
    • इसपर आसानी से ग्रिलिंग भी की जा सकती है।
    • शॉकप्रूफ बॉडी की वजह से आपको करंट नहीं लगेगा। 

    कमी

    • इसको लेकर अमेजन यूजर्स ने अभी तक कोई बड़ी खामी नहीं बताई है। 
    05

क्या है इन विकल्पों के बीच का अंतर?

आपने अलग-अलग तरह के बर्तनों के साथ काम करने वाले इंडक्शन कुकटॉप के विकल्पों को तो देख लिया, अब इनके बीच के अंतर को एक तालिका के साथ समझा जा सकता है।

ब्रांड व मॉडल

वॉटेज

साइज

खासियत

Prestige Iris Plus

1600 Watts

39D x 31W x 8.5H  सेंटीमीटर

इंडियन मेन्यू

Longway Infralite Pro

2200 Watts

45D x 35W x 10H सेंटीमीटर

ग्रिल रैक

DIGISMART Mark-1 Induction Cooktop

2000 Watts

32D x 27W x 4H सेंटीमीटर

पैन सेंसर टेक्नोलॉजी

Exxelo 10 Year Warranty Portable Induction Cooktop

2000 Watts

48D x 48W x 20H सेंटीमीटर

LED डिस्प्ले

Inferno Infrared Cooktop With Grill

2200 Watts

42D x 30W x 6H सेंटीमीटर

शॉकप्रूफ

इन्हें भी पढ़ें:

भारत में मशहूर इन Prestige Induction स्टोव पर झटपट बनेगा खाना, बेहतरीन विकल्प देखें यहां

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • हर तरह के बर्तनों के साथ काम करने वाले इंडक्शन क्यों अच्छे होते हैं?
    हर तरह के बर्तनों के साथ काम करने वाले इंडक्शनइसलिए अच्छे होते हैं क्योंकि इनपर खाना बनाने के लिए महंगे बर्तनों की जरूरत नहीं पड़ती। ये तेज स्पीड से खाना पकाते हैं, सही तापमान नियंत्रण प्रदान करते हैं और सतह सीधी गर्म न होने से सुरक्षित होते हैं।
  • क्या हर तरह के बर्तनों के साथ काम करने वाले इंडक्शन ऊर्जा कुशल हो सकते हैं?
    जो इंडक्शन जो सभी प्रकार के बर्तनों के साथ काम करने का दावा करते हैं, वे आमतौर पर कुशल हो सकते हैं, लेकिन सामान्य इंडक्शन की तुलना में ऊर्जा की खपत थोड़ी ज्यादा कर सकते हैं। ये इंडक्शन आमतौर पर हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हैं।
  • हर तरह के बर्तनों के साथ काम करने वाले इंडक्शन किनके लिए सही हो सकते हैं?
    हर तरह के बर्तनों (के साथ काम करने वाले इंडक्शन उन लोगों के लिए बहुत काम के हो सकते हैं जो अपने पुराने बर्तनों को नहीं फेंकना चाहते या जिनके पास इंडक्शन-फ्रेंडली कुकवेयर का सीमित बजट है। बैचलर्स और किराएदार पीजी/हॉस्टल में रहने वाले लोगों के लिए भी यह काफी अच्छी पसंद हो सकते हैं।

Loading...

Loading...